Get App

लाइव ब्लॉग

MoneyControl News DECEMBER 06, 2024 / 3:44 PM IST

Stock Market Highlights: सेंसेक्स-निफ्टी की फ्लैट क्लोजिंग, पीएसयू बैंक शेयरों में दिखी तेजी

Stock Market Highlights:सेक्टोरल फ्रंट देखें आईटी और मीडिया को छोड़कर सभी सेक्टर इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए। मेटल, एफएमसीजी, टेलीकॉम, पीएसयू बैंक इंडेक्स 0.3-1 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुआ।

Stock Market Highlights: RBI क्रेडिट पॉलिसी के बाद सीमित दायरे में बाजार नजर आया। सेंसेक्स, निफ्टी हल्की गिरावट के साथ बंद हुआ। मिडकैप, मेटल शेयरों में अच्छी खरीदारी रही। सेंसेक्स 56.74  अंक यानी 0.07 फीसदी की गिरावट के साथ 81,709.12 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 30.60 अंक यानी 0.12 फीसदी की गिरावट 24,677.80 के स्तर पर बंद हुआ।

 Stock Market Live Updates: मार्केट रेगुलेटर सेबी ने क्लोजिंग भाव तय करने का तरीका बदलने का प्रस्ताव दिया है।
Stock Market Live Updates: मार्केट रेगुलेटर सेबी ने क्लोजिंग भाव तय करने का तरीका बदलने का प्रस्ताव दिया है।
DECEMBER 06, 2024 / 3:42 PM IST

Stock Market Highlights:सेंसेक्स-निफ्टी की फ्लैट क्लोजिंग

RBI क्रेडिट पॉलिसी के बाद सीमित दायरे में बाजार नजर आया। सेंसेक्स, निफ्टी हल्की गिरावट के साथ बंद हुआ। मिडकैप, मेटल शेयरों में अच्छी खरीदारी रही। सेंसेक्स 56.74 अंक यानी 0.07 फीसदी की गिरावट के साथ 81,709.12 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 30.60 अंक यानी 0.12 फीसदी की गिरावट 24,677.80 के स्तर पर बंद हुआ।

सेक्टोरल फ्रंट देखें आईटी और मीडिया को छोड़कर सभी सेक्टर इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए। मेटल, एफएमसीजी, टेलीकॉम, पीएसयू बैंक इंडेक्स 0.3-1 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुआ।

बीएसई का मिडकैप 0.3 फीसदी की बढ़त और स्मॉलकैप इंडेक्स 0.6 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुआ।

    DECEMBER 06, 2024 / 3:17 PM IST

    Stock Market Live Updates:कस्टम डिमांड को लेकर L&T को राहत मिली

    कस्टम डिमांड को लेकर L&T को राहत मिली है। कंपनी के पक्ष में ट्रिब्यूनल ऑर्डर आया है। कोर्ट ने `702 Cr का डिमांड खारिज किया है।एपिलेट ट्रिब्यूनल का कंपनी के पक्ष में फैसला लिया है।

      DECEMBER 06, 2024 / 3:12 PM IST

      Stock Market Live Updates:LIC ने HINDALCO में बढ़ाई हिस्सेदारी

      LIC ने HINDALCO में हिस्सेदारी बढ़ाई है। LIC ने HINDALCO में हिस्सा बढ़ाकर 5% किया है।

        DECEMBER 06, 2024 / 3:09 PM IST

        Stock Market LIVE Updates: मारुति सुजुकी कारों की कीमतों में 4% तक की बढ़ोतरी का किया ऐलान

        Hyundai के बाद अब मारुति ने भी कीमतों में बढ़ोतरी का एलान कर दिया है। जनवरी से मारुति की गाड़ियां 4 फीसदी महंगी हो जाएंगी। कीमतों में इस बढ़त के लिए कंपनी ने उत्पादन लागत बढ़ने का हवाला दिया है। मारुति सुजुकी ने यह कदम हुंडई मोटर द्वारा इनपुट और लॉजिस्टिक्स लागत में वृद्धि के कारण 2025 से अपनी कारों की कीमतों में वृद्धि करने के निर्णय की घोषणा के एक दिन बाद उठाया गया है

          DECEMBER 06, 2024 / 2:57 PM IST

          Stock Market LIVE Updates:टाटा पावर ने पेश किया ग्रोथ का रोडमैप, स्टॉक में जोरदार तेजी

          टाटा पावर ने अगले पांच साल के लिए ग्रोथ का पावरफुल रोडमैप पेश किया है। कंपनी ने कहा है वित्त वर्ष 2030 तक उसका मुनाफा ढ़ाई गुना बढ़कर दस हजार करोड़ रुपये हो जाएगा। कंपनी ने 1 लाख करोड़ रुपए के रेवेन्यू का भी लक्ष्य रखा है। कंपनी के अगले 5 साल में 33 गीगावाट क्लीन और ग्रीन एनर्जी का भी टारगेट रखा है। टाटा पावर की चाल पर नजर डालें तो ये शेयर 9.85 अंक यानी 2.29 फीसदी की बढ़त के साथ 442 रुपए के आसपास कारोबार कर रहा है। स्टॉक का दिन का हाई 442.45 रुपए और दिन का लो 433.25 रुपए है।

            DECEMBER 06, 2024 / 2:40 PM IST

            Stock Market LIVE Updates:जेन टेक पर नुवामा की राय

            नुवामा ने इस शेयर को खरीदने की सलाह दी है और इसके लिए टारगेट प्राइस 2,200 रुपये रखा है। ब्रोकरेज ने कहा कि अमेरिकी रक्षा बाजार में विस्तार के लिए एप्लाइड टेक के साथ साझेदारी अच्छी खबर है। अमेरिका में विस्तार से सिमुलेशन प्रशिक्षण और एंटी-ड्रोन सेगमेंट के लिए उपयोगी बाजार का विस्तार होगा। ऑर्डरिंग के मामले में H1 में सुस्ती के बाद, H2FY25 में पिक-अप प्रमुख पूछ-दरों में से एक बना हुआ है

              DECEMBER 06, 2024 / 2:26 PM IST

              Stock Market LIVE Updates: इंडिया सीमेंट के प्रस्तावित अधिग्रहण पर CCI से बातचीत हुई- UltraTech

              इंडिया सीमेंट के प्रस्तावित अधिग्रहण पर CCI से बातचीत हुई है। CCI को जल्द जवाब सौंपेंगे। साउथर्न मार्केट में ग्रे सीमेंट के लिए प्रतिस्पर्धा बहुत ज्यादा है। साउथर्न मार्केट में पहले से ही 35 बड़े मैन्युफैक्चरर्स मौजूद है।

                DECEMBER 06, 2024 / 2:25 PM IST

                Stock Market LIVE Updates:BSE के शेयरों ने तोड़ा सभी रिकॉर्ड, बस 3 दिन में 19% बढ़ा

                बीएसई लिमिटेड के शेयरों ने आज 6 दिसंबर को कारोबार के दौरान अपने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए। शेयर का भाव करीब 4.5 फीसदी की छलांग लगाकर 5,445 रुपये के नए रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया। पिछले 3 दिनों से इस शेयर में लगातार तेजी जारी है और इस दौरान इसका भाव करीब 19 फीसदी बढ़ चुका है। गुरुवार को कारोबार के दौरान बीएसई के शेयरों में 14 प्रतिशत की भारी उछाल देखी गई थी। आज के कारोबार में BSE का शेयर 4 प्रतिशत से अधिक बढ़कर अपने रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गया

                  DECEMBER 06, 2024 / 2:08 PM IST

                  Stock Market Live Updates:VENUS REMEDIES को मिला फिलिपींस में दवा की मार्केटिंग का अधिकार

                  फिलिपींस में Pemetrexed दवा की मार्केटिंग के लिए अधिकार मिला है।

                    DECEMBER 06, 2024 / 1:55 PM IST

                    Stock Market LIVE Updates:PIRAMAL PHARMA और VetDC में सेटलमेंट हुआ

                    PIRAMAL PHARMA और VetDC में सेटलमेंट हुआ है। कंपनी VetDC के साथ सेटलमेंट के लिए $4.07 Lk का भुगतान करेगी।

