Get App

LIC Shares: एलआईसी के शेयरों में 55% तक आ सकती है तेजी, तिमाही नतीजों के बाद ब्रोकरेज का बड़ा दांव

LIC Share Price: भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) के शेयरों में आज 8 अगस्त को 4.5% से अधिक की शानदार तेजी देखने को मिली। यह तेजी कंपनी के जून तिमाही के नतीजे जारी होने के बाद आई है। कई ब्रोकरेज फर्मों ने जून तिमाही के नतीजों के बाद LIC के शेयर पर भरोसा जताया है और इसमें मौजूदा स्तर से करीब 55% तक की तेजी आने की संभावना जताई है

Edited By: Vikrant singhअपडेटेड Aug 08, 2025 पर 10:09 AM
LIC Shares: एलआईसी के शेयरों में 55% तक आ सकती है तेजी, तिमाही नतीजों के बाद ब्रोकरेज का बड़ा दांव
LIC Share Price: एलआईसी के शेयर अपने 1,222 रुपये के ऑल-टाइम हाई से करीब 27% गिर चुके हैं

LIC Share Price: भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) के शेयरों में आज 8 अगस्त को 4.5% से अधिक की शानदार तेजी देखने को मिली। यह तेजी कंपनी के जून तिमाही के नतीजे जारी होने के बाद आई है। कई ब्रोकरेज फर्मों ने जून तिमाही के नतीजों के बाद LIC के शेयर पर भरोसा जताया है और इसमें मौजूदा स्तर से करीब 55% तक की तेजी आने की संभावना जताई है।

LIC को ट्रैक करने वाले 22 एनालिस्ट्स में से 17 ने शेयर को "Buy" की रेटिंग दी है। वहीं 4 एनालिस्ट्स ने इस शेयर को "होल्ड" करने और केवल 1 एनालिस्ट्स ने "बेचने" की सलाह दी है। हालांकि, कंपनी का फ्री-फ्लोट काफी कम है क्योंकि सरकार अभी भी LIC में 96.5% हिस्सेदारी रखती है और मई 2022 में आए IPO के दौरान केवल 3.5% हिस्सेदारी बेची थी।

जून तिमाही में LIC का न्यू बिजनेस प्रीमियम सालाना आधार पर 5% बढ़ा। वहीं वैल्यू ऑफ न्यू बिजनेस (VNB) मार्जिन में पिछले साल के मुकाबले 150 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी देखी गई।

ब्रोकरेज हाउस मैक्वेरी ने LIC के शेयर पर "आउटपरफॉर्म" की दी है और इसके लिए 1,215 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है। यह कंपनी के अब तक के ऑलटाइम हाई 1,222 रुपये के करीब है। मैक्वेरी का कहना है कि लागत अनुपात में कमी से VNB मार्जिन में सुधार आया है और भले ही VNB की लंबी अवधि की ग्रोथ दर ज्यादा न हो, लेकिन मौजूदा वैल्यूएशन शेयर को सपोर्ट कर रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें