Get App

लाइव ब्लॉग

Curated By: Sujata Yadav MAY 17, 2023 / 3:38 PM IST

Closing Bell: सेंसेक्स 372 अंक टूटा, निफ्टी 18200 के नीचे हुआ बंद, आईटी, मेटल, रियल्टी शेयरों में रहा दबाव

Closing Bell: कारोबार के अंत में सेंसेक्स 371.83 अंक यानी 0.60 फीसदी की गिरावट के साथ 61,560.64 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 90.40 अंक यानी 0.49 फीसदी की गिरावट के साथ 18,196.10 के स्तर पर बंद हुआ।

Closing Bell:  वीकली एक्सपायरी से पहले बाजार में दबाव देखने को मिली। सेंसेक्स- निफ्टी गिरावट के साथ बंद हुआ। रियल्टी, IT, मेटल शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली देखने को मिली । एनर्जी, बैंकिंग, फार्मा शेयरों में गिरावट रही। ऑटो, FMCG इंडेक्स हल्की बढ़त पर बंद देने को मिली। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 371.83 अंक यानी 0.60 फीसदी की गिरावट के साथ 61,560.64 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्ट

 Stock Market Today Live
Stock Market Today Live
MAY 17, 2023 / 3:36 PM IST
Closing Bell: लाल निशान में बंद हुआ बाजार
वीकली एक्सपायरी से पहले बाजार में दबाव देखने को मिली। सेंसेक्स- निफ्टी गिरावट के साथ बंद हुआ। रियल्टी, IT, मेटल शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली देखने को मिली । एनर्जी, बैंकिंग, फार्मा शेयरों में गिरावट रही। ऑटो, FMCG इंडेक्स हल्की बढ़त पर बंद देने को मिली।
Kotak Mahindra Bank, Apollo Hospitals, SBI Life Insurance, Asian Paints और HCL Technologies निफ्टी का टॉप लूजर है। वहीं Hero MotoCorp, IndusInd Bank, ITC, UPL और BPCL निफ्टी के टॉप गेनर हैं।
सेक्टोरल फ्रंट पर देखें तो रियल्टी, मेटल और आईटी इंडेक्स 1 फीसदी टूटा है। वहीं बैंक, ऑयल एंड गैस और पावर इंडेक्स में 0.5 फीसदी की गिरावट देखने को मिली। मिडकैप इंडेक्स में रिकवरी देखने को मिली और यह फ्लैट बंद हुए।
कारोबार के अंत में सेंसेक्स 371.83 अंक यानी 0.60 फीसदी की गिरावट के साथ 61,560.64 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 90.40 अंक यानी 0.49 फीसदी की गिरावट के साथ 18,196.10 के स्तर पर बंद हुआ।
    MAY 17, 2023 / 3:31 PM IST
    Market update:IT हार्डवेयर के लिए 17,000 करोड़ रुपये की PLI मंजूर
    CNBC-आवाज़ की खबर पर मुहर लगी है । IT हार्डवेयर के लिए `17,000 Cr की PLI मंजूर किया गया है जबकि IT हार्डवेयर के लिए PLI-2 स्कीम को मंजूरी मिली है। आईटी मिनिस्टर का कहना है कि नई स्कीम से 75,000 नौकरियां मिलने की उम्मीद है। हार्डवेयर PLI स्कीम की अवधि 6 साल के लिए होगी। इनडायरेक्ट एम्प्लॉयमेंट समेत 2 Lk नौकरी संभव है।
      MAY 17, 2023 / 3:30 PM IST

      DEEPAK FERT Q4: मुनाफा 9% गिरकर 254.9 करोड़ रुपए रहा

      मार्च तिमाही में कंपनी का मुनाफा साल-दर-साल आधार पर 9% गिरकर 254.9 करोड़ रुपए रहा है। जबकि इस दौरान कंपनी की आय में 39% की बढ़ोतरी देखने को मिली है और ये आंकड़ा 2,795.5 करोड़ रुपए पर रहा है। कंपनी का EBITDA 6.5% घटकर `254.9 करोड़ रुपये पर रहा है जबकि EBITDA Margin 16.8% पर रही है।

        MAY 17, 2023 / 3:28 PM IST

        Market update:जेपी मॉर्गन की भारती एयरटेल पर राय

        ब्रोकरेज हाउस ने 'अंडरवेट' रेटिंग दी है और 700 रुपये प्रति शेयर का टारगेट प्राइस तय किया है। चौथी तिमाही में रेवेन्यू में कमी आई, यहां तक कि EBITDA भी अनुमानों के मुताबिक रहा। प्रति यूजर्स औसत रेवेन्यू (ARPU) सपाट रहने के कारण भारत की वायरलेस रेवेन्यू ग्रोथ नरम रही। टेलीकॉम इंडस्ट्री में कैपिटल एक्सपेंडिचर का बढ़ना जारी है। 5G पर भारी पूंजीगत खर्च, टैरिफ हाइक की कमी और प्रीमियम प्रति यूजर्स औसत रेवेन्यू (ARPU) में गिरावट से निवेश किए गए पूंजी पर रिटर्न कम होगा।

