Valiant Lab IPO Listing: कंपनी बनाती है पैरासीटामोल, शेयरों ने बढ़ा दिया स्टॉक मार्केट का पारा

Valiant Lab IPO Listing: पैरासीटामोल बनाने वाली वैलिएंट लैब (Valiant Lab) के शेयरों की घरेलू मार्केट में आज एंट्री हुई। यह आईपीओ सिर्फ नए शेयरों के लिए लाया गया था यानी कि ऑफर फॉर सेल विंडो के तहत किसी शेयरहोल्डर ने अपनी हिस्सेदारी कम नहीं की है। चेक करें कि आईपीओ के जरिए कंपनी ने जो पैसे जुटाए हैं, उसका इस्तेमाल यह कैसे करेगी

अपडेटेड Oct 06, 2023 पर 4:52 PM
Story continues below Advertisement
Valiant Lab IPO Listing: वैलिएंट लैबोरेटरीज फार्मा इनग्रेडिएंट बनाती है। इसका फोकस पैरासीटामोल बनाने पर है। आज यह मार्केट में लिस्ट हो गई है।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Valiant Lab IPO Listing: पैरासीटामोल बनाने वाली वैलिएंट लैब (Valiant Lab) के शेयरों की घरेलू मार्केट में आज शानदार एंट्री हुई। यह आईपीओ सिर्फ नए शेयरों के लिए लाया गया था यानी कि ऑफर फॉर सेल विंडो के तहत किसी शेयरहोल्डर ने अपनी हिस्सेदारी कम नहीं की है। आईपीओ के तहत 140 रुपये के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज BSE पर इसकी 161 रुपये के भाव पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को 15 फीसदी का लिस्टिंग गेन (Valiant Lab Listing Gain) मिला। लिस्टिंग के बाद भी तेजी थमी नहीं। यह 169.05 रुपये (Valiant Lab Share Price) के अपर सर्किट पर पहुंच गया और इसी लेवल पर बंद भी हुआ यानी कि पहले दिन आईपीओ निवेशक करीब 21 फीसदी मुनाफे में हैं।

    Vinyas में पहले ही दिन निवेशकों का पैसा डबल, कंपनी का ऐसा है कारोबार

    Valiant Lab IPO को कैसा रिस्पांस मिला था


    वैलिएंट लैब का 152.46 करोड़ रुपये का आईपीओ 27 सितंबर-3 अक्टूबर के बीच खुला था। इस आईपीओ को निवेशकों का अच्छा रिस्पांस मिला था। ओवरऑल यह आईपीओ 29.76 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इसमें क्वालिफाईड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) का हिस्सा 20.83 गुना, नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का हिस्सा 73.64 गुना और खुदरा निवेशकों का हिस्सा 16.06 गुना भरा था। इस आईपीओ के तहत 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले 1,08,90,000 नए शेयर जारी हुए हैं। इन शेयरों के जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल सब्सिडियरी वैलिएंट एडवांस्ड साइंसेज प्राइवेट लिमिटेड (VASPL) का नया प्लांट लगाने, इस सब्सिडियरी की वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने और आम कॉरपोरेट उद्देश्यों में होगा।

    7.5% प्रीमियम पर शेयरों का सफर शुरू, Organic Recycling का तगड़ा है कारोबार

    Valiant Lab के बारे में

    1980 में बनी वैलिएंट लैबोरेटरीज (Valiant Laboratories) फार्मा इनग्रेडिएंट बनाती है। इसका फोकस पैरासीटामोल बनाने पर है। पैरासीटामोल बनाने में इस्तेमाल होने वाले पैरा एमिनो फिनॉल को यह चीन और कंबोडिया से आयात करती है। इसका प्लांट महाराष्ट्र के पालघर में है। कंपनी के वित्तीय सेहत की बात करें तो पिछले वित्त वर्ष इसकी सेहत मं सुधार हुआ है। वित्त वर्ष 2021 में इसे 30.59 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ था जो अगले ही वित्त वर्ष गिरकर 27.50 करोड़ रुपये रह गया। हालांकि फिर अगले ही वित्त वर्ष 2023 में इसका शुद्ध मुनाफा बढ़कर 29 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।