Insurance Stocks: इंडिविजुअल हेल्थ और लाइफ इंश्योरेंस के प्रीमियम पर जीएसटी की दरें 18% से घटाकर जीरो कर दी गई तो इंश्योरेंस कंपनियों के शेयर चहक उठे। इसके चलते एचडीएफसी लाइफ (HDFC Life), एसबीआई लाइफ (SBI Life), एलआईसी (LIC), ICICI प्रूडेंशियल लाइफ (ICICI Prudential Life), न्यू इंडिया एश्योरेंस (New India Assurance), ICICI लोम्बार्ड (ICICI Lombard), स्टार हेल्थ (Star Health) के शेयर 2-3% तक उछल पड़े। बता दें कि इंडिविजुअल हेल्थ और लाइफ इंश्योरेंस के प्रीमियम पर जीएसटी काउंसिल की 3 सितंबर को हुई 56वीं बैठक में जीएसटी को 18% से घटाकर 0% किए जाने का फैसला हुआ है।
