बेंचमार्क इंडेक्स मामूली बढ़त के साथ हुए बंद
10 जुलाई को उतार-चढ़ाव भरे कारोबारी सत्र में बेंचमार्क इंडेक्स मामूली बढ़त के साथ बंद हुए हैं। कारोबार के अंत में अंत में, सेंसेक्स 63.72 अंक या 0.10 फीसदी की बढ़त के साथ 65344.17 के स्तर पर बंद हुआ है। वहीं, निफ्टी 24.10 अंक या 0.12 फीसदी की बढ़त के साथ 19355.90 पर बंद हुआ था। आज लगभग 1454 शेयर बढ़े हैं। वहीं, 2123 शेयर गिरे हैं। जबकि 144 शेयर बिना किसी बदलाव के बंद हुए हैं। निफ्टी पर रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा स्टील, जेएसडब्ल्यू स्टील, एचडीएफसी लाइफ और भारती एयरटेल टॉप गनर रहे हैं, जबकि एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टाइटन कंपनी, पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन, टीसीएस और एचयूएल टॉप लूजर रहे हैं। मेटल (1.8 फीसदी ऊपर) को छोड़कर, दूसरे सभी सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए हैं। बीएसई मिडकैप इंडेक्स 0.45 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स 0.25 फीसदी गिरे हैं।