Closing Bell: सेंसेक्स, निफ्टी लगातार 7वें दिन गिरावट पर हुए बंद
Closing Bell उतार-चढ़ाव के बीच बाजार में आखिरी घंटे में रिकवरी देखने को मिली। सेंसेक्स, निफ्टी लगातार 7वें दिन गिरावट पर बंद हुए है। रियल्टी, बैंकिंग शेयरों में खरीदारी देखने को मिली जबकि मेटल, IT, ऑटो शेयरों में गिरावट रही। फार्मा, FMCG, इंफ्रा शेयरों पर दबाव रहा। मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में दबाव देखने को मिली। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 175.58 अंक यानी 0.30 फीसदी की गिरावट के साथ 59,288.35 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 73.10 अंक यानी 0.42 फीसदी की गिरावट के साथ 17,392.70 के स्तर पर बंद हुआ
Closing Bell: सेंसेक्स, निफ्टी लगातार 7वें दिन गिरावट पर हुए बंद
उतार-चढ़ाव के बीच बाजार में आखिरी घंटे में रिकवरी देखने को मिली। सेंसेक्स, निफ्टी लगातार 7वें दिन गिरावट पर बंद हुए है। रियल्टी, बैंकिंग शेयरों में खरीदारी देखने को मिली जबकि मेटल, IT, ऑटो शेयरों में गिरावट रही। फार्मा, FMCG, इंफ्रा शेयरों पर दबाव रहा। मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में दबाव देखने को मिली।
Adani Enter
Closing Bell: सेंसेक्स, निफ्टी लगातार 7वें दिन गिरावट पर हुए बंद
उतार-चढ़ाव के बीच बाजार में आखिरी घंटे में रिकवरी देखने को मिली। सेंसेक्स, निफ्टी लगातार 7वें दिन गिरावट पर बंद हुए है। रियल्टी, बैंकिंग शेयरों में खरीदारी देखने को मिली जबकि मेटल, IT, ऑटो शेयरों में गिरावट रही। फार्मा, FMCG, इंफ्रा शेयरों पर दबाव रहा। मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में दबाव देखने को मिली।
Adani Enterprises, Bajaj Auto, UPL, Tata Steel और Infosys निफ्टी के टॉप लूजर रहें। वहीं ICICI Bank, Kotak Mahindra Bank, Power Grid Corporation, SBI और HDFC Life निफ्टी के टॉप गेनर रहें।
कारोबार के अंत में सेंसेक्स 175.58 अंक यानी 0.30 फीसदी की गिरावट के साथ 59,288.35 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 73.10 अंक यानी 0.42 फीसदी की गिरावट के साथ 17,392.70 के स्तर पर बंद हुआ।
QIB के जरिए SpiceJet जुटाएगी 2500 करोड़ रुपये
कंपनी की बोर्ड बैठक में CARLYLE AVIATION के साथ DEBT- EQUITY ट्रांसफर को मंजूरी मिल गई है। 48 रुपये प्रति शेयर पर DEBT- EQUITY ट्रांसफर होगी। इसके अलवा SpiceJet सब्सिडियरी SPICEXPRESS & LOGISTICS को कार्गो कारोबार बेचेगी। SpiceJet को सब्सिडियरी SXPL 2556 करोड़ रुपये के शेयर्स और डिबेंचर्स जारी करेगी। कार्लाइल ग्रुप एयरलाइंस को दिए गए 10 करोड़ डॉलर के कर्ज को हिस्सेदारी में बदल रही है। कार्लाइल ग्रुप एयरलाइंस को लीज सर्विस प्रदान करने वाला सबसे बड़ा ग्रुप है।
बजट-डे के निचले स्तर से नीचे फिसला निफ्टी
