Get App

लाइव ब्लॉग

Stock Market Highlights: सेंसेक्स 168 अंक टूटा, निफ्टी 25,000 के नीचे हुआ बंद, रियल्टी शेयर चमके, एफएमसीजी शेयरों में दबाव

Stock Market Highlights:कारोबार के अंत में सेंसेक्स 167.71 अंक यानी 0.21 फीसदी की गिरावट के साथ 81,467.10 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 31.20 अंक यानी 0.12 फीसदी की गिरावट के साथ 24,981.95 के स्तर पर बंद हुआ।

MoneyControl News OCTOBER 09, 2024 / 3:37 PM IST

Stock Market Highlights:क्रेडिट पॉलिसी के दिन बाजार में मुनाफावसूली देखने को मिली और बढ़त के बाद बाजार ऊपरी स्तर से फिसलकर बंद हुए। मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में खरीदारी रही। रियल्टी, फार्मा, ऑटो इंडेक्स बढ़त पर बंद हुआ। FMCG, एनर्जी, तेल-गैस शेयरों में बिकवाली रही। रुपया बिना बदलाव के 83.96/$ पर बंद हुआ।

 Stock Market Highlights: क्रेडिट पॉलिसी के दिन बाजार में मुनाफावसूली देखने को मिली और बढ़त के बाद बाजार ऊपरी स्तर से फिसलकर बंद हुए।
Stock Market Highlights: क्रेडिट पॉलिसी के दिन बाजार में मुनाफावसूली देखने को मिली और बढ़त के बाद बाजार ऊपरी स्तर से फिसलकर बंद हुए।
OCTOBER 09, 2024 / 3:35 PM IST

Stock Market Highlights: सेंसेक्स-निफ्टी ऊपरी स्तर से फिसलकर हुए बंद

क्रेडिट पॉलिसी के दिन बाजार में मुनाफावसूली देखने को मिली और बढ़त के बाद बाजार ऊपरी स्तर से फिसलकर बंद हुए। मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में खरीदारी रही। रियल्टी, फार्मा, ऑटो इंडेक्स बढ़त पर बंद हुआ। FMCG, एनर्जी, तेल-गैस शेयरों में बिकवाली रही। रुपया बिना बदलाव के 83.96/$ पर बंद हुआ।

ITC, Nestle, Reliance Industries, ONGC, HUL निफ्टी के टॉप लूजर रहें। वहीं Trent, Cipla, Tata Motors, SBI और Tech Mahindra टॉप गेनर रहें ।

मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स आज 1 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुआ। एफएमसीजी और ऑयल एंड गैस को छोड़कर सभी सेक्टर इंडेक्स हरे निशान में बंद हुआ।

कारोबार के अंत में सेंसेक्स 167.71 अंक यानी 0.21 फीसदी की गिरावट के साथ 81,467.10 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 31.20 अंक यानी 0.12 फीसदी की गिरावट के साथ 24,981.95 के स्तर पर बंद हुआ।

    OCTOBER 09, 2024 / 3:26 PM IST

    Stock Market Live Updates:UAE की रेल कंपनी के साथ किया समझौता, RITES का शेयर 10% भागा

    RITES में बुधवार को 10 फीसदी तक की तूफानी तेजी आई है। यह तेजी इस खबर के बाद आई कि कंपनी ने यूएई (UAE) की एतिहाद रेल के साथ एक अहम समझौता किया है। राइट्स ने शेयर बाजारों को भेजी सूचना में बताया कि उसने यूएई और खाड़ी इलाके में रेलवे से जुड़े इंफ्रास्ट्रक्चर सेवाओं की संभावना का पता लगाने के लिए एतिहाद रेल के साथ एक समझौते किया है।

      OCTOBER 09, 2024 / 3:05 PM IST

      Stock Market Live Updates:निफ्टी 25,000 के नीचे फिसला

      बाजार दिन के निचले स्तर पर पहुंचा है। निफ्टी 25,000 के नीचे फिसला है। सेंसेक्स ऊपर से करीब 700 प्वाइंट फिसला है। निफ्टी दिन की ऊंचाई से करीब 200 प्वाइंट फिसला है।

        OCTOBER 09, 2024 / 2:42 PM IST

        Stock Market LIVE Updates:CDSL के शेयर 8% भागा

        CDSL के शेयरों में आज 9 अक्टूबर को 8% तक की शानदार तेजी आई है। इस समय यह स्टॉक NSE पर 6.92 फीसदी की बढ़त के साथ 1456.35 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा है। आज की तेजी के साथ CDSL के शेयरों ने लगातार 11 दिनों की गिरावट का सिलसिला तोड़ दिया। इस दौरान कंपनी के शेयरों में 11 फीसदी से अधिक की गिरावट आई। आज की तेजी के साथ कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 30566 करोड़ रुपये हो गया।

