Get App

लाइव ब्लॉग

Curated By: Sujata Yadav OCTOBER 06, 2023 / 3:40 PM IST

Closing Bell:सेंसेक्स 364 अंक चढ़ा, निफ्टी 19650 के पार हुआ बंद, हरे निशान में रहे सभी सेक्टर

Closing Bell:कारोबार के अंत में सेंसेक्स 364.06 अंक यानी 0.55 फीसदी की बढ़त के साथ 65,995.63 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 107.75 अंक यानी 0.55 फीसदी की बढ़त के साथ 19653.50 के स्तर पर बंद हुआ। Bajaj Finserv, Bajaj Finance, Titan Company, IndusInd Bank और Tata Consumer Products निफ्टी के टॉप गेनर रहे। वहीं HUL, ONGC, Coal India, Bharti Airtel और Axis Bank निफ्टी के टॉप लूजर रहे।

Closing Bell: कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन बाजार में तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स और निफ्टी बढ़त के साथ बंद हुए। BSE के सभी सेक्टर इंडेक्स बढ़त पर बंद हुए। मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में खरीदारी रही जबकि रियल्टी, IT, फार्मा शेयरो में तेजी देखने को मिली। वहीं मेटल, PSE, बैंकिग इंडेक्स बढ़त पर बंद हुआ। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 364.06  अंक यानी 0.55 फीसदी की बढ़त के साथ 65,995.63 के स

Stock Market LIVE Updates:
Stock Market LIVE Updates:
OCTOBER 06, 2023 / 3:38 PM IST
Closing Bell: सेंसेक्स और निफ्टी बढ़त के साथ बंद हुए
कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन बाजार में तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स और निफ्टी बढ़त के साथ बंद हुए। BSE के सभी सेक्टर इंडेक्स बढ़त पर बंद हुए। मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में खरीदारी रही जबकि रियल्टी, IT, फार्मा शेयरो में तेजी देखने को मिली। वहीं मेटल, PSE, बैंकिग इंडेक्स बढ़त पर बंद हुआ।
कारोबार के अंत में सेंसेक्स 364.06 अंक यानी 0.55 फीसदी की बढ़त के साथ 65,995.63 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 107.75 अंक यानी 0.55 फीसदी की बढ़त के साथ 19653.50 के स्तर पर बंद हुआ।
Bajaj Finserv, Bajaj Finance, Titan Company, IndusInd Bank और Tata Consumer Products निफ्टी के टॉप गेनर रहे। वहीं HUL, ONGC, Coal India, Bharti Airtel और Axis Bank निफ्टी के टॉप लूजर रहे।
सभी सेक्टोरल इंडेक्स आज हरे निशान में बंद हुए। रियल्टी इंडेक्स 3 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुआ। वहीं आईटी, एफएमसीजी, मेटल, ऑटो, पावर, हेल्थकेयर इंडेक्स 0.4-1 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुआ।
    OCTOBER 06, 2023 / 3:26 PM IST

    Stock Market LIVE Updates:Dr Reddy's पर एंटीक स्टॉक की राय

    ब्रोकरेज फर्म एंटीक स्टॉक ब्रोकिंग के मुताबिक डॉ रेड्डीज के वित्त वर्ष 2024 में उत्तरी अमेरिकी से रेवेन्यू में चार प्रोडक्ट्स gVascepa, gCiprodex, gLexiscan और gSuboxone की 12-15 फीसदी हिस्सेदारी होगी। अब बाकी कंपनियां भी ऐसे प्रोडक्ट्स लाने की तैयारी में हैं तो इसे कड़ी टक्कर मिलेगी। इसके अलावा अमेरिकी दवा नियामक ने अमेरिका में 100 से अधिक जिन प्रोडक्ट्स के कमी की लिस्ट तैयार की है, उसमें से डॉ रेड्डीज सिर्फ पांच ही प्रोडक्ट बनाती है और यह जो प्रोडक्ट तैयार करती है, उसकी मार्केट वैल्यू भी कम है। ऐसे में उत्तरी अमेरिकी कारोबार में इसे बहुत अधिक फायदा नहीं मिलने वाला है।

    ऐसे में एंटीक ने इसे होल्ड से डाउनग्रेड कर दिया है और टारगेट प्राइस 4,658 रुपये फिक्स किया है। एक और ब्रोकरेज फर्म एलारा कैपिटल ने इसकी रिड्यूस रेटिंग कायम रखी है लेकिन टारगेट प्राइस बढ़ाकर 5,579 रुपये कर दिया है। ब्रोकरेज के मुताबिक हालिया तेजी के रुझान के चलते इसमें थोड़ा उछाल दिख सकता है। फिलहाल बीएसई पर यह 5407.80 रुपये (5 अक्टूबर क्लोजिंग प्राइस) पर है।

      OCTOBER 06, 2023 / 3:19 PM IST

      Stock Market LIVE Updates:Divi’s Lab पर एलारा कैपिटल की राय

      ब्रोकिंग फर्म एलारा कैपिटल के मुताबिक इसका वैल्यूएशन काफी महंगा है। यह वित्त वर्ष 2023 की अनुमानित कमाई के मुकाबले 57.7 गुना और वित्त वर्ष 2025 की अनुमानित कमाई के मुकाबले 49.5 गुने पर है जबकि कोविड के पहले यह 25-28 गुने की रेंज में था। ब्रोकरेज के मुताबिक कंपनी ने नए प्रोजेक्ट्स के साथ-साथ इमेजिंग कंट्रास्ट में इस्तेमाल होने वाले एक्टिव फार्मा इनग्रेडिएंट्स (API) के इस्तेमाल और न्यूट्रास्युटिकल प्रोडक्ट्स जैसे जो नए काम शुरू किए हैं, यह इसकी ग्रोथ के लिए पर्याप्त नहीं है।

