Get App

लाइव ब्लॉग

Stock Market Highlights: सेंसेक्स 368 अंक चढ़ा, निफ्टी 23700 के करीब हुआ बंद, ऑटो शेयर में रही तेजी

Stock Market Highlights: रियल्टी और मेटल को छोड़कर सभी सेक्टर इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए। ऑटो और कैपिटल गुड्स इंडेक्स 1 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुआ।

MoneyControl News JANUARY 01, 2025 / 3:39 PM IST

Stock Market Highlights:2025 के पहले कारोबारी सत्र में बाजार में जोश देखने को मिला और सेंसेक्स, निफ्टी बढ़त के साथ बंद हुआ। मिडकैप, स्मॉलकैप इंडेक्स बढ़त के साथ बंद हुआ। ऑटो, एनर्जी शेयरों में तेजी रही जबकि रियल्टी, मेटल शेयरों पर दबाव रहा। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 368.40  अंक यानी 0.47 फीसदी की बढ़त के साथ 78,507.41 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 98.10 अंक यानी 0.41 फीसदी की

 Stock Market Live Updates:गुजरात गैस ने CNG के दाम बढ़ाए है और ये दाम आज से लागू होगे। गुजरात गैस ने CNG के दाम  1.5/kg बढ़ाए।
Stock Market Live Updates:गुजरात गैस ने CNG के दाम बढ़ाए है और ये दाम आज से लागू होगे। गुजरात गैस ने CNG के दाम 1.5/kg बढ़ाए।
JANUARY 01, 2025 / 3:36 PM IST

Stock Market Highlights:सेंसेक्स, निफ्टी बढ़त के साथ बंद हुए

2025 के पहले कारोबारी सत्र में बाजार में जोश देखने को मिला और सेंसेक्स, निफ्टी बढ़त के साथ बंद हुआ। मिडकैप, स्मॉलकैप इंडेक्स बढ़त के साथ बंद हुआ। ऑटो, एनर्जी शेयरों में तेजी रही जबकि रियल्टी, मेटल शेयरों पर दबाव रहा।

Maruti Suzuki, M&M, Bajaj Finance, L&T, IndusInd Bank निफ्टी का टॉप गेनर रहा। वहीं w Dr Reddy's Labs, Hindalco Industries, Trent, ONGC, Tata Steel निफ्टी का टॉप लूजर रहा।

रियल्टी और मेटल को छोड़कर सभी सेक्टर इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए। ऑटो और कैपिटल गुड्स इंडेक्स 1 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुआ। वहीं बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.4 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स 1 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुआ।

कारोबार के अंत में सेंसेक्स 368.40 अंक यानी 0.47 फीसदी की बढ़त के साथ 78,507.41 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 98.10 अंक यानी 0.41 फीसदी की बढ़त के साथ 23,742.90 के स्तर पर बंद हुआ।

    JANUARY 01, 2025 / 3:12 PM IST

    Stock Market Live Updates:Tata Chemical पर एचएसबीसी की राय

    ब्रोकरेज फर्म HSBC ने इस शेयर को 'रेड्यूस' की रेटिंग दी है और इसके लिए 820 रुपये प्रति शेयर का टारगेट प्राइस तय किया है। ब्रोकरेज का कहना है कि भारत में सोडा ऐश के लिए मिनिमम इंपोर्ट प्राइस (MIP), चुनौतीपूर्ण बाजार में एक पॉजिटिव डेवलपमेंट है। MIP घरेलू कंपनियों को ग्लोबल सोडा ऐश की कीमतों में और गिरावट से बचाता है। मिनिमम इंपोर्ट प्राइस होने से वॉल्यूम पर पॉजिटिव असर पड़ सकता है। अधिक सप्लाई के बीच इंडस्ट्री की मांग सुस्त बने रहने की उम्मीद है।

      JANUARY 01, 2025 / 3:05 PM IST

      Stock Market Live Updates: LKP Securities के रूपक डे की निफ्टी पर राय

      LKP Securities के रूपक डे ने निफ्टी पर राय देते हुए कहा कि बाजार में पॉजिटिव मूव नजर आ रहा है। उन्होंने कहा कि ये आगे भी जारी रहने की संभावना है। उन्होंने कहा कि निफ्टी को रिलायंस, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक का सपोर्ट मिल सकता है जिससे इसमें मूव नजर आ सकता है। निफ्टी के ऊपर चढ़ने के चांसेस हैं लेकिन इस समय ये 200 डीईएमए के नीचे कारोबार कर रहा है। निफ्टी में फिलहाल तत्काल रेजिस्टेंस 23900 के आस-पास नजर आ रहा है। निफ्टी अगर इसको ब्रेक करके इसके ऊपर टिकता है निफ्टी में उल्लेखनीय रैली देखने को मिल सकती है।

