Get App

लाइव ब्लॉग

Curated By: Sujata Yadav SEPTEMBER 06, 2023 / 3:38 PM IST

Closing Bell: सेंसेक्स 100 अंक चढ़ा, निफ्टी 19,600 के पार हुआ बंद, फार्मा, एफएमसीजी शेयरों में रही बढ़त

Closing Bell: कारोबार के अंत में सेंसेक्स 100.26 अंक यानी 0.15 फीसदी की बढ़त के साथ 65,880.52 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 36.15 अंक यानी 0.18 फीसदी की बढ़त के साथ 19611.05 के स्तर पर बंद हुआ। Tata Consumer Products, Divis Laboratories, Bharti Airtel, Britannia Industries और HDFC Bank निफ्टी का टॉप गेनर रहा। वहीं Axis Bank, Hindalco Industries, Axis Bank, IndusInd Bank और NTPC निफ्टी का टॉप लूजर रहा

 Closing Bell: बाजार दिन के निचले स्तर से सुधरकर बंद हुआ। मिडकैप इंडेक्स रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुआ। मेटल, रियल्टी शेयरों में बिकवाली रही। जबकि FMCG, फार्मा, तेल-गैस, शेयरों में खरीदारी रही। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 100.26 अंक यानी 0.15 फीसदी की बढ़त के साथ 65,880.52 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 36.15 अंक यानी 0.18 फीसदी की बढ़त के साथ 19611.05 के स्तर पर बंद हुआ। Tata Consum

Stock Market LIVE Updates:
Stock Market LIVE Updates:
SEPTEMBER 06, 2023 / 3:37 PM IST
Closing Bell: बाजार दिन के निचले स्तर से सुधरकर हुआ बंद
बाजार दिन के निचले स्तर से सुधरकर बंद हुआ। मिडकैप इंडेक्स रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुआ। मेटल, रियल्टी शेयरों में बिकवाली रही। जबकि FMCG, फार्मा, तेल-गैस, शेयरों में खरीदारी रही। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 100.26 अंक यानी 0.15 फीसदी की बढ़त के साथ 65,880.52 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 36.15 अंक यानी 0.18 फीसदी की बढ़त के साथ 19611.05 के स्तर पर बंद हुआ।
Tata Consumer Products, Divis Laboratories, Bharti Airtel, Britannia Industries और HDFC Bank निफ्टी का टॉप गेनर रहा। वहीं Axis Bank, Hindalco Industries, Axis Bank, IndusInd Bank और NTPC निफ्टी का टॉप लूजर रहा।
सेक्टोरल फ्रंट पर देखें तो एफएमसीजी इंडेक्स 1 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुआ। वहीं फार्मा, ऑयल एंड गैस इंडेक्स 0.5 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुआ। वहीं दूसरी तरफ मेटल, रियल्टी और बैंक इंडेक्स 0.4-1 फीसदी टूटकर बंद हुआ।
बीएसई का मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स सपाट बंद हुआ।
    SEPTEMBER 06, 2023 / 3:23 PM IST
    Stock Market LIVE Updates:ADANI TOTAL GAS को अहमदाबाद नगर निगम से ऑर्डर मिला
    कंपनी को अहमदाबाद नगर निगम से ऑर्डर मिला है। कंपनी ने 500tn/दिन क्षमता वाले Bio-CNG प्लांट को बनाने और ऑपरेट करने के लिए ऑर्डर मिला।
      SEPTEMBER 06, 2023 / 3:09 PM IST

      Stock Market LIVE Updates:गैस शेयरों पर आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज की राय


      आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने एक नोट में कहा है कि गैस की कीमतें वित्तवर्ष 2023 की तुलना में वित्तवर्ष 2024 में एक छोटे दायरे में रहेंगी। हालांकि वर्करों के मामले में विवाद के बढ़ने से एलएनजी की कीमतों में शॉर्ट टर्म बढ़ोतरी हो सकती है। जानकारों का कहना है कि गैस की कीमतें बढ़ने गैस वितरण कंपनियों के मार्जिन पर दबाव देखने को मिल सकता है। जिसके चलते इन कंपनियों के शेयरों की तेजी पर विराम लग सकता है।

      इस महीने की शुरुआत में, सरकार ने सितंबर के लिए नेचुरल गैस की कीमत अगस्त के 7.85 डॉलर से बढ़ाकर 8.60 डॉलर प्रति मीट्रिक मिलियन ब्रिटिश थर्मल यूनिट (एमएमबीटीयू) कर दी थी। हालांकि, ओएनजीसी और ऑयल इंडिया के नॉमिनेटेड गैस फील्ड से आने वाली गैस की कीमत 6.5 डॉलर प्रति एमएमबीटीयू पर बरकरार रखी गई थी। बता दें कि घरेलू नेचुरल गैस की कीमत अप्रैल से भारत के क्रूड बॉस्केट से जुड़ी हुई है और हर महीने इसमें बदलाव किया जाता है।

