Get App

लाइव ब्लॉग

MoneyControl News APRIL 19, 2024 / 3:49 PM IST

Closing Bell - सेंसेक्स 599 प्वाइंट चढ़कर 73,088 पर बंद और निफ्टी 151 प्वाइंट ऊपर 22,147 पर बंद

Closing Bell - खराब ग्लोबल संकेतों के शुरुआती दबाव से बाजार उबरा। मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों पर दबाव देखने को मिला। मेटल, बैंकिंग, FMCG शेयरों में खरीदारी नजर आई। ऑटो, इंफ्रा इंडेक्स बढ़त पर बंद हुए। फार्मा, रियल्टी, IT शेयरों पर दबाव दिखा। सेंसेक्स 599 प्वाइंट चढ़कर 73,088 पर बंद हुआ। निफ्टी 151 प्वाइंट चढ़कर 22,147 पर बंद हुआ

Closing Bell - कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन शुक्रवार 19 अप्रैल को सेंसेक्स 599.34 अंक या 0.83 प्रतिशत ऊपर चढ़कर 73,088.33 पर बंद हुआ। निफ्टी 154.00 अंक या 0.70 प्रतिशत ऊपर 22,149.80 पर बंद हुआ। बाजार के दौरान 1,502 शेयर बढ़े। जबकि 1,763 शेयर गिरे। वहीं 81 शेयर अपरिवर्तित रहे। सेंसेक्स नीचे से करीब 1,230 प्वाइंट सुधरकर बंद हुआ। निफ्टी बैंक नीचे से 1,050 प्वाइंट सुधर कर बंद हुआ। वहीं

Stock Market
Stock Market
APRIL 19, 2024 / 3:34 PM IST
Closing Bell - कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन वौलेटिलिटी के बीच सेंसेक्स और निफ्टी नीचे से सुधरकर बढ़त पर बंद
दिन भर के उतार-चढ़ाव भरे सत्र के बाद अंत में बाजार दिन के ऊपरी स्तर पर कारोबार करता दिखा। सेंसेक्स में करीब 700 प्वाइंट की तेजी देखने को मिली। निफ्टी के 50 में से 31 शेयरों में तेजी नजर आई। सेंसेक्स के 30 में से 21 शेयरों में खरीदारी देखने को मिली। निफ्टी नीचे से 380 प्वाइंट सुधरकर बढ़त पर बंद हुआ। सेंसेक्स नीचे से करीब 1300 प्वाइंट सुधरकर बंद हुआ। वहीं भारतीय रुपया 7 पैसे मजबूत होकर 83.47/$ पर बंद हुआ।
    APRIL 19, 2024 / 3:28 PM IST

    Stock Market Live Updates- HIND ZINC का चौथी तिमाही में मुनाफा घटा


    हिंदुस्तान जिंक (HIND ZINC) का कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 2583 करोड़ रुपये से घटकर 2038 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी की कंसोलिडेटेड आय 8509 करोड़ रुपये से घटकर 7549 करोड़ रुपये रही।

      APRIL 19, 2024 / 3:23 PM IST

      Stock Market Live Updates-RVNL ने 440 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट के लिए सबसे कम बोली लगाई

      रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL) 440 Cr के प्रोजेक्ट के लिए सबसे कम बोली लगाई। कंपनी ने साउथ सेंट्रल रेलवे के लिए प्रोजेक्ट के लिए सबसे कम बोली लगाई।

        APRIL 19, 2024 / 3:17 PM IST

        Stock Market Live Updates- PREMIER EXPLOSIVES को फंड जुटाने की मिली मंजूरी


        प्रीमियर एक्सप्लोसिव्स (PREMIER EXPLOSIVES) को फंड जुटाने की मंजूरी मिली। 400 करोड़ रुपये का फंड जुटाने को बोर्ड ने मंजूरी दी है। 1 शेयर को 5 में विभाजित करने को मंजूरी मिली है। बोर्ड ने STOCK SPLIT को मंजूरी दी है।

          APRIL 19, 2024 / 3:08 PM IST

          Stock Market Live Updates- ELECON ENGINEERING का चौथी तिमाही में मुनाफा बढ़ा


          इलेकॉन इंजीनियरिंग (ELECON ENGINEERING) का कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 68 करोड़ रुपये से बढ़कर 104 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी की कंसोलिडेटेड आय 425 करोड़ रुपये से बढ़कर 565 करोड़ रुपये रही।