निफ्टी बजट-डे के निचले स्तर से नीचे फिसला है। निफ्टी का बजट डे निचला स्तर 17,353.40 था। बाजार 4 महीने के निचले स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी 200 DMA के नीचे फिसला है। निफ्टी के 50 में से 40 शेयरों में बिकवाली देखने को मिल रही है जबकि सेंसेक्स के 30 में से 22 शेयरों में गिरावट हावी है। वही 13 अक्टूबर 2022 के बाद निफ्टी 200 DMA के नीचे कारोबार कर रहा है।
DR REDDY'S पर फोकस
- MAYNE PHARMA के अधिग्रहण का एलान किया है।
- DR REDDY'S ने MAYNE PHARMA का US रिटेल जेनरिक कारोबार 9 करोड़ डॉलर में खरीदा है।
VENUS REMEDIES पर फोकस
- VENUS REMEDIES को बद्दी इकाई को सउदी रेगुलेटर से GMP सर्टिफिकेट मिला।
- बद्दी इकाई को सउदी रेगुलेटर से GMP सर्टिफिकेट मिला है।
ग्लोबल मार्केट से कमजोर संकेत
ग्लोबल मार्केट से कमजोर संकेत मिल रहे है। एशिया पर शुरुआती दबाव देखने को मिल रहा है। SGX NIFTY भी चौथाई परसेंट नीचे कारोबार कर रहा है। शुक्रवार को अमेरिकी बाजार पौने 2 फीसदी तक गिरे थे। हालांकि आज US FUTURES में हल्की रिकवरी दिख रही है।
कच्चे तेल में उछाल
रूस की ओर से प्रोडक्शन में कटौती से कच्चे तेल में तेजी आई है। कच्चे तेल का भाव 83 डॉलर के पार निकला है। वहीं गोल्ड के भाव में कंसोलिडेशन नजर आ रहा है ।
मेघालय और नागालैंड में आज विधानसभा चुनाव
मेघालय और नागालैंड में आज विधानसभा चुनावों के लिए वोट डाले जाएंगे । 2 मार्च को नतीजे आएंगे।
मनीष सिसोदिया को CBI ने किया गिरफ्तार
शराब घोटाला मामले में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को CBI ने गिरफ्तार किया है। आज कोर्ट में पेशी होगी। सिसोदिया पर कमीशन के बदले कुछ कंपनियों को फायदा पहुंचाने के आरोप है। आम आदमी पार्टी का आज देश भर में विरोध प्रदर्शन होगा।
Fabindia ने 4000 करोड़ का IPO लिया वापस
फैबइंडिया (Fabindia) ने अपने आईपीओ की योजना को वापस ले लिया । फैबइंडिया की लिस्टेड प्रतिद्वंद्वी कंपनियों में वेदांत फैशन, आदित्य बिड़ला फैशन एंड रिटेल और अरविंद फैशन शामिल हैं, जिनमें इस साल अब तक 14% -21% तक की गिरावट आ चुकी है। बता दें कि फैबइंडिया इस आईपीओ के ज़रिए 4000 करोड़ रुपये (482.43 मिलियन डॉलर) जुटाना चाहती थी। हालांकि, शेयर बाजार में उठापटक को देखते हुए अब कंपनी ने फिलहाल आईपीओ नहीं लाने का निर्णय लिया है।
Mahindra Lifespace Developers पर एचडीएफसी सिक्योरिटीज की राय
एचडीएफसी सिक्योरिटीज इस स्टॉक को लेकर पॉजिटिव हैं। एमडी और सीईओ अमित कुमार सिन्हा के इस्तीफे के बाद अरविंद सुब्रमणियन उनकी जिम्मेदारी संभालेंगे। महिंद्रा ग्रुप के सीईओ और एमडी डॉ अनीस शाह के मुताबिक नए सीईओ को बोर्ड से इनपुट के आधार पर कैपिटल एलोकेशन की स्वतंत्रता रहेगी। नए सीईओ की तीन अहम प्राथमिकताएं हैं। पहली वित्त वर्ष 2025 तक रेजिडेंशियल कारोबार में 2500 करोड़ रुपये की सेल्स और इंडस्ट्रियल कारोबार में 500 करोड़ रुपये की सेल्स; दूसरी नई लॉन्चिंग के जारी रहने और तीसरी जमीन खरीदारी जारी रखने की प्राथमिकताएं हैं। इन सब वजहों से ब्रोकरेज ने इसकी खरीदारी की रेटिंग को बरकरार रखा है और 521 रुपये का टारगेट प्राइस फिक्स किया है।
