Stock markets : बाजार में जोरदार मजबूती देखने को मिल रही है। बाजार में आज लगातार 11वें दिन तेजी देखने को मिल रही है। ऐसे आज बिग मार्केट वॉयस में मार्केट आउटलुक पर बात करने के लिए सीएनबीसी-आवाज़ के साथ जुड़े कम्प्लीट सर्किल (Complete Circle) के मैनेजिंग पार्टनर & CIO गुरमीत चड्ढा।
बाजार को घरेलू निवेशकों से जबरदस्त सपोर्ट
गुरमीत चड्ढा ने कहा कि बाजार को घरेलू निवेशकों से जबरदस्त सपोर्ट मिल रहा है। बाजार में अब इनके निवेश की हिस्सेदार 16 फीसदी के आसपास हो गई है। एफआईआई की हिस्सेदारी की इसी के आसपास है। ऐसे में घरेलू निवेशक एफआईआई को काउंटर बैलेंस कर रहे हैं। हालांकि इसके कुछ निगेटिव प्वाइंट्स भी हैं। कुछ पॉकेट्स में ये झाग भी बना रहा है। लेकिन कुल मिला कर ये बाजार के लिए अच्छी बात है। आगे भी बाजार में घरेलू निवेशकों को असर बढ़ता दिखेगा।
बाजार में हमें अब थोड़ा सावधान रहने की जरूरत
गुरमीत चड्ढा की राय है कि क्रूड, बॉन्ड यील्ड जैसे माइक्रोसेटप स्टेबल हैं। लेकिन टॉप 100 स्टॉक के बाद अर्निंग ग्रोथ अच्छी नहीं रही है। ऐसे में बाजार में हमें अब थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है। अब तक काफी अच्छा पैसा बना है। इस पैसे को बचा लेना भी बहुत जरूरी है।
इस समय रोटेशन के तहत बैंकों में निवेश करना चाहिए
उन्होंने आगे का कि US के होम सेल्स और रिटेल महंगाई के आंकड़ों में नरमी देखने को मिली है। IT में फौरन ग्रोथ बढ़ने की उम्मीद नही हैं। लार्जकैप में अभी बड़ी रैली की उम्मीद नहीं है। इस समय रोटेशन के तहत बैंकों में निवेश करना चाहिए। रेट कट से NBFC को जल्द फायदा मिलता है।
इंडिगो को कॉस्ट कंट्रोल और बिजनेस क्लास लॉन्च से होगा फायदा
अपने पसंदीदा शेयरों पर बात करते हुए गुरमीत चड्ढा ने कहा कि बजाज ऑटो की EV में मजबूत मौजूदगी है। इंडिगो (INTERGLOBE AVIATION) की पोजीशन मजबूत हो रही है। इंडिगो को कॉस्ट कंट्रोल और बिजनेस क्लास लॉन्च से फायदा होगा। जियो का IPO का आता है तो भारती पर दबाव आ सकता है। गुरमीत ने बताया कि उन्होंने फार्मा शेयरों में निवेश बढ़ाया है। फार्मा में उन्हें NEULAND LAB पसंद है। इसके अलावा कैपिटल मार्केट शेयर में BSE भी गुरमीत को पसंद है।
आईटी, बैंक और ऑटो शेयरों में भी निवेश के मौके
गुरमीत चड्ढा को आईटी, बैंक और ऑटो शेयरों में भी निवेश के मौके दिख रहे हैं। आईटी और टेक स्टॉक्स में गुरमीत को HCL TECH, KPIT TECH, TATA TECH, PB FIN TECH और ZOMATO अच्छे लग रहे हैं। वहीं, बैंकिंग और एनबीएफसी में उन्हें आईसीआईसीआई बैंक, फेडरल बैंक, बजाज फाइनेंस, पूनावाला फिन पसंद हैं। ऑटो और ऑटो एंसिलरी में उन्हें बजाज ऑटो, टीवीएस होल्डिंग, टीवीएस मोटर और संधार टेक अच्छे दिख रहे हैं।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।