            APRIL 19, 2024 / 3:03 PM IST

            Stock Market Live Updates- दोपहर 3 बजे के आस-पास बाजार का हाल

            आज दोपहर 3 बजे के आस-पास सेंसेक्स 534.79 अंक या 0.74 प्रतिशत ऊपर 73,023.78 पर कारोबार करता दिखा। निफ्टी 135.40 अंक या 0.62 प्रतिशत ऊपर 22,131.20 पर नजर आया। इस दौरान लगभग 1478 शेयरों में बढ़त देखने को मिली। जबकि 1774 शेयर गिरे। वहीं 77 शेयर ऐसे रहे जिनमें कोई बदलाव नहीं दिखा।

              APRIL 19, 2024 / 2:52 PM IST

              Stock Market Live Updates- दीपक फर्टिलाइजर्स ने HAIFA GROUP के साथ करार किया

              दीपक फर्टिलाइजर्स (DEEPAK FERTILIZERS) ने इजराइल के HAIFA GROUP के साथ करार किया है। कंपनी भारत और दूसरे देशों में स्पेशियालिटी फर्टिलाइजर को बढ़ावा देने के लिए ये करार किया है।

                APRIL 19, 2024 / 2:42 PM IST

                Stock Market Live Updates-रविवार से एलॉन मस्क का भारत दौरा

                रविवार से एलॉन मस्क का भारत दौरा शुरू हो रहा है। एलॉन मस्क सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात करेंगे। मस्क इस मुलाकात के दौरान 20-30 बिलियन डॉलर निवेश का रोडमैप पेश, कर सकते हैं। टेस्ला प्लांट के साथ- साथ बैटरी मैन्युफ़ैक्चरिंग फैसिलिटी पर निवेश का एलान भी संभव है। इस बैठक में स्टार्ट अप्स के ऊपर बातचीत हो सकती है। इसमें टेस्ला पर भी बातचीत हो सकती है।

                  APRIL 19, 2024 / 2:33 PM IST

                  Stock Market Live Updates-इंफोसिस के कमजोर नतीजों से IT में दबाव, रिकवरी के बावजूद इंफोसिस 1% नीचे


                  इंफोसिस के कमजोर नतीजों से पूरे IT सेक्टर का मूड खराब हो गया है। Q4 में कंपनी की आय और मार्जिन उम्मीद से कम रहे हैं। CC रेवेन्यू में 2.2% की गिरावट देखने को मिली है। FY25 CC रेवेन्यू ग्रोथ गाइडेंस से भी निराश किया है। रिकवरी के बावजूद इंफोसिस एक परसेंट नीचे कारोबार कर रहा

                    APRIL 19, 2024 / 2:21 PM IST

                    Sensex Today : बैंक, NBFCs और FMCG में खरीदारी

                    बैंकिंग, मेटल, NBFCs और FMCG शेयरों में सबसे अच्छी रिकवरी देखने को मिल रही है। ये चारों सेक्टर इंडेक्स 0.5 फीसदी तक चढ़े हैं। वहीं रियल्टी और फार्मा शेयरों में मुनाफावसूली देखने को मिल रही है।

                      APRIL 19, 2024 / 2:08 PM IST


                      Sensex Today : बाजार में निचले स्तरों से शानदार रिकवरी

                      बाजार में निचले स्तरों से शानदार रिकवरी देखने को मिल रही है। नीचे से निफ्टी करीब 350 अंक सुधरकर 22100 के ऊपर निकल गया है। HDFC Bank, RIL, ICICI Bank और ITC ने बाजार में जोश भर दिया है। निफ्टी बैंक में भी करीब 700 अंकों का सुधार देखने के मिल रहा है। मिडकैप, स्मॉलकैप में भी अच्छी रिकवरी आई है।

                        APRIL 19, 2024 / 1:59 PM IST


                        Sensex Today : लैंडमार्क कार्स Q4 का राजस्व 8.2% बढ़कर 1,311 करोड़ रुपये रहा


                        31 मार्च को समाप्त वित्त वर्ष 2024 की चौथी तिमाही में लैंडमार्क कार्स की आय 1,311 करोड़ रुपये रही है जो एक साल पहले की इसी अवधि की तुलना में 8.2 फीसदी ज्यादा है। तिमाही के दौरान वाहनों की बिक्री 1,049 करोड़ रुपये रही। जो सालाना आधार पर 3.55% अधिक है।