        JANUARY 01, 2025 / 2:55 PM IST

        Stock Market Live Updates:ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन पर Equirus की राय

        ब्रोकरेज फर्म इक्विरस (Equirus) ने इस शेयर पर लॉन्ग बने रहने की सलाह दी है और इसके लिए 1,395 रुपये प्रति शेयर का टारगेट प्राइस तय किया है। ब्रोकरेज का कहना है कि मार्जिन पर दबाव और सड़क से रेल तक कार्गो में मॉडल शिफ्ट के बीच माल ढुलाई में मामूली ग्रोथ देखी जाएगी। सप्लाई चेन सॉल्यूशंस के लिए संभावनाएं अच्छी दिख रही हैं, क्योंकि लॉजिस्टिक इंडस्ट्री विकसित हो रही है। कोस्टल शिपिंग और नए जहाजों के ऑर्डर पर भारत सरकार के जोर से समुद्री मार्गों को लाभ होगा। FY24-FY27 के दौरान कंपनी के रेवेन्यू और शुद्ध मुनाफे में क्रमश: 12% और 15% की ग्रोथ देखने को मिल सकती है।

          JANUARY 01, 2025 / 2:25 PM IST

          Stock Market Live Updates:NBFC सेक्टर पर नोमुरा की राय

          ब्रोकरेज ने कहा कि NBFC सेक्टर में श्रीराम हाउसिंग फाइनेंस उसका पसंदीदा स्टॉक्स बना हुआ है। इसके अलावा इसने आधार, फाइव स्टार और LIC हाउसिंग फाइनेंस को भी खरीदने की सलाह दी है। दूसरी ओर इसने SBI कार्ड्स और M&M फाइनेंस पर नेगेटिव रुख जताया है। जबकि क्रेडिटएक्सेस ग्रामीण, चोलामंडलम इन्वेस्टमेंट और बजाज फाइनेंस के शेयर को इसने रेड्यूस की रेटिंग दी है।

            JANUARY 01, 2025 / 1:59 PM IST

            DECEMBER AUTO SALES: MARUTI SUZUKI कुल बिक्री सालाना आधार पर 1.37 लाख से बढ़कर 1.78 लाख यूनिट पर रही

            मारुति सुजुकी की कुल बिक्री सालाना आधार पर 1.37 लाख से बढ़कर 1.78 लाख यूनिट पर रही जबकि कुल बिक्री 29.5% बढ़कर 1.78 लाख यूनिट पर रहा। वहीं एक्सपोर्ट 39% बढ़कर 37,419 यूनिट पर रहा जबकि घरेलू बिक्री 27% बढ़कर 1.4 लाख यूनिट पर पहुंच गई है। घरेलू PV बिक्री 24% बढ़कर 1.3 लाख यूनिट पर रही है।

              JANUARY 01, 2025 / 1:51 PM IST

              Nifty 50 Update: निफ्टी और बैंक निफ्टी पर राइटर्स की रेंज

              आज दोपहर के दौरान NIFTY पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 23800, 23700 और 23600 के लेवल्स पर एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 23700, 23600 और 23300 के स्तरों पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं बैंक निफ्टी की बात करें तो निफ्टी बैंक में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 51000, 51200 और 51500 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 50800, 50500 और 50400 के स्तर पर एक्टिव नजर आये।

                JANUARY 01, 2025 / 1:50 PM IST

                Stock Market Live Updates:MOIL मैंगनीज ओर Ferro Grades के दाम 1-5% बढ़ा

                मैंगनीज ओर Ferro Grades के दाम 1-5% तक बढ़ाए है। Jan के लिए मैंगनीज ओर Ferro Grades के दाम बढ़ाए है।

                  JANUARY 01, 2025 / 1:36 PM IST

                  Stock Market Live Updates:ATUL AUTO दिसंबर कुल बिक्री 3.2% बढ़ा

                  दिसंबर कुल बिक्री 3.2% बढ़कर 2583 यूनिट पर रहा। दिसंबर घरेलू बिक्री 13.7% बढ़कर 2523 यूनिट पर रहा। दिसंबर एक्सपोर्ट 79% घटकर 60 यूनिट पर रहा।

