Get App

लाइव ब्लॉग

Curated By: Sujata Yadav JULY 18, 2023 / 3:39 PM IST

Closing Bell: सेंसेक्स 205 अंक चढ़ा, निफ्टी 19,750 के करीब हुआ बंद, आईटी शेयर चमके, मेटल फिसले

Closing Bell: IT, एनर्जी शेयरों में खरीदारी रही। मेटल इंडेक्स 1 फीसदी टूटकर बंद हुआ। वहीं रियल्टी इंडेक्स 0.5 फीसदी गिरकर बंद हुआ। वहीं पावर इंडेक्स में 0.6 फीसदी और आईटी इंडेक्स में 1 फीसदी की बढ़त देखने को मिली। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 205.21 अंक यानी 0.31 फीसदी की बढ़त के साथ 66,795.14 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 40.20 अंक यानी 0.19 फीसदी की बढ़त के साथ 19749.25 के स्तर पर बंद हुआ

Closing Bell: फिन निफ्टी एक्सपायरी के दिन बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। सेंसेक्स- निफ्टी ऊपरी स्तर से फिसलकर बंद हुए। मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में बिकवाली देखने को मिली। आज के कारोबार में रियल्टी, मेटल, FMCG शेयरों में दबाव देखने को मिला। जबकि फार्मा, PSE शेयरों में बिकवाली रही। IT, एनर्जी शेयरों में खरीदारी रही। मेटल इंडेक्स 1 फीसदी टूटकर बंद हुआ। वहीं रियल्टी इंडेक्स 0.5 फी

 Stock Market LIVE Updates
Stock Market LIVE Updates
JULY 18, 2023 / 3:36 PM IST
Closing Bell: सेंसेक्स- निफ्टी ऊपरी स्तर से फिसलकर बंद हुए
फिन निफ्टी एक्सपायरी के दिन बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। सेंसेक्स- निफ्टी ऊपरी स्तर से फिसलकर बंद हुए। मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में बिकवाली देखने को मिली। आज के कारोबार में रियल्टी, मेटल, FMCG शेयरों में दबाव देखने को मिला। जबकि फार्मा, PSE शेयरों में बिकवाली रही। IT, एनर्जी शेयरों में खरीदारी रही।
Infosys, Asian Paints, HCL Technologies, Reliance Industries और Hero MotoCorp निफ्टी का टॉप गेनर रहा। वहीं LTIMindtree, Britannia Industries, State Bank of India, HDFC Life और Titan Company निफ्टी का टॉप लूजर रहा।
बीएसई का मिडकैप इंडेक्स सपाट बंद हुआ। वहीं स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.45 फीसदी की गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स के 30 में से 15 शेयरों में गिरावट देखने को मिली जबकि निफ्टी के 50 में से 30 शेयरों में गिरावट रही। वहीं निफ्टी बैंक के 12 में से 9 शेयरों में गिरावट रही।
मेटल इंडेक्स 1 फीसदी टूटकर बंद हुआ। वहीं रियल्टी इंडेक्स 0.5 फीसदी गिरकर बंद हुआ। वहीं पावर इंडेक्स में 0.6 फीसदी और आईटी इंडेक्स में 1 फीसदी की बढ़त देखने को मिली।
कारोबार के अंत में सेंसेक्स 205.21 अंक यानी 0.31 फीसदी की बढ़त के साथ 66,795.14 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 40.20 अंक यानी 0.19 फीसदी की बढ़त के साथ 19749.25 के स्तर पर बंद हुआ।
    JULY 18, 2023 / 3:26 PM IST

    Stock Market LIVE Updates:अमारा राजा बैटरीज पर ब्रोकरजे की राय

    क्रिसिल रेटिंग्स का मानना है कि अमारा राजा बैटरीज को डोमेस्टिक इंडस्ट्रियल और ऑटोमोटिव बैटरी क्षेत्रों में अपनी मजबूत स्थिति, अपनी स्वस्थ परिचालन क्षमता और मजबूत नकदी पैदा करने की क्षमता से लाभ मिलता रहेगा। अमारा राजा बैटरीज के पास मजबूत लिक्विडिटी है, जो मध्यम अवधि में 1,100-1,200 करोड़ रुपये की अनुमानित वार्षिक नकदी और 31 मार्च, 2023 तक 270 करोड़ रुपये से अधिक के लिक्विड सरप्लस से प्रेरित है। इसके अलावा, कंपनी की 115 करोड़ रुपये की वर्किंग कैपिटल का भी कम उपयोग किया गया है।

      JULY 18, 2023 / 3:22 PM IST

      SOUTH IND BANK ने 1 साल के MCLR में बदलाव नहीं

      साउथ इंडियन बैंक ने 1 साल के MCLR में बदलाव नहीं किया। 1 साल का MCLR 9.50% पर बरकरार है।