          MAY 17, 2023 / 3:27 PM IST

          Market update:मॉर्गन स्टेनली की भारती एयरटेल पर राय

          रिसर्च फर्म ने 860 रुपये प्रति शेयर के टारगेट प्राइस के साथ शेयर पर 'ओवरवेट' रेटिंग रखी है। कंपनी ने अपने 4G और पोस्टपेड ग्राहकों की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की, जबकि तिमाही रूप से सब्सक्राइबर्स के जाने की संख्या में आई है। उम्मीद से अधिक कैपिटल एक्सपेंडिटर से फ्री कैश फ्लो (FCF) कम हुआ है और फाइनेंस लीज की देनदारियों में बढ़ोतरी के चलते कंपनी का शुद्ध कर्ज अनुमान से अधिक था।

            MAY 17, 2023 / 3:08 PM IST

            Market Update: Kaynes Technologies India का शेयर 17% उछला

            Kaynes Technologies India के शेयरों में आज इंट्राडे में 19 फीसदी की तेजी देखने को मिली। मार्च तिमाही में कंपनी का मुनाफा 108 फीसदी बढ़कर 41.3 करोड़ रुपये हो गया है। इस दौरान, कंपनी का राजस्व सालाना आधार पर 53 फीसदी बढ़कर 364.6 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी का कंसोलिडेटेड Ebitda सालाना आधार पर 48 फीसदी बढ़कर 59.40 करोड़ रुपये हो गया। वहीं, एबिटा मार्जिन 16.8 फीसदी पर फ्लैट रहा।

            फिलहाल Kaynes Technologies India का शेयर 176.05 रुपये यानी 17.82 फीसदी की बढ़त के साथ 1178 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था।

              MAY 17, 2023 / 3:04 PM IST
              THIRUMALAI Q4: मुनाफे से घाटे में आई कंपनी
              चौथी तिमाही में कंपनी मुनाफे से घाटे में आई है। चौथी तिमाही में कंपनी को 90 करोड़ रुपये मुनाफे के मुकाबले 12.8 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। जबकि कंसो आय `583 करोड़ रुपये से घटकर `431 करोड़ रुपये रही है। वहीं 1.5/Sh डिविडेंड का एलान किया है।
                MAY 17, 2023 / 2:46 PM IST

                Eris Life Q4: मुनाफा 18.5% गिरकर 65.4 करोड़ रुपए रहा

                मार्च तिमाही में कंपनी का मुनाफा साल-दर-साल आधार पर 18.5% गिरकर 65.4 करोड़ रुपए रहा है। जबकि इस दौरान कंपनी की आय में 31.6% की बढ़ोतरी देखने को मिली है और ये आंकड़ा 402.7 करोड़ रुपए पर रहा है। कंपनी का EBITDA 22.6% बढ़कर 118.7 करोड़ रुपये पर रहा है जबकि EBITDA Margin 29.5% पर रही है।

                  MAY 17, 2023 / 2:37 PM IST

                  Market Update:V-Mart पर आईसीआईसीआई डायरेक्ट पर राय

                  आईसीआईसीआई डायरेक्ट ने एक नोट में कहा है कि हालांकि कंपनी का प्रति स्टोर रेवेन्यू कोविड को पहले के स्तरों के करीब आ गया है। लेकिन इसमें हायर रियलाइजेशन का ही अहम योगदान है। वॉल्यूम कोविड के पहले के स्तर से नीचे बना हुआ है। बढ़ती महंगाई का असर टीयर II-IV शहरों में काफी गहरा रहा है (वी-मार्ट के टियर III-IV शहरों में 60 प्रतिशत स्टोर हैं)। इसके चलते चौथी तिमाही में कंपनी के वॉल्यूम पर दबाव देखने को मिला है।

                  पिछले महीने कंपनी ने बताया था कि उसने वित्त वर्ष 2022-23 की चौथी तिमाही में 17 आउटलेट खोले हैं। जबकि इसी तीन महीने की अवधि के दौरान आठ मौजूदा स्टोरों को बंद भी किया गया है। इन 17 नए स्टोरों में से पांच उत्तर प्रदेश में हैं, इसके बाद असम, तेलंगाना, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में दो-दो और गुजरात, केरल, ओडिशा और मध्य प्रदेश में एक-एक स्टोर हैं। वहीं, चौथी तिमाही में बंद हुए आठ स्टोरों में से दो उत्तर प्रदेश में और एक-एक बिहार, तमिलनाडु, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, गुजरात और मणिपुर में स्थित थे। फैशन रिटेलर वी-मार्ट रिटेल ने स्टॉक एक्सचेंजों को सूचित किया है कि 31 मार्च, 2023 तक उसके कुल स्टोरों की संख्या 423 हो गई है।

                    MAY 17, 2023 / 2:27 PM IST
                    RANE MADRAS की सब्सिडियरी बेचने के लिए शेयरधारकों की मंजूरी मांगेगी
                    सब्सिडियरी बेचने के लिए शेयरधारकों की मंजूरी मांगेगी। Rane Light Metal Casting बेचने के लिए मंजूरी मांगेगी। बता दें कि 2016 में Rane Light Metal Casting का अधिग्रहण किया था।
                      MAY 17, 2023 / 2:18 PM IST

