Stock Market Highlights: सेंसेक्स- निफ्टी गिरावट पर बंद हुए
मजबूत शुरुआत के बाद ऊपर से बाजार फिसला और अंत में सेंसेक्स- निफ्टी गिरावट पर बंद हुए। आज के कारोबार में मिडकैप, स्मॉलकैप इंडेक्स सबसे ज्यादा फिसला। वहीं मेटल, PSE, IT शेयरों में दबाव रहा। FMCG, रियल्टी, फार्मा इंडेक्स गिरावट पर बंद हुए। ऑटो इंडेक्स बढ़त पर बंद हुआ।
tata Consumer Products, Kotak Mahindra Bank, BPCL, IndusInd Bank और Bajaj Finserv निफ्टी के टॉप लूजर रहे। वहीं HDFC Bank, Bajaj Auto, Asian Paints, M&M और Eicher Motors निफ्टी का टॉप गेनर रहा।
ऑटो को छोड़कर सभी सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए। एफएमसीजी, मेटल, ऑयल एंड गैस, मीडिया इंडेक्स 1-2 फीसदी की गिरावट लेकर बंद हुआ। बीएसई का मिडकैप और स्म़ॉलकैप इंडेक्स 1 फीसदी टूटा।
कारोबार के अंत में सेंसेक्स 73.48 अंक यानी 0.09 फीसदी की गिरावट के साथ 81,151.27 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 72.95 अंक यानी 0.29 फीसदी की गिरावट के साथ 24,781.10 के स्तर पर बंद हुआ।