        JULY 18, 2023 / 3:01 PM IST

        Stock Market LIVE Updates:Oriana Power SME IPO के जुलाई के अंत में आईपीओ आने की है संभावना

        Oriana Power जुलाई के अंत या अगस्त की शुरुआत में अपना आईपीओ लाने जा रही है। यह कंपनी सोलर एनर्जी सॉल्यूशन प्रोवाइड करती है। उम्मीद की जा रही है कि कंपनी इस SME पब्लिक ऑफर के जरिए 60 करोड़ रुपये तक जुटाएगी।ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) के अनुसार, प्रमोटरों की हिस्सेदारी वर्तमान में 83.40 फीसदी है। आईपीओ के बाद कंपनी में उनकी हिस्सेदारी घटकर 61.40 रह जाएगी। वर्तमान में, ओरियाना के पास पूरे भारत में 100 MWp कैपिसिटी से अधिक ऑपरेशनल और अंडर-कंस्ट्रक्शन प्रोजेक्ट्स का पोर्टफोलियो है।

          JULY 18, 2023 / 2:46 PM IST
          Stock Market LIVE Updates:तेलंगाना सरकार ने GODREJ AGROVET को 47,000 एकड़ का भूखंड आवंटित किया , शेयर 8% भागा
          तेलंगाना सरकार ने कंपनी को 47,000 एकड़ का भूखंड आवंटित किया है। कंपनी आवंटित जमीन पर पाम ऑयल की खेती और प्रोसेसिंग यूनिट लगाएगी। फिलहाल GODREJ AGROVET का शेयर एनएसई पर 40.00 रुपये यानी 8.56 फीसदी की बढ़त के साथ 513.40 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था।
            JULY 18, 2023 / 2:36 PM IST
            ICICI PRU STANDALONE Q1 : मुनाफा सालाना आधार पर 156 करोड़ रुपये से बढ़कर `207 करोड़ रुपये पर रहा
            कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 156 करोड़ रुपये से बढ़कर `207 करोड़ रुपये पर रहा है जबकि नेट प्रीमियम इनकम 6884 करोड़ रुपये से बढ़कर 7020 करोड़ रुपये पर रहा है। सालाना आधार पर VNB 471 करोड़ रुपये से घटकर 431 करोड़ रुपये पर आ गया है। न्यू बिजनेस प्रीमियम `3184 करोड़ रुपये से घटकर `3051 करोड़ रुपये पर आ गया है।
              JULY 18, 2023 / 2:32 PM IST

              Gold Price:सोने में गिरावट, चढ़ी चांदी


              COMEX पर सोने का भाव एक महीने की ऊंचाई से फिसल गया है। सोने में $1960 के नीचे कारोबार हो रहा है। अमेरिका में घटती महंगाई दर और सुधरते हालात के चलते बाजार को लगता है फेड के रुख मे नरमी आएगी। जुलाई में तो दरें 0.25% बढ़ सकती हैं लेकिन उसके बाद फेड दरों में बढ़ोतरी नहीं करेगा। वहीं चीन के कमजोर आंकड़ों ने भी बाजार पर दबाव बनाने का काम किया है। वहीं जहां सोने गिर रहा है, चांदी की चमक बढ़ रही है। डॉलर में दबाव में के कारण COMEX पर चांदी का भाव 2 महीनों की ऊंचाई पर पहुंच गया है। सप्लाई में गिरावट की चिंताईओं और बढ़ती इंडस्ट्रियल मांग कीमतों को निचले स्तरों से सपोर्ट कर रहे हैं।

                JULY 18, 2023 / 2:05 PM IST

                Stock Market LIVE Updates:राहुल घोष की बैंक निफ्टी पर राय

                एल्गोरिदम आधारित ट्रेडिंग प्लेट फार्म हेज्ड के फाउंडर और सीईओ राहुल घोष का कहना है कि निफ्टी बैंक के लिए 45,200 पर बड़ा रजिस्टेंस था। निफ्टी बैंक ने सोमवार को ये बाधा पार कर ली। अब जल्द ही बैंक निफ्टी में 45900 का स्तर देखने को मिल सकता है। अब बैंक निफ्टी का बेस 44000 के स्तर से शिफ्ट होकर 44800 पर आ गया है।

                  JULY 18, 2023 / 1:57 PM IST

                  Heidelberg Cement Q1: मुनाफा और रेवेन्यू बढ़ी

                  कारोबारी साल 2022-23 की अप्रैल-जून तिमाही के मुकाबले कारोबारी साल 2023-24 की अप्रैल-जून तिमाही तिमाही में कंपनी का मुनाफा बढ़ा है। मुनाफा 51.6 करोड़ रुपये से बढ़कर 52.3 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। कंपनी की आमदनी भी बढ़ी है। EBITDA यानी कामकाजी मुनाफा 95 करोड़ रुपये से घटकर 92.8 करोड़ रुपये पर आ गया है। EBITDA मार्जिन 16.1% से घटकर 15.6% पर आ गए है। सेल्स वॉल्यूम 8.2% बढ़कर 1203 kt पर पहुंच गया।