Apollo Hospitals Enterprises पर आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज की राय
घरेलू ब्रोकरेज फर्म आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने मजबूत ब्रांड, देश भर में हॉस्पिटल्स की मौजूदगी के साथ-साथ फार्मेसीज, डॉक्टर कंसल्टेशंस, क्लीनिक्स और डायग्नोस्टिक्स के डिजिटल नेटवर्क को तैयार करने में आक्रामक रुझान के चलते ऐड रेटिंग रखी है लेकिन टारगेट प्राइस 5073 रुपये से घटाकर 5052 रुपये कर दिया है। वहीं एक और ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल ने इस स्टॉक की खरीदारी की रेटिंग को बरकरार रखा है और 5700 रुपये का टारगेट फिक्स किया है।
FIIs के बाद अब रिटेल निवेशकों की बाजार में बिकवाली
FIIs के बाद अब रिटेल की बिकवाली देखने को मिल रही है। लगातार खरीदारी के बाद रिटेल निवेशक बाजार में बिकवाली कर रहे हैं । JP मॉर्गन की रिपोर्ट में कहा गया है कि दिसंबर तिमाही में रिटेल निवेशकों ने $190 Cr की बिकवाली की है जबकि सितंबर तिमाही में $170 Cr की बिकवाली कर चुके हैं। बता दें कि निफ्टी 100 के आधार पर JP मॉर्गन की रिपोर्ट आई है। रिटर्न नहीं मिलने के चलते रिटेल निवेशक शेयर बेच रहे हैं । SIP के अलावा MFs में भी रिटेल निवेशक बिकवाली कर रहे हैं। दिसंबर तिमाही में FIIs, DIIs ने चुनिंदा शेयर खरीदे है।
SBI पर IDBI कैपिटल के बृजेश एल की राय
बृजेश एल ने आज के लिए सस्ता ऑप्शन के लिए सबसे बड़ा सरकारी बैंक चुना है। उन्होंने कहा कि एसबीआई में ऑप्शन में ट्रेड लेने से कमाई होगी। बृजेश ने कहा कि इसमें 530 के स्ट्राइक वाली मार्च के एक्सपायरी वाली कॉल खरीदें। इसमें 13 रुपये के स्तर पर खरीदारी करनी चाहिए। इसमें पहला टारगेट 30 रुपये का देखने को मिलेगा। जबकि दूसरा टारगेट 35 रुपये का नजर आ सकता है। इसमें 8 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।
पूरी खबर यहां पढ़ें- सरकारी बैंक का सस्ता ऑप्शन कॉल करायेगा तगड़ी कमाई, बृजेश एल के फ्यूचर कॉल्स करायेंगे मुनाफा
फीनिक्स मिल्स ने अहमदाबाद में अपना नया मॉल खोला
फीनिक्स मिल्स ने अहमदाबाद में अपना नया मॉल खोला है। पैलेडियम नाम का ये मॉल 7 लाख 50 हजार वर्ग फुट में फैला है। कंपनी आने वाले दिनों में चार और शहरों में मॉल खोलेगी। फ्यूचर प्लान पर कंपनी के COO रश्मि सेन ने कहा कि कंपनी पैलेडियम में `850 करोड़ का निवेश करेगी। कंपनी का 8 शहरों में 10 मॉल खोलेगी। जल्द ही पूणे, बंगलुरु, कोलकाता, सूरत में मॉल खोलेंगे। मॉल में PVR का 9 स्क्रीन वाला मल्टीप्लेक्स है। कंपनी की 75% आय मॉल के रिटेल ऑपरेशन कारोबार से आती है।
CPI और दूसरे संकेतों पर ध्यान से देखने की जरुरत- केवी कामत