      ऐसे में ब्रोकरेज ने डिविस लैब्स को फिर से सेल रेटिंग दी है लेकिन टारगेट प्राइस 1980 रुपये से बढ़ाकर 2199 रुपये कर दिया है। वहीं एक और ब्रोकरेज सिस्टमैटिक्स इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने इसकी रेटिंग को होल्ड से से कर दिया है और 2681 रुपये का टारगेट प्राइस फिक्स किया है। फिलहाल बीएसई पर यह 3698.10 रुपये (5 अक्टूबर क्लोजिंग प्राइस) पर है। ब्रोकरेज ने रेटिंग में इसलिए बदलाव किया है क्योंकि मैक्रो एन्वाइरन्मन्ट में बदलाव हो रहा है जहां कस्टम सिंथेसिस कारोबार नीचे आ सकता है। कस्टम सिंथेसिस की इसकी बिक्री में करीब 40 फीसदी हिस्सेदारी है और बाकी 60 फीसदी जेनेरिक ड्रग्स की।

        OCTOBER 06, 2023 / 3:10 PM IST

        Stock Market LIVE Updates:जोमैटो पर CLSA की राय

        CLSA ने जोमैटो की लॉन्ग टर्म ग्रोथ संभावनाओं को लेकर भरोसा बरकरार रखा है। ब्रोकरेज फर्म के मुताबिक, खर्च करने लायक इनकम में बढ़ोतरी, ऑर्डर ज्यादा मिलने और अन्य वजहों से जोमैटो की परफॉर्मेंस बेहतर रहने के आसार हैं। CLSA ने अपने हालिया नोट में कहा है, 'सितंबर 2025 में रोलओवर के साथ ही कंपनी के लिए हमारा टारगेट प्राइस 105 रुपये बढ़कर 120 रुपये हो गया है और हमें कंपनी के प्रॉफिट में भी बढ़ोतरी की उम्मीद है। हमने अपनी रेटिंग को 'खरीदें' से घटाकर 'आउटपरफॉर्म' कर दिया है, लेकिन जोमैटो की लॉन्ग टर्म संभावनाओं में हमारा भरोसा कायम है।'

          OCTOBER 06, 2023 / 2:59 PM IST
          TATA MOTORS Q2 UPDATE: ग्लोबल होलसेल बिक्री 7% बढ़कर 3.42 Lk यूनिट
          सालाना आधार पर दूसरी तिमाही में ग्लोबल होलसेल बिक्री 7% बढ़कर 3.42 Lk यूनिट रहा जबकि ग्लोबल CV होलसेल बिक्री 3% बढ़कर 1.06 Lk यूनिट पर रहा। ग्लोबल PV होलसेल बिक्री 3% घटकर 1.38 Lk यूनिट रहा।
            OCTOBER 06, 2023 / 2:54 PM IST

            Nifty 50 Update: निफ्टी और बैंक निफ्टी पर राइटर्स की रेंज

            आज दोपहर के दौरान NIFTY पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 19600, 19750 और 19800 के लेवल्स पर एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 19600, 19500 और 19400 के स्तरों पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं बैंक निफ्टी की बात करें तो निफ्टी बैंक में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 44300, 44400 और 44500 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 44300, 44200 और 44000 के स्तर पर नजर आये।

              OCTOBER 06, 2023 / 2:54 PM IST
              Stock Market LIVE Updates:ZYDUS LIFE की नई दवा को US FDA से मंजूरी मिली
              कंपनी की नई दवा को US FDA से मंजूरी मिली है। SUGAMMADEX इंजेक्शन, 200 MG को मंजूरी मिली है। मसल रिलीफ की दवा को मंजूरी मिली है। सर्जरी के दौरान मसल रिलीफ में दवा का इस्तेमाल किया जाता है।
                OCTOBER 06, 2023 / 2:32 PM IST

                Stock Market LIVE Updates:NYKAA Q2 के दौरान सभी सेगमेंट में अच्छा प्रदर्शन किया, शेयर में तेजी

                Q2 के दौरान सभी सेगमेंट में अच्छा प्रदर्शन किया है। ब्यूटी और पर्सनल केयर में बेहतर प्रदर्शन बरकरार है। जुलाई में Hot Pink Sale को ग्राहकों का शानदार रिस्पॉन्स मिला है। BPC कारोबार में करीब 20% ग्रोथ की उम्मीद है। फेस्टिव सीजन में डिमांड बेहतर रहने की उम्मीद है। फैशन NSV 31-34% रहने का अनुमान है। कंसो NSV 24-26%, रेवेन्यू 20-23% रहने का अनुमान है। फिलहाल NYKAA का शेयर एनएसई पर 2.60 रुपये यानी 1.80 फीसदी की बढ़त के साथ 149.75 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था।