                    JULY 18, 2023 / 1:41 PM IST
                    BHARAT BIJLEE Q1: मुनाफा 16 करोड़ रुपये से बढ़कर 25 करोड़ रुपये पर रहा
                    कंपनी का मुनाफा 16 करोड़ रुपये से बढ़कर 25 करोड़ रुपये पर रहा है जबकि आय 277 करोड़ रुपये से बढ़कर 441 करोड़ रुपये पर रही है। वहीं EBITDA 22 करोड़ रुपये से बढ़कर 32.6 करोड़ रुपये पर रहा है। EBITDA मार्जिन 7.94% से बढ़कर 7.4% पर रहा।
                      JULY 18, 2023 / 1:38 PM IST

                      Nifty 50 Update: निफ्टी और बैंक निफ्टी पर राइटर्स की रेंज

                      आज दोपहर के दौरान NIFTY पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 19700, 19800 और 19900 के लेवल्स पर एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 19700, 19600 और 19500 के स्तरों पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं बैंक निफ्टी की बात करें तो निफ्टी बैंक में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 45600, 45800 और 46000 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 45000, 45200 और 45000 के स्तर पर नजर आये।

                        JULY 18, 2023 / 1:27 PM IST
                        POLYCAB Q1: मुनाफा 222 करोड़ रुपये से बढ़कर 403 करोड़ रुपये पर रहा
                        कंपनी का मुनाफा 222 करोड़ रुपये से बढ़कर 403 करोड़ रुपये पर रहा है जबकि आय 2,736 करोड़ रुपये से बढ़कर 3,889 करोड़ रुपये पर रही है। वहीं EBITDA 311 करोड़ रुपये से बढ़कर 548 करोड़ रुपये पर रहा है। EBITDA मार्जिन 11.4% से बढ़कर 14.10% पर रहा।
                          JULY 18, 2023 / 1:16 PM IST
                          HEIDELBERGCEMENT Q1: मुनाफा 51.6 करोड़ रुपये से बढ़कर `52.3 करोड़ रुपये पर रहा
                          कंपनी का मुनाफा 51.6 करोड़ रुपये से बढ़कर `52.3 करोड़ रुपये पर रहा है जबकि आय 590 करोड़ रुपये से बढ़कर 597 करोड़ रुपये पर रही है। वहीं EBITDA 95 करोड़ रुपये से घटकर 92.8 करोड़ रुपये पर रहा है। EBITDA मार्जिन 16.1% से घटकर 15.6% पर रहा। सालाना आधार पर सेल्स वॉल्यूम 8.2% बढ़कर 1203 kt पर रहा है।
                            JULY 18, 2023 / 1:09 PM IST

                            Stock Market LIVE Updates:टाटा मोटर्स पर कोटक इंस्टीट्यूशनल की राय

                            कोटक ने मारुति सुजुकी का टारगेट प्राइस 7850 रुपए से बढ़ाकर 8150 रुपए कर दिया है। वहीं टाटा मोटर्स का टारगेट 530 रुपए से बढ़ाकर 530 रुपए कर दिया गया है। ब्रोकरेज फर्म का अनुमान है कि SUV और MUV के नए मॉडल लॉन्च होने के बाद भी मारुति सुजुकी का मार्केट शेयर 41.5-42 फीसदी के बीच रहेगा। ब्रोकरेज फर्म का अनुमान है कि हैचबैक और सेडान सेगमेंट्स में कंपनी का मार्केट शेयर स्टेबल बना रहेगा। लेकिन MUV सेगमेंट में इसका मार्केट शेयर गिरेगा।

                              JULY 18, 2023 / 12:55 PM IST

                              UGRO Capital में आशीष कचोलिया ने 1.56% हिस्सेदारी खरीदी

                              UGRO Capital में जाने-माने निवेशक आशीष कचोलिया (Ashish Kacholia) ने इस कंपनी के शेयरों में खरीदारी की है। उन्होंने 1.56% हिस्सेदारी खरीदी है। Ajcon Global ने UGRO Capital Limited के शेयर पर खरीदारी की सलाह दी । शेयर पर 289 रुपये का लक्ष्य तय किया है। Ajcon Global ने ये रिपोर्ट मई 2023 में जारी की थी। कंपनी के अच्छे तिमाही नतीजों के बाद कंपनी ने शेयर पर खरीदारी की सलाह दी है।