                          APRIL 19, 2024 / 1:44 PM IST

                          Market mood : बाजार में आगे बेतहाशा उतार-चढ़ाव की उम्मीद, निफ्टी के 21500 से नीचे जाने पर बढ़ेगी मंदी

                          19 अप्रैल को सेंसेक्स और निफ्टी में लगातार 5वें दिन गिरावट देखने को मिल रही है। ईरान पर इजरायल के ताजा मिसाइल आक्रम के बाद मध्य पूर्व में जियोपोलिटिकल तनाव बढ़ गया है जिससे निवेशक सहम गए हैं। बढ़ते जियोपोलिटिकल तनाव के बीच आपूर्ति में कमी की आशंकाओं के चलते कच्चे तेल की कीमतों में भी बढ़ोतरी हुई है जिससे निवेशकों के सेंटीमेंट पर और दबाव बना है। ऐसे में विश्लेषकों को लगता है कि इन चिंताओं के कारण आने वाले कारोबारी सत्रों में बाजार में काफी ज्यादा वोलैटिलिटी देखने के मिलेगी। उनका मानना ​​है कि निफ्टी 50 में तभी वास्तविक कमजोरी आएगी जब ये निर्णायक रूप से 21,500 अंक से नीचे फिसल जाएगा।

                            APRIL 19, 2024 / 1:22 PM IST
                            Stock Market Live Updates- DIXON TECH ने LONGCHEER के साथ किया करार
                            डिक्सन टेक्नोलॉजी (DIXON TECHNOLOGY) की सब्सिडियरी ने LONGCHEER के साथ करार किया है। कंपनी ने फोन मैन्युफैक्चरिंग के डिजाइन और टेक के लिए करार किया है।
                              APRIL 19, 2024 / 1:13 PM IST

                              Stock Market Live Updates- मिडकैप स्टॉक RVNL में लंबी अवधि के लिए एक्सपर्ट ने लगाया दांव


                              धर्मेश कांत ने मिडकैप सेगमेंट से RVNL का स्टॉक चुना है। उन्होंने कहा कि RVNL के स्टॉक में लॉन्ग टर्म के नजरिये से 255 रुपये के स्तर पर खरीदारी करनी चाहिए। इसमें बने रहने पर मध्यम से लंबी अवधि में अच्छा रिटर्न देखने को मिल सकता है।

                                APRIL 19, 2024 / 1:01 PM IST

                                Stock Market Live Updates- दोपहर 1 बजे के आस-पास बाजार का हाल

                                आज दोपहर 1 बजे के आस-पास सेंसेक्स 209.94 अंक या 0.29 प्रतिशत ऊपर 72,698.93 पर कारोबार करता दिखा। निफ्टी 50.40 अंक या 0.23 प्रतिशत ऊपर 22,046.20 पर नजर आया। इस दौरान लगभग 1432 शेयरों में बढ़त देखने को मिली। जबकि 1744 शेयर गिरे। वहीं 99 शेयर ऐसे रहे जिनमें कोई बदलाव नहीं दिखा।

                                  APRIL 19, 2024 / 12:51 PM IST

                                  Stock Market Live Updates- VEDANTA की जांबिया कॉपर माइंस में यूएई की कंपनी खरीदेगी हिस्सा

                                  खनन कंपनी वेदांता (VEDANTA) की जांबिया कॉपर माइंस में बड़ा हिस्सा खरीदने के लिए UAE की कंपनी ने ऑफर दिया है। UAE की कंपनी इंटरनेशनल रिसोर्सेज होल्डिंग ने बड़ा हिस्सा खरीद का ऑफर दिया है। रायटर्स के सूत्रों के हवाले से ये खबर मिली है।

                                    APRIL 19, 2024 / 12:45 PM IST

                                    Stock Market Live Updates- प्रभुदास लीलाधर की शिल्पा राऊत ने Indus Towers में सुझाया ऑप्शन कॉल


                                    शिल्पा राउत ने Indus Towers के स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें अप्रैल की एक्सपायरी वाली 360 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 7.80 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 12 से 15 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 4.5 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

                                      APRIL 19, 2024 / 12:31 PM IST

                                      Stock Market Live Updates- ICICI PRU का Q4 APE ग्रोथ 9.5% रहा

                                      ICICI PRU की APE ग्रोथ अनुमान से कम रही। कंपनी की Q4 APE ग्रोथ 9.5% रही जबकि इसके 10% रहने का अनुमान था। Q4 APE ग्रोथ 9.5% जबकि कंपनी का डबल डिजिट का गाइडेंस था।

                                        APRIL 19, 2024 / 12:21 PM IST

                                        Stock Market Live Updates- गोवा कार्बन ने बिलासपुर यूनिट को किया बंद

                                        गोवा कार्बन (GOA CARBON) कंपनी ने अपनी बिलासपुर यूनिट को अस्थायी रूप से बंद किया है। कंपनी के मुताबिक मेंटेनेंस कामकाज के लिए यूनिट अस्थायी रूप से बंद की गई है।

                                          APRIL 19, 2024 / 12:12 PM IST

                                          Stock Market Live Updates- VODAFONE IDEA में हुए कई सौदे


                                          वोडाफोन आइडिया में आज कई सौदे होते हुए दिखाई दिये। कंपनी के 3.06 करोड़ शेयरों में कई सौदे हुए। लार्ज ट्रेड की कुल वैल्यू 40 करोड़ रुपये रही।

                                            APRIL 19, 2024 / 12:01 PM IST

                                            Stock Market Live Updates- दोपहर 12 बजे के आस-पास बाजार का हाल

                                            आज दोपहर 12 बजे के आस-पास सेंसेक्स 214.20 अंक या 0.30 प्रतिशत नीचे 72,274.79 पर कारोबार करता दिखा। निफ्टी 70.60 अंक या 0.32 प्रतिशत नीचे 21,925.20 पर नजर आया। इस दौरान लगभग 1125 शेयरों में बढ़त देखने को मिली। जबकि 2022 शेयर गिरे। वहीं 81 शेयर ऐसे रहे जिनमें कोई बदलाव नहीं दिखा।

                                              APRIL 19, 2024 / 11:52 AM IST

                                              Stock Market Live Updates- ITC कंपनी की Blazeclan टेक्नोलॉजीज को खरीदने की योजना

                                              आज आईटीसी के स्टॉक फोकस में हैं। ITC इंफोटेक Blazeclan टेक्नोलॉजीज को खरीदेगी । Blazeclan टेक्नोलॉजीज में पूरा हिस्सा 485 करोड़ रुपये में खरीदेगी

                                                APRIL 19, 2024 / 11:40 AM IST

                                                Stock Market Live Updates- RVNL ने विदेशी कंपनी से किया करार


                                                रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL) ने तुर्किए की TUMAS कंपनी के साथ MoU किया। RVNL ने भारत में इंफ्रा प्रोजेक्ट के लिए MoU किया है

                                                  APRIL 19, 2024 / 11:25 AM IST

                                                  Stock Market Live Updates- INDUS TOWER ने NTPC ग्रीन एनर्जी के साथ किया करार


                                                  इंडस टावर्स एनटीपीसी की सहायक कंपनी ने NTPC ग्रीन एनर्जी के साथ MoU साइन किया। ग्रिड कनेक्टेड रिन्यूएबल पावर प्रोजेक्ट के लिए MoU किया

                                                    APRIL 19, 2024 / 11:11 AM IST

                                                    Stock Market Live Updates- EIMCO ELECON का मुनाफा बढ़ा


                                                    Q4 में आय सालाना 31% बढ़कर 84 करोड़ रुपये रही। Q4 में EBITDA 16.7% से बढ़कर 24% रहा। Q4 में मुनाफा 52% बढ़कर 15 करोड़ रुपये रहा

                                                      APRIL 19, 2024 / 11:01 AM IST

                                                      Stock Market Live Updates- सुबह 11 बजे के आस-पास बाजार का हाल

                                                      आज सुबह 11 बजे के आस-पास सेंसेक्स 404.47 अंक या 0.56 प्रतिशत नीचे 72,084.52 पर कारोबार करता दिखा। निफ्टी 133.60 अंक या 0.61 प्रतिशत नीचे 21,862.20 पर नजर आया। इस दौरान लगभग 942 शेयरों में बढ़त देखने को मिली। जबकि 2097 शेयर गिरे। वहीं 97 शेयर ऐसे रहे जिनमें कोई बदलाव नहीं दिखा