                  OCTOBER 06, 2023 / 2:26 PM IST

                  Stock Market LIVE Updates:निफ्टी में जल्द ही 19750-19800 का स्तर मुमकिन-रूपक डे

                  एलकेपी सिक्योरिटीज के रूपक डे का कहना है कि बाजार ने यथास्थिति बनाए रखने के आरबीआई के फैसले पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है। निफ्टी इंडेक्स तेजी के रास्ते पर बढ़ता दिख रहा है। जब तक यह 19430 के स्तर से ऊपर बना रहेगा इसमें तेजी बनी रहेगी। निफ्टी हमें जल्द ही 19750-19800 का स्तर छूता नजर आ सकता है। अगर 19800 का स्तर पार हो जाता है तो फिर ये तेजी और आगे बढ़ती दिख सकती है।

                    OCTOBER 06, 2023 / 2:21 PM IST

                    Stock Market LIVE Updates: NBFCs और एविएशन शेयरों में अच्छी रौनक

                    NBFCs शेयरों में अच्छी रौनक देखने को मिल रहा है। 8 हजार 800 करोड़ रुपए जुटाने की मंजूरी मिलने के बाद बजाज फाइनेंस करीब 2 परसेंट उछला है। UJJIVAN SFB, L&T FIN जैसे शेयरों में भी खरीदारी का ट्रेंड देखने को मिल रहा है। इस बीच टिकट के दाम बढ़ाने के बाद इंडिगो का शेयर 2 परसेंट दौड़ा है। स्पाइसजेट ने भी तेजी पकड़ी है। बढ़ते ATF कीमतों के चलते इंडिगो के टिकट 1000 रुपए तक महंगे हुए है।

                      OCTOBER 06, 2023 / 2:10 PM IST

                      Stock Market LIVE Updates:NHPC पर सीएलएसए की राय

                      सीएलएसए ने एनएचपीसी पर खरीदारी की रेटिंग दी है। इसके शेयर का लक्ष्य 63 रुपये/शेयर तय किया है। उनका कहना है कि क्या एनएचपीसी को तीस्ता नदी की बाढ़ से नुकसान हुआ है। हमें एनएचपीसी पर कोई महत्वपूर्ण प्रभाव नहीं दिखता है। हिमानी झील के फटने से आई बाढ़ से कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। अचानक आई बाढ़ से कंपनी के कोई भी प्रोजेक्ट भौतिक रूप से प्रभावित नहीं हुए हैं। एनएचपीसी की तीस्ता 5 प्रोजेक्ट ऑफ-सीजन के दौरान बंद हो गया। बंद होने वाले प्रोजेक्ट का बहुत कम प्रभाव देखने को मिलेगा। प्रोजेक्ट को बीमा पॉलिसी से पूरी तरह रिकवर किया जायेगा। कंपनी ने सीएल 23-28 के लिएअपनी रिटर्न अर्निंग इक्विटी 110% बढ़ाई है। पिछले 5 वर्षों में रिटर्न अर्निंग इक्विटी 14% की वृद्धि पर नजर आ रही है।

                        OCTOBER 06, 2023 / 1:54 PM IST

                        Stock Market LIVE Updates:जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के वी के विजयकुमार की बाजार पर राय

                        जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के वी के विजयकुमार का कहना है कि बाजार के नजरिए से ज्यादा अहम बात आज रात आने वाले अमेरिकी नौकरियों के आंकड़े होंगे। अगर नौकरियों के आंकड़े मजबूत आते हैं तो यूएस फेड की आगामी नीति बैठक में दरों में बढ़ोतरी की संभावना बढ़ जाएगी, जिसके चलते बाजार निगेटिव प्रतिक्रिया देगा। दूसरी ओर अगर नौकरियों के आंकड़े कमजोर रहते हैं तो फेड द्वारा दरों में बढ़त पर रोक जारी रहने की उम्मीद में बाजार में तेजी आएगी।तकनीकी नजरिए से देखें तो बाजार जानकारों का कहना है कि अब निफ्टी के लिए ऊपर की तरफ 19,800 पर रजिस्टेंस और नीचे की तरफ 19300-19350 पर सपोर्ट दिख रहा है।

                          OCTOBER 06, 2023 / 1:35 PM IST
                          DABUR Q2 UPDATE: कंपनी ने कंसो रेवेन्यू ग्रोथ 5-9% रहने का अनुमान रखा
                          कंसो रेवेन्यू ग्रोथ 5-9% रहने का अनुमान है। भारतीय हेल्थकेयर और HPC सेगमेंट में 9% ग्रोथ रहा जबकि बादशाह मसाले का प्रदर्शन बेहतर, 19% ग्रोथ का अनुमान रखा है। इंटरनेशनल कारोबार का डबल डिजिट ग्रोथ के साथ बेहतर प्रदर्शन किया है। भारतीय ग्रामीण और शहरी बाजार में रिकवरी की उम्मीद है।
                            OCTOBER 06, 2023 / 1:22 PM IST

                            Stock Market LIVE Updates:KPI GREEN ENERGY को कैप्टिव पावर प्रोड्यूसर के तहत सोलर पावर प्रोजेक्ट मिला, शेयर 2% से ज्यादा भागा

                            कैप्टिव पावर प्रोड्यूसर के तहत सोलर पावर प्रोजेक्ट मिला है। 12.10 MW का सोलर पावर प्रोजेक्ट मिला है। फिलहाल KPI GREEN ENERGY का शेयर एनएसई पर 20.50 रुपये यानी 2.31 फीसदी की बढ़त के साथ 907 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था।