                      Timken India Q4: मुनाफा 13.8% गिरकर 104.5 करोड़ रुपए रहा

                      मार्च तिमाही में कंपनी का मुनाफा साल-दर-साल आधार पर 13.8% गिरकर `104.5 करोड़ रुपए रहा है। जबकि इस दौरान कंपनी की आय में 20.2% की बढ़ोतरी देखने को मिली है और ये आंकड़ा `802.5 करोड़ रुपए पर रहा है। कंपनी का EBITDA 15% घटकर 152.9 करोड़ रुपये पर रहा है जबकि EBITDA Margin 19.1% पर रही है।

                        MAY 17, 2023 / 2:04 PM IST

                        Paradeep Phosphates Q4: मुनाफा 72% गिरकर 10 करोड़ रुपए रहा

                        मार्च तिमाही में कंपनी का मुनाफा साल-दर-साल आधार पर 72% गिरकर 10 करोड़ रुपए रहा है। जबकि इस दौरान कंपनी की आय में 91.9% की बढ़ोतरी देखने को मिली है और ये आंकड़ा 3,643.9 करोड़ रुपए पर रहा है। कंपनी का EBITDA 2.1% बढ़कर 90.6 करोड़ रुपये पर रहा है जबकि EBITDA Margin 2.5% पर रही है।

                          MAY 17, 2023 / 2:02 PM IST

                          Nifty 50 Update: निफ्टी और बैंक निफ्टी पर राइटर्स की रेंज

                          आज दोपहर के दौरान NIFTY पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 18200, 18300 और 18400 के लेवल्स पर एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 18200, 18100 और 18000 के स्तरों पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं बैंक निफ्टी की बात करें तो निफ्टी बैंक में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 43800, 43900 और 44000 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 43800, 43700 और 43500 के स्तर पर नजर आये।

                            MAY 17, 2023 / 1:58 PM IST

                            Market Update:LIC Housing Finance के शेयरों में 7% तक की गिरावट

                            LIC Housing Finance के शेयरों में आज बुधवार को 7 फीसदी तक की बड़ी गिरावट आई है। कंपनी के शेयरों में यह गिरावट वित्त वर्ष 2022-23 की मार्च तिमाही के नतीजों की घोषणा के एक दिन बाद देखने को मिली है। मार्च 2023 तिमाही में कंपनी का स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट 5.5 फीसदी बढ़कर 1,180.28 करोड़ रुपये हो गया है। पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी को 1,118.64 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था।

                              MAY 17, 2023 / 1:51 PM IST

                              STERLITE TECHNOLOGIES Q4: 22 करोड़ रुपये घाटे के मुकाबले 65 करोड़ रुपये का हुआ मुनाफा

                              मार्च तिमाही में कंपनी 22 करोड़ रुपये घाटे के मुकाबले 65 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है। जबकि इस दौरान कंपनी की आय में 25% की बढ़ोतरी देखने को मिली है और ये आंकड़ा 1,872 करोड़ रुपए पर रहा है। कंपनी का EBITDA71% बढ़कर `280 करोड़ रुपये पर रहा है जबकि EBITDA Margin 15% पर रही है। इक्विटी के जरिए 1000 करोड़ रुपये जुटाने को मंजूरी मिली है।

                                MAY 17, 2023 / 1:40 PM IST
                                NAVIN FLUORINE में स्मॉलकैप वर्ल्ड फंड ने हिस्सेदारी घटाई
                                स्मॉलकैप वर्ल्ड फंड ने हिस्सेदारी 6.18% से घटाकर 3.29% की है। स्मॉलकैप वर्ल्ड फंड ने 12 मई को 2.89% हिस्सेदारी बेची है।
                                  MAY 17, 2023 / 1:22 PM IST

                                  Anup Engg Q4: मुनाफा 39.6% गिरकर 19.5 करोड़ रुपए रहा

                                  मार्च तिमाही में कंपनी का मुनाफा साल-दर-साल आधार पर 39.6% गिरकर 19.5 करोड़ रुपए रहा है। जबकि इस दौरान कंपनी की आय में 44.3% की बढ़ोतरी देखने को मिली है और ये आंकड़ा `144.2 करोड़ रुपए पर रहा है। कंपनी का EBITDA 27.5% बढ़कर 30.2 करोड़ रुपये पर रहा है जबकि EBITDA Margin 21% पर रही है।

                                    MAY 17, 2023 / 1:13 PM IST

                                    बैंक ऑफ बड़ौदा पर क्या है दिग्गज ब्रोकरेजेज की राय

                                    एनालिस्ट के मुताबिक, मैनेजमेंट ने कुल लोन ग्रोथ में रिटेल लोन ग्रोथ का हिस्सा 1.5% रहने का गाइडेंस दिया है। मैनेजमेंट ने कारोबारी साल 2024 के लिए एडवांस ग्रोथ 13-14% रहने का गाइडेंस दिया है। साथ में यह भी कहा है कि कारोबारी साल 2024 में भी बैंक का मार्जिन कारोबारी साल 2023 के स्तर पर यानी 3.1% के करीब रह सकता है। JPMorgan ने इस शेयर पर 'ओवरवेट' की राय के साथ 230 रुपए प्रति शेयर का लक्ष्य दिया है. जबकि, Emkay Global ने 'खरीदारी' की राय के साथ 230 रुपए प्रति शेयर का लक्ष्य दिया है। इस ब्रोकरेज फर्म ने पहले 220 रुपए प्रति शेयर का लक्ष्य दिया था। बैंक इंश्योरेंस कारोबार में भी वैल्यू अनलॉक करने की तैयारी में है।

