Organic Recycling IPO Listing: 7.5% प्रीमियम पर शेयरों का सफर शुरू, कंपनी का तगड़ा है कारोबार

Organic Recycling IPO Listing: टिकाऊ वेस्ट मैनेजमेंट सॉल्यूशन्स मुहैया कराने वाली ऑर्गेनिक रिसाईकलिंग सिस्टम्स के शेयरों की आज आज BSE के SME प्लेटफॉर्म पर एंट्री हुई। इस आईपीओ के तहत सिर्फ नए शेयर जारी हुए हैं और 200 रुपये के भाव पर। चेक करें कि आईपीओ के पैसों का इस्तेमाल कैसे होगा और कंपनी का कारोबार क्या है और इसकी वित्तीय सेहत कैसी है

अपडेटेड Oct 06, 2023 पर 4:49 PM
Story continues below Advertisement
Organic Recycling IPO Listing: ऑर्गेनिक रिसाईकलिंग सिस्टम्स सस्टेनेबल वेस्ट मैनेजमेंट सॉल्यूशन्स मुहैया कराती है। अब इसके शेयरों की एक्सचेंज पर खरीद-बिक्री भी हो सकेगी।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Organic Recycling IPO Listing: टिकाऊ वेस्ट मैनेजमेंट सॉल्यूशन्स मुहैया कराने वाली ऑर्गेनिक रिसाईकलिंग सिस्टम्स के शेयरों की आज BSE के SME प्लेटफॉर्म पर शानदार एंट्री हुई। यह आईपीओ सिर्फ नए शेयरों के लिए लाया गया था यानी कि ऑफर फॉर सेल विंडो के तहत किसी शेयरहोल्डर ने अपनी हिस्सेदारी कम नहीं की है। आईपीओ के तहत 200 रुपये के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज BSE SME पर इसकी 215 रुपये के भाव पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को 7.5 फीसदी का लिस्टिंग गेन (Organic Recycling Listing Gain) मिला। लिस्टिंग के बाद यह थोड़ा और ऊपर चढ़ा है। दिन के आखिरी में यह 225.75 रुपये (Organic Recycling Share Price) के भाव पर है यानी कि आईपीओ निवेशक करीब 13 फीसदी मुनाफे में हैं।

    Vinyas में पहले ही दिन निवेशकों का पैसा डबल, कंपनी का ऐसा है कारोबार

    Organic Recycling Systems IPO को कैसा मिला था रिस्पांस


    ऑर्गेनिक रिसाईकलिंग सिस्टम का का 50 करोड़ रुपये का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 21-26 सितंबर के बीच खुला था। ओवरऑल यह आईपीओ 3.24 गुना सब्सक्राइब हुआ था। खुदरा निवेशकों का हिस्सा 2.21 गुना भरा था। इस आईपीओ के तहत 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले 25,00,200 नए शेयर जारी हुए हैं। नए शेयरों के जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल कर्ज चुकाने और आम कॉरपोरेट उद्देश्यों में होगा।

    पैरासीटामोल कंपनी का बड़ा धमाका, आज शेयरों ने बढ़ा दिया स्टॉक मार्केट का पारा

    Organic Recycling Systems के बारे में

    2008 में बनी ऑर्गेनिक रिसाईकलिंग सिस्टम्स सस्टेनेबल वेस्ट मैनेजमेंट सॉल्यूशन्स मुहैया कराती है। इसने महाराष्ट्र के सोलापुर में एक MSW प्रोसेसिंग एंड डिस्पोजल प्लांट बनाया है जिसमें म्यूनिसिपल सॉलिड वेस्ट (MSW) को इलेक्ट्रिसिटी और कंपोस्ट में बदला जाता है। इसके वित्तीय सेहत की बात करें तो पिछले वित्त वर्ष यह घाटे से मुनाफे में आई है। वित्त वर्ष 2021 में इसे 4.49 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था जो अगले वित्त वर्ष 2022 में बढ़कर 5.35 करोड़ रुपये हो गया। अगले वित्त वर्ष 2023 में सेहत में सुधार दिखा और इसे 3.65 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हासिल हुआ।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।