                                JULY 18, 2023 / 12:34 PM IST
                                Stock Market LIVE Updates:NMDC ने लंप ओर, फाइंस के दाम बढ़ाए
                                लंप ओर, फाइंस के दाम बढ़ाए है। लंप ओर के दाम `1,050/T बढ़ाए है। फाइंस के दाम `650/T बढ़ाए है। लंप ओर के दाम बढ़कर `4,950/T तय किया है। फाइंस के दाम बढ़कर `4,210/T तय किया है।
                                  JULY 18, 2023 / 12:15 PM IST
                                  Stock Market LIVE Updates:बाजार ने पूरी बढ़त गंवाई
                                  बाजार ने पूरी बढ़त गंवाई है। बाजार दिन के निचले स्तर पर कारोबार कर रहा है। बाजार में ऊपरी स्तर से भारी बिकवाली आई है। सेंसेक्स 5.86 अंक यानी 0.01 फीसदी की गिरावट के साथ 66,584.07 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 14.75 अंक यानी 0.07 फीसदी की गिरावट के साथ 19696.70 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।
                                    JULY 18, 2023 / 12:11 PM IST

                                    Ganesh Housing: मुनाफा 13 करोड़ रुपये से बढ़कर 161.3 करोड़ रुपये पर पहुंचा

                                    कंपनी ने अप्रैल-जून तिमाही में शानदार नतीजे पेश किए है। कारोबारी साल 2022-23 की अप्रैल-जून तिमाही के मुकाबले कारोबारी साल 2023-24 की अप्रैल-जून तिमाही तिमाही में कंपनी का मुनाफा बढ़ा है। मुनाफा 13 करोड़ रुपये से बढ़कर 161.3 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। कंपनी की आमदनी भी बढ़ी है।

                                      JULY 18, 2023 / 12:03 PM IST

                                      Stock Market LIVE Updates:LTIMindtree पर नोमुरा की राय

                                      नोमुरा ने एलटीआईमाइंडट्री पर रिड्यूस रेटिंग दी है। इसके शेयर का लक्ष्य घटाकर 3940 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि Q1FY24 में नतीजे ग्रोथ और मार्जिन पर उम्मीद से कम रहे। एक्जीक्यूशन में सुस्ती को देखते हुए वित्त वर्ष 2024 में डबल डिजिट की वृद्धि की संभावना नहीं है। जबकि मार्जिन में सुधार की संभावना है। FY24-25 के लिए इसका ईपीएस अनुमान 2% घटाया है।

                                        JULY 18, 2023 / 11:46 AM IST

                                        Stock Market LIVE Updates:LTIMindtree पर सिटी की राय

                                        सिटी ने एलटीआईमाइंडट्री पर बिकवाली की रेटिंग दी है। इसके शेयर का लक्ष्य 4,160 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि तिमाही नतीजे अनुमान के मुताबिक रहे। मैनेजमेंट ने सतर्क टिप्पणी की है। Q4FY23 में 1.35 अरब डॉलर के ऑर्डर के मुकाबले Q1FY24 में $1.41 अरब डॉलर का ऑर्डर भविष्य के लिए अच्छा संकेत है। हालांकि तिमाही आधार पर कर्मचारियों की संख्या में गिरावट एक फॉरवर्ड लुकिंग इंडिकेटर है।

                                          JULY 18, 2023 / 11:37 AM IST

                                          Stock Market LIVE Updates:PharmaEasy की बड़ी योजना, राइट इश्यू नहीं भरा तो Manipal से होगी भरपाई

                                          PharmaEasy की पैरेंट कंपनी एपीआई होल्डिंग्स राइट इश्यू लेकर आ रही है। मनीकंट्रोल को जो जानकारी मिली है, उसके मुताबिक मनिपाल ग्रुप ने इस ऑनलाइन फार्मेसी में 1300 करोड़ रुपये के निवेश के लिए बाइंडिंग ऑफर पहले ही कर लिया है। हालांकि एपीआई होल्डिंग्स का बोर्ड इस ऑफर को तभी मंजूरी देगा, जब राइट इश्यू पूरी तरह से न भरे और जितना हिस्सा बचा रहेगा, उसी की भरपाई के लिए भर ही इस ऑफर की मंजूरी दी जाएगी। ऑनलाइन फार्मेसी की योजना कर्ज चुकाने के लिए 3 हजार करोड़ रुपये तक जुटाने की है।

                                            JULY 18, 2023 / 11:17 AM IST
                                            Stock Market LIVE Updates:RAMA STEEL TUBES ने JSW स्टील के साथ किया करार, शेयर 4% चढ़ा
                                            कंपनी ने JSW स्टील के साथ करार किया है। कंपनी ने सालाना 2 Lk टन पाइप उत्पादन का करार किया है। फिलहाल RAMA STEEL TUBES का शेयर एनएसई पर 1.55 रुपये यानी 4.08 फीसदी की बढ़त के साथ 40.80 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था।
                                              JULY 18, 2023 / 11:06 AM IST