                      DECEMBER 06, 2024 / 1:43 PM IST

                      Stock Market LIVE Updates: F&O के नए खिलाड़ी फुल जोश में

                      वायदा में शामिल हुए नए खिलाड़ियों की रफ्तार कायम है। वायदा के सभी टॉप 5 गेनर्स हाल में F&O में आए। IRFC, NHPC में 5 परसेंट से ज्यादा की तेजी आई। वहीं CESC, KALYAN, PB FINTECH भी 3-4% उछले है।

                        DECEMBER 06, 2024 / 1:37 PM IST

                        Stock Market LIVE Updates:पॉलिसी के बाद सीमित दायरे में निफ्टी

                        पॉलिसी के बाद सीमित दायरे में निफ्टी फंसा है। सिर्फ 120 अंकों में कंसोलिडेशन देखने को मिल रहा है। निफ्टी बैंक भी सपाट लेकिन निचले स्तरों से 450 अंक सुधरा है। एक्सिस बैंक, ITC और L&T ने जोश भरा है। मिडकैप, स्मॉलकैप में ज्यादा आउटपरफॉर्मेंस कर रहे है।

                          DECEMBER 06, 2024 / 1:26 PM IST

                          Nifty 50 Update: निफ्टी और बैंक निफ्टी पर राइटर्स की रेंज

                          आज दोपहर के दौरान NIFTY पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 24600, 24700 और 24800 के लेवल्स पर एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 24500, 24400 और 24300 के स्तरों पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं बैंक निफ्टी की बात करें तो निफ्टी बैंक में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 53800, 53900 और 54000 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 53500, 53300 और 53200 के स्तर पर एक्टिव नजर आये।

                            DECEMBER 06, 2024 / 1:07 PM IST

                            Stock Market Live Updates: SAMVARDHANA MOTHERSON जापान की कंपनी ATSUMITEC का अधिग्रहण करेगी

                            जापान की कंपनी ATSUMITEC का अधिग्रहण करेगी। सब्सिडियरी के जरिए $5.7 Cr में जापान की कंपनी ATSUMITEC का अधिग्रहण करेगी। ATSUMITEC में कंपनी की 95% हिस्सेदारी होगी। ATSUMITEC में बाकी 5% हिस्सा HONDA MOTORS का है।

                              DECEMBER 06, 2024 / 1:03 PM IST

                              Stock Market Live Updates:न्यूजेन सॉफ्टवेयर पर जेफरीज की राय

                              जेफरीज ने इस शेयर को खरीदने की सलाह दी है और इसके लिए टारगेट प्राइस 1,500 रुपये रखा है। ब्रोकरेज ने कहा कि मैनेजमेंट ने भारत और पश्चिम एशिया में मजबूत ग्रोथ का अनुमान जताया। अमेरिका में विशेष रूप से मिड-लार्ज टियर बैंकों के बीच पकड़ बनाने के प्रयास। भारतीय रिजर्व बैंक से प्राप्त ऑर्डर अन्य भारतीय बैंकों से डील बढ़ा सकता है। न्यूजेन के विकास की संभावनाओं पर पॉजिटिव आउटलुक है।

                                DECEMBER 06, 2024 / 12:23 PM IST

                                Stock Market Live Updates:ऑयल एंड गैस सेक्टर पर Citi का नजरिया

                                ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म ने कहा कि आने वाले महीनों में कई महत्वपूर्ण घटनाएं इस सेक्टर पर असर डाल सकती हैं। संभावित राहत के रूप में सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन कंपनियों के लिए जीएसटी के तहत गैस को लाने का प्रस्ताव। आगामी बैठक में गैस पर जीएसटी लागू होने की संभावना। केंद्रीय बजट में सीएनजी पर एक्साइड ड्यूटी कम किया जा सकता है। ओएमसी (Oil Marketing Companies) की अर्निंग्स में तेज सुधार की उम्मीद। GAIL के टैरिफ बढ़ाने के प्रस्ताव पर नजर। रिलायंस इंडस्ट्रीज के सोलर मॉड्यूल सुविधा के कमीशनिंग पर भी फोकस बना रहेगा। IGL और MGL जैसी सीजीडी कंपनियों को 6-12 महीने के नजरिए से रिस्क-रिवॉर्ड रेशियो बेहतर दिख रहा है।