                                      MAY 17, 2023 / 12:56 PM IST
                                      ADANI-HINDENBERG CASE:11 जुलाई को SC में मामले की अगली सुनवाई
                                      11 जुलाई को SC में मामले की अगली सुनवाई होगी। एक्सपर्ट कमिटी मामले की जांच करती रहेगी। सुप्रीम कोर्ट का कहना है कि मामले की जांच 14 अगस्त तक पूरी SEBI करें। अदाणी-हिंडनबर्ग मामले की जांच में SC का आदेश दिया है। SC ने SEBI को आदेश जारी किया है। 15 अगस्त तक SEBI को स्टेटस रिपोर्ट देना होगा।
                                        MAY 17, 2023 / 12:54 PM IST
                                        Market Update:न्यू एज कंपनियों पर क्या है ब्रोकरेजज की राय
                                        कई ब्रोकरेज कंपनियां न्यू-एज टेक कंपनियों के शेयरों को खरीदने की सलाह दे रही हैं। HSBC Global ने Zomtao के शेयरों को लिए 87 रुपये का टारगेट दिया है। यह शेयर में मौजूदा लेवल से 38 फीसदी की तेजी का संकेत दे रहा है। JM Financial ने कहा है कि Nykaa के शेयर अगले 12 महीने में 230 रुपये तक पहुंच सकता है। यह 95 फीसदी मजबूती का संकेत है। Goldman Sachs ने Paytm के शेयरों के लिए 1,150 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है।
                                          MAY 17, 2023 / 12:43 PM IST
                                          Market Update:DAP, MOP की फर्टिलाइजर सब्सिडी 35% तक घटेगी - सूत्र
                                          कैबिनेट की बैठक खत्म हुई है।दोपहर 3 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी। सीएनबीसी-आवाज की EXCLUSIVE खबर के मुताबिक DAP, MOP की फर्टिलाइजर सब्सिडी 35% तक घटेगी। न्यूट्रेंट बेस्ड सब्सिडी में करीब 35% कटौती की है। सूत्रों के मुताबिक IT हार्डवेयर के लिए PLI-2 स्कीम को मंजूरी मिली है। IT हार्डवेयर के लिए `17,000 Cr की PLI मंजूर की है। खरीफ सीजन के लिए `37000 Cr फर्टिलाइजर सब्सिडी मिलेगी।
                                            MAY 17, 2023 / 12:34 PM IST

                                            Zydus Wellness Q4: मुनाफा 6.9% बढ़कर 145.6 करोड़ रुपए रहा

                                            मार्च तिमाही में कंपनी का मुनाफा साल-दर-साल आधार पर 6.9% बढ़कर 145.6 करोड़ रुपए रहा है। जबकि इस दौरान कंपनी की आय में 11.1% की बढ़ोतरी देखने को मिली है और ये आंकड़ा 713 करोड़ रुपए पर रहा है। कंपनी का EBITDA 0.8% बढ़कर 144.7 करोड़ रुपये पर रहा है जबकि EBITDA Margin 20.3% पर रही है

                                              MAY 17, 2023 / 12:25 PM IST
                                              Market Update: बाजार में गिरावट बढ़ी
                                              बाजार में गिरावट बढ़ी है। बाजार दिन के निचले स्तर पर पहुंचा है। निफ्टी के 50 में से 40 शेयरों में गिरावट देखने को मिला है जबकि सेंसेक्स के 30 में से 25 शेयरों में बिकवाली हावी है। वहीं निफ्टी बैंक के 12 में से 11 शेयरों में गिरावट रही।
                                                MAY 17, 2023 / 12:21 PM IST

                                                Devyani Intl​ Q4: मुनाफा 20.4% गिरकर 60.7 करोड़ रुपए रहा

                                                मार्च तिमाही में कंपनी का मुनाफा साल-दर-साल आधार पर 20.4% गिरकर 60.7 करोड़ रुपए रहा है। जबकि इस दौरान कंपनी की आय में 27.8% की बढ़ोतरी देखने को मिली है और ये आंकड़ा 755 करोड़ रुपए पर रहा है। कंपनी का EBITDA 10.7% बढ़कर 154.6 करोड़ रुपये पर रहा है जबकि EBITDA Margin20.4% पर रही है।

                                                  MAY 17, 2023 / 12:16 PM IST
                                                  Market Update:घरेलू फुटवियर सेक्टर को बढ़ावा देने की तैयारी: सूत्र
                                                  घरेलू फुटवियर इंडस्ट्री को बढ़ावा देने के लिए सरकार बड़ी तैयारी कर रही है। सूत्रों के मुताबिक जीएसटी दरों और रॉ मैटेरियल पर इम्पोर्ट ड्यूटी में कटौती के साथ Cheep Import रोक लगाने के लिए सरकार सख्त कदम उठा सकती है । फुटवियर इंडस्ट्री को टैक्स दरों में राहत का तोहफा मिल सकता है। GST रेट में कटौती के लिए DPIIT ने वित्तमंत्रालय को प्रस्ताव भेजा। अभी 1000 रूपए से कम के फुटवियर पर भी 12% GST लगता है। रॉ मेटेरियल पर इम्पोर्ट ड्यूटी अधिकतम 10% रखने का प्रस्ताव है।
                                                    MAY 17, 2023 / 12:06 PM IST

