Stock Market Highlights: सेंसेक्स-निफ्टी ऊपरी स्तर से फिसलकर हुए बंद
क्रेडिट पॉलिसी के दिन बाजार में मुनाफावसूली देखने को मिली और बढ़त के बाद बाजार ऊपरी स्तर से फिसलकर बंद हुए। मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में खरीदारी रही। रियल्टी, फार्मा, ऑटो इंडेक्स बढ़त पर बंद हुआ। FMCG, एनर्जी, तेल-गैस शेयरों में बिकवाली रही। रुपया बिना बदलाव के 83.96/$ पर बंद हुआ।
ITC, Nestle, Reliance Industries, ONGC, HUL निफ्टी के टॉप लूजर रहें। वहीं Trent, Cipla, Tata Motors, SBI और Tech Mahindra टॉप गेनर रहें ।
मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स आज 1 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुआ। एफएमसीजी और ऑयल एंड गैस को छोड़कर सभी सेक्टर इंडेक्स हरे निशान में बंद हुआ।
कारोबार के अंत में सेंसेक्स 167.71 अंक यानी 0.21 फीसदी की गिरावट के साथ 81,467.10 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 31.20 अंक यानी 0.12 फीसदी की गिरावट के साथ 24,981.95 के स्तर पर बंद हुआ।