LIC Stocks: आईटीसी के शेयर क्रैश करने से एलआईसी को लगा जोर का झटका, दो दिन में लगी 11500 करोड़ की चपत

नए साल की शुरुआत ITC के लिए अच्छी नहीं रही। 2026 के पहले दो दिनों में आईटीसी का शेयर 14 फीसदी से ज्यादा गिरा है। आईटीसी के शेयरहोल्डिंग पैटर्न के मुताबिक, FY26 की जुलाई-सितंबर तिमाही में इसकी 100 फीसदी हिस्सेदारी पब्लिक शेयरहोल्डर्स के पास थी

अपडेटेड Jan 02, 2026 पर 6:41 PM
Story continues below Advertisement
31 दिसंबर, 2025 को आईटीसी में एलआईसी की हिस्सेदारी की वैल्यू 80,028 करोड़ रुपये थी, जो अब घटकर 68,560 करोड़ रुपये रह गई है।

सरकार के सिगरेट पर एक्साइज ड्यूटी लगाने के फैसले से बीते दो दिनों में आईटीसी के शेयरों में तेज गिरावट आई है। इससे आईटीसी के शेयरों के निवेशकों को बड़ा झटका लगा है। इसमें देश की सबसे बड़ी लाइफ इंश्योरेंस कंपनी एलआईसी भी शामिल है। आईटीसी का शेयर 2 जनवरी को एक समय 5 फीसदी गिरकर 345.25 रुपये पर आ गया, जो 52 हफ्ते में इसका सबसे कम प्राइस है।

सिर्फ दो दिन में 14 फीसदी फिसले शेयर

नए साल की शुरुआत ITC के लिए अच्छी नहीं रही। 2026 के पहले दो दिनों में आईटीसी का शेयर 14 फीसदी से ज्यादा गिरा है। आईटीसी के शेयरहोल्डिंग पैटर्न के मुताबिक, FY26 की जुलाई-सितंबर तिमाही में इसकी 100 फीसदी हिस्सेदारी पब्लिक शेयरहोल्डर्स के पास थी। कंपनी में किसी प्रमोटर या प्रमोटर ग्रुप की कोई हिस्सेदारी नहीं थी।


आईटीसी में LIC की 15.86% हिस्सेदारी

आईटीसी में LIC की 15.86 फीसदी हिस्सेदारी थी। जनरल इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (GIC) की आईटीसी में 1.73 फीसदी हिस्सेदारी थी। न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी की आईटीसी में 1.4 फीसदी हिस्सेदारी थी। बीते दो दिन में आईटीसी के शेयरों में आई बड़ी गिरावट से सबसे ज्यादा एलआईसी को हुआ है। इसे 11,468 करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसान हुआ है।

आईटीसी में इन बीमा कंपनियों की भी हिस्सेदारी

31 दिसंबर, 2025 को आईटीसी में एलआईसी की हिस्सेदारी की वैल्यू 80,028 करोड़ रुपये थी, जो अब घटकर 68,560 करोड़ रुपये रह गई है। जनरल इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (जीआईसी) को 1,254 करोड़ रुपये का लॉस हुआ है। न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी को 1,018 करोड़ रुपये का लॉस हुआ है। इस तरह से सरकार की तीन इंश्योरेंस कंपनियों को कुल मिलाकर 13,740 करोड़ रुपये का लॉस हुआ है।

एलआईसी को सिर्फ नोशनल लॉस

यह ध्यान में रखना जरूरी है कि तीन कंपनियों को हुआ यह लॉस नोशनल है। उन्हें रियल लॉस तब होगा, जब 52 हफ्ते के लो लेवल पर वे आईटीसी के शेयरों को बेचेंगी। 2 जनवरी को 5 फीसदी तक गिरने के बाद आईटीसी के शेयरों में थोड़ी रिकवरी देखने को मिली। यह कारोबार के अंत में करीब 4 फीसदी गिरकर 350.10 रुपये पर बंद हुआ। बीते पांच दिनों में यह यह स्टॉक 13 फीसदी गिरा है।

यह भी पढ़ें: जनवरी के लिए एक्सिस सिक्योरिटीज के टॉप पिक्स, 54% तक तेजी की गुंजाइश; SBI समेत ये नाम शामिल

दो दिन में मार्केट कैपिटलाइजेशन 72,000 करोड़ गिरा

सरकार के सिगरेट पर एक्साइज ड्यूटी लगाने के बाद आईटीसी के शेयरों में बिकवाली देखने को मिली। इससे सिर्फ दो दिन में कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेशन 72,000 करोड़ रुपये घट गया। अभी कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेशन 4,38,639 करोड़ रुपये है। आईटीसी के शेयर में 22.59 के पी/ई रेशियो पर ट्रेडिंग हो रही है। एलआईसी का शेयर 2 जनवरी को करीब 1 फीसदी चढ़कर 861 रुपये पर बंद हुआ।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।