Stock Market Highlights: सेंसेक्स -निफ्टी बढ़त के साथ बंद हुए
हफ्ते के पहले दिन बाजार का पॉजिटिव रुख देखने को मिला। आखिरी घंटों में बाजार में खरीदारी लौटी और सेंसेक्स -निफ्टी बढ़त के साथ बंद हुए। इंट्राडे में निफ्टी ने 24,300 का स्तर पार किया। बैंक निफ्टी नीचे से 350 प्वाइंट से ज्यादा चढ़ा है। मिडकैप इंडेक्स दिन के उच्चतम स्तर पर बंद हुआ। रियल्टी, मेटल शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी रही। मिडकैप, स्मॉलकैप इंडेक्स 1% से ज्यादा चढ़कर बंद हुआ।
UltraTech Cement, Apollo Hospitals, Grasim Industries, JSW Steel और Shriram Finance निफ्टी का टॉप गेनर रहा। वहीं HDFC Life, Cipla, NTPC, SBI Life Insurance, L&T निफ्टी का टॉप लूजर हैं।
सभी सेक्टोरल इंडेक्स आज हरे निशान में बंद हुए।। रियल्टी, फार्मा, मेटल, ऑटो, मीडिया इंडेक्स 1 फीसदी चढ़कर बंद हुआ। वहीं बीएसई का मिड और स्मॉलकैप इंडेक्स 1 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुआ।
कारोबार के अंत में सेंसेक्स 445.29 अंक यानी 0.56 फीसदी की बढ़त के साथ 80,248.08 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 144.95 अंक यानी 0.6 फीसदी की बढ़त के साथ 24,276.05 के स्तर पर बंद हुआ।