                                              Stock Market LIVE Updates:RVNL को रूसी कंपनी TMH से सुलह करने की सलाह दी, शेयर में बढ़त

                                              रूसी कंपनी TMH से सुलह करने की सलाह दी है। सरकार ने RVNL को TMH से मतभेद दूर करने को कहा है। रेलवे टेंडर को लेकर विवाद सुलझाने को कहा है। RVNL-TMH की JV को वंदे भारत ट्रेन का ऑर्डर मिला है। RVNL, JV में 69% हिस्सेदारी चाहती है। फिलहाल RVNL का शेयर एनएसई पर 1.00 रुपये यानी 0.84 फीसदी की बढ़त के साथ 120.65 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था।

                                                JULY 18, 2023 / 10:53 AM IST
                                                Stock Market LIVE Updates:SVF इंडिया होल्डिंग्स ने PAYTM में ओपन मार्केट के जरिए कंपनी में 2.01% हिस्सेदारी बेची
                                                SVF इंडिया होल्डिंग्स ने ओपन मार्केट के जरिए कंपनी में 2.01% हिस्सेदारी बेची है। SVF इंडिया होल्डिंग्स ने 9 मई से 13 जुलाई के बीच 2.01% हिस्सेदारी बेची है। फिलहाल PAYTM का शेयर एनएसई पर 9.80 रुपये यानी 1.14 फीसदी की गिरावट के साथ 853.30 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था।
                                                  JULY 18, 2023 / 10:40 AM IST

                                                  Stock Market LIVE Updates:IGL और जेनेसिस गैस सॉल्यूशंस के बीच JV, शेयर में बढ़त

                                                  IGL और जेनेसिस गैस सॉल्यूशंस के बीच JV किया है। स्मार्ट गैस मीटर मैन्युफैक्चरिंग प्लांट लगाने के लिए JV करेगी। प्लांट पर `110 करोड़ का निवेश होगा। विकास लाइफकेयर की सब्सिडियरी जेनेसिस गैस है। JV में IGL की 51%, जेनेसिस गैस की 49% हिस्सेदारी होगी।

                                                  फिलहाल आईजीएल का शेयर एनएसई पर 1.55 रुपये यानी 0.56 फीसदी की बढ़त के साथ 491.90 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था।

                                                    JULY 18, 2023 / 10:17 AM IST

                                                    Stock Market LIVE Updates:टाटा एलेक्सी पर ब्रोकरेजेज की राय

                                                    मॉर्गेन स्टेनली ने टाटा एलेक्सी को अंडरवेट रेटिंग दी है और स्टॉक के लिए 5700 का लक्ष्य रखा है । रिपोर्ट के अनुसार मैनेजमेंट ने छोटी अवधि की मांग के लिए मिले जुले संकेत सामने रखे हैं । वहीं जेपी मार्गेन ने स्टॉक को अंडरवेट की रेटिंग दी है और लक्ष्य 4500 का दिया है । रिपोर्ट में कहा गया है कि छोटी अवधि में चुनौतियां बनी रहेंगी ।

                                                      JULY 18, 2023 / 9:59 AM IST

                                                      Stock Market LIVE Updates:फेडरल बैंक जल्द FedFina का IPO लाएगी

                                                      फेडरल बैंक जल्द FedFina का IPO लाएगी । Fedbank Financial Services के IPO को बोर्ड की मंजूरी मिली है। 2022 में FedFina के IPO की अर्जी दी थी। FedFina के IPO से 900 करोड़ रुपये जुटाने की योजना है। 31 दिसंबर तक FedFina में बैंक की 73.2% हिस्सेदारी थी।

                                                        JULY 18, 2023 / 9:50 AM IST

                                                        बल्क डील

                                                        सैटिन क्रेडिटकेयर नेटवर्क (Satin Creditcare Network): विदेशी कंपनी नॉर्डिक माइक्रोफाइनेंस इनिशिएटिव फंड III केएस ने खुले बाजार लेनदेन के माध्यम से 35.82 करोड़ रुपये की 2.23 फीसदी हिस्सेदारी बेची है। नॉर्डिक माइक्रोफाइनेंस ने 175.45 रुपये प्रति शेयर की औसत कीमत पर 15.61 लाख शेयर और 176.19 रुपये प्रति शेयर की औसत कीमत पर 4.78 लाख शेयर बेचे हैं। 7 जुलाई तक नॉर्डिक के पास इस माइक्रोफाइनेंस कंपनी में 25.99 लाख शेयर थे।

                                                          JULY 18, 2023 / 9:48 AM IST

                                                          Stock Market LIVE Updates:Sotac Pharmaceuticals में फोर्ब्स ईएमएफ 1.81 लाख शेयर बेचे