                                                    Market Update: BPCL को बीना रिफाइनरी के लिए ईथाईलिन क्रैकर प्रोजेक्ट की 9 मंजूरी मिली

                                                    कंपनी को बीना रिफाइनरी के लिए ईथाईलिन क्रैकर प्रोजेक्ट की 9 मंजूरी मिल गई है। इसके अलावा पेट्रोकेमिकल प्लांट और रिफाइनरी तक कैपेक्स की भी मंजूरी मिल गई है। इस पर कंपनी 49,000 करोड़ रुपए खर्च करेगी। कंपनी मध्य प्रदेश के ही बीना रिफाइनरी में 50 MW का विंड पावर प्लांट भी लगाएगी।मुंबई रिफाइनरी के लिए भी विंड पावर लगाए जाएंगे। विंड पावर पर कंपनी 978 करोड़ रुपए खर्च करेगी।

                                                    फिलहाल बीपीसीएल का शेयर एनएसई पर 2.10 रुपये यानी 0.57 फीसदी की बढ़त के साथ 364.50 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

                                                      MAY 17, 2023 / 11:48 AM IST
                                                      SPICEJET-LESSOR CASE: NCLT में सुनवाई 25 मई तक टली
                                                      NCLT में सुनवाई 25 मई तक टली है। NCLT ने दोनों पक्षों से मामला सुलझाने को कहा है। SPICEJET का दिया प्रस्ताव मानने योग्य नहीं है। हमारे पास समाधान के साथ आएं या इन्सॉल्वेंसी के लिए तैयार रहें। NCLT ने स्पाइसजेट को कहा है कि LESSORS के साथ मामले के समाधान पर जोर दें।
                                                        MAY 17, 2023 / 11:32 AM IST

                                                        Market Update:Bharti Airtel पर UBS की राय

                                                        इस ब्रोकरेज फर्म ने भारती एयरटेल को लेकर कहा कि कंपनी के चौथी तिमाही के नतीजे अनुमान से कमजोर रहे हैं। कंपनी की कंसोलिडेटेड आय अनुमान से करीब 3% कम रही है।भारतीय कारोबार में मोबाइल आय बढ़ी है लेकिन APRU का आंकड़ा सपाट रहा है।कंपनी की कंसोलिडेटेड EBITDA अनुमान से कमजोर रहा है और मार्जिन लगभग सपाट सतर पर बनी हुई है।

                                                          MAY 17, 2023 / 11:24 AM IST

                                                          Market Update:Bharti Airtel पर JPMorgan की राय

                                                          अंडरवेट की राय रखने वाले इस ब्रोकरेज फर्म ने कहा कि चौथी तिमाही में कंपनी की आय अनुमान से कमजोर रहा। EBITDA कुछ हद तक अनुमान से बेहतर रहा है।ARPU सपाट होने की वजह से भारतीय कारोबार आय ग्रोथ थोड़ी नरम रही है। भारत में कैपेक्स में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है. 5G कैपेक्स, टैरिफ में बढ़ोतरी और प्रीमियम ARPU में गिरावट की वजह से इन्वेस्टेड कैपिटल में रिटर्न कम होगा।

                                                            MAY 17, 2023 / 11:02 AM IST
                                                            Market Update:MAN INDUSTRIES को मिला 500 करोड़ रुपये का ऑर्डर, शेयर 2% से ज्यादा भागा
                                                            कंपनी को 500 करोड़ रुपये के नए ऑर्डर मिले है। कंपनी का कुल ऑर्डर बुक 2,300 करोड़ रुपये रहा है। कंपनी को 6-8 महीने में ऑर्डर पूरा करना होगा। फिलहाल एलएंडटी का शेयर एनएसई पर 2.45 रुपये यानी 2.17 फीसदी की बढ़त के साथ 115.60 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है। स्टॉक का डे हाई 116.85 रुपये है जबकि डे लो 112.95 रुपये रहा है।
                                                              MAY 17, 2023 / 10:58 AM IST

                                                              Market Update:Bank of Baroda पर Kotak Institutional Equities की राय

                                                              कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज वित्त वर्ष 23 में बैंक की शानदार अर्निंग ग्रोथ पर उत्साहित है। इसका मानना ​​है कि इसने बड़े सार्वजनिक बैंकों के बीच अच्छी तरह से पोजीशन बना कर रखी है। इसके सभी व्यावसायिक मेट्रिक्स शीर्ष-स्तरीय बैंकों के करीब जा रहे हैं। ब्रोकरेज ने इस पर 200 रुपये के लक्ष्य मूल्य के साथ 'ऐड' रेटिंग दी है।