          OCTOBER 09, 2024 / 2:34 PM IST

          Stock Market Live Updates: Escorts पर Emkay की राय

          Emkay ने एस्कॉर्ट्स को अपग्रेड कर खरीदारी रेटिंग दी है और टारगेट प्राइस 4700 रुपये फिक्स किया है। ब्रोकरेज का यह पॉजिटिव रुझान मानसून के चलते है। ब्रोकरेज के मुताबिक इंडस्ट्री बेस इसके पक्ष में बन चुका है।

            OCTOBER 09, 2024 / 2:18 PM IST

            Stock Market LIVE Updates:Adani Enterprises लाएगी QIP

            Adani Enterprises 16 हजार करोड़ रुपये का QIP (क्वालिफाईड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट) ला रही है। इसके लिए यह अबूधाबी इनवेस्टमेंट अथॉरिटी और कतर इनवेस्टमेंट अथॉरिटी जैसे खाड़ी के सोवरेन वेल्थ फंडों के साथ-साथ राजीव जैन की जीक्यूजी समेत कई निवेशकों से बातचीत कर रही है। यह इश्यू इस महीने के आखिरी तक आ सकता है। मनीकंट्रोल को यह जानकारी सूत्रों के हवाले से मिली है। जानकारी के मुताबिक यह इश्यू तभी खुलेगा, जब निवेशक इसमें पैसे डालने के लिए तैयार दिखेंगे।

              OCTOBER 09, 2024 / 1:46 PM IST

              Stock Market LIVE Updates:NBCC को ओडिशा में 50 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला

              कंपनी ने ओडिशा में `50 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है। इंटीग्रेटेड स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बनाने के लिए ऑर्डर मिला है।

                OCTOBER 09, 2024 / 1:29 PM IST

                Stock Market Live Update:Torrent Power पर मॉर्गन स्टैनली की राय

                मॉर्गन स्टैनले ने टोरेंट पावर को 2,268 रुपये के टारगेट प्राइस पर ओवरवेट रेटिंग दी है। कंपनी को 40 साल के लिए महाराष्ट्र डिस्कॉम से कॉन्ट्रैक्ट मिला है। एनर्जी स्टोरेज फैसिलिटी एग्रीमेंट पर साइन होने के बाद 48 महीने में प्लांट चालू हो जाएगा। कंपनी ने 1680 करोड़ रुपये के सालाना रेवेन्यू का अनुमान लगाया है और इस प्रोजेक्ट से सालाना 15 फीसदी की इक्विटी IRR जेनेरेट होने की उम्मीद है। कैपेक्स प्रति मेगावॉट 5 करोड़ रुपये हो सकता है।

                  OCTOBER 09, 2024 / 1:18 PM IST

                  Stock Market Live Update: SBI पर नोमुरा की राय

                  नोमुरा ने पब्लिक सेक्टर में देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई को 980 रुपये के टारगेट प्राइस पर कॉल रेटिंग दी है। ब्रोकरेज के मुताबिक इसमें निवेश का यह बेहतर मौका है। ब्रोकरेज के मुताबिक इसकी एसेट क्वालिटी आगे भी बेहतर रह सकती है। इसके अलावा रेट कटौती और डिपॉजिट को लेकर कठिन माहौल से जूझने के मामले में यह बेहतर स्थिति में है। ब्रोकरेज को इसका वैल्यूएशन आकर्षक दिख रहा है।

                    OCTOBER 09, 2024 / 1:08 PM IST

                    Stock Market LIVE Updates:Happiest Minds Tech ने AI सॉल्यूशन Secureline360 लॉन्च किया

                    कंपनी ने AI सॉल्यूशन Secureline360 लॉन्च किया है। Secureline360 साइबर थ्रेट सॉल्यूशन है।

                      OCTOBER 09, 2024 / 1:04 PM IST

                      Stock Market LIVE Updates:हुंडई मोटर इंडिया IPO 15 अक्टूबर से खुलेगा

                      15 अक्टूबर से हुंडई मोटर इंडिया का IPOखुलेगा । शेयर के बीच प्राइस बैंड 1,865 से 1,960 रुपए प्रति तय किया है। करीब 27,900 करोड़ रुपए जुटाने की योजना है।

