Get App

लाइव ब्लॉग

MoneyControl News AUGUST 27, 2024 / 3:46 PM IST

Closing Bell : सपाट बंद हुए सेंसेक्स-निफ्टी, मीडिया का प्रदर्शन बेहतर, एफएमसीजी और मेटल में गिरावट

Closing Bell : लीबिया में उत्पादन रुकने और इजरायल-हिजबुल्लाह संघर्ष के चलते क्रूड कीमतों में 3 फीसदी का उछाल देखने को मिल रही है। ब्रेंट 81 डॉलर के पार निकल गया है। सोना भी रिकॉर्ड हाई के पास कायम है

Closing Bell : फिन निफ्टी एक्सपायरी पर बाजार में दायरे में कारोबार करता दिखा। निफ्टी आज रिकॉर्ड ऊंचाई के करीब जाकर फिसल गया। कारोबार के अंत में सेंसेक्स निफ्टी की फ्लैट क्लोजिंग हुई है। सेंसेक्स 13.65 अंक यानी 0.02 फीसदी की मामूली बढ़त के साथ 81,711.76 के स्तर पर और निफ्टी 7.15 अंक यानी 0.03 फीसदी की बढ़क लेकर 25,017.75 के स्तर पर बंद हुआ है। आज मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में खरीदा

Stock market live updates : SEBI के कारण बताओ नोटिस पर PAYTM की सफाई में कहा गया है कि नोटिस कोई नया मामला नहीं। कंपनी Q4FY24 और Q1FY25 के नतीजों के साथ ही डिस्क्लोजर दे चुकी है
Stock market live updates : SEBI के कारण बताओ नोटिस पर PAYTM की सफाई में कहा गया है कि नोटिस कोई नया मामला नहीं। कंपनी Q4FY24 और Q1FY25 के नतीजों के साथ ही डिस्क्लोजर दे चुकी है
AUGUST 27, 2024 / 3:44 PM IST

Market Close | सेंसेक्स, निफ्टी की फ्लैट क्लोजिंग, निफ्टी रिकॉर्ड ऊंचाई के करीब जाकर फिसला बाजार

26 अगस्त को उतार-चढ़ाव के बीच भारतीय इक्विटी सूचकांक सपाट नोट पर बंद हुए हैं। कारोबर के अंत में सेंसेक्स 13.65 अंक या 0.02 प्रतिशत बढ़कर 81,711.76 पर और निफ्टी 7.20 अंक या 0.03 प्रतिशत बढ़कर 25,017.80 पर था। आज लगभग 2036 शेयरों में तेजी आई, 1746 शेयरों में गिरावट आई और 86 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।

    AUGUST 27, 2024 / 3:25 PM IST

    Stokc Market LIVE Updates | ओलाटेक सॉल्यूशंस 30 अगस्त को फंड जुटाने पर विचार करेगी

    कंपनी के निदेशक मंडल की एक बैठक 30 अगस्त, 2024 को आयोजित की जानी है, जिसमें तरजीही निर्गम/इक्विटी शेयरों में परिवर्तनीय वारंट/नकद के लिए प्रतिभूतियों के निजी प्लेसमेंट/नकद के अलावा अन्य के माध्यम से धन जुटाने के प्रस्ताव पर विचार किया जाएगा।

      AUGUST 27, 2024 / 2:53 PM IST

      Sensex today : ज़ी एंटरटेनमेंट ने सोनी इंडिया के साथ समझौता किया

      ज़ी एंटरटेनमेंट और सोनी इंडिया ने अपने विवाद सुलझा लिए हैं। इस खबर के बाद ज़ी एंटरटेनमेंट में जोरदार तेजी आई है। फिलहाल ये स्टॉक करीब 12 रुपए यानी करीब 8.50 फीसदी की तेजी लेकर 146 रुपए के आसपास कारोबार कर रहा है।

        AUGUST 27, 2024 / 2:48 PM IST

        Sensex todya : IT सेक्टर के सस्ते शेयर

        IT सेक्टर के सस्ते शेयरों पर नजर डालें तो न्यूक्लियस सॉफ्ट 22 गुना पीई पर नजर आ रहा है। इसका 5 साल का प्रॉफिट ग्रोथ 18 फीसदी है। वहीं, विप्रो 24 गुना पीई पर ट्रेड कर रहा है। इसका 5 साल का प्रॉफिट ग्रोथ 4 फीसदी है। जबकि, Eclerx 26 गुना पीई पर ट्रेड कर रहा है। इसका 5 साल का प्रॉफिट ग्रोथ 18 फीसदी है। जेनसार टेक 26 गुना पीई पर ट्रेड कर रहा है। इसका 5 साल का प्रॉफिट ग्रोथ 17 फीसदी है। बिड़लासॉफ्ट 27 गुना पीई पर ट्रेड कर रहा है। इसका 5 साल का प्रॉफिट ग्रोथ 18 फीसदी है। HCLटेक 28 गुना पीई पर ट्रेड कर रहा है। इसका 5 साल का प्रॉफिट ग्रोथ 9 फीसदी है। इंफोसिस 29 गुना पीई पर ट्रेड कर रहा है। इसका 5 साल का प्रॉफिट ग्रोथ 11 फीसदी है। मास्टेक 31 गुना पीई पर ट्रेड कर रहा है। इसका 5 साल का प्रॉफिट ग्रोथ 26 फीसदी है। साएंट 34 गुना पीई पर ट्रेड कर रहा है। इसका 5 साल का प्रॉफिट ग्रोथ 9 फीसदी है। सास्केन 34 गुना पीई पर ट्रेड कर रहा है। इसका 5 साल का प्रॉफिट ग्रोथ माइनस 3 फीसदी है।

          AUGUST 27, 2024 / 2:47 PM IST

          Sensex todya : IT सेक्टर के महंगे शेयर

          IT सेक्टर के महंगे शेयरों पर नजर डालें तो KPIT टेक 76 गुना पीई पर नजर आ रहा है। इसका 5 साल का प्रॉफिट ग्रोथ 49 फीसदी है। वहीं, परसिस्टेंट सिस्टम्स 66 गुना पीई पर ट्रेड कर रहा है। इसका 5 साल का प्रॉफिट ग्रोथ 27 फीसदी है। जबकि, टेक महिंद्रा 64 गुना पीई पर ट्रेड कर रहा है। इसका 5 साल का प्रॉफिट ग्रोथ माइनस 11 फीसदी है। टाटा एलेक्सी 61 गुना पीई पर ट्रेड कर रहा है। इसका 5 साल का प्रॉफिट ग्रोथ 22 फीसदी है। कोफोर्ज 49 गुना पीई पर ट्रेड कर रहा है। इसका 5 साल का प्रॉफिट ग्रोथ 15 फीसदी है। LTTS 46 गुना पीई पर ट्रेड कर रहा है। इसका 5 साल का प्रॉफिट ग्रोथ 11 फीसदी है। OFSS 41 गुना पीई पर ट्रेड कर रहा है। इसका 5 साल का प्रॉफिट ग्रोथ 10 फीसदी है। LTIM 37 गुना पीई पर ट्रेड कर रहा है। इसका 5 साल का प्रॉफिट ग्रोथ 25 फीसदी है। एम्फासिस 36 गुना पीई पर ट्रेड कर रहा है। इसका 5 साल का प्रॉफिट ग्रोथ 8 फीसदी है। TCS 35 गुना पीई पर ट्रेड कर रहा है। इसका 5 साल का प्रॉफिट ग्रोथ 8 फीसदी है।

            AUGUST 27, 2024 / 2:47 PM IST

            Sensex todya : निफ्टी IT में आउटपरफॉर्मेंस

            निफ्टी IT में आउटपरफॉर्मेंस देखने को मिला है। 2020 में निफ्टी आईटी ने 55 फीसदी और निफ्टी ने 15 फीसदी रिटर्न दिया है। वहीं, 2021 निफ्टी आईटी ने 60 फीसदी और निफ्टी ने 24 फीसदी रिटर्न दिया है। 2022 निफ्टी आईटी ने 26 फीसदी निगेटिव रिटर्न दिया और निफ्टी ने 4 फीसदी रिटर्न दिया है। 2023 निफ्टी आईटी ने 24 फीसदी रिटर्न दिया और निफ्टी ने 20 फीसदी रिटर्न दिया है। 2024 निफ्टी आईटी ने अबतक 17 फीसदी रिटर्न दिया और निफ्टी ने 17 फीसदी रिटर्न दिया है। आईटी सेक्टर के मार्केट वैल्यूएशन पर नजर डालें तो आईटी सेक्टर 33.6 गुने के PE पर ट्रेड कर रहा है।

              AUGUST 27, 2024 / 2:46 PM IST

              Sensex todya : बाजार में इन दिनों IT सेक्टर की धूम

              बाजार में इन दिनों IT सेक्टर की धूम है। इस तेजी के बीच निवेशक परेशान हैं कि IT सेक्टर की किस कंपनी में दांव लगाया जाए। पूरे सेक्टर में क्या सस्ता है और क्या महंगा, इसपर सीएनबीसी -आवाज़ के सुमित ने पूरा रिसर्च किया है। आइए जानते हैं IT SECTOR का पूरा हाल। IT सेक्टर में जोरदार रफ्तार है। इस सेक्टर ने 1 महीने में 2 फीसदी, 3 महीने में 29 फीसदी, 6 महीने में 11 फीसदी, इस साल 17 फीसदी और पिछले 1 साल में 35 फीसदी रिटर्न दिया है।

                AUGUST 27, 2024 / 2:23 PM IST

                Sensex Today | ग्रासिम इंडस्ट्रीज ने वादिराज कुलकर्णी को बिजनेस हेड नियुक्त किया

                कंपनी ने 1 अक्टूबर 2024 से वादीराज कुलकर्णी को सेल्युलोसिक फाइबर्स का बिजनेस हेड (नामित), वरिष्ठ प्रबंधन कार्मिक नियुक्त किया है।

                  AUGUST 27, 2024 / 1:56 PM IST

                  Brokerage Call | एचएसबीसी ने कोफोर्ज पर 'खरीदारी' की राय बरकरार रखी, केपीआईटी को 'होल्ड' रेटिंग दी

                  एचएसबीसी की राय है कि मिड-टियर आईटी स्पेस इतना मजबूत नहीं है, कमजोर मार्जिन प्रदर्शन चिंता का विषय है। ब्रोकरेज ने KPIT को डाउनग्रेड करके बाय से बदलकर होल्ड रेटिंग दी है। लक्ष्य को 2,160 रुपये से घटाकर 2,000 रुपये किया गया है। एचएसबीसी की रिपोर्ट में KPIT और Cyient की तुलना में L&T Tech को प्राथमिकता दी गई है। LTTS पर होल्ड रेटिंग बनाए रखी गई है। ब्रोकरेज का मानना है कि Persistent Systems दोहरे अंकों में मजबूती से बढ़ता रहेगा और अपने प्रतिस्पर्धियों से बेहतर प्रदर्शन करेगा Coforge पर बाय कॉल बनाए रखते हुए इसके लक्ष्य को 6,500 रुपये से बढ़ाकर 6,900 रुपये किया गया है। 7 Mphasis पर होल्ड कॉल, लक्ष्य को 2,725 रुपये से बढ़ाकर 2,900 रुपये किया गया। L&T Tech पर होल्ड कॉल, लक्ष्य को 4,905 रुपये से बढ़ाकर 5,560 रुपये किया गया है।

                    AUGUST 27, 2024 / 1:44 PM IST

                    Stock Market LIVE Updates | स्मॉलकैप इंडेक्स ने छुआ नया शिखर

                    बाजार में लगातार 9वें दिन तेजी देखने को मिल रही है। निफ्टी रिकॉर्ड ऊंचाई से चंद कदम दूर है। स्मॉलकैप इंडेक्स ने नया शिखर छुआ है। मिडकैप इंडेक्स भी न्यू हाई के करीब है। निफ्टी 25000 के ऊपर कारोबार कर रहा है। फिलहाल सेंसेक्स 183.88 अंक यानी 0.23 फीसदी की तेजी के साथ 81880 के आसपास कारोबार कर रहा है। वहीं, निफ्टी 51.80 अंक यानी 0.21 फीसदी की बढ़त के साथ 25,063.10 पर दिख रहा है।

                      AUGUST 27, 2024 / 1:40 PM IST

                      Stock Market LIVE Updates | फर्टिलाइजर और केमिकल शेयर दौड़े

                      फर्टिलाइजर और केमिकल शेयरों में आज जोरदार एक्शन देखने को मिल रहा है। FACT, NFL और RCF 2 से 3 परसेंट तक भागे हैं। केमिकल में GHCL 5 परसेंट तो DEEPAK NITRITE 2 परसेंट ऊपर कारोबार कर रहा है।

                        AUGUST 27, 2024 / 1:38 PM IST

                        Stock Market LIVE Updates | पैरामाउंट हेल्थ डील से मेडी असिस्ट 10% ऊपर

                        पैरामाउंट हेल्थ में 100% हिस्सा खरीदने की खबरों के बाद मेडी असिस्ट में जबरदस्त एक्शन में दिख रहा है। ये शेयर 9 परसेंट ऊपर है। Investec की भी इस स्टॉक में खरीदारी की सलाह है।

                          AUGUST 27, 2024 / 1:36 PM IST

                          Sensex today : प्रीमियर एनर्जीज का IPO 72% भरा

                          सोलर सेल और पैनल बनाने वाली कंपनी Premier Energies का IPO अब तक करीब 87 फीसदी भरा है। इसका रिटेल हिस्सा करीब करीब पूरा भर गया है। इस आईपीओ का प्राइस बैंड 427 रुपये से 450 रुपये तय किया गया है। इसमें निवेशकों को कम से कम 33 शेयरों के लिए बोली लगानी होगी। इससे ऊपर भी इसी के गुणक में बोली लगाना होगा। निवेशक इसमें परसों यानी 29 अगस्त तक बोली लगा सकेंगे।

                            AUGUST 27, 2024 / 1:25 PM IST

                            Stock Market LIVE Updates | रियल्टी शेयरों में आज अच्छी रौनक, मॉर्गन स्टैनली की रिपोर्ट ने भरा जोश

                            रियल्टी शेयरों में आज अच्छी रौनक है। निफ्टी रियल्टी इंडेक्स 0.50 फीसदी ऊपर है। लोढ़ा, ब्रिगेड और शोभा 2 फीसदी तक चढ़े हैं। मार्गन स्ट्रैनली ने कहा हैं कि सेंचुरी टेक्सटाइल और शोभा जैसे छोटे डेवलपर्स अच्छा कर सकते हैं। इनको अच्छी ब्रिकी और सस्ते वैल्युएशन का फायदा मिलेगा। गोदरेज प्रॉपर्टीज उसकी टॉप पिक में शामिल है। मॉगन स्टेनली की रिपोर्ट के बाद रियल्टी शेयरों पर फोकस बढ़ गया है। क्या है इस रिपोर्ट में ये बताते हुए सीएनबीसी-आवाज के यतिन मोता ने बताया कि रियल्टी सेक्टर पर मॉर्गन स्टैनली का कहना है कि उसका तेजी के बीच सेक्टर पर पॉजिटिव नजरिया है। हालंकि 6 महीने पहले के मुकाबले निवेशकों की दिलचस्पी घटी है।

                              AUGUST 27, 2024 / 1:02 PM IST

                              Stock Market LIVE Updates | एलजी 75 अरब डॉलर के लक्ष्य को हासिल करने के लिए भारत में आईपीओ लाने पर विचार कर रही है: ब्लूमबर्ग

                              एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंक अपने भारतीय कारोबार के लिए आईपीओ लाने पर विचार कर रही है, ताकि तेजी से बढ़ते शेयर बाजार का लाभ उठाकर 2030 तक इलेक्ट्रॉनिक्स रेवेन्यू में 75 अरब अमेरिकी डॉलर का लक्ष्य हासिल किया जा सके।

                                AUGUST 27, 2024 / 12:56 PM IST

                                Stock Market LIVE Updates | पहली तिमाही के नतीजों के बाद निवेशकों में जोश से सीगल इंडिया का शेयर 7% चढ़ा

                                सीगल इंडिया के शेयरों में 27 अगस्त को 7 प्रतिशत तक की तेजी देखने को मिली है। निवेशकों ने अप्रैल-जून तिमाही के लिए कंपनी के नतीजे पसंद आए हैं। शुद्ध लाभ वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही में सालाना आधार पर लगभग 69 प्रतिशत बढ़कर 79.4 करोड़ रुपये हो गया है जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 44.2 करोड़ रुपये था।

                                  AUGUST 27, 2024 / 12:35 PM IST

                                  Stock Market LIVE Updates | स्पंदना स्फूर्ति ने 50 करोड़ रुपये के एनसीडी जारी करने के प्रस्ताव को दी मंजूरी

                                  स्पंदना स्फूर्ति के निदेशक मंडल की प्रबंधन समिति ने 27 अगस्त, 2024 को आयोजित अपनी बैठक में निजी प्लेसमेंट के आधार पर सममूल्य पर 1,00,000 रुपये प्रत्येक के अंकित मूल्य वाले एनसीडी जारी करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

                                    AUGUST 27, 2024 / 12:30 PM IST

                                    Currency Check | मध्य पूर्व की चिंता और अमेरिकी ब्याज दरों में कटौती के कारण डॉलर में गिरावट

                                    मंगलवार को डॉलर और येन में नरमी आई है। इस सप्ताह की शुरुआत से ही उनके सुरक्षित निवेश विकल्प अपील में गिरावट आई है। इजरायल और हिजबुल्लाह के बीच बढ़ते संघर्ष के कारण चिंता बढ़ गई है। अमेरिकी ब्याज दरों में कटौती की बढ़ती संभावना ने भी डॉलर पर और दबाव डाला है। येन 0.1 फीसदी गिरकर 144.65 प्रति डॉलर पर पहुंच गया था। ये पिछले सत्र में तीन सप्ताह के उच्चतम स्तर 143.45 पर पहुंच गया था। यूरो और स्टर्लिंग में लगभग 0.1% की वृद्धि हुई और वे क्रमशः $1.1172 और $1.3201 पर पहुंच गए, जो उनके हाल के कई महीनों के उच्चतम स्तर के करीब है। तेल की कीमतों में उछाल के कारण सोमवार को पांच महीने के उच्चतम स्तर को छूने के बाद कनाडाई डॉलर थोड़ा मजबूत होकर 1.34875 प्रति अमेरिकी डॉलर पर पहुंच गया है।

                                      AUGUST 27, 2024 / 12:12 PM IST

                                      Stock Market LIVE Updates | एचसीएल टेक का शेयर 2% चढ़ा, ज़ेरॉक्स के साथ साझेदारी ने भरा जोश

                                      27 अगस्त को एचसीएल टेक्नोलॉजीज के शेयर 2 प्रतिशत से अधिक बढ़कर 1,757 रुपये प्रति शेयर के नए सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गए। यह उछाल कंपनी द्वारा ज़ेरॉक्स के साथ अपनी एआई-संचालित इंजीनियरिंग सेवाओं और डिजिटल प्रक्रिया संचालन साझेदारी के विस्तार की घोषणा के बाद आया।

                                        AUGUST 27, 2024 / 12:08 PM IST

                                        Stock Market LIVE Updates | डेटामैटिक्स ग्लोबल ने माइक्रोसॉफ्ट के साथ की साझेदारी

                                        डेटामैटिक्स ग्लोबल सर्विसेज ने कोपिलॉट्स के माध्यम से एआई सॉल्युशन बनाने के लिए माइक्रोसॉफ्ट के साथ साझेदारी की है। इस खबर के चलते आज शेयर में 11 फीसदी तक तेजी देखने को मिली है।

                                          AUGUST 27, 2024 / 11:42 AM IST

                                          Brokerage Call | जेपी मॉर्गन ने इंडिजीन पर 'न्यूट्रल' कॉल के साथ 570 रुपये का लक्ष्य दिया

                                          जेपी मॉर्गन ने इंडिजीन पर 'न्यूट्रल' कॉल के साथ 570 रुपये का लक्ष्य दिया है। ब्रोकरेज का कहना है कि कोविड के बाद क्लाइंट-विशिष्ट कारकों और कमजोर मैक्रो से ग्रोख धीमी पड़ गई है। वित्त वर्ष 2026 से विकास दर में उछाल आना चाहिए

                                            AUGUST 27, 2024 / 11:32 AM IST

                                            एशिया इंडेक्स ने बीएसई सेंसेक्स नेक्स्ट 30 रियल टाइम इंडेक्स लॉन्च किया: आशुतोष सिंह, एमडी और सीईओ, एआईपीएल

                                            एशिया इंडेक्स प्राइवेट लिमिटेड ने बीएसई सेंसेक्स नेक्स्ट 30 रियल टाइम इंडेक्स के लॉन्च की घोषणा की है। इस इंडेक्स में समान वेटेज वाले इंडेक्स के फायदे होंगे और साथ ही फंड मैनेजर को हर महीने फंड को रीबैलेंस नहीं करना पड़ेगा। यह एक ऐसा इंडेक्स है जिसमें शीर्ष तीन इंडेक्स में शामिल होने की क्षमता है क्योंकि खुदरा और संस्थागत दोनों तरह के ग्राहकों के लिए इसकी व्यापक अपील है।

                                              AUGUST 27, 2024 / 11:25 AM IST

                                              IPO Check | प्रीमियर एनर्जीज ने एंकर बुक के जरिए 846 करोड़ रुपये जुटाए, आईपीओ 27 अगस्त को खुला

                                              निजी इक्विटी निवेशक जीईएफ कैपिटल के निवेश वाली सोलर सेल और सोलर मॉड्यूल निर्माता प्रीमियर एनर्जीज ने इश्यू खुलने से एक दिन पहले 26 अगस्त को अपनी एंकर बुक के जरिए 846.12 करोड़ रुपये जुटाए हैं। निवेश के इस दौर में नोमुरा फंड्स, ब्लैकरॉक इंस्टीट्यूशनल ट्रस्ट कंपनी, पीजीजीएम वर्ल्ड इक्विटी, गवर्नमेंट पेंशन फंड ग्लोबल, अबू धाबी इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी, न्यूबर्गर बर्मन इन्वेस्टमेंट फंड्स, मॉर्गन स्टेनली, बीएनपी पारिबा, पायनियर इन्वेस्टमेंट फंड, ईस्टस्प्रिंग इन्वेस्टमेंट्स, कार्मिगनैक पोर्टफोलियो और एलियांज ग्लोबल इन्वेस्टर्स फंड ने एंकर बुक में भाग लिया।

                                                AUGUST 27, 2024 / 11:22 AM IST

                                                IPO Check | गाला प्रिसिजन इंजीनियरिंग ने आईपीओ के लिए 503-529 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया

                                                गाला प्रिसिजन इंजीनियरिंग लिमिटेड ने 2 सितंबर को खुलने वाले अपने आईपीओ के लिए 503-529 रुपये प्रति शेयर का मूल्य दायरा तय किया है। एंकर बुक 30 अगस्त को शुरू होगी और इश्यू 4 सितंबर को बंद होगा।

                                                  AUGUST 27, 2024 / 10:49 AM IST

                                                  Brokerage Call | मोतीलाल ओसवाल रेमंड पर विचार

                                                  मोतीलाल ओसवाल का कहना है कि रेमंड ने एफएमसीजी कारोबार को बेचने, लाइफस्टाइल कारोबार को अलग करने, रियल एस्टेट कारोबार को आकार देने और उसे अलग करने, तथा मैनी प्रिसिजन (एमपीपीएल) अधिग्रहण के बाद एक इंजीनियरिंग इकाई की स्थापना के रूप में सकारात्मक कदम उठाए हैं। ये तीनों वेक्टर कंपनी को मजबूती प्रदान करेंगे।

                                                    AUGUST 27, 2024 / 10:45 AM IST

                                                    Sensex Today : होल्डरइंड इन्वेस्टमेंट्स ने अंबुजा सीमेंट्स में हिस्सेदारी बेची

                                                    Sensex Today : ब्लूमबर्ग  की एक रिपोर्ट के मुताबिक होल्डरइंड इन्वेस्टमेंट्स ने 23 अगस्त को ब्लॉक डील के जरिए अंबुजा सीमेंट्स में 2.76% हिस्सेदारी बेची है।

                                                      AUGUST 27, 2024 / 10:19 AM IST

                                                      Stock Market LIVE Updates | आयकर विभाग ने एचयूएल को 962.75 करोड़ रुपये का डिमांड ऑर्डर जारी किया

                                                      आयकर उपायुक्त कार्यालय, अंतर्राष्ट्रीय कर सर्किल 2(2)(2), मुंबई ने हिंदुस्तान यूनिलीवर के खिलाफ आयकर अधिनियम, 1961 के प्रावधानों के अनुसार टीडीएस की कटौती न करने के कारण 962.75 करोड़ रुपये (329.33 करोड़ रुपये के ब्याज सहित) डिमांड ऑर्डर पारित किया है।

                                                        AUGUST 27, 2024 / 10:16 AM IST

                                                        Markets@10 | Sensex-Nifty में हल्की बढ़त

                                                        10.15 बजे के आसपास सेंसेक्स 92.83 अंक या 0.11 प्रतिशत बढ़कर 81,790.94 पर और निफ्टी 16.70 अंक या 0.07 प्रतिशत बढ़कर 25,027.30 पर कारोबार कर रहा था। करीब 1852 शेयरों में तेजी, 1233 शेयरों में गिरावट और 117 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ था।

                                                          AUGUST 27, 2024 / 10:04 AM IST

                                                          Stock Market LIVE Updates : पेटीएम के शेयरों में रिकवरी, 2% की बढ़त

                                                          पेटीएम के शेयर की कीमत में पिछले सत्र के नुकसान की भरपाई हो गई है। कंपनी के संस्थापक विजय शेखर शर्मा और बोर्ड के सदस्यों को आईपीओ उल्लंघनों के लिए बाजार नियामक सेबी के कारण बताओ नोटिस का सामना करना पड़ा था। लेकिन कंपनी की इस पर आई सफाई के बाद शेयर में तेजी लौटी है।

                                                            AUGUST 27, 2024 / 10:01 AM IST

                                                            Stock Market LIVE Updates : जीपीटी इंफ्राप्रोजेक्ट्स ने क्यूआईपी लॉन्च किया, फ्लोर प्राइस 183.83 रुपये प्रति शेयर तय

                                                            कोलकाता स्थित इंफ्रास्ट्रक्चर फर्म जीपीटी इंफ्राप्रोजेक्ट्स के शेयरों में 27 अगस्त को तेजी देखने को मिल रही है। कंपनी की फंड रेजिंग कमेटी ने फंड जुटाने के लिए क्वालीफाइड इंस्टीट्युशनल प्लेसमेंट (क्यूआईपी) को हरी झंडी दे दी है।

                                                              AUGUST 27, 2024 / 9:48 AM IST

                                                              Sensex Today : ब्लॉक डील के बाद टाटा टेक्नोलॉजीज के शेयरों में गिरावट

                                                              सीएनबीसी-टीवी18 की रिपोर्ट के अनुसार, टाटा टेक्नोलॉजीज के 1.3 करोड़ शेयर (3.3% इक्विटी) जिनकी कीमत 1,367.4 करोड़ रुपये है, 1,027 रुपये प्रति शेयर के भाव पर ट्रांसफर हुए हैं।

                                                                AUGUST 27, 2024 / 9:37 AM IST

                                                                Sensex Today : फोकस में मेडी असिस्ट

                                                                आज मेडी असिस्ट फोकस में दिख रहा है। मेडी असिस्ट पैरामाउंट हेल्थ में 100 फीसदी हिस्सा खरीदेगी। कंपनी अपनी सब्सिडियरी के जरिए 312 करोड़ रुपए में हिस्सेदारी खरीदेगी।

                                                                  AUGUST 27, 2024 / 9:35 AM IST

                                                                  Sensex Today : लेमन ट्री होटल्स पर फोकस

                                                                  लेमन ट्री होटल्स ने अयोध्या में 80 कमरों के होटल के लिए करार किया है। ये करार 'कार्नेशन होटल्स' ब्रांड के तहत किया गया है। FY28 में होटल शुरू होने की उम्मीद है।

                                                                    AUGUST 27, 2024 / 9:33 AM IST

                                                                    Sensex Today : फोकस में KPI ग्रीन और Bondada Engg

                                                                    KPI ग्रीन को 13.3 MW सोलर पावर प्लांट के लिए ऑर्डर मिला है। कंपनी कोंकैप्टिव पावर प्रोड्यूसर सेगमेंट के तहत ऑर्डर मिला है। इस खबर के चलते आज ये शेयर जोश में है। Bondada Engg भी फोकस में दिख रहा है। कंपनी को 576 करोड़ रुपए का ऑर्डर मिला है।

                                                                      AUGUST 27, 2024 / 9:31 AM IST

                                                                      Sensex today : UCAL पर फोकस

                                                                      UCAL ने Blaer Motors के साथ करार किया है। कंपनी ने मोटर कंट्रोलर के डिजाइन और डेवलपमेंट के लिए ये करार किया है।

                                                                        AUGUST 27, 2024 / 9:29 AM IST

                                                                        Opening Bell : Sensex-Nifty की चाल सपाट

                                                                        मिलेजुले ग्लोबल संकेतों के बावजूद, भारतीय सूचकांक 27 अगस्त को सपाट खुले हैं। सेंसेक्स 11.28 अंक या 0.01 प्रतिशत बढ़कर 81,709.39 पर और निफ्टी 5.40 अंक या 0.02 प्रतिशत बढ़कर 25,016.00 पर दिख रहा। लगभग 1663 शेयरों में तेजी आई है। 832 शेयरों में गिरावट आई और 124 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

                                                                          AUGUST 27, 2024 / 9:13 AM IST

                                                                          Sensex Today : प्री-ओपनिंग में बाजार में तेजी

                                                                          प्री-ओपनिंग सत्र में बेंचमार्क सूचकांक बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। सेंसेक्स 284.86 अंक या 0.35 प्रतिशत बढ़कर 81,982.97 पर और निफ्टी 44.90 अंक या 0.18 प्रतिशत बढ़कर 25,055.50 पर दिख रहा है।

                                                                            AUGUST 27, 2024 / 8:48 AM IST

                                                                            Stock market : फोकस में HCLTech

                                                                            HCLTech ने Xerox के साथ करार बढ़ा दिया है। HCLTech द्वारा AI और डिजिटल इंजीनियरिंग के लिए करार बढ़ाया गया है।

                                                                              AUGUST 27, 2024 / 8:43 AM IST

                                                                              Stock market : जायडस लाइफ की सफाई

                                                                              जायडस लाइफ ने Teva के gAsacol HD जेनेरिक वर्जन की मंजूरी पर सफाई देते हुए कहा है कि gAsacol HD जेनेरिक मार्केट में प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी। इससे कंपनी के प्रोडक्ट की बिक्री और मुनाफे पर असर संभव है। इससे FY25 में बिक्री और EBITDA पर असर पड़ने की आशंका है। FY25 में कंसो मार्जिन में 1.5% का सुधार संभव है। इसमें FY24 के 27.5% के मुकाबले 1.5% का सुधार संभव है। FY25 में कंपनी को हाई टीन्स कंसोलीडेटेड आय की उम्मीद है।

                                                                                AUGUST 27, 2024 / 8:28 AM IST

                                                                                Market trend : एशियाई बाजारों में कमजोरी

                                                                                आज एशियाई बाजारों में कमजोरी देखने को मिल रही है। SGX NIFTY 48 अंक नीचे दिख रहा है। वहीं, निक्केई करीब 0.14 फीसदी की गिरावट के साथ 38,055.62 के आसपास दिख रहा है। स्ट्रेट टाइम्स में भी 0.24 फीसदी की कमजोरी नजर आ रही है। वहीं, ताइवान का बाजार 0.61 फीसदी की गिरावट के साथ 22,102.69 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 0.24 फीसदी की कंजोरी के साथ 17,756.48 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 0.38 फीसदी की कमजोरी दिख रही है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 0.19 फीसदी की गिरावट के साथ 2,850.07 के स्तर पर दिख रहा है।

                                                                                  AUGUST 27, 2024 / 8:13 AM IST

                                                                                  Stock market live updates : गुजरात के 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

                                                                                  भारी बारिश से गुजरात के कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। IMD ने सूरत, वडोदरा, भरुच समेत 7 जिलों में आज भी तेज बारिश की चेतावनी दी है।

                                                                                    AUGUST 27, 2024 / 8:13 AM IST

                                                                                    Stock market live updates : प्रीमियर एनर्जीज का IPO आज खुलेगा

                                                                                    सोलर सेल और पैनल बनाने वाली कंपनी Premier Energies का IPO आज खुलेगा। इसका प्राइस बैंड 427 से 450 रुपए प्रति शेयर के बीच है। इस इश्यू से कंपनी 2,830 करोड़ रुपए जुटाएगी। एंकर निवेशकों ने आईपीओ में 846 करोड़ रुपए लगाए हैं।

                                                                                      AUGUST 27, 2024 / 8:12 AM IST

                                                                                      Stock market live updates :SEBI का नोटिस नया मामला नहीं-Paytm

                                                                                      SEBI के कारण बताओ नोटिस पर PAYTM की सफाई में कहा गया है कि ये नोटिस कोई नया मामला नहीं है। कंपनी Q4FY24 और Q1FY25 के नतीजों के साथ ही इस मुद्दे पर डिस्क्लोजर दे चुकी है। कल ये शेयर करीब 5 परसेंट टूटा था।