                                                                MAY 17, 2023 / 10:46 AM IST

                                                                Market Update:L&T को मिला 1,000- 2,500 करोड़ रुपये की रेंज में ऑर्डर

                                                                L&T कंस्ट्रक्शन को बड़ा ऑर्डर मिला है। कंपनी को 1,000- 2,500 करोड़ रुपये की रेंज में ऑर्डर मिला है। बिल्डिंग और फैक्ट्री कारोबार के लिए ऑर्डर मिला है। फिलहाल एलएंडटी का शेयर एनएसई पर 1.00 रुपये यानी 0.04 फीसदी की बढ़त के साथ 2228.00 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है।

                                                                  MAY 17, 2023 / 10:26 AM IST

                                                                  Market Update:Paras Defence & Space का मुनाफा बढ़ा, शेयर की चाल सपाट

                                                                  मार्च तिमाही में इस कंपनी का मुनाफा साल-दर-साल बढ़कर 10 करोड़ रुपए से बढ़कर 10.8 करोड़ रुपए पर पहुंच गया है। चौथी तिमाही में कंपनी की आय साल दर साल 61.2 करोड़ रुपए से बढ़कर 65.1करोड़ रुपए हो गई है। इस दौरान कंपनी का EBITDA 17.2 करोड़ रुपए रहा जो एक साल पहले इसी तिमाही में 17.6 करोड़ रुपए था. कंपनी के शेयर में आज तेजी देखने को मिली, जो NSE पर 1.64 फीसदी की तेजी के साथ 542.60 रुपए पर बंद हुआ।


                                                                  Paras Defence & Space का शेयर फिलहाल एनएसई पर 2.55 रुपये यानी 0.47 फीसदी की गिरावट के साथ 538.70 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था।

                                                                    MAY 17, 2023 / 10:11 AM IST

                                                                    Market Update:JK Paper का मुनाफा 15% गिरा, शेयर लाल निशान में

                                                                    मार्च तिमाही में कंपनी का मुनाफा साल-दर-साल आधार पर 15% गिरकर 283.52 करोड़ रुपए रहा है। जबकि, इस दौरान कंपनी की आय में 4.6% की बढ़ोतरी देखने को मिली है और ये आंकड़ा 1,719.4 करोड़ रुपए पर रहा है।

                                                                    JK Paper का शेयर फिलहाल एनएसई पर 0.10 रुपये यानी 0.03 फीसदी की गिरावट के साथ 374.50 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था।

                                                                      MAY 17, 2023 / 10:02 AM IST

                                                                      Market Update:वोडाफोन PLC ने वोडाफोन-आइडिया से किनारा किया

                                                                      Vodafone PLC ने भारतीय कंपनी vodafone-idea में अपने निवेश की वैल्यू को जीरो कर दिया है। कंपनी ने कल अपने वित्तीय रिजल्ट्स में इसकी जानकारी दी। कंपनी अब vodafone-idea में किसी भी तरह का नुकसान नहीं उठाएगी। सके साथ ही वोडाफोन ने कहा कि वो वोडाफोन आइडिया के भुगतान क्षमता को लेकर चिंतिंत है और इसके साथ ही वोडाफोन आइडिया को अतिरिक्त नकदी की आवश्यकता बनी हुई है।

                                                                        MAY 17, 2023 / 9:51 AM IST

                                                                        Vodafone Idea पर आईसीआईसीआई डायरेक्ट की राय


                                                                        आईसीआईसीआई डायरेक्ट का अनुमान है कि ग्राहकों की संख्या में लगातार कमी आने आय में कमी आने का अनुमान है इसके साथ ही मार्जिन भी गिर सकते हैं। ब्रोकरेज हाउस ने अनुमान दिया है कि कंपनी मार्च तिमाही में 7960 करोड़ रुपये का नुकसान दर्ज कर सकती है।

                                                                          MAY 17, 2023 / 9:32 AM IST

                                                                          Market Update:Q4 नतीजों के बाद Amber Enterprises का शेयर 14% चढ़ा

                                                                          Amber Enterprises का शेयर आज इंट्राडे में 14 फीसदी की छलांग लगाता नजर आया। दरअसल, एयर कंडिशनर और उसके कम्पोनेन्ट बनाने वाली इस कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा साल-दर-साल आधार पर 82% बढ़कर 104 करोड़ रुपए रहा है। इस दौरान कंपनी की ऑपरेशन से आय भी सालाना आधार पर 55% बढ़कर 3,002.6 करोड़ रुपए रही है।

                                                                          फिलहाल Amber Enterprises का शेयर एनएसई पर 261.65 रुपये यानी 13.80 फीसदी की बढ़त के साथ 2145 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था।

                                                                            MAY 17, 2023 / 9:23 AM IST

                                                                            Market Update:डबल हुआ ओबेरॉय रियलिटी का मुनाफा, शेयर 3% टूटा

                                                                            अच्छे चौथी तिमाही नतीजों के बाद भी शेयर आज 3 फीसदी से ज्यादा टूटा है। Q4 में Oberoi Realty का मुनाफा डबल हुआ है। मार्च तिमाही में इस कंपनी का मुनाफा साल-दर-साल आधार पर 106.7% बढ़कर 480.3 करोड़ रुपए पर पहुंच गया है। जबकि, इस दौरान कंपनी की आय 16.8% बढ़कर 961.4 करोड़ रुपए पर रही है। हालांकि मार्जिन पर दबाव दिखा है।