                    JANUARY 01, 2025 / 1:19 PM IST

                    Stock Market Live Updates:Hero MotoCorp को इनकम टैक्स डिपार्टमेंट से `26.4 करोड़ रुपये काअतिरिक्त टैक्स डिमांड नोटिस मिला

                    इनकम टैक्स डिपार्टमेंट से `26.4 करोड़ रुपये काअतिरिक्त टैक्स डिमांड नोटिस मिला। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट से 26.4 Cr का अतिरिक्त टैक्स डिमांड नोटिस मिला। एसेसमेंट ईयर 2020-21 के लिए टैक्स डिमांडनोटिस मिला।

                      JANUARY 01, 2025 / 1:12 PM IST

                      Stock Market Live Updates:SAMCO Securities के ओम मेहरा की बाजार पर राय

                      ओम मेहरा ने बाजार पर राय देते हुए कहा कि बैंक निफ्टी में ब्रॉडर रेंज की बात करें तो वह 50000 से 52000 के बीच होगी। यहां काफी शफल देखने को मिलेगा। अगर हम देखें तो बैंक निफ्टी ने सालाना 5 परसेंट से ऊपर का रिटर्न दिया है। निफ्टी में करीब 8.8 परसेंट का रिटर्न देखने को मिला है। वहीं दिसंबर की बात करें तो करीब 2 परसेंट का रिटर्न मिला है। एक दो वीक इंडेक्स में थोड़ी नीचे की तरफ वीकनेस देखने को मिल सकती है। उसके बाद बाजार में अच्छा उछाल देखने को मिल सकता है। उन्होंने कहा कि अगर हम इंट्राडे की बात करें तो आज ऊपर की तरफ 51000 का लेवल ब्रेक हुआ है अगर इंडेक्स इस लेवल के ऊपर आधे घंटे तक टिकता है तो उसके ऊपर इंडेक्स 350 प्वाइंट और चढ़ सकता है।

                        JANUARY 01, 2025 / 12:49 PM IST

                        Stock Market Live Updates:COAL INDIA ने दिसंबर कोयला उत्पादन 0.7% बढ़ा

                        दिसंबर कोयला उत्पादन 0.7% बढ़कर 72.4 MT किया है। दिसंबर कोल ऑफटेक 2.45% बढ़कर 68.6 MT रहा है।

                          JANUARY 01, 2025 / 12:32 PM IST

                          Stock Market Live Updates:रियल एस्टेट सेक्टर पर एंटीक की राय

                          ब्रोकरेज ने कहा कि रियल एस्टेट सेक्टर में आदित्य बिड़ला रियल एस्टेट और ओबेरॉय रियल्टी उसके पंसदीदा शेयर हैं। उसने कहा कि AB रियल्टी, प्रेस्टीज, सोभा, सनटेक रियल्टी और कोल्टे-पाटिल के लिए तीसरी तिमाही की बिक्री बुकिंग सुस्त रह सकती है। वहीं गोदरेज प्रॉपर्टीज, मैक्रोटेक डेवलपर्स, डीएलएफ, ओबेरॉय और ब्रिगेड से अच्छे नतीजे की उम्मीद है। गोदरेज प्रॉपर्टीज, डीएलएफ, ब्रिगेड एंट, सनटेक रियल्टी और कोल्टे-पाटिल से चौथी तिमाही में लॉन्चिंग में उछाल आने की उम्मीद है।

                            JANUARY 01, 2025 / 12:07 PM IST

                            DECEMBER AUTO SALES: HYUNDAI की कुल बिक्री सालाना आधार पर 2.4% घटकर 55,078 यूनिट पर रहा

                            कुल बिक्री सालाना आधार पर 2.4% घटकर 55,078 यूनिट पर रहा जबकि एक्सपोर्ट 6.1% घटकर 12,870 यूनिट पर रहा । वहीं घरेलू बिक्री 1.3% घटकर 42,208 यूनिट पर रहा।

                              JANUARY 01, 2025 / 12:01 PM IST

                              Stock Market LIVE Updates: RITES ने गयाना से $97 LK का ऑर्डर मिला

                              गयाना से $97 LK का ऑर्डर मिला है। गयाना से करीब `82 Cr का ऑर्डर मिला। इंजीनियरिंग सर्विसेज के लिए ऑर्डर मिला है।

                                JANUARY 01, 2025 / 11:56 AM IST

                                Stock Market Live Updates: POWER MECH को 294 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला

                                कंपनी को 294 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है। अदाणी पावर से 294 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है।

                                  JANUARY 01, 2025 / 11:43 AM IST

                                  Stock Market Live Updates:SJVN के शेयरों ने 8% की भरी उड़ान

                                  एसजेवीएन के शेयर मंगलवार 1 जनवरी को शुरुआती कारोबार में 8 फीसदी तक उछल गए। यह उछाल बिहार सरकार के साथ 5,663 करोड़ रुपये के हुए एक समझौते के बाद आई है। SJVN ने बताया कि उसने बिहार सरकार के साथ एक प्रोजेक्ट के लिए मेमोरंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग (MoU) साइन किया है। इस प्रोजेक्ट की वैल्यू करीब 5,663 करोड़ रुपये है। समझौते के मुताबिक, SJVN लिमिटेज 1,000 मेगावाट की हाथीदाह दुर्गावती पंप स्टोरेज परियोजना (PSP) को विकसित करेगी। इस परियोजना में 9.39 रुपये प्रति किलोवाट घंटे का टैरिफ होगा, जिसकी गणना फरवरी 2024 के प्राइस लेवल पर की जाएगी और पंपिंग एनर्जी रेट 3 रुपये प्रति किलोवाट घंटे होगी।

                                    JANUARY 01, 2025 / 11:20 AM IST

                                    Stock Market Live Updates:गुजरात गैस ने CNG के दाम बढ़ाए

                                    गुजरात गैस ने CNG के दाम बढ़ाए है और ये दाम आज से लागू होगे। गुजरात गैस ने CNG के दाम 1.5/kg बढ़ाए। CNG के दाम `1.5/kg बढ़कर `79.26/kg हुए है।

                                      JANUARY 01, 2025 / 11:19 AM IST

                                      Stock Market Live Updates:EASY TRIP से Nishant Pitti ने CEO पद से इस्तीफा दिया

                                      Nishant Pitti ने CEO पद से इस्तीफा दिया है। Nishant Pitti ने निजी वजहों से इस्तीफा दिया है। Nishant Pitti का इस्तीफा आज से लागू होगा। Rikant Pittie कंपनी के CEO नियुक्त किया है।

                                        JANUARY 01, 2025 / 11:07 AM IST

                                        DECEMBER AUTO SALES: M&M की कुल बिक्री सालाना आधार पर 16% बढ़ी

                                        कुल बिक्री सालाना आधार पर 16% बढ़कर 69,768 यूनिट पर रही। जबकि कुल ट्रैक्टर बिक्री 20% बढ़कर 22,943 यूनिट पर रहा। एक्सपोर्ट 70% बढ़कर 3,092 यूनिट पर रहा। PV बिक्री 18% बढ़कर 41,424 यूनिट पर रहा।

                                          JANUARY 01, 2025 / 10:43 AM IST

                                          Stock Market Live Updates: टू-व्हीलर्स सेगमेंट पर Emkay की राय

                                          ब्रोकरेज फर्म इमके का कहना है कि हाल के शिखर से टू-व्हीलर्स कंपनियों के शेयरों में औसतन 24% की भारी गिरावट आई है। हीरो मोटोकॉर्प/बजाज ऑटो के लिए 33%/30% की बड़ी गिरावट को कहीं से भी सहीं नहीं ठहराया जा सकता है। एक्सपोर्ट को लेकर आउटलुक में सुधार हो रहा है और तेज सुधार की ओर अग्रसर है। नाइजीरिया जैसे अत्यधिक कम पहुंच वाले प्रमुख अफ्रीकी बाजारों में मैक्रो चुनौतियां अब काफी हद तक पीछे रह गई हैं। लैटिन अमेरिका में निरंतर ग्रोथ देखी जा रही है।

                                            JANUARY 01, 2025 / 10:13 AM IST

                                            Stock Market Live Updates:रियल्टी, मेटल, बैंकों में दबाव

                                            रियल्टी, मेटल और बैंक शेयरों में सबसे ज्यादा दबाव देखने को मिला। तीनों सेक्टर इंडेक्स आधा परसेंट से ज्यादा फिसले है। रियल्टी में DLF, ओबेरॉय और प्रेस्टीज में 1 परसेंट की गिरावट देखने को मिली। वहीं कैपिटल गुड्स शेयरों में हल्की खरीदारी रही।