                                                        APRIL 19, 2024 / 10:48 AM IST

                                                        Stock Market Live Updates- TATA MOTORS JLR इलेक्ट्रिक कारों का आयात करेगी

                                                        टाटा मोटर्स (TATA MOTORS) की JLR इलेक्ट्रिक कारों को इंपोर्ट करने की योजना है। सरकार की कम टैक्स पॉलिसी के तहत इंपोर्ट करने की योजना है

                                                          APRIL 19, 2024 / 10:36 AM IST

                                                          Stock Market Live Updates- SHARDA MOTOR INDUSTRIES करेगी बायबैक


                                                          शारदा मोटर इंडस्ट्रीज अपने शेयरों का बायबैक करेगी। कंपनी के बोर्ड ने 10.27 लाख शेयरों के बायबैक को मंजूरी दी

                                                            APRIL 19, 2024 / 10:23 AM IST

                                                            Stock Market Live Updates- HUDCO को मिला नवरत्न का दर्जा


                                                            हुडको के स्टॉक में आज ज्यादा एक्शन देखने को मिल सकता है। कंपनी को पब्लिक एंटरप्राइजेज डिपार्टमेंट से नवरत्न स्टेटस मिला।

                                                              APRIL 19, 2024 / 10:11 AM IST

                                                              Stock Market Live Updates- INFOSYS की डॉलर रेवन्यू और सीसी रेवन्यू घटा


                                                              Q4 में $ रेवेन्यू तिमाही आधार पर घटकर 2.1% रहा। CC रेवेन्यू घटकर 2.2% रहा। हालांकि Q4 में मुनाफा तिमाही आधार पर 6,113 करोड़ रुपये से बढ़कर 7,975 करोड़ रुपये रहा। जबकि Q4 में आय तिमाही आधार पर 38,821 करोड़ रुपये से घटकर 37,923 करोड़ रुपये रही

                                                                APRIL 19, 2024 / 10:01 AM IST

                                                                Stock Market Live Updates- सुबह 10 बजे के आस-पास बाजार का हाल

                                                                आज सुबह 10 बजे के आस-पास सेंसेक्स 385.51 अंक या 0.53 प्रतिशत नीचे 72,103.48 पर कारोबार करता दिखा। निफ्टी 120.00 अंक या 0.55 प्रतिशत नीचे 21,875.80 पर नजर आया। इस दौरान लगभग 818 शेयरों में बढ़त देखने को मिली। जबकि 2068 शेयर गिरे। वहीं 109 शेयर ऐसे रहे जिनमें कोई बदलाव नहीं दिखा

                                                                  APRIL 19, 2024 / 9:49 AM IST

                                                                  Stock Market Live Updates- GMR AIRPORTS का पैसेंजर ट्रैफिक 20% बढ़ा


                                                                  पैसेंजर ट्रैफिक 12.1 करोड़ के पार पहुंचा। पैसेंजर ट्रैफिक 20% बढ़कर रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा। घरेलू और इंटरनेशनल ट्रैफिक में रिकॉर्ड ग्रोथ देखने को मिली। घरेलू ट्रैफिक 17%, इंटरनेशनल ट्रैफिक 33% बढ़ा

                                                                    APRIL 19, 2024 / 9:36 AM IST

                                                                    Stock Market Live Updates- NETWORK18 का Q4 रेवन्यू बढ़ा


                                                                    नेटवर्क 18 के स्टॉक पर बाजार की नजरें रहेंगी। कंपनी का कंसोलिडेटेड रेवन्यू सालाना आधार पर 63% बढ़कर 2,419 करोड़ रुपये रहा। कंपनी को 57 करोड़ EBITDA के मुकाबले 190 करोड़ का ऑपरेटिंग EBITDA घाटा हुआ

                                                                      APRIL 19, 2024 / 9:26 AM IST

                                                                      Stock Market Live Updates- मार्केट गिरावट के साथ खुले

                                                                      आज 19 अप्रैल को भारतीय बाजार गिरावट के साथ खुले। बेंचमार्क इंडेक्सेस सेंसेक्स और निफ्टी में कमजोरी देखने को मिली। बैंक निफ्टी और मिडकैप इंडेक्स भी लाल निशान में खुले। निफ्टी आईटी में भी गिरावट नजर आई।