                        OCTOBER 09, 2024 / 12:32 PM IST

                        Stock Market LIVE Updates:गवर्नर की बैंक, NBFCs को कठोर चेतावनी

                        RBI गवर्नर की बैंक, NBFCs सेक्टर को कठोर चेतावनी दी है। उन्होंने कहा मौजूदा व्यवस्था की समीक्षा की जरूरत है। कुछ NBFC, MFI, HFC ज्यादा रिटर्न के पीछे पड़े है। सुधर जाएं नहीं तो सख्त कदम उठाने से झिझकेंगे नहीं।

                          OCTOBER 09, 2024 / 12:28 PM IST

                          Stock Market LIVE Updates:कैपिटल गुड्स रियल्टी में रौनक

                          कैपिटल गुड्स, रियल्टी और फार्मा सेक्टर में सबसे ज्यादा तेजी देखने को मिली। तीनो सेक्टर इंडेक्स डेढ़ परसेंट से ज्यादा चढ़े है। कैपिटल गुड्स शेयरों में सीमेंस और ABB करीब 5% उछले है। वहीं FMCG सेक्टर में आज मुनाफावसूली दिख रही है।

                            OCTOBER 09, 2024 / 12:18 PM IST

                            Stock Market LIVE Updates:Torrent Power के शेयरों में 9% चढ़ा

                            टोरेंट पावर के शेयरों में बुधवार को 9 फीसदी से अधिक की जोरदार तेजी दिखी। कंपनी को महाराष्ट्र स्टेट इलेक्ट्रिसिटी डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (MSEDCL) से 2,000 मेगावाट एनर्जी स्टोरेज की लॉन्ग-टर्म सप्लाई के लिए एक बड़ा कॉन्ट्रैक्ट मिला है। MSEDCL ने पहले 17 सितंबर 2024 को उसे 1,500 मेगावाट के लिए एक लेटर ऑफ इंटेंट जारी किया था। वहीं अब इसी टेंडर के तहत अतिरिक्त 500 मेगावाट का आवंटन किया गया है, जिससे कुल क्षमता 2,000 मेगावाट हो गई है।

                              OCTOBER 09, 2024 / 10:19 AM IST

                              RBI Monetary Policy: खाद्य, मेटल के बढ़े दाम महंगाई बढ़ा सकते हैं- आरबीआई गर्वनर

                              Base Impact के कारण सितंबर CPI में उछाल संभव है। FY25 रिटेल महंगाई अनुमान 4.5% पर बरकरार है। Q2FY25 रिटेल महंगाई अनुमान 4.4% से घटकर 4.1% आया। Q3FY25 रिटेल महंगाई अनुमान 4.7% से बढ़कर 4.8% पर रखा। Q1FY26 रिटेल महंगाई अनुमान 4.4% से घटकर 4.3% पर रहा। खाद्य, मेटल के बढ़े दाम महंगाई बढ़ा सकते हैं।

                                OCTOBER 09, 2024 / 10:16 AM IST

                                RBI Monetary Policy: FY25 रियल GDP ग्रोथ अनुमान 7.2% पर बरकरार-आरबीआई गर्वनर

                                आरबीआई गर्वनर शक्तिकांता दास ने कहा कि FY25 रियल GDP ग्रोथ अनुमान 7.2% पर बरकरार है। FY25 Q2 GDP अनुमान 7.2% से घटकर 7% पर किया है। FY25 Q3 GDP अनुमान 7.3% से बढ़कर 7.4% पर रखा है। FY25 Q4 GDP अनुमान 7.2% से बढ़कर 7.4% पर आया। Q1FY26 रियल GDP अनुमान 7.2% से बढ़कर 7.3% पर रखा है।

                                  OCTOBER 09, 2024 / 9:59 AM IST

                                  Stock Market Live Updates:Indraprastha Gas पर सिटी की राय

                                  सिटी ने इंद्रप्रस्थ गैस को 620 रुपये के टारगेट प्राइस पर खरीदारी की रेटिंग दी है। ब्रोकरेज के मुताबिक इस साल सीएनजी वीईकल 9 फीसदी की रफ्तार से बढ़ सकती है जो इसके वॉल्यूम ग्रोथ के ट्रैक पर आने के लिए पॉजिटिव है। इसके अलावा दिल्ली में इलेक्ट्रिक गाड़ियों पर रोड टैक्स के समाप्त होने से भी इसे सपोर्ट मिलेगा। हालांकि पेट्रोल और डीजल के भाव में कटौती से इसे झटका लग सकता है।

                                    OCTOBER 09, 2024 / 9:55 AM IST

                                    Stock Market Live Updates:VARUN BEV के बोर्ड ने दिया फंड जुटाने को मंजूरी

                                    QIP के जरिए 7,500 करोड़ रुपये जुटाने को बोर्ड मंजूरी मिली है।

                                      OCTOBER 09, 2024 / 9:30 AM IST

                                      Stock Market Live Updates:Mankind Pharma ला रही ₹3000 करोड़ की QIP

                                      मैनकाइंड फार्मा QIP (क्वालिफाईड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट) इश्यू लाने वाली है। मनीकंट्रोल को सूत्रों के हवाले से ये जानकारी मिली है। जानकारी के मुताबिक कंपनी ने 3,000 करोड़ रुपये के क्यूआईपी के लिए निवेश बैंकों कोटक महिंद्रा कैपिटल और आईआईएफएल कैपिटल को चुन लिया है। यह कंपनी की बड़ी पूंजी जुटाने की बड़ी योजना का हिस्सा है। कंपनी प्राइवेट इक्विटी फर्म एडवेंट इंटरनेशनल के मालिकाना हक वाली भारत सीरम्स एंड वैक्सीन्स (BSV) को जुलाई में 13,630 करोड़ रुपये में खरीदा था जिसके पैसों के इंतजाम के लिए ही कंपनी कोशिशें कर रही है।

                                        OCTOBER 09, 2024 / 9:20 AM IST

                                        Market Open:सेंसेक्स 200 अंक चढ़ा, निफ्टी 25050 के ऊपर खुला

                                        बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई है। सेंसेक्स 204.07 अंक यानी 0.25 फीसदी की बढ़त के साथ 81,838.88 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी 44.60 अंक यानी 0.18 फीसदी की बढ़त के साथ 25,057.75 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

                                          OCTOBER 09, 2024 / 9:14 AM IST

                                          Stock Market Live Updates: अमेरिका की बॉन्ड यील्ड

                                          अमेरिका की बॉन्ड यील्ड पर नजर डालें तो 30 ईयर यूएस बॉन्ड यील्ड 4.30 फीसदी पर, 10 ईयर यूएस बॉन्ड यील्ड 4.02 फीसदी पर, 5 ईयर यूएस बॉन्ड यील्ड 3.85 फीसदी पर और 2 ईयर यूएस बॉन्ड यील्ड 3.96 फीसदी पर दिख रही है।

                                            OCTOBER 09, 2024 / 9:04 AM IST

                                            Market At Pre-Open: प्री-ओपनिंग में सेंसेक्स 500 अंक चढ़ा, निफ्टी 25100 के ऊपर

                                            प्री-ओपनिंग सेंशन में भारतीय बाजार में मजबूती देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 486.40 अंक यानी 0.58  फीसदी की बढ़त के साथ 82,107.32 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी 163.95  अंक यानी 0.66 फीसदी की बढ़त के साथ 25,177.10 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

                                              OCTOBER 09, 2024 / 8:23 AM IST

                                              Stock Market Live Updates:फंडामेंटल रिसर्च-इन्वेस्टमेंट सर्विसेज के हेड नरेंद्र सोलंकी की बाजार पर राय

                                              फंडामेंटल रिसर्च-इन्वेस्टमेंट सर्विसेज के हेड नरेंद्र सोलंकी ने मनीकंट्रोल से कहा कि पिछले छह कारोबारी सत्रों में विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) की लगातार बिकवाली देखने को मिली। लेकिन अंततः इसमें कमी आनी ही थी और आज वह महत्वपूर्ण पड़ाव आ ही गया। घरेलू बाजार का सेंटीमेंट सितंबर तिमाही के अच्छे नतीजों की उम्मीद और 9 अक्टूबर की आरबीआई की पॉलिसी के चलते भी सुधारा है। सोलंकी ने आगे कहा कि आरबीआई पॉलिसी से पहले बाजार में शॉर्ट-कवरिंग देखने को मिल सकती है। यह भी लगता है कि एफआईआई ने अपनी बिक्री खत्म कर ली है। ये कारक बाजार को वापस उछालने में मदद कर रहे हैं।

                                                OCTOBER 09, 2024 / 8:07 AM IST

                                                Stock Market Live Updates: प्रोग्रेसिव शेयर्स के निदेशक आदित्य गग्गर की बाजार पर राय