नेशनल बैंक फॉर फाइनेंसिंग इंफ्रास्ट्रक्चर और डेवलपमेंट के चेयरपर्सन के वी कामत ने कहा की CPI और ग्रोथ पर फोकस बढ़ाने की जरूरत है। TV18 की MANAGING EDITOR SHREEN BHAN के मुताबिक ऐसी स्थिति पैदा ना हो, जिसमें ऊंची ब्याज दरें और ग्रोथ धीमी हो जाए। हालांकि उन्होंने भरोसा जताया की सरकार और RBI इससे निपटने में सक्षम है।
क्रूड ऑयल
रूस की ओर से प्रोडक्शन में कटौती से कच्चे तेल में तेजी आई है। कच्चे तेल का भाव 83 डॉलर के पार निकला है। आज ब्रेंट 82 डॉलर के ऊपर कारोबार कर रहा है। इस बीच लगातार तीसरे दिन WTI $76 पर कायम है। आज WTI 76.68 की ऊंचाई पर पहुंचा है।
वहीं एमसीएक्स पर कच्चा तेल 6320 के ऊपर कारोबार कर रहा है।
कच्चे तेल की कीमतों में आया यह बदलाव फिर से चालू हुई चाइनीज क्रूड रिफाइनरीज के कारण है। चाइनीज क्रूड रिफाइनरीज चालू होने से कच्चे तेल के मांग बढ़ने की उम्मीद है। उधर दूसरी तरफ रूस वेस्ट पोर्ट से क्रूड एक्सपोर्ट कम करेगा। रूस मार्च में करीब 25% एक्सपोर्ट घटाएगा। साथ ही रूस मार्च से 5% उत्पादन कटौती भी करेगा। क्रूड की चाल पर नजर डालें तो 1 हफ्ते में ब्रेंट में 1.5 फीसदी और 1 महीने में 2 फीसदी की गिरावट आई है। जबकि 1 महीने में WTI क्रूड 3 फीसदी टूटा है।
KOLTE PATIL पर फोकस
NCDs के जरिए रकम जुटाने को बोर्ड मंजूरी मिली है। कंपनी NCDs के जरिए 140 करोड़ रुपये तक जुटाएगी। बता दें कि एनसीडी यानि नॉन कन्वर्टिबल डिबेंचर वो डिबेंचर होते हैं जिन्हें शेयर या इक्विटी में बदला नहीं जा सकता। वहीं डिबेंचर एक लंबी अवधि का फाइनेंशियल इंस्ट्रूमेंट होता है जिसके जरिए कंपनियां पैसा जुटाती है। कंपनियां इस पर निवेशकों को एक तय ब्याज देती हैं। एनसीडी पर मिलने वाला ब्याज कंपनियों के आधार पर अलग अलग होता है।
अदाणी ग्रुप शेयरों में दबाव
आज के कारोबार में अदाणी एंटरप्राइजेस में 6 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली है। वहीं अदाणी ग्रीन, अदाणी पावर, अदाणी टोटल, अदाणी विल्मर और अदाणी ट्रांसमिशन में 5-5 फीसदी के लोअर सर्किट लगे हैं। इसके अलावा एसीसी, अंबुजा सीमेंट में 2 से 4 प्रतिशत के बीच की गिरावट देखने को मिली है।
कैसा है सेक्टर का हाल
रियल्टी सेक्टर को छोड़कर सभी सेक्टर इंडेक्स में दबाव देखने को मिल रहा है। बैंकिग इंडेक्स खुद को पिछले स्तरों पर बनाए रखने की कोशिश कर रहा है तो वहीं बाकी इंडेक्स तेज गिरावट से जूझ रहे हैं। मीडिया सेक्टर इंडेक्स 3 फीसदी से ज्यादा टूटा है। वहीं आईटी और मेटल सेक्टर इंडेक्स में 2-2 फीसदी से ज्यादा की गिरावट दर्ज हो चुकी है। फार्मा और ऑटो स्टॉक्स 1-1 फीसदी से ज्यादा का नुकसान उठा चुके हैं।
बाजार में गिरावट की क्या है वजह
बाजार में चिंता की मुख्य वजह अमेरिका के पीसीई आंकड़े हैं। जनवरी महीने में लोगों के द्वारा पैसे खर्च करने के ट्रेंड की जानकारी देना वाला पीसीई इंडेक्स दिसंबर के मुकाबले 0.6 फीसदी की बढ़त के साथ 5.4 फीसदी पर पहुंच गया। फेडरल रिजर्व अपने फैसलों के लिए पीसीई इंडेक्स के आंकड़ों को भी ध्यान में रखता है। इसलिए केंद्रीय बैंक की टेंशन बढ़ सकती है। दरअसल पिछली पॉलिसी समीक्षा में फेड ने दरों में बढ़ोतरी की रफ्तार धीमी कर दी थी। हालांकि महंगाई पर इसका उलटा असर देखने को मिला है और खपत के ट्रेंड दिखा रहे हैं कि आगे महंगाई में और बढ़त देखने को मिल सकती है।
