Stock Market: न्यू इनकम टैक्स बिल से लाइफ इंश्योरेंस कंपनियों की होगी बल्ले-बल्ले, जानें क्या हैं ब्रोकरेज फर्म इन्वेस्टेक की राय

न्यू इनकम टैक्स बिल लाइफ इंश्योरेंस कंपनियों के लिए पॉजिटिव है। ये कहना है इन्वेस्टेक (Investec) का। इन्वेस्टेक के मुताबिक बिल में कंपनियों के कॉर्पोरेट टैक्स दर में बदलाव नहीं हो रहा है, जिसका कंपनियों को बड़ा फायदा मिलेगा। दरअसल, नए इनकम टैक्स बिल में भी बीमा कंपनियों के लिए कॉरपोरेट टैक्स में कोई बदलाव नहीं हुआ।

अपडेटेड Feb 12, 2025 पर 3:29 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
ब्रोकरेज फर्म Investec ने लाइफ इंश्योरेंस कंपनियों पर जारी अपनी रिपोर्ट में कहा है कि न्यू इनकम टैक्स बिल लाइफ इंश्योरेंस कंपनियों के लिए पॉजिटिव है।

न्यू इनकम टैक्स बिल लाइफ इंश्योरेंस कंपनियों के लिए पॉजिटिव है। ये कहना है इन्वेस्टेक (Investec) का। इन्वेस्टेक के मुताबिक बिल में कंपनियों के कॉर्पोरेट टैक्स दर में बदलाव नहीं हो रहा है, जिसका कंपनियों को बड़ा फायदा मिलेगा। दरअसल, नए इनकम टैक्स बिल में भी बीमा कंपनियों के लिए कॉरपोरेट टैक्स में कोई बदलाव नहीं हुआ। साढ़े 12% का preferential tax treatment कायम रहने से बीमा कंपनियों में रफ्तार देखने को मिल रही है। SBI LIFE, MFSL और HDFC LIFE के शेयरों में 3-4 फीसदी का उछाल देखने को मिल रहा है।

ब्रोकरेज फर्म Investec ने लाइफ इंश्योरेंस कंपनियों पर जारी अपनी रिपोर्ट में कहा है कि न्यू इनकम टैक्स बिल लाइफ इंश्योरेंस कंपनियों के लिए पॉजिटिव है। कॉर्पोरेट टैक्स दर में किसी भी बदलाव का प्रावधान नहीं हुआ। सरकार द्वारा कंपनियों का टैक्स स्ट्रक्चर बरकरार रहना लाइफ इंश्योरेंस कंपनियों के लिए बड़ा पॉजिटिव है।

ब्रोकरेज फर्म ने आगे कहा कि दूसरे सेक्टर्स के मुकाबले कंपनियां कम टैक्स देती हैं। अभी लाइफ इंश्योरेंस कंपनियां 12.5% कॉर्पोरेट टैक्स देती हैं। अगर टैक्स बढ़ता तो कंपनियों के मार्जिन पर दबाव आता और कंपनियों की embedded value पर 7-10% निगेटिव असर भी दिखता। कंपनियों के लिए टैक्स का फायदा जल्द बदलने की संभावना कम है।


शेयरों में निचले स्तर से सुधार

इस खबर के बाद लाइफ इंश्योरेंस कंपनियों के शेयरों में निचले स्तरों से सुधार देखने को मिला। मैक्स फाइनेंस का शेयर निचले स्तर से 6 फीसदी, HDFC लाइफ का शेयर निचले स्तर से 5 फीसदी, SBI लाइफ का शेयर निचले स्तर से 4 फीसदी, LIC का शेयर निचले स्तर से 3 फीसदी और ICICI प्रू लाइफ का शेयर निचले स्तर से 5 फीसदी सुधरा है।

एसबीआई लाइफ का शेयर 3.20 बजे के आसपास एनएसई पर 31.85 रुपये यानी 2.26 फीसदी की बढ़त के साथ 1452 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था। जबकि HDFC लाइफ का शेयर एनएसई पर 9.80 रुपये यानी 1.59 फीसदी की बढ़त के साथ 628.40 रुपये के आसपास कारोबार करता नजर आय़ा। ICICI प्रू लाइफ का शेयर एनएसई पर 31.15 रुपये यानी 2.22 फीसदी की बढ़त के साथ 1450 रुपये के आसपास कारोबार करता नजर आय़ा।

Stock market : फर्टिलाइजर शेयरों में गिरावट, पेंट शेयरों के भी उडे़ रंग, जानिए क्या है वजह

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।