Get App

LIC का शेयर क्या 800 रुपये से नीचे जाएगा? जानिए एमके ग्लोबल ने क्या बताया है

LIC share news: यह शेयर बीसई और एनएसई में 17 मई को लिस्ट हुआ था। तब से लगातार यह शेयर गिर रहा है। इससे LIC के शेयर में पैसे लगाने वाले उसके पॉलिसीहोल्डर्स और रिटेल इनवेस्टर्स को काफी लॉस हुआ है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 03, 2022 पर 5:33 PM
LIC का शेयर क्या 800 रुपये से नीचे जाएगा? जानिए एमके ग्लोबल ने क्या बताया है
शुक्रवार दिन में 1:24 बजे LIC के शेयर का प्राइस 0.25 फीसदी की कमजोरी के साथ 803.70 रुपये था।

LIC के शेयर में गिरावट का सिलसिला शुक्रवार को भी जारी रहा। सुबह 11:24 बजे इस शेयर का प्राइस 0.25 फीसदी की कमजोरी के साथ 803.70 रुपये था। यह शेयर बीसई और एनएसई में 17 मई को लिस्ट हुआ था। तब से लगातार यह शेयर गिर रहा है। इससे LIC के शेयर में पैसे लगाने वाले उसके पॉलिसीहोल्डर्स और रिटेल इनवेस्टर्स को काफी लॉस उठाना पड़ा है। सवाल है कि क्या इस शेयर का प्राइस गिरकर 800 रुपये से नीचे चला जाएगा?

Emkay Global ने निवेशकों को एलआईसी के शेयरों को 'Hold' करने की सलाह दी है। उसने इस शेयर के लिए 875 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। इसका मतलब है कि इनवेस्टर्स को अगले कुछ महीनों में इस शेयर में प्रॉफिट बुक करने का मौका नहीं मिलेगा। इसकी वजह यह है कि एलआईसी के पॉलिसीहोल्डर्स को यह शेयर 889 रुपये के भाव पर अलॉट किया गया था। रिटेल इनवेस्टर्स को यह शेयर 904 रुपये के प्राइस पर अलॉट हुआ था।

यह भी पढ़ें : इंग्लैंड की नई वीजा स्कीम से इंडियन यूनिवर्सिटीज बाहर, भारतीय स्टूडेंट्स कर रहे विरोध

LIC का आईपीओ देश का सबसे बड़ा आईपीओ था। करीब 17 एनालिस्ट्स ने इस आईपीओ में पैसे लगाने की सलाह दी थी। उन्होंने एलआईसी के शेयरों के अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद भी जताई थी। एमके ग्लोबल ने कहा है कि एलआईसी का एजेंट नेटवर्क इसका बड़ा स्ट्रेंथ रहा है। इसके 13 लाख एजेंट देश के अलग-अलग हिस्सों में ग्राहकों तक एलआईसी के प्रोडक्ट्स पहुंचाते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें