Get App

लाइव ब्लॉग

MoneyControl News AUGUST 29, 2024 / 5:12 PM IST

Stock Market Highlights: सेंसेक्स 350 अंक चढ़ा, निफ्टी 25150 पर हुआ बंद, FMCG शेयरों में रही बढ़त

Stock Market Highlights: अंत में सेंसेक्स 349.05 अंक यानी 0.43 फीसदी की बढ़त के साथ 82,134.61 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 99.60 अंक यानी 0.4 फीसदी की बढ़त के साथ 25151.95 के स्तर पर बंद हुआ

Stock Market Highlights: सेंसेक्स, निफ्टी की रिकॉर्ड क्लोजिंग हुई। निफ्टी लगातार 11वें दिन बढ़त पर बंद होने में कामयाब रहा। Bajaj Finserv, Bajaj Finance, Reliance Industries, Britannia Industries और BPCL निफ्टी के टॉप गेनर रहे। वहीं  Grasim Industries, M&M, Eicher Motors, Hindalco, Adani Enterprises निफ्टी के टॉप लूजर रहा। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 349.05  अंक यानी 0.43 फीसद

 Stock Market LIVE Updates:टीसीएस ने FASHION RETAILER PRIMARK के साथ करार बढ़ाया है। डिजिटल ट्रांसफॉरमेशन के लिए करार बढ़ाया है।
Stock Market LIVE Updates:टीसीएस ने FASHION RETAILER PRIMARK के साथ करार बढ़ाया है। डिजिटल ट्रांसफॉरमेशन के लिए करार बढ़ाया है।
AUGUST 29, 2024 / 3:36 PM IST

Stock Market Highlights: सेंसेक्स, निफ्टी की रिकॉर्ड क्लोजिंग

सेंसेक्स, निफ्टी की रिकॉर्ड क्लोजिंग हुई। निफ्टी लगातार 11वें दिन बढ़त पर बंद होने में कामयाब रहा। Bajaj Finserv, Bajaj Finance, Reliance Industries, Britannia Industries और BPCL निफ्टी के टॉप गेनर रहे। वहीं Grasim Industries, M&M, Eicher Motors, Hindalco, Adani Enterprises निफ्टी के टॉप लूजर रहा।

बीएसई का मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स 0.5 फीसदी की गिरावट लेकर बंद हुआ।

सेक्टोरल फ्रंट पर देखें तो ऑयल एंड गैस, आईटी, एफएमसीजी सेक्टर को छोड़कर सभी सेक्टर लाल निशान में बंद हुए। ऑटो, कैपिटल गुड्स, मीडिया, मेटल, पावर इंडेक्स 0.5-1 फीसदी की गिरावट लेकर बंद हुए।

कारोबार के अंत में सेंसेक्स 349.05 अंक यानी 0.43 फीसदी की बढ़त के साथ 82,134.61 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 99.60 अंक यानी 0.4 फीसदी की बढ़त के साथ 25151.95 के स्तर पर बंद हुआ।

    AUGUST 29, 2024 / 3:26 PM IST

    Stock Market Live Updates:आईटी, बैंक और ऑटो शेयरों में भी निवेश के मौके- गुरमीत चड्ढा

    गुरमीत चड्ढा को आईटी, बैंक और ऑटो शेयरों में भी निवेश के मौके दिख रहे हैं। आईटी और टेक स्टॉक्स में गुरमीत को HCL TECH, KPIT TECH, TATA TECH, PB FIN TECH और ZOMATO अच्छे लग रहे हैं। वहीं, बैंकिंग और एनबीएफसी में उन्हें आईसीआईसीआई बैंक, फेडरल बैंक, बजाज फाइनेंस, पूनावाला फिन पसंद हैं। ऑटो और ऑटो एंसिलरी में उन्हें बजाज ऑटो, टीवीएस होल्डिंग, टीवीएस मोटर और संधार टेक अच्छे दिख रहे हैं।

    पूरी खबर यहां पढ़ें- Stocks Pick : कंप्लीट सर्किल के गुरमीत चड्ढा से जानें, शेयर बाजार में कहां होगी बढ़िया कमाई

      AUGUST 29, 2024 / 3:24 PM IST

      Stock Market Live Updates: गुजरात पिपवाव पोर्ट पर जेफरीज की राय

      जेफरीज ने गुजरात पिपवाव पोर्ट की अंडरपरफॉर्म रेटिंग को बरकरार रखा है लेकिन टारगेट प्राइस 232 रुपये से घटाकर 140 रुपये कर दिया है। गुजरात पिपवाव पोर्ट ने जेफरीज के मुताबिक मूंदड़ा पोर्ट पर अदाणी ग्रुप के दबदबे के चलते इसे मार्केट में अपना दबदबा बनाए रखने में दिक्कत हो सकती है। कंपनी गुजरात मैरिटाइम बोर्ड के साथ छूट में विस्तार के लिए बातचीत कर रही है। ब्रोकरेज का कहना है कि अगर 30 फीसदी रेवेन्यू शेयर साथ एक्सटेंशन को मंजूरी मिल जाती है तो इसका टारगेट प्राइस 199 रुपये हो सकता है।

        AUGUST 29, 2024 / 3:18 PM IST

        Stock Market Live Updates:2030 तक नेचुरल गैस का हिस्सा 15% होगा- मुकेश अंबानी

        -KG-D6 ब्लॉक का प्रोडक्शन करीब 30 MMSCMD

        -देश की कुल उत्पादन का हिस्सा KGD6

        -फर्टिलाइजर ,गैस, CGD को सबसे ज्यादा सप्लाई

        -2030 तक नेचुरल मिक्स का हिस्सा 15% होगा

        -FY24 में E&P कारोबार का EBITDA 20,000 Cr

        -JIO BP के पास कुल 1778 आउटलेट

        -कंपनी के कुल 4800 चार्जिंग प्वाइंट

        -JIO BP स्टेशन पर 105 कन्विनियंस स्टोर

        -O2C कारोबार में कंपनी की 5.62 Lk Cr की आय

          AUGUST 29, 2024 / 3:02 PM IST

          Stock Market Live Updates:आय के मामले में टॉप 30 रिटेलर्स में RVVL- मुकेश अंबानी

          -स्टोर संख्या में दुनिया में RRVL 5वें नंबर पर

          -RRVL के पास 19,000 स्टोर

          -RRVL के पास 80 मिलियन का स्टोर साइज

          -RRVL के 7,000 से ज्यादा शहरों में स्टोर

          -RRVL का 40 Lk किराना पार्टनर से करार

          -आय के मामले में टॉप 30 रिटेलर्स में RVVL

          -RRVL का 3.2 Cr वेअरहाउसेज के साथ सप्लाई

            AUGUST 29, 2024 / 3:00 PM IST

            Stock Market Live Updates: IPL व्यूअरशिप में 38% की ग्रोथ रही- मुकेश अंबानी

            -अगले 3-4 साल में JIO EBITDA दोगुना का अनुमान है।

            -मीडिया कारोबार ने 10,000 Cr आय हासिल की

            -स्पोर्ट्स कारोबार में 62% की ग्रोथ दिखी

            -IPL व्यूअरशिप में 38% की ग्रोथ रही

            -NEWS18 चुनाव नतीजे के दिन टॉप TV न्यूज रहा

            -बजट के दिन CNBC TV18 की 82% व्यू्अरशिप -मनीकंट्रोल के कुल 7 करोड़ विजिटर

            -Firstpost ग्लोबल न्यूज पावरहाउस बन रहा है

            -जुलाई में फर्स्ट पोस्ट के 12.7Cr विडियो व्यूज

              AUGUST 29, 2024 / 2:59 PM IST

              Stock Market Live Updates:पावर फाइनेंस सेक्टर पर ब्रोकरेजेज की राय

              ब्रोकरेज फर्म UBS ने इस सेक्टर में PFC और REC दोनों को 'Buy' रेटिंग दी है। PFC के लिए टारगेट है 670 रुपये प्रति शेयर। वहीं REC के लिए इसने 720 रुपये प्रति शेयर का टारगेट तय किया है। ब्रोकरेज का कहना है कि रिन्यूएबल एनर्जी और उनसे जुड़े इंफ्रास्ट्रक्चर पर फोकस बढ़ना इन कंपनियों की ग्रोथ का प्रमुख कारण है। एनर्जी ट्रांजिशन और इंफ्रास्ट्रक्चर फाइनेंसिंग से इन कंपनियों को बड़े स्तर पर सपोर्ट मिल रहा है।

                AUGUST 29, 2024 / 2:51 PM IST

                Stock Market Live Updates: कंपनी बोर्ड की बैठक में बोनस शेयरों का ऐलान कर सकती है रिलायंस इंडस्ट्रीज, शेयरों 2% चढ़ा

                RIL बोर्ड की 5 सितंबर को होने वाली बैठक में 1:1 के अनुपात में बोनस शेयरों का ऐलान कर सकती है। मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली इस कंपनी ने अपनी मजबूत फाइनेंशियल परफॉर्मेंस और बिजनेस के विस्तार के मद्देनजर अपने शेयरहोल्डर्स को इनाम देने का फैसला किया है। शेयर बाजार में 2 बजे रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर 2.4 पर्सेंट ऊपर 3,068 करोड़ रुपये पर कारोबार कर रहा था।

                  AUGUST 29, 2024 / 2:45 PM IST

                  JIO AI क्लाउड वेलकम ऑफर लॉन्च में 100 GB का फ्री क्लाउड स्टोरेज- मुकेश अंबानी

                  RIL के चेयरमैन मुकेश अंबानी 47वीं AGM में कहा कि कंपनी JIO AI क्लाउड वेलकम ऑफर लॉन्च की है। AI विजन को बढ़ावा देने का लक्ष्य है। ऑफर में 100 GB का फ्री क्लाउड स्टोरेज है। दिवाली से JIO AI क्लाउड वेलकम ऑफर लॉन्च करेगे।

                    AUGUST 29, 2024 / 2:33 PM IST

                    Stock Market Live Updates:ग्लोबल मोबाइल ट्रेफिक में JIO का 8% हिस्सा- मुकेश अंबानी

                    - ग्लोबल मोबाइल ट्रेफिक में JIO का 8% हिस्सा

                    -5G इस्तेमाल से JIO ARPU में सुधार की उम्मीद है।

                    - 5G कंंपनी की मूल सफलता का हिस्सा

                    -JIO के पास 5G, 6G में 350 से ज्यादा पेटेंट

                    - जियो देश का सबसे बड़ा पेटेंट होल्डर

                    -FY24 EBITDA `1.78 लाख करोड़ है।

                    -FY24 में कंपनी का मुनाफा `79,020 करोड़ है।

                    -देश के हर कोने में Jio True 5G का इस्तेमाल

                    -2 साल में 13 Cr ग्राहक 5G से जुड़े

                    -15 लाख km तक जियो ऑप्टिकल फाइबर पहुंचा।

                    -2G ग्राहक तेजी से 5G में अपग्रेड हो रहे हैं

                    - 2 साल में Jio True 5G के 13 Lk यूजर्स बने।

                      AUGUST 29, 2024 / 2:20 PM IST

                      Stock Market Live Updates:रिलायंस इंडस्ट्रीज की 47वीं एजीएम में मुकेश अंबानी

                      -FY24 में सरकार को 1.26 लाख करोड़ रुपये का टैक्स दिया।

                      - JIO यूजर 25 GB डाटा हर महीने यूज करता है।

                      -जियो फाइनेंशियल की मार्केट कैप `2.2 लाख करोड़ रुपये है।

                      - RIL ग्रुप में कुल 6.50 लाख कर्मचारी है।

                      - ग्लोबल मोबाइल ट्रेफिक में JIO का 8% हिस्सा है।

                      -जियो ने 8 साल में डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन किया

                        AUGUST 29, 2024 / 2:14 PM IST

                        Stock Market Live Updates: 5 सितंबर को बोर्ड में 1:1 बोनस शेयर पर विचार करेगे-मुकेश अंबानी

                        RIL के चेयरमैन मुकेश अंबानी 47वीं AGM में कहा कि 5 सितंबर को बोर्ड में 1:1 बोनस शेयर पर विचार करेगे। RIL का मकसद शॉर्ट टर्म प्रॉफिट कमाना नहीं है। RIL का लक्ष्य देश के लिए वेल्थ क्रिएट करना। FY24 में RIL ने 2.60 लाख नौकरियां जोड़ी है। FY24 में `10 Lk Cr का रिकॉर्ड टर्न ओवर हासिल किया है। उन्होंने आगे कहा कि 10 लाख करोड़ रुपये आय वाली देश की पहली कंपनी बनी है।

                          AUGUST 29, 2024 / 2:12 PM IST

                          Stock Market Live Updates: हम भारतीय इकोनॉमी को मजबूती दे रहे हैं-मुकेश अंबानी

                          RIL के चेयरमैन मुकेश अंबानी 47वीं AGM में सभी शेयरधारकों का स्वागत किया। उन्होंने तीसरी बार PM बनने के लिए मोदी जी को बधाई दी। उन्होंने आगे कहा कि AI ने कई मौके तैयार किए है। जियो पॉलिटिकल संघर्ष से विश्व शांति को खतरा है। जियोपॉलिटिकल टेंशन से इकोनॉमिक स्थिरता पर असर देखने को मिला। अस्थिरता के माहौल में भारत की ग्रोथ जारी रही। भारत विश्व का सबसे बड़ा ग्रोथ इंजन है। हम भारतीय इकोनॉमी को मजबूती दे रहे हैं।

                            AUGUST 29, 2024 / 1:53 PM IST

                            Stock Market Live Updates: RELIANCE इंडस्ट्रीज 1 शेयर पर 1 बोनस शेयर पर चर्चा

                            देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्री 1 शेयर पर 1 बोनस देने जा रही है। 5 सितंबर को बोनस शेयर पर चर्चा होगी।

                              AUGUST 29, 2024 / 1:48 PM IST

                              Stock Market Live Updates: गुजरात पिपवाव पोर्ट पर जेफरीज की राय

                              जेफरीज ने गुजरात पिपवाव पोर्ट की अंडरपरफॉर्म रेटिंग को बरकरार रखा है लेकिन टारगेट प्राइस 232 रुपये से घटाकर 140 रुपये कर दिया है। गुजरात पिपवाव पोर्ट ने जेफरीज के मुताबिक मूंदड़ा पोर्ट पर अदाणी ग्रुप के दबदबे के चलते इसे मार्केट में अपना दबदबा बनाए रखने में दिक्कत हो सकती है। कंपनी गुजरात मैरिटाइम बोर्ड के साथ छूट में विस्तार के लिए बातचीत कर रही है। ब्रोकरेज का कहना है कि अगर 30 फीसदी रेवेन्यू शेयर साथ एक्सटेंशन को मंजूरी मिल जाती है तो इसका टारगेट प्राइस 199 रुपये हो सकता है।

                                AUGUST 29, 2024 / 1:32 PM IST

                                Stock Market Live Updates: JSW Infra पर जेफरीज इंडिया की राय

                                जेफरीज इंडिया ने JSW Infra की कवरेज शुरू की है और टारगेट प्राइस 375 रुपये पर फिक्स किया है। इसका EBITDA सालाना 20 फीसदी के सीएजीआर से बढ़ने की उम्मीद है। इसमें इनऑर्गेथ ग्रोथ के मौकों को शामिल नहीं किया गया है। कंपनी की योजना वित्त वर्ष 2030 तक अपमी क्षमता मौजूदा 17 करोड़ टन से बढ़ाकर 40 करोड़ टन तक ले जाने का है और इसकी योजना नवकार लॉजिस्टिक्स के अधिग्रहण के जरिए लॉजिस्टिक्स में एंट्री की है

                                  AUGUST 29, 2024 / 1:26 PM IST

                                  Stock Market Live Updates:Paytm पर जेफरीज की राय

                                  विदेशी ब्रोकरेज फर्म जेफरीज ने पेटीएम को 'होल्ड' रेटिंग और मॉर्गन स्टैनली ने 'न्यूट्रल' रेटिंग दी है। जेफरीज ने पेटीएम के लिए टारगेट सेट किया है 420 रुपये प्रति शेयर और मॉर्गन स्टैनली ने 500 रुपये प्रति शेयर का टारगेट दिया है। इनका कहना है कि पेटीएम को वित्त मंत्रालय से पेमेंट गेटवे बिनेस के लिए डाउनस्ट्रीम इनवेस्टमेंट की मंजूरी मिल चुकी है, और अगर RBI से भी मंजूरी मिल जाती है, तो यह कंपनी के लिए एक सकारात्मक कदम हो सकता है। हालांकि, इस फैसले का बिजनेस पर तत्काल असर अभी सीमित रहेगा।

                                    AUGUST 29, 2024 / 12:54 PM IST

                                    Stock Market LIVE Updates:NBCC ने नई दिल्ली में अपनी कमर्शियल स्पेस बेची

                                    कंपनी ने नई दिल्ली में अपनी कमर्शियल स्पेस बेची। नई दिल्ली में अपनी `1,220.8 Cr सेल्स वैल्यू की कमर्शियल स्पेस बेची है।

                                      AUGUST 29, 2024 / 12:45 PM IST

                                      Stock Market LIVE Updates:INTELLECT DESIGN ARENA ने विप्रो के साथ किया ग्लोबल करार

                                      WIPRO के साथ ग्लोबल करार किया है।बैंकिंग टेक्नोलॉजी सर्विसेज ट्रांसफॉर्मेशन के लिए करार किया है। eMACH.ai प्लेटफार्म के जरिए बैंकिंग टेक्नोलॉजी सर्विसेज ट्रांसफॉर्मेशन मुहैया कराएगी।

                                        AUGUST 29, 2024 / 12:38 PM IST

                                        Stock Market LIVE Updates:सेंसेक्स-निफ्टी नए रिकॉर्ड हाई पर

                                        बाजार में शानदार बढ़त देखने को मिल रही है। सेंसेक्स-निफ्टी नए रिकॉर्ड हाई लगाते नजर आए। सेंसेक्स 417.64 अंकों की तेजी के साथ 82,203.20 के स्तर पर कारोबार कर रहा है । वहीं निफ्टी 120 अंकों की तेजी के साथ 25,172.75 के स्तर पर नजर आ रहा है।

                                          AUGUST 29, 2024 / 12:29 PM IST

                                          Stock Market LIVE Updates:TCS ने FASHION RETAILER PRIMARK के साथ करार बढ़ाया

                                          टीसीएस ने FASHION RETAILER PRIMARK के साथ करार बढ़ाया है। डिजिटल ट्रांसफॉरमेशन के लिए करार बढ़ाया है। फिलहाल टीसीएस का शेयर NSE पर 19.15 रुपये यानी 0.42 फीसदी की बढ़त के साथ 4525 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था।

                                            AUGUST 29, 2024 / 12:24 PM IST

                                            Stock Market Live Updates:Vodafone Idea पर सिटी की राय

                                            ब्रोकरेज फर्म सिटी (Citi) ने इस शेयर को 'खरीदने (Buy)' की सलाह दी है और इसके लिए 22 रुपये प्रति शेयर का टारगेट सेट किया है। सुप्रीम कोर्ट ने आखिरकार कंपनी की AGR क्युरेटिव पिटीशन को सुनने के लिए सहमति दी है। ब्रोकरेज ने कहा कि अगर फैसला कंपनी के पक्ष में आता है, तो इसका सीधा असर AGR बकाए में कमी पर होगा, जिससे स्टॉक की कीमत में 25% से भी ज्यादा उछाल आने की संभावना हो सकती है। इसके अलावा, Indus Towers और Bharti Airtel को भी इस फैसले से अप्रत्यक्ष रूप से फायदा मिल सकता है।

                                              AUGUST 29, 2024 / 12:11 PM IST

                                              Stock Market Live Updates:80 लाख शेयरों के लार्ज डील के बाद 2 परसेंट से ज्यादा चढ़ा PB FINTECH का शेयर

                                              80 लाख शेयरों के लार्ज डील के बाद PB FINTECH का शेयर 2 परसेंट से ज्यादा चढ़ा है। जो इसकी करीब 1.75 प्रतिशत हिस्सेदारी के बराबर है। माना जा रहा है कि इन शेयरों को इनवेस्टमेंट फर्म, 'टेनसेंट क्लाउड यूरोप' ने बेचा है। हालांकि डील की सटीक वैल्यू की जानकारी अभी तक नहीं हुआ है। मनीकंट्रोल इस डील में शामिल सभी पक्षों की तुरंत पहचान नहीं कर सका। वेलस्पन लिविंग में भी 3.8 Cr शेयरों की ब्लॉक डील हुई है।

                                                AUGUST 29, 2024 / 11:53 AM IST

                                                Stock Market Live Updates:गिफ्ट एक्सचेंज पर लिस्टिंग के लिए मिनिमम 10% पब्लिक फ्लोटिंग जरुरी- गर्वमेंट

                                                सरकार ने कहा है कि गिफ्ट एक्सचेंज पर लिस्टिंग के लिए मिनिमम 10% पब्लिक फ्लोटिंग जरुरी है। लिस्टिंग के लिए कंपनियों के पास मिनिमम 10% पब्लिक फ्लोटिंग जरुरी है।

                                                  AUGUST 29, 2024 / 11:51 AM IST

                                                  Stock Market Live Updates: SIGNATURE GLOBALने गुरुग्राम में नया प्रोजेक्ट लॉन्च किया

                                                  SIGNATURE GLOBAL ने गुरुग्राम में नया प्रोजेक्ट लॉन्च किया है। “Signature Global Proxima -1 Extn” नाम से नया प्रोजेक्ट लॉन्च किया। अफोर्डेबल हाउसिंग पॉलिसी के तहत नया प्रोजेक्ट लॉन्च किया।

                                                    AUGUST 29, 2024 / 11:40 AM IST

                                                    Stock Market Live Updates:मिडिल ईस्ट से ऑर्डर मिलने से KEC इंटरनेशनल 7% उछला

                                                    मिडिल ईस्ट से 1170 करोड़ का ऑर्डर मिलने से KEC इंटरनेशनल में 7 परसेंट का उछाल आया है। स्टॉक में लगातार 5वें दिन तेजी दिख रही है। 1 हफ्ते में शेयर 12 परसेंट चला है।

                                                      AUGUST 29, 2024 / 11:20 AM IST

                                                      Stock Market Live Updates:RIL-डिज्नी डील को CCI की मंजूरी, नेटवर्क 18, TV18 के शेयर 8% उछले

                                                      RIL-डिज्नी डील को CCI से ग्रीन सिग्नल मिलने से नेटवर्क 18, TV18 में जोरदार एक्शन देखने को मिल रहा है। दोनों करीब 8 -8 परसेंट ऊपर कारोबार कर रहे है। मर्ज एंटिटी की वैल्यू सत्तर हजार करोड़ रुपए से ज्यादा है।

                                                        AUGUST 29, 2024 / 11:04 AM IST

                                                        F&O कंसल्टेशन पेपर पर 6,000 लोगों की राय मिली -SEBI CHAIRPERSON

                                                        SEBI के चैयरपर्सन ने अपने आधिकारिक बयान मे कहा है कि F&O कंसल्टेशन पेपर पर 6,000 लोगों की राय मिली है। जूरी और सुपरविजन की प्रक्रिया तेज करने के लिए AI प्रोजेक्ट पर काम जारी किया है। सस्ते अनुसंधान को बढ़ावा देने पर काम जारी है।

                                                          AUGUST 29, 2024 / 10:54 AM IST

                                                          Stock Market LIVE Updates:इंडिगो में हुई 11,103 करोड़ की ब्लॉक डील, शेयर 2% टूटा

                                                          इंटरग्लोबल एविएशन में 6% से ज्यादा इक्विटी का सौदा हुआ। 11,100 करोड़ रुपए से ज्यादा के शेयरों ने हाथ बदले। राकेश गंगवाल के हिस्सा बेचने की खबरें है। ब्लॉक डील के बाद शेयर 2 परसेंट नीचे फिसला है।

                                                            AUGUST 29, 2024 / 10:34 AM IST

                                                            Stock Market LIVE Updates:Aptus Value Housing पर सिटी की राय

                                                            ब्रोकरेज फर्म सिटी (Citi) ने इस शेयर को 'खरीदने (Buy)' की सलाह दी है और इसके लिए 358 रुपये प्रति शेयर का टारगेट प्राइस तय किया है। कंपनी महाराष्ट्र और ओडिशा में अपनी शाखाएं बढ़ा रही है और इस वित्त वर्ष में आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में 20 नई ब्रांच खोलने की योजना है। कंपनी का मानना है कि 28-30% AUM ग्रोथ को बनाए रखने में वे सक्षम रहेंगे। वहीं, कंपनी कर्मचारियों को आकर्षित और बनाए रखने के लिए कई इंसेंटिव्स दे रही है, जिसमें डिस्बर्समेंट-लिंक्ड इनसेंटिव और एनुअल आउटिंग प्रोग्राम्स शामिल हैं।

                                                              AUGUST 29, 2024 / 10:14 AM IST

                                                              Stock Market LIVE Updates:Resourceful Auto के आईपीओ की सुस्त रही लिस्टिंग

                                                              Resourceful Auto IPO को खुदरा निवेशकों के ताबड़तोड़ रिस्पांस का जिक्र हो रहा था, आज उसके शेयरों की BSE के SME प्लेटफॉर्म पर फीकी एंट्री ने करारा झटका दिया। इसके आईपीओ को ओवरऑल 418 गुना से अधिक बोली मिली थी। इसमें खुदरा निवेशकों का हिस्सा 496 गुना से अधिक भरा था। आईपीओ के तहत 117 रुपये के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज BSE SME पर इसकी 117 रुपये पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को कोई लिस्टिंग गेन (Resourceful Auto Listing Gain) नहीं मिला।

                                                                AUGUST 29, 2024 / 10:05 AM IST

                                                                Stock Market LIVE Updates: P&G हाइजिन एंड हेल्थकेयर ने किया डिविडेंड का ऐलान

                                                                P&G हाइजिन एंड हेल्थकेयर ने जून 2024 तिमाही के शानदार नतीजे के साथ शानदार डिविडेंड का ऐलान किया है। कंपनी ने बुधवार को इक्विटी मार्केट का कारोबार बंद होने के बाद तिमाही नतीजे घोषित किए। यह कंपनी के लिए चौथी तिमाही थी क्योंकि यह जुलाई-जून के फॉर्मेट में बैलेंस शीट तैयार करती है। तिमाही नतीजे के साथ कंपनी ने हर शेयर पर 95 रुपये का डिविडेंड बांटने का ऐलान किया हैं।

                                                                  AUGUST 29, 2024 / 9:57 AM IST

                                                                  Stock Market LIVE Updates:बाजार में निचले स्तर से शानदार रिकवरी

                                                                  बाजार में निचले स्तर से शानदार रिकवरी आई है। निफ्टी 25100 के स्तर के पार निकला है। वहीं सेंसेक्स 166.70 अंकों की बढ़त के साथ कामकाज कर रहा है। इस बीच बैंक निफ्टी 51,233.30 के स्तर पर नजर आ रहा है। इसमें 0.17 फीसदी की बढ़त देखने को मिल रही है।

                                                                    AUGUST 29, 2024 / 9:32 AM IST

                                                                    Stock Market Live Updates:Baazar Style Retail का आईपीओ 30 अगस्त को खुलेगा

                                                                    Baazar Style Retail का पब्लिक इश्यू 30 अगस्त को खुल रहा है। इस कंपनी में दिग्गज निवेशक राकेश झुनझुनवाला की पत्नी रेखा झुनझुनवाला का भी निवेश है। कहा जा रहा है कि उन्हें इस IPO में शेयरों की बिक्री से लगभग 106 करोड़ रुपये हासिल होंगे। IPO 3 सितंबर को क्लोज होगा और शेयरों की लिस्टिंग 6 सितंबर को BSE और NSE पर होगी।एंकर निवेशक 29 अगस्त को बोली लगा सकेंगे। कंपनी 834.68 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है। IPO के लिए प्राइस बैंड 370-389 रुपये प्रति शेयर रखा गया है।

                                                                      AUGUST 29, 2024 / 9:17 AM IST

                                                                      Market Open: सेंसेक्स-निफ्टी फ्लैट खुले

                                                                      बाजार की शुरुआत आज कमजोरी के साथ हुई है। सेंसेक्स 32.91 अंक यानी 0.04 फीसदी की गिरावट के साथ 0.04 के स्तर पर दिख रहा है। वहीं निफ्टी 12.55 अंक यानी 0.05 फीसदी की गिरावट के साथ 25,039.80 के स्तर दिख रहा है।

                                                                        AUGUST 29, 2024 / 9:06 AM IST

                                                                        Rupee Open: 2 पैसे मजबूत खुला रुपया

                                                                        डॉलर के मुताबिक रुपया आज 2 पैसे मजबूत होकर खुला। रुपया 83.95 के मुकाबले 83.93 पर खुला है।

                                                                          AUGUST 29, 2024 / 9:05 AM IST

                                                                          Market At Pre-Open:प्री-ओपनिंग में बाजार की फ्लैट चाल

                                                                          प्री-ओपनिंग में बाजार की शुरुआत सपाट हुई। सेंसेक्स 137.09 अंक यानी 0.16 फीसदी की बढ़त के साथ 81,833.04 के स्तर पर दिखा रहा है। वहीं निफ्टी 21.90 अंक यानी 0.09 फीसदी की गिरावट के साथ 25,015.30 के स्तर दिखा रहा है।

                                                                            AUGUST 29, 2024 / 8:51 AM IST

                                                                            Stock Market Live Updates:एलकेपी सिक्योरिटीज के रूपक डे की बाजार पर राय

                                                                            एलकेपी सिक्योरिटीज के रूपक डे का कहना है कि निफ्टी के डेली चार्ट पर डोजी पैटर्न के साथ बंद होने के कारण बाजार दिशाहीनता की स्थिति में पहुंच गया है। 25,000 स्ट्राइक प्राइस पर कॉल और पुट ऑप्शन राइटर दोनों की भारी मौजूदगी तकनीकी सेटअप को मजबूत करती है। नतीजतन, निफ्टी के सीमित दायरे में रहने या निकट अवधि में थोड़ी गिरावट आने की संभावना है। निचले सिरे पर, 24,800 तत्काल सपोर्ट के रूप में कार्य कर सकता है, जबकि 25,100 से ऊपर जाने पर निफ्टी 25,300 की ओर जा सकता है।

                                                                              AUGUST 29, 2024 / 8:36 AM IST

                                                                              Stock Market Live Updates: प्रोग्रेसिव शेयर्स के निदेशक आदित्य गग्गर की बाजार पर राय

                                                                              प्रोग्रेसिव शेयर्स के निदेशक आदित्य गग्गर का कहना है कि आज के रेंजबाउंड कारोबारी सत्र में निफ्टी मामूली बढ़त के साथ 25,017.75 पर बंद हुआ। 4 फीसदी की बढ़त के साथ मीडिया सेक्टर में सबसे अधिक तेजी में रहा। उसके बाद फार्मा में भी अच्छी तेजी रही। वहीं, FMCG में सबसे अधिक गिरावट आई। छोटे-मझोले शेयरों में भी कंसोलीडेशन देखने को मिला लेकिन ये फ्रंटलाइन इंडेक्स से बेहतर प्रदर्शन करने में कामयाब रहे।

                                                                              डेली टाइम फ्रेम पर निफ्टी इंडेक्स ने रिकॉर्ड स्तरों के पास DOJI कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया है, जो बुल्स और बियर्स के बीच अनिर्णय की स्थिति को दर्शाता है। 25,100 से ऊपर की मजबूत क्लोजि इंडेक्स को 25,200-25,300 ज़ोन तक ले जाएगी। दूसरी तरफ, निफ्टी के लिए नीचे की और 24,870 पर तत्काल मजबूत सपोर्ट नजर आ रहा है।

                                                                                AUGUST 29, 2024 / 8:32 AM IST

                                                                                Stock Market Live Updates: मेहता इक्विटीज के प्रशांत तापसे की बाजार पर राय

                                                                                मेहता इक्विटीज के प्रशांत तापसे का कहना है कि जन्माष्टमी के चलते निवेशकों की कम भागीदारी के कारण आज के कारोबारी सत्र में मोमेंटम की कमी रही और यह अपने पिछले बंद भाव के आसपास ही बंद हुआ। कमजोर अमेरिकी बाजार संकेतों और सुस्त एशियाई बाजारों ने स्थानीय निवेशकों को अंतिम समय में मुनाफावसूली करने के लिए उकसाया। यह इस बात का संकेत है कि बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और सुस्त ग्लोबल ग्रोथ के बीच इंट्राडे वोलैटिलिटी जारी रहेगी।

                                                                                  AUGUST 29, 2024 / 8:26 AM IST

                                                                                  Stock Market Live Updates: NVIDIA के नतीजे कैसे रहें

                                                                                  Q2 में कंपनी की आय 122% बढ़कर $30.04 बिलियन पर रही है। कंपनी के डाटा सेंटर चिप की मांग बढ़ी है। डाटा सेंटर कारोबार से आय 154% बढ़ी है। डाटा सेंटर कारोबार से आय $26.3 बिलियन पर आ गया है। नेटवर्किंग प्रोडक्ट से $3.7 बिलियन की आय रही। कंपनी ने $50 बिलियन के बायबैक का ऐलान किया है। Q3 में कंपनी को $32.5 बिलियन आय की उम्मीद है। 2024 में अब तक शेयर 150% चढ़ चुका है जबकि 2023 में कंपनी का शेयर 240% चढ़ा।

                                                                                    AUGUST 29, 2024 / 8:25 AM IST

                                                                                    Stock Market Live Updates: अनुज सिंघल की निफ्टी पर रणनीति

                                                                                    अनुज सिंघल ने निफ्टी पर आज की रणनीति पर बात करते हुए कहा कि निफ्टी ने खरीदारी की रेंज का सम्मान किया और दूसरे रजिस्टेंस पर टॉप बनाया। कल निफ्टी ने ठीक 25,130 पर टॉप बनाया। निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 25,125-25,136 (कॉल राइटर्स का जोन) पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 25,210-25,250 पर है। वहीं इसके लिए पहला सपोर्ट 24,950-25,000 (कल का निचला स्तर, ऑप्शन डेटा) है। जबकि बड़ा सपोर्ट 24,800-24,850 (चार्ट के मुताबिक) पर है। मौजूदा लॉन्ग सौदों के SL को बढ़ाकर 24,850 (क्लोज) पर लाएं । खरीदारी का जोन: 24,900-25,000 पर है इसके लिए 24,800 का स्टॉपलॉस लगाए।

                                                                                      AUGUST 29, 2024 / 8:23 AM IST

                                                                                      Stock Market Live Updates:अनुज सिंघल की निफ्टी बैंक पर रणनीति

                                                                                      अनुज ने बैंक निफ्टी पर अपनी राय देते हुए कहा कि निफ्टी के मुकाबले निफ्टी बैंक एक पायदान कमजोर रहा। अगर 50,800-50,900 का निचला स्तर टिका तो आज निफ्टी बैंक में रैली बन सकती है। सफाई आने तक निफ्टी बैंक में सख्ती से सिर्फ इंट्राडे ट्रेड करें। निफ्टी बैंक में अभी 500-600 अंकों की रैली वाला दिन आनी बाकी है। निफ्टी बैंक में ट्रेड स्क्रीन बेस्ड ही रखेंगे।

                                                                                        AUGUST 29, 2024 / 8:18 AM IST

                                                                                        Stock Market Live Updates:3 साल बाद AGR मामले की फिर होगी सुनवाई

                                                                                        3 साल बाद AGR मामले की फिर सुनवाई होगी। आइडिया वोडा, एयरटेल की क्यूरेटिव याचिका पर SC शुक्रवार को मामला सुनेगा। कंपनियों की दलील-कई जगह पर AGR दो बार जोड़ा गया।

                                                                                          AUGUST 29, 2024 / 8:04 AM IST

                                                                                          Stock Market Live Updates: PB FINTECH में बड़ी ब्लॉक डील संभव

                                                                                          सूत्रों के हवाले से खबर CNBC-आवाज़ एक्सक्लूसिव खबर के मुताबिक Tencent Cloud Europe, PB FINTECH में आज ब्लॉक डील के जरिए 2.1% हिस्सा बेच सकता है। करीब 1660 रुपए प्रति शेयर फ्लोर प्राइस तय किया गया है।

                                                                                            AUGUST 29, 2024 / 7:58 AM IST

                                                                                            Stock Market Live Updates:FIIs - DIIs के आंकड़े

                                                                                            विदेशी संस्थागत निवेशकों से बुधवार को कैश मार्केट में बिकवाली दिखी, लेकिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने इस दिन खरीदारी की। FIIs ने कल कैश मार्केट में नेट 1,348 करोड़ रुपये के शेयर बेचे हैं। जबकि, DIIs ने इस दिन कैश मार्केट में 439 करोड़रुपये के शेयर खरीदे हैं। ये आंकड़े प्रोविजनल हैं।

                                                                                              AUGUST 29, 2024 / 7:39 AM IST

                                                                                              Stock Market Live Updates: इंडिगो 7100 करोड़ रुपये तक की ब्लॉक डील संभव

                                                                                              सूत्रों के हवाले से खबर है कि इंटरग्लोब एविएशन में आज 7100 करोड़ रुपए तक की ब्लॉक डील संभव है। राकेश गंगवाल हिस्साबेच सकते हैं। 5.5% डिस्काउंट पर 4,593 रुपए प्रति शेयर के भाव पर सौदे होने की उम्मीद है।

                                                                                                AUGUST 29, 2024 / 7:33 AM IST

                                                                                                Stock Market Live Updates:RIL-डिज्नी डील को CCI की मंजूरी

                                                                                                भारत के एंटरटेनमेंट मार्केट का बड़ा धमाका सामने आया है। RIL-डिज्नी डील को CCI से ग्रीन सिग्नल मिला है। सत्तर हजार करोड़ रुपए से ज्यादा की डील है। JV की चेयरपर्सन नीता अंबानी होंगी।

                                                                                                  AUGUST 29, 2024 / 7:31 AM IST

                                                                                                  Stock Market Live Updates:रिलायंस की 47वीं AGM आज

                                                                                                  47वीं AGM आज है। जियो इंफोकॉम और रिटेल की लिस्टिंग की टाइमलाइन का बाजार को इंतजार है। न्यू एनर्जी बिजनेस से जुड़े बड़े एलान संभव है।

                                                                                                    AUGUST 29, 2024 / 7:30 AM IST

                                                                                                    Stock Market Live Updates:28 अगस्त को कैसी रही थी बाजार की चाल

                                                                                                    फिन निफ्टी एक्सपायरी पर बाजार में दायरे में कारोबार होता दिखा है। निफ्टी कल रिकॉर्ड ऊंचाई के करीब जाकर फिसल गया। कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स, निफ्टी की फ्लैट क्लोजिंग हुई है। छोटे-मझोले शेयरों में खरीदारी रही। स्मॉलकैप इंडेक्स रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुआ । फार्मा, केमिकल शेयरों में खरीदारी रही। निफ्टी बैंक, रियल्टी और IT इंडेक्स हल्की बढ़त पर बंद हुए । FMCG,एनर्जी और मेटल शेयरों में दबाव रहा। सेंसेक्स 14 अंक चढ़कर 81712 पर बंद हुआ । वहीं, निफ्टी 7अंक चढ़कर 25017 पर बंद हुआ । निफ्टी बैंक 131 अंक चढ़कर 51279 पर बंद हुआ है। मिडकैप 289 अंक चढ़कर 59220 पर बंद हुआ।

                                                                                                      AUGUST 29, 2024 / 7:29 AM IST

                                                                                                      Stock Market Live Updates- 28 अगस्त का मार्केट लाइव ब्लॉग

                                                                                                      सुप्रभात दोस्तों, मनीकंट्रोल के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। हम आपको आज दलाल स्ट्रीट में होने वाले सभी एक्शन को इस मार्केट लाइव ब्लॉग के जरिए बताने की कोशिश करेंगे। भारतीय बाजार और ग्लोबल मार्केट की हलचल पर नजर रखने के लिए हमारे इस लाइव ब्लॉग के जरिए हमारे साथ बने रहें।