बजाज ऑटो करीब 4% लुढ़का
मोटरसाइकिल और थ्री-व्हीलर उत्पादन में 25% तक कटौती की खबर से बजाज ऑटो की रफ्तार पर ब्रेक लगा है। शेयर करीब 4 परसेंट लुढ़का है। । इकोनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी ने नाइजीरिया में दिख रहीं अनिश्चितताओं के चलते यह फैसला किया है, जो कंपनी के लिए सबसे बड़ा मार्केट है। रिपोर्ट के मुताबिक, बजाज ऑटो मार्च महीने में लगभग 2,50,000-2,70,000 गाड़ियां बना सकती है, जो उनसे वित्त वर्ष 23 के शुरुआती नौ महीने के 3,38,000 यूनिट के औसत से खासी कम है।
CITI की रेटिंग के बाद MPHASIS 5% टूटा
मिडकैप IT शेयरों पर तगड़ी मार पड़ी है। CITI की रेटिंग के बाद करीब MPHASIS के शेयर 5 परसेंट टूटा है। कोफोर्ज, परसिस्टेंट और L&T टेक भी 2 से 3% गिरे है। दरअसल सिटी ने एम्फैसिस पर बिकवाली की रेटिंग दी है। इसके शेयर का लक्ष्य 1705 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि चौथी तिमाही के बाद ग्रोथ बढ़ने की उम्मीद है। ब्रोकरेज ने कहा कि चौथी तिमाही में मॉर्गेज बिजनेस मंद रह सकता है। जबकि ग्रोथ में सुधार नजर आ सकता है।
वोल्टास पर गोल्डमैन सैक्स की सलाह
गोल्डमैन सैक्स ने वोल्टास में बिकवाली की सलाह दी है और इसके लिए 840 का लक्ष्य दिया है। भारत में सर्दी के समय से पहले जाने की खबर के साथ पिछले 15 दिन मे स्टॉक 15 फीसदी बढ़ गया है। हालांकि रिपोर्ट में कहा गया है कि पिछले 10-15 साल के दौरान ऐसे साल में भी जब गर्मी बेहद ज्यादा रही है तब भी ग्रोथ 6-8 फीसदी के बीच ही रही है।
क्रॉम्पटन पर नोमुरा की सलाह
नोमुरा ने क्रॉम्पटन ग्रीव्स कंज्यूमर में 377 के लक्ष्य के साथ निवेश की सलाह दी है। नोमुरा के मुताबिक कंपनी लगातार रिसर्च एंड डेवलपमेंट पर फोकस बढ़ा रही है। रिपोर्ट में कहा गया है कि रिसर्च पर फोकस बढ़ाने का असर अगले कुछ सालों में देखने को मिलेगा जब नए उत्पाद सामने आएंगे।
एम्फेसिस पर सिटी की सलाह
सिटी ने एम्फेसिस में बिक्री की सलाह दी है और इसके लिए लक्ष्य 1705 दिया है। मैनेजमेंट ने कहा है कि चौथी तिमाही के बाद से ग्रोथ में सुधार देखने को मिल सकता है। वहीं वित्त वर्ष 2023 के लिए मार्जिन गाइडेंस के दायरे में ही बने रहने की उम्मीद है।
बजट-डे के निचले स्तर से नीचे फिसला निफ्टी
निफ्टी बजट-डे के निचले स्तर से नीचे फिसला है। निफ्टी का बजट डे निचला स्तर 17,353.40 था। बाजार 4 महीने के निचले स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी 200 DMA के नीचे फिसला है। निफ्टी के 50 में से 40 शेयरों में बिकवाली देखने को मिल रही है जबकि सेंसेक्स के 30 में से 22 शेयरों में गिरावट हावी है। वही 13 अक्टूबर 2022 के बाद निफ्टी 200 DMA के नीचे कारोबार कर रहा है।