                                  DECEMBER 06, 2024 / 12:09 PM IST

                                  Stock Market Live Updates:MARUTI SUZUKI जनवरी 2025 से कारों के दाम 4% तक बढ़ाएगी

                                  जनवरी 2025 से कारों के दाम 4% तक बढ़ाएगी। 1 जनवरी 2025 से MARUTI की कारें महंगी होंगी। कंपनी ने इनपुट कॉस्ट बढ़ने के कारण दाम बढ़ाने का फैसला किया है। अधिक ऑपरेशन कॉस्ट के कारण दाम बढ़ाने का फैसला किया है। अतिरिक्त लागत के कारण दाम बढ़ाने का फैसला किया है।

                                    DECEMBER 06, 2024 / 11:54 AM IST

                                    Stock Market Live Updates:Ganesh Infraworld के शेयर 90 फीसदी प्रीमियम के साथ लिस्ट हुए

                                    Ganesh Infraworld के शेयरों की शुक्रवार 6 दिसंबर को स्टॉक एक्सचेजों में धमाकेदार लिस्टिंग हुए। कंपनी के शेयर अपने इश्यू प्राइस से करीब 90 फीसदी प्रीमियम के साथ 157.7 रुपये के भाव पर लिस्ट हुए। जबकि इसका इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) करीब 83 रुपये के भाव पर आया था। इस तरह इस IPO में दांव लगाने वाले निवेशकों को पहले ही दिन करीब 90 फीसदी का रिटर्न मिला है।

                                      DECEMBER 06, 2024 / 11:30 AM IST

                                      Stock Market Live Updates:फार्मा सेक्टर पर Jefferies का नजरिया

                                      ब्रोकरेज फर्म ने कहा कि भारतीय CRO/CDMO स्टॉक ने पिछले 6 महीनों में मजबूत रिटर्न दिया है। अमेरिकी संसद के अंतिम सत्र में बायोसिक्योर एक्ट पर विचार किए जाने के साथ निकट अवधि में एक ट्रिगर्स दिख सकता है। बायोसेक्योर एक्ट का पारित होना सकारात्मक होगा, लेकिन इसमें देरी होना नकारात्मक असर डालेगा। दिसंबर में भारतीय CDMO स्टॉक में भारी अस्थिरता की उम्मीद है।

                                        DECEMBER 06, 2024 / 11:22 AM IST

                                        Stock Market Live Updates:CRR में 0.50% की कटौती, बैंक निफ्टी दिन की ऊंचाई पर

                                        आरबीआई गर्वनर शक्तिकांता दास ने CRR में 0.50% कटौती की है जिसके बाद निफ्टी बैंक दिन की ऊंचाई पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी बैंक के 12 में से 10 शेयरों में तेजी आई है। बता दें कि बैंकों के लिए CRR घटाकर 4% किया गया है। आरबीआई गर्वनर का कहना है कि सिस्टम में 1.16 Lk Cr अतिरिक्त कैश आएगा। कैश रिजर्व रेश्यो (CRR) 0.50% घटाकर 4% किया गया है।

                                          DECEMBER 06, 2024 / 11:05 AM IST

                                          Stock Market Live Updates:KERNEX MICRO को मिला 2,041 करोड़ रुपये का ऑर्डर

                                          कंपनी को 2,041 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है। चितरंजन लोकोमोटिव वर्क्स से KAVACH इक्विपमेंट सप्लाई, इंस्टालेशन और टेस्टिंग के लिए ऑर्डर मिला।