                              OCTOBER 06, 2023 / 1:03 PM IST

                              Stock Market LIVE Updates:RIL को Rel Jio, Oneweb को सैटेलाइट स्पेक्ट्रम मिला

                              Rel Jio, Oneweb को सैटेलाइट स्पेक्ट्रम मिला। दूरसंचार विभाग से ट्रायल के लिए स्पेक्ट्रम मिला । 27 अक्टूबर को सैटेलाइट सेवाओं का ट्रायल होगा । कंपनी इंडियन मोबाइल कांग्रेस में ट्रायल करेगी। फिलहाल RIL का शेयर एनएसई पर 2.65 रुपये यानी 0.10 फीसदी की बढ़त के साथ 2316. 50 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था।

                                OCTOBER 06, 2023 / 1:00 PM IST

                                Stock Market LIVE Updates:2000 के 3.4 Lk Cr के वैल्यू के नोट वापस आए- शक्तिकांत दास

                                RBI गर्वनर शक्तिकांत दास ने कहा कि 2000 के 3.4 Lk Cr के वैल्यू के नोट वापस आए। 2000 के 3.4 Lk Cr के वैल्यू के नोट वापस आए। 2000 के नोट की वापसी से पर्याप्त लिक्विडिटी है। त्योहारों में करेंसी सर्कुलेशन बढ़ सकता है। बैंको का जून ग्रॉस NPA आंकड़ा बेहतर रहा जबकि बैंकों के गवर्नेंस सिस्टम में सुधार देखने को मिला।

                                  OCTOBER 06, 2023 / 12:52 PM IST

                                  Stock Market LIVE Updates:RIL को Rel Jio, Oneweb को सैटेलाइट स्पेक्ट्रम मिला

                                  Rel Jio, Oneweb को सैटेलाइट स्पेक्ट्रम मिला। दूरसंचार विभाग से ट्रायल के लिए स्पेक्ट्रम मिला । 27 अक्टूबर को सैटेलाइट सेवाओं का ट्रायल होगा । कंपनी इंडियन मोबाइल कांग्रेस में ट्रायल करेगी। फिलहाल RIL का शेयर एनएसई पर 2.65 रुपये यानी 0.10 फीसदी की बढ़त के साथ 2316. 50 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था।

                                    OCTOBER 06, 2023 / 12:41 PM IST

                                    Stock Market LIVE Updates:BAJAJ FINANCE पर जेफरीज की राय

                                    जेफरीज ने बजाज फाइनेंस पर खरीदारी की रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 8,830 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि BAF ने बजाज फिनसर्व से QIP के माध्यम से 8,800 करोड़ रुपये और वारंट के जरिये 1,200 करोड़ रुपये की इक्विटी जुटाने की योजना बनाई है। वारंट जारी होने के 18 महीने के भीतर कन्वर्टिबल होंगे।मजबूत एयूएम वृद्धि से (दूसरी तिमाही में 33%) से रेजिंग उचित नजर आ रही है। FY25 में ईपीएस और बीवीपीएस 6% और 13% बढ़ सकते हैं। हालांकि RoE में थोड़ी गिरावट दिख सकती है।

                                      OCTOBER 06, 2023 / 12:31 PM IST

                                      Stock Market LIVE Updates:BAJAJ FINANCE के बोर्ड ने 8800 करोड़ रुपये जुटाने को मंजूरी दी, शेयर 1% से ज्यादा भागा

                                      कंपनी के बोर्ड ने 8800 करोड़ रुपये जुटाने को मंजूरी दी है। बजाज फिनसर्व को 15.5 करोड़ वॉरेंट्स जारी करेगी। वॉरेंट्स के जरिए `1200 करोड़ रुपये जुटाएगी। फिलहाल BAJAJ FINANCE का शेयर एनएसई पर 107.50 रुपये यानी 1.40 फीसदी की बढ़त के साथ 7958.60 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था।

                                        OCTOBER 06, 2023 / 12:16 PM IST

                                        Stock Market LIVE Updates: GODREJ CONSUMER दूसरी तिमाही में 4 से 6% के बीच वॉल्यूम ग्रोथ रही, शेयर में दबाव

                                        गोदरेज कंज्यूमर के Q2 अपडेटस जारी किया है। दूसरी तिमाही में 4 से 6% के बीच वॉल्यूम ग्रोथ रही। होम केयर सगमेंट ठीक ठाक लेकिन पर्सनल केयर में दबाव देखने को मिला। फिलहाल GODREJ CONSUMER का शेयर एनएसई पर सन फार्मा का शेयर 2.00 रुपये यानी 0.20 फीसदी की गिरावट के साथ 974.60 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था।

                                          OCTOBER 06, 2023 / 11:50 AM IST
                                          Stock Market LIVE Updates:SUN PHARMA को US FDA ने कंपनी की नई दवा Deuruxolitinib को मंजूरी दी
                                          US FDA ने कंपनी की नई दवा Deuruxolitinib को मंजूरी दी है। फिलहाल सन फार्मा का शेयर एनएसई पर सन फार्मा का शेयर 9.80 रुपये यानी 0.88 फीसदी की बढ़त के साथ 1129 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था।
                                            OCTOBER 06, 2023 / 11:43 AM IST
                                            Stock Market LIVE Updates:RAILTEL को J&K स्मार्ट सिटी से 68 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला
                                            कंपनी को J&K स्मार्ट सिटी से 68 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला। फिलहाल RAILTEL का शेयर एनएसई पर 3.15 रुपये यानी 1.47 फीसदी की बढ़त के साथ 217.35 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था।
                                              OCTOBER 06, 2023 / 11:33 AM IST