फोकस में ट्यूब इन्वेस्टमेंट
TI Clean Mobility की मार्च 2024 तक 3000 करोड़ रुपये जुटाने की योजना है। TI Clean Mobility ट्यूब इन्वेस्टमेंट की EV सब्सिडियरी है । कंपनी ने इक्विटी और ICD के जरिए पहले ही 639 करोड़ रुपये डाले है। SBI, कई निजी इक्विटी फंड और को-इन्वेटर से 1200 करोड़ रुपये निवेश करेंगे। इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट कारोबार बढ़ाने पर जोर है। कंपनी थ्री-व्हीलर EV, ट्रैक्टर और हेवी कमर्शियल व्हीकल पर फोकस बढ़ाएगी।
DR REDDY'S पर फोकस
- MAYNE PHARMA के अधिग्रहण का एलान किया है।
- DR REDDY'S ने MAYNE PHARMA का US रिटेल जेनरिक कारोबार 9 करोड़ डॉलर में खरीदा है।
भारत की इकोनाॉमिक ग्रोथ की स्थिति बहुत नाजुक-जयंत आर वर्मा
भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति के सदस्य जयंत आर वर्मा का कहना है कि भारत की इकोनाॉमिक ग्रोथ की स्थिति बहुत नाजुक लग रही है। देश की वर्तमान ग्रोथ रेट देश में बढ़ती युवा वर्कफोर्स की आकांक्षाओं को पूरा करने में असफल रह सकती है। जयंत आर वर्मा ने ये भी कहा कि उन्हें उम्मीद है कि 2022-23 में महंगाई ऊंचे स्तर पर बनी रहेगी। लेकिन 2023-24 में इसमें काफी कमी आएगी।
अमेरिकी उपभोक्ता खर्च में लगभग दो वर्षों में सबसे बड़ी बढ़त,महंगाई भी बढ़ी
वेतन में हुई बढ़ोत्तरी के बीच जनवरी में अमेरिकी उपभोक्ता खर्च में लगभग दो वर्षों में सबसे ज्यादा बढ़त देखने को मिली है। इसके साथ ही महंगाई में भी तेजी आई है। जिससे बाजार में इस बात का डर बढ़ गया कि फेडरल रिजर्व गर्मियों में ब्याज दरों में बढ़त जारी रख सकता है। जनवरी में अमेरिकी उपभोक्ता खर्च में 1.8 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है। ये मार्च 2021 के बाद हुई सबसे बड़ी बढ़त है।
एफपीआई की बिकवाली का सिलसिला जारी,फरवरी में निकाले 2300 करोड़ रुपये
फेडरल रिजर्व की बैठक के ताजा मिनट जारी होने से पहले इस महीने अब तक विदेशी निवेशकों भारतीय शेयर बाजार से 2,313 करोड़ रुपये निकाले हैं। हालांकि इनकी बिकवाली की रफ्तार जनवरी के मुकाबले थोड़ी कम हुई है। बता दें कि जनवरी में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPI) ने भारतीय बाजार से 28852 करोड़ रुपए निकाले थे। ताजे आंकड़ों के मुताबिक, 1 से 24 फरवरी के दौरान एफपीआई ने भारतीय इक्विटी मार्केट से 2313 करोड़ रुपए की शुद्ध निकासी की है।
इस हफ्ते कई देशों के GDP आंकड़ें आएंगे
इस बीच US में एनुअल रेट भी अनुमान से ज्यादा बढ़ी है । एनुअल रेट 4.6 फीसदी से बढ़कर 4.7 फीसदी हुई और 4.3 फीसदी का अनुमान था। इस हफ्ते कई देशों के GDP के आंकड़े आएंगे। भारत, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा के GDP के आंकड़े आएंगे। वहीं ब्राजील, तुर्किए, स्विट्जरलैंड भी अपने GDP के आंकड़े भी पेश करेगी।
बाजार की शुरुआत कमजोर
