Stock Market Highlights: सेंसेक्स, निफ्टी 1% से ज्यादा की गिरावट पर बंद हुए
खराब ग्लोबल संकेतों से बाजार का मूड बिगड़ा और सेंसेक्स, निफ्टी 1% से ज्यादा की गिरावट पर बंद हुए। मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में भारी बिकवाली रही। स्मॉलकैप इंडेक्स 3.5% से ज्यादा फिसलकर बंद हुआ। BSE के सभी सेक्टर इंडेक्स में गिरावट रही जबकि IT, मेटल, फार्मा इंडेक्स सबसे ज्यादा गिरे। एनर्जी, तेल-गैस, रियल्टी शेयरों में दबाव रहा।
कारोबार के अंत में सेंसेक्स 824.29 अंक यानी 1.08 फीसदी की गिरावट के साथ 75,366.17 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 263.05 अंक यानी 1.14 फीसदी की गिरावट के साथ 22,829.15 के स्तर पर बंद हुआ।
Tech Mahindra, Wipro, HCL Technologies, Power Grid Corp, Bharti Airtel निफ्टी का टॉप लूजर रहा। वहीं ICICI Bank, Britannia Industries, SBI, M&M, HUL निफ्टी का टॉप गेनर रहा।
सेंसेक्स के 30 में से 26 शेयरों में गिरावट रही जबकि निफ्टी के 50 में से 46 शेयरों में गिरावट देखने को मिला। वहीं निफ्टी बैंक के सभी 10 शेयरों में गिरावट लेकर बंद हुए।