                                                                            फिलहाल Oberoi Realty का शेयर एनएसई पर 34.70 रुपये यानी 3.48 फीसदी की गिरावट के साथ 938.65 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था।

                                                                              MAY 17, 2023 / 9:18 AM IST

                                                                              Market open:मिलेजुले ग्लोबल संकेतों के बीच बाजार की फ्लैट शुरुआत

                                                                              मिलेजुले ग्लोबल संकेतों के बीच बाजार की शुरुआत सपाट हुई है। सेंसेक्स 93.70 अंक यानी 0.15 फीसदी की गिरावट के साथ 61,838.77 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं निफ्टी 21.00 अंक यानी 0.11 फीसदी की गिरावट के साथ 18,265.50 के स्तर पर नजर आ रहा है।

                                                                              BPCL, Apollo Hospitals, Bajaj Auto, Bharti Airtel और M&M निफ्टी के टॉप गेनर रहे। वहीं Infosys, JSW Steel, Tech Mahindra, HCL Technologies और Hindalco Industries निफ्टी के टॉप लूजर रहे।

                                                                                MAY 17, 2023 / 9:06 AM IST

                                                                                Market Update:कोटक सिक्योरिटीज के श्रीकांत चौहान की बाजार पर राय

                                                                                कोटक सिक्योरिटीज के श्रीकांत चौहान का कहना है कि बाजार आज लंबी तेजी के बाद सुस्ताने के मूड में नजर आया। ऊपरी स्तरों पर आई मुनाफावसूली के चलते सेंसेक्स 62000 अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे फिसल गया। एफआईआई की तरफ से हो रही अच्छी खरीद और अच्छे घरेलू मैक्रो आंकड़ों के दम पर पिछले कुछ हफ्तों से बाजार में तेजी देखने को मिल रही थी। लेकिन ब्याज दरों पर ग्लोबल स्तर पर बनी अनिश्चितता और मांग में सुस्ती निवेशकों को नियमित अंतराल पर मुनाफा बुक करने के लिए प्रेरित करती रहेगी।

                                                                                तकनीकी रूप से देखें तो डेली चार्ट पर एक रिवर्सल फॉर्मेशन और बियरिश कैंडल इस बात के संकेत देते हैं कि निकट भविष्य में मुनाफावसूली जारी रहने की संभावना है और निफ्टी को 18400 पर प्रतिरोध का सामना करना पड़ सकता है। इससे नीचे, इंडेक्स 18200 के स्तर को फिर से टेस्ट कर सकता है। ये गिरावट 18150 तक बढ़ सकती है। दूसरी तरफ अगर निफ्टी 18400 की बाधा पार कर लेता है तो फिर ये तेजी 18450-18475 तक बढ़ती दिख सकती है।

                                                                                  MAY 17, 2023 / 9:05 AM IST

                                                                                  Market at pre-open: प्री-ओपनिंग में बाजार में दिखी गिरावट

                                                                                  प्री-ओपनिंग में बाजार में गिरावट देखने को मिली है। सेंसेक्स 90.38 अंक यानी 0.15 फीसदी की गिरावट के साथ 61,842.09 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं निफ्टी 10.50 अंक यानी 0.06 फीसदी की गिरावट के साथ 18,276.00 के स्तर पर नजर आ रहा है।

                                                                                    MAY 17, 2023 / 8:48 AM IST

                                                                                    Market Update:विप्रो का बायबैक प्राइस से 15% सस्ता मिल रहा शेयर

                                                                                    विप्रो ने हाल ही में 12000 करोड़ रुपये के शेयर बायबैक की घोषणा की है। कंपनी अपने निवेशकों से 445 रुपये प्रति शेयर के भाव पर शेयर खरीदेगी। विप्रो ने कहा कि उसके बोर्ड ने 26.96 करोड़ इक्विटी शेयरों को ओपन मार्केट से खरीदने का फैसला किया है, जो कि इक्विटी शेयरों की कुल संख्या के 4.91 फीसदी के बराबर है।

                                                                                      MAY 17, 2023 / 8:42 AM IST

                                                                                      Market Update:FIIs-DIIs के आंकड़े

                                                                                      विदेशी संस्थागत निवेशकों ने मंगलवाल को कैश मार्केट में 1,406 करोड़ रुपए के शेयर खरीदारी की है । जबकि मंगलवार को कैश मार्केट में 886.17 करोड़ रुपए की बिकवाली की है।

                                                                                        MAY 17, 2023 / 8:41 AM IST

                                                                                        Market Update:Triveni Turbine के मुनाफे में दिखी अच्छी बढ़त

                                                                                        Triveni turbine ने भी अपने मुनाफे में अच्छी बढ़ोतरी दर्ज की है।जनवरी-मार्च तिमाही में कंपनी का मुनाफा 55.5 करोड़ रुपये रहा जो एक साल पहले इसी तिमाही में 33 करोड़ रुपये था। कंपनी की आय की बात करें तो यह साल दर साल 236.6 करोड़ रुपये से बढ़कर 369.8 करोड़ रुपये हो गया है। कंपनी के शेयर में आज गिरावट देखने को मिली जो NSE पर 2.53% की गिरावट के साथ 385.10 रुपये पर बंद हुआ।