                                              Stock Market LIVE Updates:वोडाफोन आइडिया पर सीएलएसए की राय

                                              शुक्रवार को पेश हुई सीएलएसए की रिपोर्ट में वोडाफोन आइडिया के स्टॉक में बिक्री की सलाह दी गई है और स्टॉक का लक्ष्य 7 रुपये प्रति शेयर रखा गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि कंपनी का पूरे देश में रेवेन्यू मार्केट शेयर घट रहा है। कंपनी कर्ज से निपटने की कोशिश में है जिससे कैपेक्स पर असर देखने को मिला है। वहीं कैपेक्स घटने से आशंका है कि कंपनी के मार्केट शेयर में आ रही गिरावट में राहत की संभावना कम है।

                                                OCTOBER 06, 2023 / 11:21 AM IST

                                                Stock Market LIVE Updates:Organic Recycling IPO Listing: 7.5% प्रीमियम पर शेयरों का सफर शुरू

                                                टिकाऊ वेस्ट मैनेजमेंट सॉल्यूशन्स मुहैया कराने वाली ऑर्गेनिक रिसाईकलिंग सिस्टम्स के शेयरों की आज BSE के SME प्लेटफॉर्म पर शानदार एंट्री हुई। यह आईपीओ सिर्फ नए शेयरों के लिए लाया गया था यानी कि ऑफर फॉर सेल विंडो के तहत किसी शेयरहोल्डर ने अपनी हिस्सेदारी कम नहीं की है। आईपीओ के तहत 200 रुपये के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज BSE SME पर इसकी 215 रुपये के भाव पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को 7.5 फीसदी का लिस्टिंग गेन (Organic Recycling Listing Gain) मिला।

                                                पूरी खबर यहां पढ़े- Organic Recycling IPO Listing: 7.5% प्रीमियम पर शेयरों का सफर शुरू, कंपनी का तगड़ा है कारोबार

                                                  OCTOBER 06, 2023 / 11:09 AM IST

                                                  Stock Market LIVE Updates:Valiant Laboratories Ltd की शानदार लिस्टिंग हुई

                                                  Valiant Laboratories Ltd की शानदार लिस्टिंग हुई । बीएसई पर शेयर 161 रुपये पर लिस्ट हुआ। वहीं, एनएसई पर शेयर की शुरुआत 162.15 रुपये के भाव पर हुई। इसके बाद शेयर ने170 रुपये का उच्चतम स्तर छुआ. एनएसई पर शेयर फिलहाल (10:18 am) 21 फीसदी बढ़कर 170.25 रुपये के भाव पर है।

                                                    OCTOBER 06, 2023 / 10:54 AM IST
                                                    Stock Market LIVE Updates:बाजार दिन के ऊपरी स्तर पर
                                                    बाजार दिन के ऊपरी स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी के 50 में से 41 शेयरों में तेजी आई है। सेंसेक्स के 30 में से 24 शेयरों में खरीदारी रही। निफ्टी बैंक के सभी 12 शेयरों में खरीदारी रही।
                                                      OCTOBER 06, 2023 / 10:52 AM IST

                                                      Stock Market LIVE Updates:Godrej Consumer पर मॉर्गन स्टैनली की राय

                                                      गोदरेज कंज्यूमर को मॉर्गेन स्टेनली ने ओवरवेट कैटेगरी दी है और स्टॉक के लिए 1072 प्रति शेयर का लक्ष्य दिया है। रिपोर्ट मे कहा गया है कि दूसरी तिमाही में मौसम के अनुमान के मुताबिक न रहने से सेल्स पर असर पड़ा है वहीं अर्थव्यवस्था में सुस्ती और महंगाई बढ़ने की आशंकाओं से भी मांग धीमी रही है. इसके साथ है जैफरीज ने गोदरेज कंज्यूमर में 1200 के लक्ष्य के साथ खरीद की सलाह दी है।