                                            DECEMBER 06, 2024 / 10:55 AM IST

                                            Stock Market LIVE Updates: Westlife पर गोल्डमैन सैक्स की राय

                                            गोल्डमैन सैक्स ने इस शेयर को खरीदने की सलाह दी है और इसके लिए टारगेट प्राइस 1045 रुपये रखा है। ब्रोकरेज ने कहा कि मेन्यू में बदलाव का पॉजिटिव असर पड़ा है। दूसरी छमाही में कमजोर बेस के चलते समान स्टोर बिक्री (Same Store Sales) में रिकवरी संभव है। कंपनी को अपने प्रतिस्पर्धियों से बेहतर प्रदर्शन करने का भरोसा। दूसरी तिमाही में ग्रॉस मार्जिन पर पड़ा असर अस्थायी था। समान स्टोर बिक्री में सुधार के साथ ऑपरेटिंग लाभ मार्जिन में बढ़त की उम्मीद।

                                              DECEMBER 06, 2024 / 10:25 AM IST

                                              Stock Market LIVE Updates:CRR में 0.50% कटौती की गई

                                              आरबीआई गर्वनर शक्तिकांता दास ने कहा कि CRR में 0.50% कटौती की गई है। बैंकों के लिए CRR घटाकर 4% किया गया है. बैंकों के लिए CRR 4.5% से घटाकर 4% किया गया है। सिस्टम में `1.16 Lk Cr अतिरिक्त कैश आएगा। कैश रिजर्व रेश्यो (CRR) 0.50% घटाकर 4% किया गया है।

                                                DECEMBER 06, 2024 / 10:23 AM IST

                                                Stock Market LIVE Updates: FY25 रिटेल महंगाई अनुमान 4.5% से बढ़ाकर 4.8% किया: RBI गर्वनर

                                                आरबीआई गर्वनर शक्तिकांता दास ने कहा कि FY25 रिटेल महंगाई अनुमान 4.5% से बढ़ाकर 4.8% किया है। Q3FY25 CPI अनुमान 4.8% से बढ़ाकर 5.7% किया है। Q4FY25 CPI अनुमान 4.2% से बढ़ाकर 4.5% किया । Q1FY26 CPI अनुमान 4.3% से बढ़ाकर 4.6% किया है।

                                                  DECEMBER 06, 2024 / 10:19 AM IST

                                                  Stock Market LIVE Updates: HSBC ने Swiggy को दी होल्ड की रेटिंग, 550 रुपये का रखा टारगेट

                                                  ब्रोकरेज फर्म HSBC ने इस शेयर को होल्ड की रेटिंग दी है और इसके लिए टारगेट प्राइस 550 रुपये रखा है। ब्रोकरेज ने कहा कि कंपनी फूड डिलीवरी और क्विक कॉमर्स दोनों में अग्रणी है। हालांकि स्विगी अपने शुरुआती मूवर लाभ को बनाए रखने में उतनी सक्षम नहीं रही। तेज कॉम्पिटीशन के कारण ग्रोथ और मुनाफे को पकड़ना चुनौतीपूर्ण हो सकता है। FY24-27 के बीच फूड डिलीवरी बिज़नस में 16% CAGR और क्विक कॉमर्स में 65% CAGR ग्रोथ की उम्मीद। FY28 से पहले समग्र व्यवसाय में EBITDA ब्रेकईवन की उम्मीद नहीं।

                                                    DECEMBER 06, 2024 / 10:16 AM IST

                                                    Stock Market LIVE Updates: FY25 रियल GDP ग्रोथ अनुमान घटाकर 6.6% किया

                                                    FY25 रियल GDP ग्रोथ अनुमान 6.6% पर रखा है। FY25 रियल GDP ग्रोथ अनुमान घटाकर 6.6% किया है। FY25 रियल GDP अनुमान 7.2% से घटाकर 6.6% किया है।