                                                                        APRIL 19, 2024 / 9:14 AM IST

                                                                        Stock Market Live Updates- गोकलदास एक्सपोर्ट का QIP आज खुलेगा

                                                                        आज गोकलदास एक्सपोर्ट का स्टॉक फोकस में रहेगा। आज से गोकलदास एक्सपोर्ट का QIP खुलेगा। QIP का फ्लोर प्राइस 789.99/शेयर तय किया है। QIP के जरिए कंपनी 600 करोड़ जुटाएगी।

                                                                          APRIL 19, 2024 / 9:08 AM IST

                                                                          Stock Market Live Updates- रुपया 2 पैसे कमजोर खुला

                                                                          भारतीय रुपया आज कमजोर खुला। रुपया 2 पैसे कमजोर खुला। रुपया 83.54/$ के मुकाबले 83.56/$ पर खुला

                                                                            APRIL 19, 2024 / 8:59 AM IST

                                                                            Stock Market Live Updates- ORIENTAL HOTELS का मुनाफा घटा


                                                                            कंपनी का Q4 में मुनाफा सालाना आधार पर 18 करोड़ रुपये से घटकर 16 करोड़ रुपये रहा। Q4 में आय 116 करोड़ रुपये से घटकर 111 करोड़ रुपये रही। वहीं Q4 में EBITDA 36 करोड़ रुपये से बढ़कर 30 करोड़ रुपये रहा

                                                                              APRIL 19, 2024 / 8:56 AM IST

                                                                              Stock Market Live Updates- ICICI SECURITIES का Q4 में मुनाफा बढ़ा


                                                                              आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज (ICICI SECURITIES) का चौथी तिमाही में मुनाफा सालाना आधार पर बढ़कर 536.5 करोड़ रुपये रहा। कंपनी की आय 74.4% बढ़कर 1,543.2 करोड़ रुपये रही। कंपनी के बोर्ड का 17 रुपये/शेयर अंतिम डिविडेंड का प्रस्ताव है।

                                                                                APRIL 19, 2024 / 8:48 AM IST

                                                                                Stock Market Live Updates- मार्च में जापान की मुद्रास्फीति घटकर 2.6% हो गई

                                                                                शुक्रवार के आंकड़ों से पता चला कि मार्च में जापानी मुद्रास्फीति धीमी होकर 2.6 प्रतिशत पर आ गई। ये काफी हद तक बाजार की उम्मीदों के अनुरूप है।

                                                                                  APRIL 19, 2024 / 8:41 AM IST

                                                                                  Stock Market Live Updates- क्रोनॉक्स लैब साइंसेज को आईपीओ लाने के लिए सेबी की मंजूरी मिली

                                                                                  स्पेशियालिटी केमिकल बनाने वाली कंपनी क्रोनॉक्स लैब साइंसेज (Kronox Lab Sciences) को आईपीओ के माध्यम से धन जुटाने के लिए सेबी की मंजूरी मिल गई है। ऐसा कैपिटल मार्केट रेगुलेटर के एक अपडेट से गुरुवार को पता चला।

                                                                                  इसमें कंपनी के प्रोमोटर्स जोगिंदरसिंह जसवाल, केतन रमानी और प्रीतेश रमानी द्वारा 96 लाख इक्विटी शेयरों का offer-for-sale (OFS) शामिल है।

                                                                                    APRIL 19, 2024 / 8:35 AM IST

                                                                                    Stock Market Live Updates- निफ्टी पर आज के लिए रणनीति

                                                                                    निफ्टी पर रणनीति बताते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा कि इसमें पहला रेजिस्टेंस 22110-22191/22217 पर दिख रहा है। जबकि बड़ा रेजिस्टेंस 22267-22310/22366 के स्तर पर नजर आ रहा है। सपोर्ट की बात करें तो पहला बेस 21919-21854 के लेवल पर है। जबकि बड़ा बेस 21817-21768/21624 (100DEMA) पर दिख रहा है। कल 22289-22356 की रेंज में बिकवाली की राय कारगर रही। FIIs की भारी बिकवाली देखने को मिली। इसमें 22200-22300-22400-22500 पर सबसे ज्यादा कॉल राइटिंग देखने को मिली। कल 22000 का स्तर टूटा लेकिन 22000 के पुट राइटर्स टिके हैं।