                                                          विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक फोर्ब्स ईएमएफ 117 रुपये प्रति शेयर की औसत कीमत पर खुले बाजार लेनदेन के माध्यम से 1.81 लाख शेयरों की अपनी पूरी शेयरधारिता बेचकर फार्मा फर्म सोटैक फार्मास्यूटिकल्स से बाहर निकल गया है। इस सौदे में मिनर्वा वेंचर्स फंड खरीदार था।

                                                            JULY 18, 2023 / 9:20 AM IST

                                                            Market Opens:रिकॉर्ड हाई पर खुला बाजार

                                                            18 जुलाई के कारोबार में बाजार नए रिकॉर्ड हाई पर खुला है। सेंसेक्स 321.48 अंक यानी 0.48 फीसदी की बढ़त के साथ 66,911.41 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 79.20 अंक यानी 0.40 फीसदी की बढ़त के साथ 19,790.70 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

                                                            Infosys, Wipro, HDFC Bank, Reliance Industries और IndusInd Bank निफ्टी का टॉप गेनर रहा। वहीं LTIMindtree, Titan Company, Dr Reddy's Labs, HDFC Life और Sun Pharma निफ्टी का टॉप लूजर रहा।

                                                              JULY 18, 2023 / 9:14 AM IST

                                                              Stock Market LIVE Updates:एलकेपी सिक्योरिटीज के रूपक डे की बाजार पर राय

                                                              एलकेपी सिक्योरिटीज के रूपक डे का कहना है कि आईटी सेक्टर, बड़े बैंकों और रिलायंस इंडस्ट्रीज के दमदार प्रदर्शन के दम पर निफ्टी ने आज नया रिकॉर्ड हाई लगाय। डेली चार्ट निफ्टी कंसोलीडेशन के दौर से ब्रेकआउट देता दिखाता है। ये सकारात्मक बदलाव का संकेत है। आरएसआई भी बुलिश का क्रॉसओवर दे रहा है। ये बाजार में और तेजी आने का संकेत है। निफ्टी के लिए 19725-19750 के आसपास तत्काल प्रतिरोध दिख रहा है। जबकि निचले स्तर पर इसके लिए 19600 पर सपोर्ट नजर आ रहा है।

                                                                JULY 18, 2023 / 9:07 AM IST
                                                                Stock Market LIVE Updates:TATA CHEMICALS ने ब्लॉक डील के जरिए रैलिस इंडिया में हिस्सेदारी खरीदी
                                                                TATA CHEM ने RALLIS INDIA में 97 लाख शेयरों का अधिग्रहण किया है। 215.05 रुपये प्रति शेयर के भाव पर 97 लाख शेयरों का अधिग्रहण किया है। अधिग्रहण के बाद Rallis India में कंपनी की हिस्सेदारी 55.04% है।
                                                                  JULY 18, 2023 / 9:06 AM IST

                                                                  Market at pre-open: प्री-ओपनिंग में बाजार की फ्लैट चाल

                                                                  18 जुलाई को प्री-ओपनिंग सेशन में भारतीय बाजार की शुरुआत सपाट हुई है। सेंसेक्स 126.69 अंक यानी 0.19 फीसदी की बढ़त के साथ 66,716.62 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 50.00 अंक यानी 0.25 फीसदी की बढ़त के साथ 19,761.50 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

                                                                    JULY 18, 2023 / 8:57 AM IST

                                                                    Stock Market LIVE Updates:FII और DII आंकड़े

                                                                    17 जुलाई को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 73 करोड़ रुपए की खरीदारी की। इस दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने भी 64.34 करोड़ रुपए की खरीदारी की।

                                                                      JULY 18, 2023 / 8:57 AM IST

                                                                      Stock Market LIVE Updates:NSE पर F&O बैन में आने वाले शेयर

                                                                      18 जुलाई को NSE पर 4 स्टॉक्स डेल्टा कॉर्प, इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस, मणप्पुरम फाइनेंस और आरबीएल बैंक F&O बैन में हैं। बताते चलें कि F&O सेगमेंट में शामिल स्टॉक्स को उस स्थिति में बैन कैटेगरी में डाल दिया जाता है, जिसमें सिक्योरिटीज की पोजीशन उनकी मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट से ज्यादा हो जाती है।

                                                                        JULY 18, 2023 / 8:50 AM IST

                                                                        Stock Market LIVE Updates:एचडीएफसी सिक्योरिटीज के नागराज शेट्टी की बाजार पर राय

                                                                        एचडीएफसी सिक्योरिटीज के नागराज शेट्टी का कहना है कि निफ्टी का चार्ट पैटर्न बाजार में हालिया साइडवेज़ रेंज मूवमेंट के बाद तेज उछाल का संकेत देता है। निफ्टी जोरदार तेजी के मूड में है। हमें डेली चार्ट पर हायर हाई और हायर लो का गठन देखने को मिल है। यह एक पॉजिटिव संकेत है। उन्होंने आगे कहा कि हाल के हायर लो फॉर्मेशन के दौरान बिकवाली करने वालों की भागीदारी कम रही है। ये बाजार में तेजी का मूड बने रहने का संकेत है। निफ्टी ने 19500 की बाधा पार कर ली है। नियर टर्म में अब इसके लिए अगली बाधा 19800 और 20000 के मनोवैज्ञानिक स्तर पर है। वहीं, नीचे की तरफ इसके लिए 19500 पर सपोर्ट है।