                                                      DECEMBER 06, 2024 / 10:15 AM IST

                                                      Stock Market LIVE Updates:Q2 स्लोडाउन के बाद रिकवरी जारी- आरबीआई गर्वनर

                                                      आरबीआई गर्वनर शक्तिकांता दास ने कहा कि पॉलिसी पर 'NEUTRAL' रुख बरकरार रखेंगे। ग्लोबल ट्रेड में मजबूती, वॉल्यूम में बढ़ोतरी दिखी। MPC के 6 में से 4 सदस्य फैसले के पक्ष में है। Q2FY25 GDP ग्रोथ अनुमान से बहुत कम रहा। Q2 स्लोडाउन के बाद रिकवरी जारी है। रूरल डिमांड बढ़ी, अर्बन डिमांड में धीमापन नजर आ रहा है।

                                                        DECEMBER 06, 2024 / 10:13 AM IST

                                                        Stock Market LIVE Updates:RBI ने रेपो रेट 6.50% पर बरकरार रखा

                                                        RBI ने दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। RBI ने रेपो रेट, CRR दरें बरकरार रखीं है। MPC का पॉलिसी पर 'NEUTRAL' रुख बरकरार रखी है। Standing Deposit Facility रेट 6.25% पर बरकरार रखा है जबकि Marginal Standing Facility रेट 6.75% पर कायम है।

                                                          DECEMBER 06, 2024 / 10:09 AM IST

                                                          Stock Market LIVE Updates:RBI ने दरों में नहीं किया कोई बदलाव

                                                          RBI ने दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। जिसके बाद सेंसेक्स-निफ्टी सपाट कारोबार करते नजर आ रहे है। सेंसेक्स 27.20 अंकों की बढ़त दिखा रहा है। वहीं निफ्टी 24,637.05 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

                                                            DECEMBER 06, 2024 / 9:57 AM IST

                                                            Stock Market LIVE Updates:स्टॉक्सबॉक्स के अमेय रणदिवे की बाजार पर राय

                                                            स्टॉक्सबॉक्स के अमेय रणदिवे का कहना है कि निफ्टी के लिए 24,850, 25,000 पर रजिस्टेंस और 24,500, 24,300 पर सपोर्ट है। जब तक निफ्टी 24,500 से ऊपर टिका रहता है, तब तक "गिरावट पर खरीदारी" की रणनीती काम करती दिखेगी। ट्रेडरों को सला होगी की 24,800-24,860 के लक्ष्य के लिए सपोर्ट लेवलों के पास एक्युमुलेशन कर सकते हैं। अगर भाव 24,300 से नीचे गिरता है, तो तेजी का नजरिया गलत साबित हो जाएगा। ऐसे में पोजीशन काट कर फिर नई रणनीति बनानी होगी।

                                                              DECEMBER 06, 2024 / 9:31 AM IST

                                                              Stock Market LIVE Updates: मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के चंदन तापड़िया की बाजार पर राय

                                                              मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के चंदन तापड़िया का कहना है कि निफ्टी के लिए 25,000, 25,250 पर रजिस्टेंस और 24,500, 24,400 पर सपोर्ट है। गिरावट पर निफ्टी वायदा को 24,400 के सपोर्ट के साथ खरीदें और 25,000 और 25,250 की ओर लक्ष्य रखें। चंदन तापड़िया का कहना है कि बैंक निफ्टी के लिए 54,000, 54,467 पर रजिस्टेंस और 53,250, 53,000 पर सपोर्ट है। गिरावट पर बैंक निफ्टी वायदा को 53,250 के सपोर्ट के साथ खरीदें और 54,000 तथा 54,467 का टारगेट सेट करें।

                                                                DECEMBER 06, 2024 / 9:19 AM IST

                                                                Market Open:बाजार की चाल सपाट

                                                                आरबीआई पॉलिसी से पहले बाजार की शुरुआत आज सपाट हुई है। सेंसेक्स 42.64 अंक यानी 0.05 फीसदी की गिरावट के साथ 81,723.96 के स्तर पर कारोबार कर रहा। वहीं निफ्टी 7.60 अंक यानी 0.03 फीसदी की गिरावट के साथ 24,700.80 के स्तर पर कारोबार कर रहा।