                                                                                          MAY 17, 2023 / 8:35 AM IST

                                                                                          Global Market Cue:एशियाई बाजारों की चाल

                                                                                          इस बीच आज एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। SGX NIFTY 44.00 अंक की गिरावट दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 0.65 फीसदी की बढ़त के साथ 30,039.41 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.85 फीसदी की कमजोरी दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 1.09 फीसदी चढ़कर 15,846.05 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 0.17 फीसदी की गिरावट के साथ 19,945.28 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 0.58 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 0.06 फीसदी की गिरावट के साथ 3,288.94 के स्तर पर दिख रहा है।

                                                                                            MAY 17, 2023 / 8:20 AM IST

                                                                                            Market Update:डबल हुआ ओबेरॉय रियलिटी का मुनाफा

                                                                                            Q4 में Oberoi Realty का मुनाफा डबल हुआ है। मार्च तिमाही में इस कंपनी का मुनाफा साल-दर-साल आधार पर 106.7% बढ़कर 480.3 करोड़ रुपए पर पहुंच गया है। जबकि, इस दौरान कंपनी की आय 16.8% बढ़कर 961.4 करोड़ रुपए पर रही है। हालांकि मार्जिन पर दबाव दिखा है।

                                                                                              MAY 17, 2023 / 8:18 AM IST

                                                                                              Market Update:मेहता इक्विटीज के प्रशांत तापसे की बाजार पर राय

                                                                                              मेहता इक्विटीज के प्रशांत तापसे का कहना है कि 26 मई को यूएस फेड चेयरपर्सन जेरोम पॉवेल द्वारा दिए जाने वाले एक अहम भाषण से पहले बेंचमार्क इंडेक्स आज नर्वस नजर आए। बड़ी बात ये है कि धुंधले ग्लोबल आउटलुक के चलते भारतीय बाजारों की लगातार दो दिनों से चल रही रैली पर लगाम लग गई। आईटी इंडेक्स को छोड़कर आज सभी सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान में कारोबार करते दिखे। सतर्क निवेशकों ने मुनाफावसूली को प्राथमिकता दी। आज की मुनाफावसूली से संकेत मिलता है कि अब निफ्टी के लिए 18211 पर बड़ा सपोर्ट है। अगर ये सपोर्ट टूट जाता है तो फिर निफ्टी में जोरदार बिकावली आ सकती है और ये 17383 के स्तर तक फिसल सकता है।

                                                                                                MAY 17, 2023 / 8:16 AM IST

                                                                                                Global Market Cue:अमेरिकी शेयर बाजारों की चाल

                                                                                                मंगलवार को अमेरिकी स्टॉक्स हल्की गिरावट के साथ बंद हुआ। अमेरिका में बिक्री आंकड़ों में कमजोरी की वजह से बाजार में गिरावट देखने को मिली है। ब्याज दरों में बढ़ोतरी और कर्ज सीम रपर बातचीत को लेकर अनिश्चितता देखने को मिली ।

                                                                                                  MAY 17, 2023 / 8:13 AM IST

                                                                                                  Market Update:16 मई को कैसी रही थी बाजार की चाल

                                                                                                  16 मई को निफ्टी 18300 के नीचे फिसल गया। ऑटो, फार्मा और बैंकिंग शेयरों में आई बिकवाली ने बाजार का मूड खराब कर दिया। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 413.24 अंक या 0.66 फीसदी टूटकर 61,932.47 पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 112.30 अंक या 0.61 फीसदी घटकर 18286.50 पर बंद हुआ।

                                                                                                    MAY 17, 2023 / 8:13 AM IST

                                                                                                    Market Update:मिले-जुले भारती एयरटेल के नतीजे

                                                                                                    चौथी तिमाही में भारती एयरटेल के नतीजे मिले जुले रहे है। कंपनी का मुनाफा 89% बढ़ा है। लेकिन रेवेन्यू का आंकड़ा अनुमान से कम रहा। हालांकि मार्जिन उम्मीद से कहीं बेहतर रही है और ARPU फ्लैट रही।

                                                                                                      MAY 17, 2023 / 8:00 AM IST

                                                                                                      ग्लोबल मार्केट से मिलेजुले संकेत

                                                                                                      ग्लोबल मार्केट से मिलेजुले संकेत नजर आ रहा था। एशिया की मजबूत शुरुआत हुई । लेकिन SGX NIFTY करीब चौथाई परसेंट नीचे है। कर्ज की सीमा पर जारी मंथन के बीच अमेरिकी बाजार कल एक परसेंट तक गिर कर बंद हुए थे। हालांकि आज US FUTURES में थोड़ी रिकवरी देखने को मिल रही है।

                                                                                                        MAY 17, 2023 / 7:59 AM IST

                                                                                                        Stock Market LIVE Updates: सुप्रभात दोस्तो, मनीकंट्रोल के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। हम आपको आज दलाल स्ट्रीट में होने वाले सभी एक्शन को इस मार्केट लाइव ब्लॉग के जरिए बताने की कोशिश करेंगे। भारतीय बाजार और ग्लोबल मार्केट की हलचल पर नजर रखने के लिए हमारे इस लाइव ब्लॉग के जरिए हमारे साथ बने रहें।