                                                                          JULY 18, 2023 / 8:40 AM IST

                                                                          Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल

                                                                          निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 19604 और उसके बाद दूसरे बड़े सपोर्ट 19564 और 19500 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 19733 फिर 19773 और 19838 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।

                                                                          Nifty Bank

                                                                          निफ्टी बैंक के लिए पहला सपोर्ट 44905 और उसके बाद दूसरे बड़े सपोर्ट 44701 और 44372 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 45563 फिर 45766 और 46095 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।

                                                                            JULY 18, 2023 / 8:39 AM IST

                                                                            Stock Market LIVE Updates:शेयरखान के जतिन गेडिया की बाजार पर राय


                                                                            शेयरखान के जतिन गेडिया का कहना है कि निफ्टी में आज फॉलो-थ्रू खरीदारी का रुझान देखने को मिला। ये 147 अंक ऊपर बंद हुआ। डेली चार्ट पर निफ्टी साइडवेज कोसोलीडेशन रेंज से बाहर निकल गया है और अब ये ट्रेंडिंग मूव दिखा रहा है। डेली मोमेंटम इंडीकेटर में एक पॉजिटिव क्रॉसओवर है, ये तेज खरीदारी आने का संकेत है।दैनिक बोलिंगर बैंड्स का भी विस्तार होना शुरू हो गया है। ये निफ्टी के रेंज में विस्तार आने का संकेत देता है। अब सभी पैमाने ये संकेत दे रहे हैं कि आगे बाजार में तेजी जारी रहेगी। ऊपर की तरफ निफ्टी के लिए 19830-19900 पर तत्काल रजिस्टेंस है जबकि 19570-19550 के आसपास सपोर्ट दिख रहा है।

                                                                            बैंक निफ्टी के लिए आज का दिन खास रहा। क्योंकि अब यह डिसेंडिंग चैनल से बाहर निकल गया है जो यह दिखाता है कि इसका कंसोलीडेशन का दौर खत्म हो गया है। अगले कुछ कारोबारी सत्रों में इसमें तेज उछाल आने की संभावना है। शॉर्ट टर्म में बैंक निफ्टी 46500 के स्तर पर जाता दिख सकता है। नीचे की तरफ इसके लिए 44700 पर सपोर्ट नजर आ रहा है।

                                                                              JULY 18, 2023 / 8:36 AM IST

                                                                              Global Market Cues:Goldman Sachs का अनुमान

                                                                              इस बीच गोल्डमैन सैक्स ने मंदी आने की आशंका का अनुमान घटाया है। Goldman Sachs ने अमेरिकी इकोनॉमी में मंदी की अनुमान घटाया है। Goldman Sachs का कहना है कि अगले 12 महीनों में मंदी की आशंका घटी है। मंदी की आशंका 25% से घटकर 20% हुई। Goldman Sachs का मानना है कि अच्छे नतीजों की उम्मीद से आशंका घटी है। US कंज्यूमर सेंटीमेंट में सुधार हो रहा है। अमेरिका में महंगाई दर में भी गिरावट आई है।

                                                                                JULY 18, 2023 / 8:34 AM IST

                                                                                Dollar index:दबाव में डॉलर इंडेक्स

                                                                                लगातार तीसरे दिन डॉलर इंडेक्स 100 के नीचे फिसला है। डॉलर इंडेक्स में लगातार दूसरे महीने गिरावट देखने को मिल रही है और यह 15 महीनों के निचले स्तरों पर पहुंच गई है। US में महंगाई दर गिरने से डॉलर इंडेक्स में दबाव बना है। फेड के रुख में नरमी की उम्मीद से भी डॉलर इंडेक्स में दबाव बना है।इधर बाजार को जुलाई में दरें 0.25% बढ़ने की आशंका है। बाजार को जुलाई के बाद दरें बढ़ने की उम्मीद नहीं है।