                                                                  DECEMBER 06, 2024 / 9:07 AM IST

                                                                  Stock Market Live Updates: RBI MPC मॉनेटरी पॉलिसी का ऐलान आज

                                                                  आज सुबह 10 बजे RBI MPC मॉनेटरी पॉलिसी का ऐलान होगा। रेपो रेट कट की उम्मीद कम है लेकिन CRR कटौती का फैसला संभव है। बैंकिंग, ऑटो और रियल्टी शेयरों पर खास फोकस रहेगा।

                                                                    DECEMBER 06, 2024 / 9:06 AM IST

                                                                    Market at Pre-open: प्री-ओपनिंग में बाजार में दिखी बढ़त

                                                                    प्री-ओपनिंग सेंशन में बाजार में बढ़त देखने को मिली। सेंसेक्स 152.58 अंक यानी 0.10 फीसदी की बढ़त के साथ 81,843.78 के स्तर पर कारोबार कर रहा। वहीं निफ्टी 15.50 अंक यानी 0.06 फीसदी की बढ़त के साथ 24,724.30 के स्तर पर कारोबार कर रहा।

                                                                      DECEMBER 06, 2024 / 8:51 AM IST

                                                                      Stock Market Live Updates: रेलिगेयर ब्रोकिंग के अजीत मिश्रा की बाजार पर राय

                                                                      रेलिगेयर ब्रोकिंग के अजीत मिश्रा का कहना है कि अस्थिर सत्र में बाजार ने अपनी रिकवरी जारी रखी। थोड़े समय के ठहराव के बाद निफ्टी ने 1 फीसदी से अधिक की बढ़त हासिल की। ​​धीमी शुरुआत के बाद मिड सेशन में चुनिंदा हैवीवेट शेयरों में अचानक उछाल ने मार्केट सेंटीमेंट को बूस्ट दिया। हालांकि अंतिम घंटे में आए उतार-चढ़ाव ने तेजी को कम कर दिया। अंत में, निफ्टी 24,857.75 के इंट्राडे हाई को छूने के बाद 0.98 फीसदी की बढ़त के साथ 24,708 पर बंद हुआ। आज अधिकांश सेक्टरों ने तेजी में योगदान दिया, जिसमें आईटी, बैंकिंग और ऑटो सबसे अधिक फायदे में रहे। मिडकैप और स्मॉलकैप सेगमेंट में निरंतर खरीदारी से मार्केट ब्रेड्थ सकारात्मक बना रहा।

                                                                        DECEMBER 06, 2024 / 8:46 AM IST

                                                                        Stock Market Live Updates:निफ्टी पर रणनीति

                                                                        निफ्टी पर आज की स्ट्रैटेजी पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि पॉलिसी खत्म होने तक मौजूदा लॉन्ग सौदों को हेज करें। पॉलिसी के बाद, लॉन्ग रहें, आज के निचले स्तर का SL लगाएं। निफ्टी में बड़ा कंजेशन जोन 24,800-25,000 पर है। अगर 24,800-25,000 फेल हुआ को लॉन्ग सौदों में मुनाफावसूली करें। 25,000 पार हुआ तो और लॉन्ग सौदे जोड़ें। 24,200 के नीचे बंद हुए तो ही शॉर्ट ट्रेड लेंगे।

                                                                          DECEMBER 06, 2024 / 8:46 AM IST

                                                                          Stock Market Live Updates:निफ्टी बैंक पर रणनीति

                                                                          वहीं पॉलिसी खत्म होने तक बैंक निफ्टी में नए पोजीशन से बचें। पॉलिसी से पहले मौजूदा लॉन्ग सौदों को हेज करें। अनुमान के मुताबिक पॉलिसी रही तो नया शिखर जल्द बनेगा। अगर अनुमान के मुताबिक पॉलिसी नहीं रही तो भी निफ्टी बैंक काफी मजबूत है। इसी सीरीज में निफ्टी बैंक नया हाई लगा सकता है।