        SEPTEMBER 06, 2023 / 2:56 PM IST

        Stock Market LIVE Updates:गैस शेयरों में तेजी

        कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों ने गैस की कीमतों पर असर डाला है। दोपहर 1 बजे के आसपास पेट्रोनेट एलएनजी के शेयर 5.8 फीसदी बढ़त के साथ 242 रुपये पर कारोबार कर रहे थे। वहीं, इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड 2.03 फीसदी तेजी के साथ कारोबार कर रहा था। गुजरात गैस में 1.41 फीसदी की तेजी देखने को मिल रही थी। जबकि गेल 1.22 की तेजी दिखा रहा था। वहीं, अदानी टोटल गैस में 0.58 फीसदी की तेजी नजर आ रही थी।

          SEPTEMBER 06, 2023 / 2:53 PM IST
          Stock Market LIVE Updates:TATA CONSUMER PDTS की HALDIRAM'S में 51% हिस्सेदारी खरीदने पर बातचीत जारी
          REUTERS से मिली खबर के मुताबिक HALDIRAM'S में हिस्सेदारी खरीदने पर TATA CONSUMER PDTS की बातचीत जारी है। TATA CONSUMER PDTS की HALDIRAM'S में 51% हिस्सेदारी खरीदने पर बातचीत जारी है।
            SEPTEMBER 06, 2023 / 2:40 PM IST

            Stock Market LIVE Updates:Syrma SGS Technologies ने जौहरी डिजिटल हेल्थकेयर लिमिटेड में 51 फीसदी हिस्सेदारी का अधिग्रहण किया

            Syrma SGS Technologies के शेयरों में आज 6 सितंबर को 8 फीसदी तक की तेजी देखी गई है। दरअसल, कंपनी ने जौहरी डिजिटल हेल्थकेयर लिमिटेड (JDHL) में 51 फीसदी हिस्सेदारी का अधिग्रहण किया है।यह अधिग्रहण कुल 229 करोड़ रुपये में हुआ है। Syrma ने प्रेस को दिए एक बयान में कहा, यह अधिग्रहण इलेक्ट्रो-मेडिकल डिवाइस सेगमेंट में Syrma SGS की क्षमताओं और ऑफरिंग को बढ़ाएगा। इससे कई एरिया में बिजनेस तालमेल बनेगा। Syrma SGS को उम्मीद है कि इस अधिग्रहण से उसकी कमाई और कैश फ्लो में बढ़ोतरी होगी।

              SEPTEMBER 06, 2023 / 2:27 PM IST

              Stock Market LIVE Updates:Syrma SGS Technologies पर नुवामा की राय

              अगस्त के अंत में ब्रोकिंग फर्म नुवामा इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने कहा कि Syrma द्वारा जौहरी डिजिटल के अधिग्रहण से मदद मिलनी चाहिए। जोहारी डिजिटल 100 फीसदी ओरिजनल डिजाइन मैन्युफैक्चरर (ODM) है और इसका मार्जिन 35 फीसदी से अधिक है। नुवामा ने स्टॉक पर Buy की रेटिंग दी है और टारगेट प्राइस 760 रुपये तय किया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि Syrma 1 अरब डॉलर के राजस्व, 25 परसेंट रिटर्न ऑन कैपिटल एम्प्लॉयीडल (RoCE) और डबल डिजिट में मार्जिन के लिए प्रयास कर रही है। मार्जिन कई क्लाइंट सेक्टर्स पर निर्भर करेगा, लेकिन अहम रूप से हायर मार्जिन वाले ओरिजनल डिजाइन मैन्युफैक्चरिंग (ODM) सेगमेंट से अधिक योगदान पर निर्भर करेगा।

                SEPTEMBER 06, 2023 / 2:14 PM IST
                Stock Market LIVE Updates:IND-SWIFT LABS, SYNTHIMED LABS को API कारोबार बेचेगी
                SYNTHIMED LABS को API कारोबार बेचेगी। 1,650 करोड़ रुपये के एंटरप्राइस वैल्यू पर SYNTHIMED LABS को API कारोबार बेचेगी।
                  SEPTEMBER 06, 2023 / 2:04 PM IST

                  Stock Market LIVE Updates:APOLLO HOSPITALS ने गूगल क्लाउड के साथ करार किया, शेयर में मामूली बढ़त

                  कंपनी ने गूगल क्लाउड के साथ करार किया है। APOLLO 24/7 प्लेटफॉर्म के लिए गूगल क्लाउड के साथ करार किया है। फिलहाल APOLLO HOSPITALS का शेयर एनएसई पर 9.35 रुपये यानी 0.19 फीसदी की बढ़त के साथ 4995 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था।