                                                                                  JULY 18, 2023 / 8:27 AM IST

                                                                                  Stock Market LIVE Updates:एचडीएफसी सिक्योरिटीज के दीपक जसानी की बाजार पर राय

                                                                                  एचडीएफसी सिक्योरिटीज के दीपक जसानी का कहना है कि 17 जुलाई को निफ्टी एक नया ऑल टाइम हाई लगाता दिखा। अंत में निफ्टी 0.75 फीसदी या 146.9 अंक बढ़कर 19711.45 पर बंद हुआ। एनएसई पर वॉल्यूम भी काफी हाई रहा। स्मॉलकैप इंडेक्स में निफ्टी से ज्यादा बढ़त देखने को मिली। अधिकांश यूरोपीय और कुछ एशियाई शेयरों में आज सोमवार को गिरावट आई। आंकड़ों से पता चला कि चीनी अर्थव्यवस्था उम्मीद से बहुत धीमी गति से बढ़ रही है। इसके बावजूद चीन सरकार की तरफ से अभी तक किसी प्रोत्साहन पैकेज का ऐलान न होने के बाजार अपना धैर्य खो रहे हैं। अब निफ्टी के लिए 19567-19800 ट्रेडिंग रेंज हो सकता है। निफ्टी में कुछ करेक्शन भी देखने को मिल सकता है। नियर टर्म में बैंकिंग सेक्टर और स्टॉक सुर्खियों में रह सकते हैं।

                                                                                    JULY 18, 2023 / 8:26 AM IST

                                                                                    Stock Market LIVE Updates:आज आने वाले नतीजे

                                                                                    आज Bharat Power, CIE Automotive, ICICI Lombard, ICICI Prudential, IndusInd Bank, L&T Tech, Polycab India के नतीजे आज पेश होने जा रहे हैं। बाजार इन कंपनियों के प्रदर्शन के आधार पर रिएक्ट करेगा।

                                                                                      JULY 18, 2023 / 8:15 AM IST

                                                                                      Stock Market LIVE Updates:17 जुलाई को कैसी रही थी बाजार की चाल

                                                                                      17 जुलाई को बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ है। निफ्टी आज 19700 के ऊपर की क्लोजिंग देने में कामयाब रहा है। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 529.03 अंक या 0.80 फीसदी की बढ़त के साथ 66,589.93 के स्तर पर बंद हुआ है। वहीं, निफ्टी 147.00 अंक या 0.75 फीसदी बढ़ कर 19711.50 पर बंद हुआ है। आज के कारोबारी सत्र में लगभग 2013 शेयरों में तेजी आई है। वहीं, 1559 शेयरों में गिरावट आई है। जबकि 174 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

                                                                                        JULY 18, 2023 / 8:12 AM IST

                                                                                        Stock Market LIVE Updates: अमारा राजा में आज बड़ी ब्लॉक डील संभव

                                                                                        अमारा राजा में आज बड़ी ब्लॉक डील हो सकती है। Clarios ARBL Holding की अपनी पूरी 14% हिस्सेदारी बेचने की तैयारी में है। फ्लोर प्राइस 5% डिस्काउंट के साथ 651 रुपये तय हुआ।

                                                                                          JULY 18, 2023 / 8:11 AM IST

                                                                                          Stock Market LIVE Updates:KURLON को खरीदेगी शीला फोम

                                                                                          शीला फोम ने अपने कंपटीटर Kurlon को खरीदेगी। 2150 करोड़ रुपये में 95% हिस्सा लेगी। साथ ही, फर्नीचर रेंट पर देने वाली कंपनी Furlenco में भी 35% हिस्सा लेने का करार किया है।

                                                                                            JULY 18, 2023 / 8:09 AM IST

                                                                                            Stock Market LIVE Updates:मिले-जुले रहे LTIMindtree के नतीजे

                                                                                            वहीं दूसरी तरफ पहली तिमाही में LTIMindtree के नतीजे मिले-जुले रहे। constant currency Revenue ग्रोथ फ्लैट रहा। मार्जिन में हल्का सुधार दिखा । मैनेजमेंट ने कहा ग्राहक फैसले लेने में देरी कर रहे हैं । उधर Tata Elxsi की ग्रोथ धीमी पड़ी। मार्जिन पर 3% से ज्यादा का दबाव दिखा है।

                                                                                              JULY 18, 2023 / 8:08 AM IST

                                                                                              ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत

                                                                                              ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत मिल रहे है । GIFT NIFTY में चौथाई परसेंट की तेजी देखने को मिल रही है। लेकिन एशिया में MIXED कामकाज हो रहा है। वही, कंपनियों से अच्छे तिमाही नतीजों की उम्मीद में अमेरिकी बाजार कल मजबूत बंद हुए थे। S&P 500 इंडेक्स 16 महीने की ऊंचाई पर पहुंचा।

                                                                                                JULY 18, 2023 / 8:08 AM IST

                                                                                                Stock Market LIVE Updates:सुप्रभात दोस्तो, मनीकंट्रोल के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। हम आपको आज दलाल स्ट्रीट में होने वाले सभी एक्शन को इस मार्केट लाइव ब्लॉग के जरिए बताने की कोशिश करेंगे। भारतीय बाजार और ग्लोबल मार्केट की हलचल पर नजर रखने के लिए हमारे इस लाइव ब्लॉग के जरिए हमारे साथ बने रहें।