                                                        OCTOBER 06, 2023 / 10:38 AM IST
                                                        RBI MPC meet live updates:सितंबर में $2,030 Cr का नेट FPI इनफ्लो
                                                        आरबीआई गर्वनर शक्तिकांत दास ने कहा कि सितंबर में $2,030 Cr का नेट FPI इनफ्लो आया है। शक्तिकांत दास ने कहा कि ग्रोथ रफ्तार पटरी पर है लेकिन महंगाई से थोड़ी चिंता बनी हुई है।
                                                          OCTOBER 06, 2023 / 10:35 AM IST
                                                          RBI MPC meet live updates:29 सितंबर तक विदेशी मुद्रा भंडार $58,690 Cr
                                                          आरबीआई गर्वनर शक्तिकांत दास ने कहा कि 29 सितंबर तक विदेशी मुद्रा भंडार 58,690 करोड़ डॉलर पर था। उन्होंने कहा कि पेमेंट इंफ्रा डेवलपमेंट फंड का विस्तार जारी है। दिसंबर 2025 तक स्कीम की अवधि बढ़ाई गई है। PIDF स्कीम में PM विश्वकर्मा योजना शामिल है।
                                                            OCTOBER 06, 2023 / 10:28 AM IST
                                                            RBI MPC meet live updates:लिक्विडिटी बनाए रखने के लिए OMO सेल्स संभव- शक्तिकांत दास
                                                            आरबीआई गर्वनर शक्तिकांत दास ने आगे कहा कि लिक्विडिटी बनाए रखने के लिए ओपन मार्केट ऑपरेशन (OMO) सेल्स संभव है। ओवरनाइट SDF और VRRR को बरकरार रखेंगे। उन्होंने कहा कि बैंकिंग सिस्टम में मजबूती कायम है। वित्तीय स्थिरता बनाए रखने पर फोकस है। बैंक, NBFCs इंटरनल निगरानी सिस्टम मजबूत करें। आरबीआई गर्वनर शक्तिकांत दास ने कहा कि चुनिंदा निजी लोन में आए उछाल पर निगरानी जरूरी है।
                                                              OCTOBER 06, 2023 / 10:20 AM IST
                                                              RBI MPC meet live updates:FY24 महंगाई दर 5.4% रहने का अनुमान
                                                              पॉलिसी को संबोधित करते हुए आरबीआई गर्वनर शक्तिकांत दास ने आगे कहा कि आने वाले दिनों में महंगाई घटने का अनुमान है। दालों की कम खेती से महंगाई का जोखिम बढ़ा है। FY24 महंगाई दर 5.4% रहने का अनुमान है। Q2FY24 रिटेल महंगाई 6.2% से बढ़कर 6.4% अनुमान है। वहीं Q3FY24 रिटेल महंगाई 5.7% से घटकर 5.6% अनुमान है। जबकि Q4FY24 रिटेल महंगाई बिना बदलाव 5.2% का अनुमान लगाया गया है। Q1FY25 रिटेल महंगाई दर 5.2% रहने का अनुमान है।
                                                                OCTOBER 06, 2023 / 10:17 AM IST
                                                                RBI MPC meet live updates:FY24 GDP ग्रोथ 6.5% का अनुमान
                                                                आरबीआई गर्वनर शक्तिकांत दास ने कहा कि FY24 GDP ग्रोथ अनुमान में बदलाव नहीं किया गया है। FY24 GDP ग्रोथ 6.5% का अनुमान रखा गया है। Q2 रियल GDP ग्रोथ 6.5% रहने का अनुमान है। Q3 रियल GDP ग्रोथ 6% रहने का अनुमान है जबकि Q4 रियल GDP ग्रोथ 5.7% रहने का अनुमान है। वहीं Q1FY25 रियल GDP ग्रोथ 6% रहने का अनुमान है। सप्लाई में दबाव से JUL-AUG में महंगाई बढ़ी है।
                                                                  OCTOBER 06, 2023 / 10:14 AM IST
                                                                  RBI MPC meet live updates:प्राइवेट सेक्टर में CAPEX बढ़ा- शक्तिकांत दास
                                                                  पॉलिसी पर आगे विस्तार से बात करते हुए RBI गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि प्राइवेट सेक्टर में CAPEX बढ़ा है। कंस्ट्रक्शन गतिविधियों में तेजी बनी हुई है। कमर्शियल सेक्टर क्रेडिट फ्लो 10.6 लाख करोड़ रहा है। ग्रामीण मांग में सुधार देखने को मिला है।
                                                                    OCTOBER 06, 2023 / 10:12 AM IST
                                                                    RBI MPC meet live updates:MSF रेट 6.75% पर बरकरार
                                                                    RBI गवर्नर शक्तिकांत दास ने आगे कहा कि MSF रेट 6.75% पर बरकरार रखा गया है। जबकि SDF रेट 6.25% पर बरकरार है। जुलाई में टमाटर, सब्जियों के दाम से महंगाई बढ़ी है। शक्तिकांत दास ने कहा कि ग्लोबल आउटलुक से महंगाई दरों पर असर देखने को मिला। खरीफ फसलों में अनिश्चितता से महंगाई प्रभावित हुई है।
                                                                      OCTOBER 06, 2023 / 10:07 AM IST
                                                                      RBI MPC meet live updates: RBI ने ब्याज दरों में नहीं किया कोई बदलाव
                                                                      RBI ने ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। RBI ने ब्याज दरें 6.50% पर बरकरार रखा है। RBI गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि महंगाई को लक्ष्य के भीतर रखने को प्रतिबद्ध है। 'WITHDRAWAL OF ACCOMMODATION' रुख कायम है। MPC के 6 में से 5 सदस्य फैसले के पक्ष में है।
                                                                        OCTOBER 06, 2023 / 9:55 AM IST

                                                                        Stock Market LIVE Updates:शॉर्ट टर्म में इन शेयरों में दिख सकता है 18% का रिटर्न

                                                                        Nifty पिछले महीने के अपने 19,220 के लो लेवल का रेस्पेक्ट करता दिखा है। इस लेवल से निफ्टी के बुलिश मोमेंटम को सपोर्ट मिल रहा है। इस हफ्ते निफ्टी ने हैमर कैंडलस्टिक दिखाया है। यह पिछले तीन हफ्ते से जारी बेयरिश ट्रेंड पर ब्रेक लगने का संकते दे रहा है। निफ्टी के लिए पहले 19,200 पर सपोर्ट है। इसके बाद उसे 19,000 और 18,870 पर सपोर्ट मिलेगा। तेजी की स्थिति में निफ्टी को 19,800 पर रेसिस्टेंस का सामना करना पड़ेगा। इस लेवल को पार कर जाने के बाद 20,000 पर रेसिस्टेंस मिलेगा। इसके बाद 20,222 पर रेसिस्टेंस दिख रहा है।