                    SEPTEMBER 06, 2023 / 1:51 PM IST

                    Stock Market LIVE Updates:Paytm पर Citi की राय

                    सिटी ने पेटीएम पर खरीदारी की राय दी है और स्टॉक के लिए 1160 रुपये का लक्ष्य दिया है। खरीदारी की राय के साथ लक्ष्य को 1,200 रुपए प्रति शेयर से घटाकर 1,160 रुपए किया। अगस्त महीने में मजबूत ट्रेंड्स देखने को मिला, डिवाइस कंपिटीशन में बढ़ोतरी होगी। डिवाइस में कंपनी लीडरशीप से लंबी अवधि में कई फायदे है।

                      SEPTEMBER 06, 2023 / 1:34 PM IST

                      Stock Market LIVE Updates:पावर सेक्टर पर CLSA की राय

                      सीएलएसए ने पावर सेक्टर पर अपनी रिपोर्ट में कहा है कि जुलाई में 18% के मुकाबले अगस्त में पावर डिमांड में 16% की बढ़ोतरी हुई है। कोयला आधारित पावर जेनरेशन से जरूरत का सबसे बड़ा हिस्सा पूरा हो रहा है। जलवायु परिवर्तन के असर की वजह नॉन-फॉसिल जेनरेशन कम हुआ है। हीटवेव्स में डिमांड बढ़ने से मर्चेंट पावर कीमतों में तेजी आई है।

                        SEPTEMBER 06, 2023 / 1:12 PM IST

                        Stock Market LIVE Updates:अंबुजा सीमेंट ने मैनेजमेंट में किया बदलाव

                        अंबुजा सीमेंट ने एक्सचेंजों को मैनेजमेंट में बदलाव की जानकारी दी है। कंपनी ने एक्सचेंजों को बताया है कि उसके चीफ प्रोजेक्ट्स ऑफिसर, के ए चौधरी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। के ए चौधरी का ये इस्तीफा 8 सितंबर 2023 से लागू होगा। कंपनी ने फिलहाल इस पद किसी नई नियुक्ति के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।

                          SEPTEMBER 06, 2023 / 12:50 PM IST

                          Stock Market LIVE Updates:Voltas पर MOFSL की राय

                          मोतीलाल ओसवाल ने Voltas पर खरीदारी की राय दी है और स्टॉक के लिए 1000 रुपये का लक्ष्य दिया है। 1000 रुपए प्रति शेयर के लक्ष्य के साथ एक बार फिर खरीदारी की राय दी है। RAC सेगमेंट का मार्केट शेयर FY24/25 में 21-22% तक पहुंचने का अनुमान दिया है। Voltbek का घाटा अभी भी जारी है लेकिन आय में मजबूती देखने को मिल रही है। मजबूत ऑर्डरबुक के दम पर EMPS सेगमेंट में रिकवरी देखने को मिल रही है। कम ऐड बिक्री/बिक्री प्रोमोशन से मार्जिन विस्तार में मदद मिलेगी। छोटी अवधि के मुकाबले लंबी अवधि में बेहद पॉजिटिव देखने को मिल रहा।

                            SEPTEMBER 06, 2023 / 12:28 PM IST

                            Stock Market LIVE Updates:Safari Industries (India) एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस ने 77.38 करोड़ रुपये के शेयर खरीदें, शेयर में तेजी

                            एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस कंपनी ने सफारी इंडस्ट्रीज में 77.38 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे हैं, जबकि इन्वेस्टकॉर्प प्राइवेट इक्विटी फंड II ने 2.14 लाख शेयर बेचे हैं। फिलहाल Safari Industries का शेयर एनएसई पर 35.10 रुपये यानी 1.05 फीसदी की बढ़त के साथ 3770.20 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था।

                              SEPTEMBER 06, 2023 / 12:16 PM IST

                              Stock Market LIVE Updates:BEML से भारतीय सेना ने 170 ARVs खरीदने की प्रक्रिया शुरू कर दी

                              भारतीय सेना ने 170 ARVs खरीदने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। फिलहाल BEML का शेयर एनएसई पर 1.55 रुपये यानी 2.66 फीसदी की गिरावट के साथ 56.70 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था।

                                SEPTEMBER 06, 2023 / 12:03 PM IST

                                Stock Market LIVE Updates:ABB India पर Jefferies की राय

                                जेफरीज ने ABB India परखरीदारी की राय दी है और स्टॉक के लिए 5260 रुपये का लक्ष्य दिया है। कीमतों में मोलभाव के मुकाबले क्वॉलिटी डिलीवरी पर ग्राहकों का फोकस है। सभी सेगमेंट में 11-12 अरब डॉलर का टारगेट मार्केट में ग्रोथ है। मजबूत ऑर्डरिंग आउटलुक के दम पर डबल डिजिट ग्रोथ संभव है। CY22-25 में EPS CAGR 40% से ज्यादा रहने का अनुमान है।