                                              JANUARY 01, 2025 / 10:03 AM IST

                                              Stock Market Live Updates:2025 के लिए क्या है ब्रोकरेज की राय

                                              2025 में बाजार से ऊंचे रिटर्न की उम्मीद ना रखें। 90% ब्रोकर्स की राय में बाजार इस साल 10-15% रिटर्न दे सकता है। मिड-स्मॉलकैप में 20-30% से ज्यादा रिटर्न संभव है। 2025 में ज्यादातर ब्रोकर्स को 0.25% रेट कट की उम्मीद की है। ब्रोकर्स बैंकिंग, IT सेक्टर पर बुलिश है जबकि कैपिटल गुड्स पर ब्रोकर्स का अंडरवेट नजरिया रखा है।

                                                JANUARY 01, 2025 / 9:23 AM IST

                                                DECEMBER AUTO SALES: ESCORTS KUBOTA की कुल ट्रैक्टर बिक्री 10.8% घटी

                                                कुल ट्रैक्टर बिक्री 10.8% घटकर 5,472 यूनिट पर रही जबकि सालाना आधार पर घरेलू बिक्री 12.5% घटकर 5,016 यूनिट पर रहा। एक्सपोर्ट 12.6% बढ़कर 456 यूनिट पर रहा। कंस्ट्रक्शन उपकरण बिक्री 10.2% बढ़कर 873यूनिट पर रहा।

                                                  JANUARY 01, 2025 / 9:18 AM IST

                                                  Market Open:हल्की बढ़त लेकर खुला बाजार

                                                  बाजार की शुरुआत हल्की बढ़त देखने को मिली। सेंसेक्स 63.90 अंक यानी 0.09 फीसदी की बढ़त के साथ 78,205.49 के स्तर पर कारोबार कर रहा जबकि निफ्टी 20.55 अंक यानी 0.09 फीसदी की बढ़त के साथ 23,665.35 के स्तर पर कारोबार कर रहा

                                                    JANUARY 01, 2025 / 9:11 AM IST

                                                    DECEMBER AUTO SALES: BAJAJ AUTO की घरेलू बिक्री 15% घटी

                                                    सालाना आधार पर कुल बिक्री 1% घटकर 3.23 Lk यूनिट पर रही है जबकि घरेलू बिक्री 15% घटकर 1.62 Lk यूनिट पर आ गई है। एक्सपोर्ट 18% बढ़कर 1.60 Lk यूनिट पर रहा जबकि CV बिक्री 16% बढ़कर 50,952 यूनिट पर रहा। 2-व्हीलर बिक्री 4% घटकर 2.72 Lk यूनिट पर रहा।

                                                      JANUARY 01, 2025 / 9:09 AM IST

                                                      Market At Pre-open: प्री-ओपनिंग में बाजार में बढ़त

                                                      प्री-ओपनिंग में बाजार में बढ़त देखने को मिली। सेंसेक्स 106.88 अंक यानी 0.14 फीसदी की बढ़त के साथ 78,245.89 के स्तर पर कारोबार कर रहा जबकि निफ्टी 1.25 अंक यानी 0.01 फीसदी की बढ़त के साथ 23,637.65 के स्तर पर कारोबार कर रहा

                                                        JANUARY 01, 2025 / 9:04 AM IST

                                                        Stock Market Live Updates:Sun Pharma पर रखें फोकस

                                                        सन फार्मा ने अपनी सहायक कंपनी सन फार्मा जापान के जरिए एक स्टेप-डाउन सहायक कंपनी सन फार्मा जापान टेक्निकल ऑपरेशंस में अपने 100% शेयर जापानी येन में बेचने के लिए जापान की जाजा इंडस्ट्रियल होल्डिंग्स केके के साथ एक समझौता किया है।

                                                          JANUARY 01, 2025 / 9:03 AM IST

                                                          Stock Market Live Updates:एचडीएफसी सिक्योरिटीज के नागराज शेट्टी की बाजार पर राय

                                                          एचडीएफसी सिक्योरिटीज के नागराज शेट्टी का कहना है कि सोमवार को ऊपरी स्तरों से कमजोरी दिखाने के बाद निफ्टी ने मंगलवार को निचले स्तर से ऊपर की ओर रिकवरी दिखाई और दिन के अंत में 13 अंकों की बढ़त के साथ बंद हुआ। निगेटिव नोट के साथ खुलने के बाद कारोबारी सत्र के शुरुआती हिस्से में बाजार और भी कमजोर हो गया। बाद में इसने दिन के निचले स्तर 23460 से एक अच्छा इंट्राडे अपसाइड उछाल दिखाया और अंत में ऊपरी स्तर के पास बंद हुआ।मंगलवार का उछाल बाजार में तेजी के एक और दौर का शुरुआती संकेत हो सकता है। मोटे तौर पर निफ्टी निकट भविष्य में 23500-24000 के दायरे में मंडराता दिख सकता है। 23500 के निचले स्तर से वापस उछाल के बाद आने वाले सप्ताह में 24000 के स्तर की ओर तेजी की उम्मीद की जा सकती है।