                                                                                        AUGUST 27, 2024 / 8:12 AM IST

                                                                                        Stock market live : क्रूड 3% उछला, 81 डॉलर के पार ब्रेंट

                                                                                        लीबिया में उत्पादन रुकने और इजरायल-हिजबुल्लाह संघर्ष के चलते क्रूड कीमतों में 3 परसेंट का उछाल आया है। ब्रेंट क्रूड 81 डॉलर के पार निकल गया है। उधर, सोना भी रिकॉर्ड हाई के पास कायम है।

                                                                                          AUGUST 27, 2024 / 8:11 AM IST

                                                                                          Stock market today : ग्लोबल मार्केट से मिलेजुले संकेत

                                                                                          ग्लोबल मार्केट से मिलेजुले संकेत मिल रहे हैं। एशिया में शुरुआती दबाव देखने को मिल रहा है। गिफ्ट निफ्टी 30 अंक नीचे कारोबार कर रहा है। उधर कल अमेरिका में डाओ जोन्स रिकॉर्ड हाई पर बंद हुआ था। हालांकि टेक शेयरों के चलते नैस्डैक और S&P 500 में 0.25 फीसदी की गिरावट देखने को मिली थी।

                                                                                            AUGUST 27, 2024 / 8:02 AM IST

                                                                                            Stock market : निफ्टी अब बड़े लक्ष्य के लिए तैयार

                                                                                            प्रोग्रेसिव शेयर्स के निदेशक आदित्य गग्गर का कहना है कि एक मज़बूत बुलिश कैंडल के साथ निफ्टी ने अपने बियरिश गैप ज़ोन को भर दिया है। ये बाजार में बुल्स की मज़बूत मौजूदगी का संकेत है। निफ्टी के लिए तत्काल रजिस्टेंस 25,078 के पिछले हाई पर है। जबकि किसी गिरावट में इसके लिए 24,870 पर सपोर्ट की उम्मीद है। 25,078 से ऊपर की एक मज़बूत क्लोजिंग को वी-आकार के पैटर्न से ब्रेकआउट माना जाएगा और इस स्थिति में निफ्टी का अनुमानित लक्ष्य 26,270 आता है।

                                                                                              AUGUST 27, 2024 / 8:01 AM IST

                                                                                              Market today : आज कैसी रह सकती है बाजार की चाल

                                                                                              एलकेपी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ तकनीकी विश्लेषक रूपक डे का कहना है कि कल डेली चार्ट पर, लगातार दो मामूली रेड कैंडल के बाद एक स्पष्ट ग्रीन कैंडल बनी है जो बाजार के लिए अच्छा संकेत है। हालांकि, निफ्टी के लिए 25,080 पर रजिस्टेंस स्पष्ट है। निफ्टी को 25,300 की ओर बढ़ने के लिए इस रजिस्टेंस को पार करना होगा। दूसरी ओर, 25080 से ऊपर जाने में विफलता बाजार में बिकवाली का दबाव बना सकती है जिससे निफ्टी 24,800 की ओर वापसी कर सकता है।

                                                                                                AUGUST 27, 2024 / 8:01 AM IST

                                                                                                Market on Monday- मजबूत बंद हुआ था बाजार

                                                                                                26 अगस्त को भारतीय इक्विटी इक्विटी इंडेक्स मजबूत नोट पर बंद हुए थे। कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 611.90 अंक या 0.75 फीसदी बढ़कर 81,698.11 पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी 187.40 अंक या 0.75 फीसदी बढ़कर 25,010.60 पर बंद हुआ था। निफ्टी में सबसे ज्यादा बढ़त वाले शेयरों में हिंडाल्को, एनटीपीसी, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, बजाज फिनसर्व और ओएनजीसी रहे थे। जबकि गिरने वाले शेयरों में अपोलो हॉस्पिटल्स, हीरो मोटोकॉर्प, अदानी पोर्ट्स, आयशर मोटर्स और मारुति सुजुकी शामिल रहे थें। पीएसयू बैंक को छोड़कर, अन्य सभी इंडेक्सों में तेजी रही थी। आईटी, मेटल, ऑयल एंड गैस और रियल्टी में 1-2 फीसदी की बढ़त देखने को मिली थी। बीएसई मिडकैप इंडेक्स में 0.6 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.2 फीसदी की बढ़त रही थी।

                                                                                                  AUGUST 27, 2024 / 7:48 AM IST

                                                                                                  सुप्रभात

                                                                                                  सुप्रभात और डी-स्ट्रीट से सभी गतिविधियों की लाइव कवरेज में आपका स्वागत है। भारत और दुनिया भर के बाज़ारों से सभी लाइव अपडेट के लिए इस ब्लॉग पर बने रहें।