                                                प्रोग्रेसिव शेयर्स के निदेशक आदित्य गग्गर का कहना है कि ओवरसोल्ड कंडीशन ने अपनी भूमिका बखूबी निभाई और शुरुआती कारोबार में अचानक आई तेजी के बाद पूरे दिन एकतरफा तेजी देखने को मिली। कारोबार के अंत में निफ्टी 217.40 अंकों की बढ़त के साथ 25,013.15 पर बंद हुआ। आज मेटल को छोड़कर, बाकी सभी सेक्टरों ने हरे निशान में कारोबार का समापन किया। मीडिया और ऑटो सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाले सेक्टर रहे।

                                                एक पियर्सिंग कैंडलस्टिक पैटर्न के साथ, मिड और स्मॉलकैप में 2 फीसदी से ज्यादा की बढ़त हुई और इन्होंने फ्रंटलाइन इंडेक्स से बेहतर प्रदर्शन किया। निफ्टी 50 ने बियरिश कैंडलस्टिक लकीर को समाप्त कर दिया और डेली चार्ट पर एक मजबूत बुलिश कैंडलस्टिक बनाई। इसे बुलिश हरामी के रूप में जाना जाता है। इसमें आरएसआई में एक हिडेन बुलिश डायवर्जेंस है जो बियरिश ट्रेंड में बदलाव का संकेत है। अगर निफ्टी 25,140 के ऊपर जाकर मजबूती दिखता है तो तेजी बढ़ सकती है। जबकि नीचे की ओर 24,950 के स्तर पर तत्काल सपोर्ट दिख रहा है।

                                                  OCTOBER 09, 2024 / 7:52 AM IST

                                                  Stock Market Live Updates:मेहता इक्विटीज के प्रशांत तापसे की बाजार पर राय

                                                  मेहता इक्विटीज के प्रशांत तापसे का कहना है कि बैंकिंग, टेलीकॉम, ऑटो और रियल्टी शेयरों में निवेशकों द्वारा शॉर्ट कवरिंग के कारण बाजार ने 6 सत्रों से चली आ रही गिरावट के क्रम को तोड़ दिया। एशियाई और यूरोपीय बाजारों से कमजोर संकेतों के बावजूद रिकवरी देखने को मिली। हालांकि एफपीआई की बिकवाली और पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के कारण शॉर्ट से मिड टर्म के लिए घरेलू बाजार की संभावनाएं धुंधली बनी हुई हैं। अब सभी की निगाहें बुधवार को आरबीआई पॉलिसी मीट के नतीजों पर टिकी रहेंगी। हालांकि ऐसी उम्मीदें हैं कि केंद्रीय बैंक ब्याज दरों पर यथास्थिति बनाए रख सकता है।

                                                    OCTOBER 09, 2024 / 7:36 AM IST

                                                    Stock Market Live Updates:RBI मॉनेटरी पॉलिसी का ऐलान आज

                                                    आज सुबह 10 बजे RBI मॉनेटरी पॉलिसी का ऐलान होगा । CNBC-आवाज़ MPC के मुताबिक दरें नहीं घटने का अनुमान है। हालांकि पॉलिसी रुख में बदलाव हो सकता है । आज फोकस में बैंकिंग, ऑटो और रियल्टी शेयर रहेंगे ।

                                                      OCTOBER 09, 2024 / 7:34 AM IST

                                                      Stock Market Live Updates:FTSE EMGBI में भारतीय बॉन्ड शामिल

                                                      JP Morgan और Bloomberg के बाद अब FTSE से अच्छी खबर आई है। अगले साल सितंबर से FTSE इमर्जिंग मार्केट्स Govt Bond Index में भारतीय Bond शामिल होगे। इंडेक्स में भारतीय बॉन्ड का 9.35% weighted होगा ।

                                                        OCTOBER 09, 2024 / 7:31 AM IST

                                                        Stock Market Live Updates:8 अक्टूबर को कैसी रही थी बाजार की चाल

                                                        8 अक्टूबर को निफ्टी 25,000 से ऊपर बंद होने में कामयाब रहा। कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 584.81 अंक या 0.72 फीसदी बढ़कर 81,634.81 पर और निफ्टी 217.40 अंक या 0.88 फीसदी बढ़कर 25,013.20 पर बंद हुआ। आज लगभग 2884 शेयरों में तेजी आई, 895 शेयरों में गिरावट आई और 94 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। बीएसई मिडकैप इंडेक्स में लगभग 2 फीसदी तथा स्मॉलकैप इंडेक्स में 2.5 फीसदी की बढ़त हुई