                                                                        पूरी खबर यहां पढ़े- Hot Stocks Today : गॉडफ्रे फिलिप्स, Sun TV Network और L&T Finance के स्टॉक्स में 2-3 हफ्तों में हो सकती है जोरदार कमाई

                                                                          OCTOBER 06, 2023 / 9:42 AM IST

                                                                          Stock Market LIVE Updates:Tata Motors पर ब्रोकरेजेज की राय

                                                                          नोमुरा ने स्टॉक में खरीद की सलाह दी है और स्टॉक के लिए 786 का लक्ष्य रखा है। रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी की ऑर्डर बुक मजबूत है और रिटेल डिमांड में मजबूत ग्रोथ देखने को मिल रही है। उम्मीद जताई गई है कि मौजूदा वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही से कंपनी के उत्पादन में सुधार दर्ज होगा। इसके साथ ही मॉर्गेन स्टेनली ने टाटा मोटर्स को ओवरवेट की रेटिंग दी है और स्टॉक के लिए 711 का लक्ष्य दिया है। रिपोर्ट मे कहा गया है कि जेएलआर का दूसरी तिमाही का वॉल्यूम शानदार रहा है. थोक बिक्री में उछाल देखने को मिला है।

                                                                            OCTOBER 06, 2023 / 9:18 AM IST

                                                                            Market Opens: सेंसेक्स 170 अंक चढ़ा, निफ्टी 19600 के पार खुला

                                                                            06 अक्टूबर को भारतीय बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई है। सेंसेक्स 235.97 अंक यानी 0.36 फीसदी की बढ़त के साथ 65,867.54 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 55.70 अंक यानी 0.28 फीसदी की बढ़त के साथ 19601.45 के स्तर पर नजर आ रहा था।

                                                                              OCTOBER 06, 2023 / 9:06 AM IST

                                                                              Market at pre-open:प्री-ओपनिंग में बाजार में दिखी हल्की बढ़त

                                                                              प्री-ओपनिंग में बाजार में बढ़त देखने को मिली। सेंसेक्स 172.24 अंक यानी 0.26 फीसदी की बढ़त के साथ 65,803.81 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 85.20 अंक यानी 0.44 फीसदी की बढ़त के साथ 19631.00 के स्तर पर नजर आ रहा था।

                                                                                OCTOBER 06, 2023 / 9:00 AM IST

                                                                                Global Market Cues:यूरोपियन मार्केट

                                                                                उम्मीद से कमजोर जॉब आंकड़ों के बाद अमेरिकी ट्रेजरी की यील्ड में कमी आने के बाद गुरुवार को यूरोपीय शेयर बढ़त के साथ बंद हुए। स्टॉक्स 600 इंडेक्स तीन कमोजर सत्रों के बाद 0.3 फीसदी ऊपर बंद हुआ। ट्रैवल स्टॉक्स में 1.5 फीसदी की तेजी देखने को मिली। वहीं तेल और गैस थोड़ा नरम हुए थे। उतार-चढ़ाव वाले शुरुआती कारोबार में, फ्रांसीसी ट्रेन बनाने वाली कंपनी एल्सटॉम में 37 फीसदी की गिरावट आई। लंदन में लिस्टेड मेट्रो बैंक 25 फीसदी से ज्यादा टूट गया।

                                                                                  OCTOBER 06, 2023 / 8:58 AM IST

                                                                                  Stock Market LIVE Updates:FII और DII आंकड़े

                                                                                  05 अक्टूबर को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 1864.20 करोड़ रुपए की बिकवाली की। इस दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 521.41 करोड़ रुपए की खरीदारी की।

                                                                                    OCTOBER 06, 2023 / 8:49 AM IST

                                                                                    Stock Market LIVE Updates:एचडीएफसी सिक्योरिटीज के नागराज शेट्टी की बाजार पर राय

                                                                                    एचडीएफसी सिक्योरिटीज के नागराज शेट्टी का कहना है कि बुधवार की शुरुआती गिरावट का गैप और गुरुवार की शुरुआती बढ़त का गैप अभी भरा नहीं है। ये ऑवरली/डेली टाइम फ्रेम के मुताबिक तेजी वाले 'आइलैंड रिवर्सल' जैसे पैटर्न के गठन का संकेत दे रहा है। यह शॉर्ट टर्म लिए पॉजिटिव संकेत है और यह तेजी की संभावनाएं खोलता है। शॉर्ट टर्म में निफ्टी 19726 के स्तर की ओर जाता दिख सकता है।

                                                                                      OCTOBER 06, 2023 / 8:40 AM IST

                                                                                      Stock Market LIVE Updates:NSE पर F&O बैन में आने वाले शेयर

                                                                                      06 अक्टूबर को NSE पर 4 स्टॉक पंजाब नेशनल बैंक, इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस, डेल्टा कॉर्प और मणप्पुरम फाइनेंस F&O बैन में है। बताते चलें कि F&O सेगमेंट में शामिल स्टॉक्स को उस स्थिति में बैन कैटेगरी में डाल दिया जाता है, जिसमें सिक्योरिटीज की पोजीशन उनकी मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट से ज्यादा हो जाती है।