बाजार की शुरुआत कमजोरी के साथ हुई है। सेंसेक्स 238.89अंक यानी 0.40 फीसदी की गिरावट के साथ 59,225.04, के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी 69.10 अंक यानी 0.40 फीसदी की गिरावट के साथ 17,396.70 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। Bajaj Auto, Adani Enterprises, Infosys, Tech Mahindra और Bharti Airtel निफ्टी के टॉप गेनर हैं। वहीं Britannia Industries, Cipla, Adani Ports, Asian Paints और Power Grid Corp टॉप लूजर हैं।
टाटा मोटर्स पर जेपी मॉर्गेन की सलाह
जेपी मॉर्गेन टाटा मोटर्स पर न्यूट्रल है और स्टॉक के लिए 415 का लक्ष्य दिया है। जेपी मॉर्गेन के मुताबिक जेएलआर रिटेल ने बेहतर प्रदर्शन किया है, सेल्स में आगे ग्रोथ देखने को मिल सकती है।
प्री-ओपनिंग में बाजार में दिखी कमजोरी
कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच प्री-ओपनिंग सेंशन में बाजार की शुरुआत कमजोर हुई है। सेंसेक्स 131.69 अंक यानी 0.22 फीसदी की गिरावट के साथ 59,332.24 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी सेंसेक्स 35.10 अंक यानी 0.20 फीसदी की गिरावट के साथ 17430 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
निफ्टी बैंक पर क्या होनी चाहिए आपकी रणनीति
वीरेंद्र के मुताबिक बैंक निफ्टी के लिए पहला रेजिस्टेंस 40151-40349 और उसके बाद 40510-40634/792 पर बड़ा रेजिस्टेंस है। इसके लिए पहला बेस 39710-39590 पर और दूसरा बड़ा बेस 39410-39305 पर है। शुक्रवार को निफ्टी बैंक 200 DEMA के नीचे बंद हुआ। कॉल राइटर नीचे खिसककर 41000 पर आये है। निचले स्तर पर खास पुट राइटिंग नहीं देखने को मिली। पहले रेजिस्टेंस 40151/350 के नीचे रहने तक कमजोरी संभव है। निर्णायक रूप से 41350 के पार होने तक बिकवाली और हर उछाल में बेचने की रणनीति कारगर होगी। निचले स्तर पर दूसरा बेस अहम है। इस बेस से शॉर्ट कवरिंग संभव है।
पूरी खबर यहां पढ़ें- - - - Stock market: निफ्टी-बैंक निफ्टी में किन लेवल्स पर दांव लगाने पर होगी कमाई, जानिए एक्सपर्ट की सलाह
SBI पर जेफरीज की सलाह
जेफरीज ने एसबीआई पर निवेश की सलाह दी है और लक्ष्य 760 का रखा है। जेफरीज के मुताबिक एसबीआई के मैनेजमेंट ने भरोसा दिलाया है कि अदाणी ग्रुप में बैंक का एक्सपोजर चिंता का विषय नहीं है। आगे लोन की ग्रोथ भी बेहतर रहने की उम्मीद है।
FII और DII आंकड़े
24 फरवरी को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 1470.34 करोड़ रुपए की बिकवाली की। इस दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 1400.98 करोड़ रुपए की खरीदारी की।
निफ्टी पर क्या हो आपकी स्ट्रैटेजी
