जनवरी के लिए एक्सिस सिक्योरिटीज के टॉप पिक्स, 54% तक तेजी की गुंजाइश; SBI समेत ये नाम शामिल

ब्रोकरेज के मुताबिक, SBI की परफॉरमेंस बड़े बैंकों में सबसे अच्छी रही है। यह इस मोमेंटम को बनाए रखने के लिए अच्छी स्थिति में है। उज्जीवन SFB में जैसे-जैसे ऑपरेशनल चुनौतियां कम होंगी, दूसरी छमाही में मजबूत रिकवरी देखने को मिलेगी

अपडेटेड Jan 02, 2026 पर 15:12
Story continues below Advertisement
ब्रोकरेज फर्म एक्सिस सिक्योरिटीज ने जनवरी महीने में खरीद के लिए कुछ शेयरों को सुझाया है। इन शेयरों में ब्रोकेरज को आगे 54% तक तेजी की गुंजाइश दिख रही है। एक्सिस सिक्योरिटीज फाइनेंशियल, टेलीकॉम, कंज्यूमर, इंडस्ट्रियल शेयरों पर पॉजिटिव बनी हुई है। आइए देखते हैं लिस्ट में कौन से नाम शामिल हैं...

Bajaj Finance | उम्मीद है कि कंपनी ग्रोथ की रफ्तार बरकरार रखेगी। मीडियम टर्म में एसेट्स अंडर मैनेजमेंट 24-25% CAGR से बढ़ सकते हैं। कोर प्रोडक्ट्स और नई प्रोडक्ट लाइनों से बढ़ते योगदान के कारण FY27 से ग्रोथ फिर से शुरू हो सकती है। ब्रोकरेज ने स्टॉक के लिए ₹1200 के टारगेट के साथ 'बाय' रेटिंग दी है।

State Bank of India | SBI की परफॉरमेंस बड़े बैंकों में सबसे अच्छी रही है। यह इस मोमेंटम को बनाए रखने के लिए अच्छी स्थिति में है। ब्रोकरेज ने इस शेयर के लिए ₹1135 के प्राइस टारगेट के साथ 'बाय' रेटिंग दी है।

HDFC Bank | लोन-टू-डिपॉजिट रेशियो 100% से कम होने के कारण FY26 में बैंक की लोन ग्रोथ में तेजी आने की उम्मीद है। FY27 में ग्रोथ और मजबूत हो सकती है। पहली छमाही में देखा गया मार्जिन प्रेशर दूसरी छमाही में कम हो सकता है। ब्रोकरेज ने शेयर के लिए ₹1170 का टारगेट और 'बाय' रेटिंग दी है।

Bharti Airtel | एक्सिस सिक्योरिटीज ने इस शेयर पर 'बाय' रेटिंग बरकरार रखी है, जिसका कारण कंपनी का मजबूत मार्जिन, सब्सक्राइबर्स का अच्छा एडिशन और हायर 4G कनवर्जन है। ब्रोकरेज ने शेयर के लिए ₹2530 का प्राइस टारगेट तय किया है।

Avenue Supermarts | ब्रोकरेज को उम्मीद है कि कंज्यूमर डिमांड में सुधार, हाई-मार्जिन जनरल मर्चेंडाइज और अपैरल सेगमेंट में ग्रोथ को बढ़ावा देगा। डिमांड में सुधार को स्थिर मैक्रो स्थितियों और FY26 की दूसरी छमाही में अच्छे फेस्टिव सीजन के आउटलुक का सपोर्ट है। स्टॉक पर ₹4960 के टारगेट के साथ 'बाय' रेटिंग बरकरार है।

Inox Wind | आइनॉक्स ग्रीन एनर्जी सर्विसेज और रेस्को ग्लोबल में माइनॉरिटी हिस्सेदारी को एडजस्ट करने के बाद ब्रोकरेज ने Inox Wind के लिए प्रति शेयर ₹190 का टारगेट तय किया है।

Kirloskar Brothers | प्रमुख एंड मार्केट्स में लगातार डिमांड और मजबूत ऑर्डर बुक से मीडियम टर्म में रेवेन्यू ग्रोथ डबल-डिजिट में रहने की उम्मीद है। ऑर्डर इनफ्लो मजबूत रहने की उम्मीद है। ब्रोकरेज ने शेयर के लिए ₹2330 के प्राइस टारगेट के साथ 'बाय' रेटिंग बरकरार रखी है।

Ujjivan Small Finance Bank | ब्रोकरेज को उम्मीद है कि जैसे-जैसे ऑपरेशनल चुनौतियां कम होंगी, बैंक को दूसरी छमाही में मजबूत रिकवरी देखने को मिलेगी। इसे स्थिर मार्जिन और घटती क्रेडिट लागत से सपोर्ट मिलेगा। ब्रोकरेज ने इस शेयर के​ लिए ₹65 का प्राइस टारगेट तय किया है।

APL Apollo Tubes | ब्रोकरेज का मानना ​​है कि कंपनी भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर पुश से फायदा उठाने के लिए अच्छी स्थिति में है। FY25-27E में EBITDA 29% CAGR से बढ़ने की उम्मीद है। ब्रोकरेज ने ₹2100 के टारगेट प्राइस के साथ 'बाय' रेटिंग बरकरार रखी है।

Story continues below Advertisement

Mahanagar Gas | ब्रोकरेज ने नेट कैश और इनवेस्टमेंट को 30% डिस्काउंट पर जोड़कर ₹1540 प्र​ति शेयर का टारगेट प्राइस तय किया है।