                                                                                        OCTOBER 06, 2023 / 8:30 AM IST

                                                                                        Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल

                                                                                        निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 19502 और उसके बाद दूसरे बड़े सपोर्ट 19481 और 19447 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 19571 फिर 19592 और 19626 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।

                                                                                        बैंक निफ्टी

                                                                                        निफ्टी बैंक के लिए पहला सपोर्ट 44130 और उसके बाद दूसरे बड़े सपोर्ट 44063 और 43954 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 44346 फिर 44413 और 44521 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।

                                                                                          OCTOBER 06, 2023 / 8:20 AM IST

                                                                                          Stock Market LIVE Updates:कोटक सिक्योरिटीज के श्रीकांत चौहान की बाजार पर राय

                                                                                          कोटक सिक्योरिटीज के श्रीकांत चौहान का कहना है कि आज लौटी तेजी के बावजूद ब्याज दरों में बढ़त और मंदी की आशंका के चलते नियर से मीडियम टर्म में बाजार में निगेटिव रुझान के साथ भारी वोलैटिलिटी देखने को मिल सकती है। तकनीकी नजरिए से देखें तो जब तक निफ्टी 19450 के स्तर पर टिका हुआ है इसमें पॉजिटिव ट्रेंड बने रहने की संभावना है। ऊपरी स्तरों पर 50 डे एसएमए (सिंपल मूविंग एवरेज) या 19610 पर पहला और 19675 पर दूसरा रजिस्टेंस होगा। वहीं, नीचे की तरफ 19450 पर तत्काल सपोर्ट दिख रहा है। ये सपोर्ट टूटने पर गिरावट बढ़ सकती है।

                                                                                            OCTOBER 06, 2023 / 8:10 AM IST

                                                                                            Stock Market LIVE Updates:प्रोग्रेसिव शेयर्स के निदेशक आदित्य गग्गर की बाजार पर राय


                                                                                            प्रोग्रेसिव शेयर्स के निदेशक आदित्य गग्गर का कहना है कि बाज़ार ने 5 अक्टूबर के कारोबार की शुरुआत मज़बूती के साथ की। लेकिन शुरुआती घंटे में बढ़त के बाद निफ्टी पूरे दिन सीमित दायरे में घूमता रहा। कारोबार के अंत में 109.65 अंकों की बढ़त के साथ 19545.75 पर बंद हुआ। सेक्टर-वार प्रदर्शन पर नजर डालें तो मीडिया का प्रदर्शन सबसे अच्छा रहा। उसके बाद आईटी और ऑटो में भी तेजी देखने के मिली। जबकि पीएसयू बैंक इंडेक्स में मुनाफावसूली का दबाव बना रहा। ब्रॉडर मार्केट में मिलाजुला रुझान देखने को मिला। जहां मिडकैप ने कमजोर प्रदर्शन किया वहीं, स्मॉलकैप ने बेंचमार्क इंडेक्स की तरह ही तेजी दिखाई। निफ्टी 50 ने पिछले कैंडल के ऊपर यानी 19460 के ऊपर एक मजबूत क्लोजिंग दी है। लेकिन इसने एक स्पिनिंग टॉप कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया है जो ऊपरी स्तर पर तेजड़ियों और मंदड़ियों के बीच रस्साकशी का संकेत दे रहा है।

                                                                                              OCTOBER 06, 2023 / 8:00 AM IST

                                                                                              Stock Market LIVE Updates:05 अक्टूबर को कैसी रही थी बाजार की चाल

                                                                                              05 अक्टूबर को निफ्टी 19550 के करीब बंद हुआ है। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 405.53 अंक या 0.62 फीसदी की बढ़त के साथ 65631.57 पर और निफ्टी 108.20 अंक या 0.56 फीसदी की तेजी लेकर 19,544.30 पर बंद हुआ है। आज लगभग 2178 शेयर बढ़े हैं। जबकि 1361 शेयर गिरे है। जबकि 121 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

                                                                                                OCTOBER 06, 2023 / 7:45 AM IST

                                                                                                Stock Market LIVE Updates:POLICY BAZAR में आज ब्लॉक डील संभव

                                                                                                CNBC-आवाज़ की एक्सक्लूसिव खबर के मुताबिक POLICY BAZAR में आज ब्लॉक डील के जरिए SOFT BANK करीब ढाई परसेंट हिस्सा बेच सकता है । 875 करोड़ रुपए के बड़े सौदे हो सकते हैं ।

                                                                                                  OCTOBER 06, 2023 / 7:41 AM IST

                                                                                                  Global Market Cues: ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत


                                                                                                  ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत मिल रहे है। एशिया की मजबूत शुरुआत हुई है। गिफ्ट निफ्टी भी चौथाई परसेंट ऊपर कारोबार कर रहा है। अमेरिकी बाजार कल निचले स्तरों से सुधरकर फ्लैट बंद हुए थे। आज US के सितंबर जॉब रिपोर्ट पर बाजार की नजर रहेगी।

                                                                                                    OCTOBER 06, 2023 / 7:40 AM IST

                                                                                                    Stock Market LIVE Updates:सुप्रभात दोस्तो, मनीकंट्रोल के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। हम आपको आज दलाल स्ट्रीट में होने वाले सभी एक्शन को इस मार्केट लाइव ब्लॉग के जरिए बताने की कोशिश करेंगे। भारतीय बाजार और ग्लोबल मार्केट की हलचल पर नजर रखने के लिए हमारे इस लाइव ब्लॉग के जरिए हमारे साथ बने रहें।