                                                            JANUARY 01, 2025 / 8:21 AM IST

                                                            Stock Market Live Updates: निफ्टी बैंक पर रणनीति

                                                            अनुज सिंघल ने कहा कि पिछले दो दिन से निफ्टी बैंक का निचला स्तर ठीक 200 DMA पर है। पहला सपोर्ट 50,600 (200 DMA, कल का निचला स्तर) पर है। बड़ा सपोर्ट 49,800-50,000 (नवंबर का निचला स्तर) पर है। जबकि पहला रजिस्टेंस 50,950-51,050 (कल का हाई) पर है। बड़ा रजिस्टेंस 51,400-51,600 (ऑप्शन डाटा) पर रहा। खरीदारी का जोन 50,700-50,800 पर है इसके लिए 50,550 का स्टॉपलॉस लगाए। बिकवाली का जोन 51,050-51,250 पर है और इसके लिए SL 51,400 पर लगाए।

                                                              JANUARY 01, 2025 / 8:19 AM IST

                                                              Stock Market Live Updates: निफ्टी पर रणनीति

                                                              अनुज सिंघल ने कहा कि निफ्टी का पहला सपोर्ट 23,450-23,500 (कल का निचला स्तर, ऑप्शन डाटा) पर है जबकि बड़ा सपोर्ट 23,250-23,350 (नवंबर का निचला स्तर) पर है। पहला रजिस्टेंस 23,700-23,750 (ऑप्शन डाटा) पर है। वहीं पहला रजिस्टेंस 23,850-23,900 (200 DMA) पर है। आज वॉल्यूम काफी कम होंगे। ज्यादातर FIIs आज छुट्टी पर होंगे। दोनों तरफ ट्रेड करें और सख्त SL लगाएं।

                                                                JANUARY 01, 2025 / 8:10 AM IST

                                                                Stock Market Live Updates:आज से सिलेंडर और ATF के दाम घटे

                                                                नए साल पर OMCS ने गिफ्ट दिया है। 19 किलो वाले LPG सिलेंडर के दाम साढ़े 14 रुपए घटाए है। 14KG वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ। हवाई ईंधन के दाम भी घटे है। करीब 11400 रुपए प्रति किलो लीटर सस्ता ATF हुआ ।

                                                                  JANUARY 01, 2025 / 8:07 AM IST

                                                                  Stock Market Live Updates:नवंबर में 8 कोर इंडस्ट्री की ग्रोथ 4.3%

                                                                  नवंबर में 8 कोर इंडस्ट्री की ग्रोथ में सालाना आधार पर कमी रही। ग्रोथ की दर 7.9% से घटकर 4.3% हुई, लेकिन अक्टूबर के मुकाबले सुधार हुआ।

                                                                    JANUARY 01, 2025 / 8:07 AM IST

                                                                    Stock Market Live Updates:31 दिसंबर को कैसी रही थी बाजार की चाल

                                                                    साल 2024 के आखिरी दिन बाजार में सुस्ती देखने को मिली है। 31 दिसबंर को सेंसेक्स 21.66 अंक या 0.03 फीसदी गिरकर 78,226.47 पर बंद हुआ। जबकि निफ्टी 13.25 अंक या 0.06 फीसदी बढ़कर 23,658.15 पर बंद हुआ । निफ्टी बैंक 91 अंक गिरकर 50,860 पर बंद हुआ । वहीं, मिडकैप 10 अंक चढ़कर 57,199 पर बंद हुआ ।

                                                                      JANUARY 01, 2025 / 8:07 AM IST

                                                                      मार्केट लाइव ब्लॉग

                                                                      सुप्रभात दोस्तों, मनीकंट्रोल के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। हम आपको आज दलाल स्ट्रीट में होने वाले सभी एक्शन को इस मार्केट लाइव ब्लॉग के जरिए बताने की कोशिश करेंगे। भारतीय बाजार और ग्लोबल मार्केट की हलचल पर नजर रखने के लिए हमारे इस लाइव ब्लॉग के जरिए हमारे साथ बने रहें।