Stock Market Highlights: RBI क्रेडिट पॉलिसी के बाद सीमित दायरे में बाजार नजर आया। सेंसेक्स, निफ्टी हल्की गिरावट के साथ बंद हुआ। मिडकैप, मेटल शेयरों में अच्छी खरीदारी रही। सेंसेक्स 56.74 अंक यानी 0.07 फीसदी की गिरावट के साथ 81,709.12 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 30.60 अंक यानी 0.12 फीसदी की गिरावट 24,677.80 के स्तर पर बंद हुआ।