                                                                            DECEMBER 06, 2024 / 8:29 AM IST

                                                                            Stock Market Live Updates:मिराए एसेट शेयरखान के जतिन गेडिया की राय

                                                                            मिराए एसेट शेयरखान में तकनीकी अनुसंधान विश्लेषक जतिन गेडिया का कहना है कि निफ्टी आज बढ़त के साथ खुला। लेकिन पहले हाफ में इसमें बिकवाली का दबाव दिखा। वहीं, दूसरे हाफ में एक्शन बढ़ता दिखा, जिससे निफ्टी को ~241 अंकों की बढ़त के साथ बंद होने में मदद मिली। उन्होंने आगे कहा कि निफ्टी ने अब 24770 का शॉर्ट टर्म टारगेट हासिल कर लिया है। ऐसे में अब इसका अगला टारगेट 25125 सेट किया जा रहा है। वहीं, निफ्टी के लिए अब सपोर्ट बेस 24330 की ओर बढ़ रहा है जो इसका 40-डे एक्पोनेंशियल मूविंग एवरेज भी है। ऑवरली मोमेंटम इंडीकेटर ने संतुलन रेखा से एक पॉजिटिव क्रॉसओवर को ट्रिगर कर दिया है जो अपमूव जारी रहने की संभावना दिखा रहा है। अगर निफ्टी में सपोर्ट लाइन की ओर कोई गिरावट आती भी है तो इस खरीदारी के एक मौके के रूप में भुनाना चाहिए।

                                                                              DECEMBER 06, 2024 / 8:17 AM IST

                                                                              Stock Market Live Updates:क्रूड प्रोडक्शन बढ़ाने का फैसला टला

                                                                              OPEC+ ने अगले तीन महीनों के लिए उत्पादन बढ़ाने का फैसला टाला है। 1 जनवरी 2025 से रोजाना 1.8 लाख बैरल सप्लाई बढ़नी थी। इधर तीसरे दिन क्रूड में दबाव देखने को मिल रहा है। 73 डॉलर के नीचे कारोबार कर रहा है ।

                                                                                DECEMBER 06, 2024 / 8:12 AM IST

                                                                                Stock Market Live Updates: 5 दिसंबर को कैसी रही थी बाजार की चाल

                                                                                भारतीय बेंचमार्क ने 5 दिसंबर को लगातार पांचवें सत्र में बढ़त हासिल की और निफ्टी 24,700 पर पहुंच गया। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 809.53 अंक या 1.00 फीसदी बढ़कर 81,765.86 पर और निफ्टी 240.95 अंक या 0.98 फीसदी बढ़कर 24,708.40 पर बंद हुआ।

                                                                                  DECEMBER 06, 2024 / 8:11 AM IST

                                                                                  Stock Market Live Updates : क्लोजिंग भाव तय करने का बदलेगा तरीका?

                                                                                  मार्केट रेगुलेटर सेबी ने क्लोजिंग भाव तय करने का तरीका बदलने का प्रस्ताव दिया है। आखिरी आधे घंटे के औसत के बजाए close-auction session पर कंसल्टेशन पेपर जारी किया। साथ ही स्टॉक ITM ऑप्शन को एक्सपायरी से एक दिन पहले फ्यूचर्स में बदलने का भी प्रस्ताव दिया है।

                                                                                    DECEMBER 06, 2024 / 8:09 AM IST

                                                                                    Stock Market Live Updates:केनरा बैंक के लिए राहत भरी खबर

                                                                                    केनरा बैंक के लिए राहत भरी खबर है। RBI ने IPO के जरिए Canara Robeco AMC और Canara HSBC Life में हिस्सा बेचने को मंजूरी दी है।

                                                                                      DECEMBER 06, 2024 / 8:09 AM IST

                                                                                      मार्केट लाइव ब्लॉग

                                                                                      सुप्रभात दोस्तों, मनीकंट्रोल के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। हम आपको आज दलाल स्ट्रीट में होने वाले सभी एक्शन को इस मार्केट लाइव ब्लॉग के जरिए बताने की कोशिश करेंगे। भारतीय बाजार और ग्लोबल मार्केट की हलचल पर नजर रखने के लिए हमारे इस लाइव ब्लॉग के जरिए हमारे साथ बने रहें।