वीरेंद्र का कहना है कि निफ्टी के लिए पहला रेजिस्टेंस 17520-17623 पर और फिर बड़ा रजिस्टेंस 17691-17723/17754 पर है। वहीं, इसका पहला बेस 17404-17359 पर और दूसरा बड़ा बेस 17302-17265 पर है। डाओ जोंस 200 DEMA के नीचे बंद हुआ। FIIs की बिकवाली जारी है और बाजार का स्ट्रक्चर कमजोर है। 17500-600-700-800 पर कॉल राइटर्स हावी हुई है। 17000 पर ही पुट राइटर्स दिख रहे हैं। निफ्टी IT भी 20 DEMA के नीचे आ गया है। 17623 के नीचे बने रहने तक कमजोरी कायम रही। 17623 के नीचे कायम रहने तक बेचें और हर उछाल में बेचें। इंट्रा डे शॉर्ट्स कवर करने के लिए पहले और दूसरे बेस का ध्यान रखें। वीरेंद्र कुमार का कहना है कि बेस के करीब किसी भी स्तर से पुलबैक संभव है लेकिन 17623 पार होने तक पुलबैक का टिकना मुश्किल है।
NSE पर F&O बैन में आने वाले शेयर
27 फरवरी को NSE पर कोई स्टॉक F&O बैन में नहीं है। बताते चलें कि F&O सेगमेंट में शामिल स्टॉक्स को उस स्थिति में बैन कैटेगरी में डाल दिया जाता है, जिसमें सिक्योरिटीज की पोजीशन उनकी मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट से ज्यादा हो जाती है।
Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल
निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 17428 और उसके बाद दूसरे बड़े सपोर्ट 17386 और 17318 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 17564 फिर 17606 और 17674 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।
Nifty Bank
निफ्टी बैंक के लिए पहला सपोर्ट 39823 और उसके बाद दूसरे बड़े सपोर्ट 39698 और 39496 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 40228 फिर 40352 और 40555 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।
कच्चे तेल में उछाल
रूस की ओर से प्रोडक्शन में कटौती से कच्चे तेल में तेजी आई है। कच्चे तेल का भाव 83 डॉलर के पार निकला है। वहीं गोल्ड के भाव में कंसोलिडेशन नजर आ रहा है ।
कैस रही थी पिछले हफ्ते बाजार की चाल
बीते हफ्ते सेंसेक्स 2.55 फीसदी यानी 1500 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ बंद हुआ है। वहीं निफ्टी में करीब 500 अंक की गिरावट रही और इंडेक्स 2.6 फीसदी से ज्यादा टूटा। इस दौरान बीएसई स्मॉल कैप में 1.6 फीसदी, मिड कैप में 2 फीसदी और लार्जकैप में 2.7 फीसदी की गिरावट रही है. हफ्ते के दौरान मेटल सेक्टर इंडेक्स में 6 फीसदी से ज्यादा. वहीं रियल्टी सरकारी बैंक और मीडिया सेक्टर में 5 फीसदी की गिरावट देखने को मिली। इस दौरान 30 से ज्यादा स्टॉक 10 फीसदी से ज्यादा गिरे हैं। वहीं 14 स्टॉक 10 फीसदी से ज्यादा बढ़े हैं।
ग्लोबल मार्केट से कमजोर संकेत
ग्लोबल मार्केट से कमजोर संकेत मिल रहे है। एशिया पर शुरुआती दबाव देखने को मिल रहा है। SGX NIFTY भी चौथाई परसेंट नीचे कारोबार कर रहा है। शुक्रवार को अमेरिकी बाजार पौने 2 फीसदी तक गिरे थे। हालांकि आज US FUTURES में हल्की रिकवरी दिख रही है।
Stock Market Today Live: सुप्रभात दोस्तों, मनीकंट्रोल के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। हम आपको आज दलाल स्ट्रीट में होने वाले सभी एक्शन को इस मार्केट लाइव ब्लॉग के जरिए बताने की कोशिश करेंगे। भारतीय बाजार और ग्लोबल मार्केट की हलचल पर नजर रखने के लिए हमारे इस लाइव ब्लॉग के जरिए हमारे साथ बने रहें।