                                                                                    उन्होंने कहा कि मंथली कॉन्ट्रैक्ट से कोई राहत मिलेगी या नहीं अभी ये साफ नहीं है। इसमें पहला रेजिस्टेंस पार होने तक बिकवाली और उछाल में बिकवाली बेहतर रणनीति होगी। 22000 के नीचे टिके रहे तो 21800 के स्तर भी संभव हैं। ऊपरी स्तरों पर शॉर्ट की कोशिश करें। ओवर सोल्ड होने की वजह से किसी बेस से पुलबैक संभव है। अगर इसमें 22217 का स्तर पार हुआ तो स्विंग में 22366 के लेवल संभव हैं।

                                                                                      APRIL 19, 2024 / 8:27 AM IST

                                                                                      Stock Market Live Updates- बैंक निफ्टी पर रणनीति

                                                                                      बैंकिंग इंडेक्स पर रणनीति बताते हुए वीरेंद्र ने कहा कि इसमें पहला रेजिस्टेंस 47210-47378 के स्तर पर दिख रहा है। जबकि बड़ा रेजिस्टेंस
                                                                                      47510-47644/47840 के लेवल पर नजर आ रहा है। इसमें पहला बेस 46805-46604 के लेवल पर है जबकि बड़ा बेस 46470/46310 के स्तर पर दिख रहा है। कल बैंक निफ्टी हमारी रेंज में ही रहा। इसमें उछाल पर बिकवाली कारगर रही।

                                                                                      उन्होंने कहा कि 50 DEMA का स्तर पहले ही टूट गया है। 47500 पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स नजर आ रहे हैं। इसमें 46600 के जोन में 100 DEMA है। इसके पुट राइटर्स भी यहीं हैं। आज पहले रेजिस्टेंस के नीचे तक ही बेचें और उछाल में और बेचें। नीचे की तरफ 46604(100DEMA) और 46470 कवरिंग जोन हैं। अगर इंडेक्स 47378 के ऊपर निकले तो तेजी और संभव है। इंडेक्स में 47379 के ऊपर 47840 का स्विंग संभव है।

                                                                                        APRIL 19, 2024 / 8:20 AM IST

                                                                                        Stock Market Live Updates- भारत को मैन्युफैक्चरिंग का ग्लोबल हब बनाने पर सरकार का पूरा जोर

                                                                                        भारत को मैन्युफैक्चरिंग का ग्लोबल हब बनाने पर सरकार का पूरा जोर दिख रहा है। हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ से एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में निर्मला सीतारमण ने ऐसा कहा। उन्होंने कहा कि एलन मस्क का भारत आना बढ़िया संदेश है। JP मॉर्गन और ब्लूमबर्ग के बॉन्ड लिस्टिंग को गेमचेंजर बताया।

                                                                                          APRIL 19, 2024 / 8:14 AM IST

                                                                                          Stock Market Live Updates- विप्रो के नतीजे आज

                                                                                          आज विप्रो के चौथी तिमाही के नतीजे आएंगे। कंपनी का रेवन्यू आधा परसेंट घट सकता है। मुनाफे में 7% की बढ़त तो मार्जिन में एक परसेंट का सुधार संभव है। इसके साथ ही HDFC AMC के नतीजों पर भी आज नजर होगी।

                                                                                            APRIL 19, 2024 / 8:07 AM IST

                                                                                            Stock Market Live Updates- बजाज ऑटो का मुनाफा 35 परसेंट बढ़ा

                                                                                            ऑटो सेक्टर की दिग्गज कंपनी बजाज ऑटो (Bajaj Auto) चौथी तिमाही में तेज रफ्तार से भागी। कंपनी का मुनाफा अनुमान से ज्यादा 35 परसेंट बढ़ा। रेवेन्यू में भी 30 परसेंट की ग्रोथ देखने को मिली। इसके मार्जिन में भी सुधार नजर आया।

                                                                                              APRIL 19, 2024 / 7:56 AM IST

                                                                                              Stock Market Live Updates- 19 अप्रैल का मार्केट लाइव ब्लॉग

                                                                                              गुड मॉर्निंग, मनीकंट्रोल हिंदी के मार्केट लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। बाजार से जुड़े हर एक्शन को हम इस ब्लॉग के जरिये आप तक पहुंचाते रहेंगे। शेयर मार्केट से जुड़ी हर छोटी - बड़ी खबर पर जानकारी के लिए हमारे साथ बने रहें।