                                  SEPTEMBER 06, 2023 / 11:51 AM IST

                                  Stock Market LIVE Updates:Patel Engineering को मध्यप्रदेश दल निगम से 1,275 करोड़ रुपए का ऑर्डर मिला, शेयर 2% से ज्यादा टूटा

                                  मध्यप्रदेश दल निगम से 1,275 करोड़ रुपए का ऑर्डर मिला है। ज्वॉइंट वेंचर में ऑर्डर मिला है। ऑर्डर में कंपनी का हिस्सा 466 करोड़ रुपए का है। फिलहाल Patel Engineering का शेयर एनएसई पर 1.55 रुपये यानी 2.66 फीसदी की गिरावट के साथ 56.70 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था।

                                    SEPTEMBER 06, 2023 / 11:40 AM IST

                                    Stock Market LIVE Updates:Snowman Logistics के प्रमोटर्स ने शेयर खरीदें

                                    Snowman Logistics के प्रमोटर्स ने शेयर खरीद रहे हैं। एक्सचेंज को दी जानकारी में कंपनी ने बताया कि 31 अगस्त को प्रमोटर्स ने 4 लाख शेयर खरीदे है। इसके बाद 5 सितंबर को फिर से प्रमोटर्स ने 5.5 लाख शेयर ओपन मार्केट से खरीदे हैं।इससे पहले जून तिमाही में प्रमोटर्स गेटवे डिस्ट्रीपार्क्स ने 11 लाख शेयर करीब 0.65 फीसदी हिस्सेदारी 40 रुपये के भाव पर ओपन मार्केट से खरीदी थी.

                                      SEPTEMBER 06, 2023 / 11:17 AM IST

                                      Stock Market LIVE Updates:Sahaj Fashions की लिस्टिंग सुस्त

                                      Sahaj Fashions के शेयरों की आज एनएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर एंट्री हुई है। इसके आईपीओ में खुदरा निवेशकों ने जमकर पैसे लगाए थे और उनके लिए आरक्षित आधा हिस्सा 11 गुना से अधिक भरा था। हालांकि आज इसके शेयरों की सुस्त एंट्री ने उन्हें निराश किया है। आईपीओ निवेशकों को इसके शेयर 30 रुपये के भाव पर जारी हुए हैं।

                                      पूरी खबर यहां पढ़े- Sahaj Fashions IPO Listing: फैब्रिक कंपनी की सुस्त लिस्टिंग, खुदरा निवेशकों ने जमकर लगाए थे पैसे

                                        SEPTEMBER 06, 2023 / 11:07 AM IST

                                        Stock Market LIVE Updates:NBCC को केरल स्टेट हाउसिंग बोर्ड से 2,000 करोड़ रुपए का ऑर्डर मिला, शेयर 3% भागा

                                        केरल स्टेट हाउसिंग बोर्ड से 2,000 करोड़ रुपए का ऑर्डर मिला है। कोच्चि में 17.9 एकड़ जमीन डेवलप करने के लिए ऑर्डर मिला है। फिलहाल NBCC का शेयर एनएसई पर 1.80 रुपये यानी 3.02 फीसदी की बढ़त के साथ 61.45 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था।

                                          SEPTEMBER 06, 2023 / 10:43 AM IST

                                          Jupiter Life Line Hospitals का आईपीओ आज खुला, क्या करना चाहिए निवेश

                                          Jupiter Life Line Hospitals का आईपीओ आज खुल गया है। 869.08 करोड़ रुपये का आईपीओ खुलने से पहले यह 39 एंकर निवेशकों से 260.72 करोड़ रुपये जुटा चुकी है। एंकर निवेशकों को 735 रुपये के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। अब अगर ग्रे मार्केट की बात करें तो शेयरों की स्थिति पॉजिटिव दिख रही है और यह इश्यू के अपर प्राइस बैंड 218 रुपये यानी 29.66 फीसदी की GMP (ग्रे मार्केट प्रीमियम) पर है।

                                          एक्सपर्ट्स की पूरी राय यहां पढ़ें- Jupiter Hospital IPO: खुल गया 869 करोड़ का आईपीओ, ग्रे मार्केट से मिल रहे मजबूत संकेत

                                            SEPTEMBER 06, 2023 / 10:31 AM IST

                                            Stock Market LIVE Updates:Tata Motors ने टाटा पावर रिन्यूएबल एनर्जी के साथ करार किया, शेयर में मामूली गिरावट

                                            कंपनी ने टाटा पावर रिन्यूएबल एनर्जी के साथ करार किया है। पुणे यूनिट में 12 MWp सोलर प्रोजेक्ट लगाने के लिए ये करार हुआ । फिलहाल Tata Motors का शेयर एनएसई पर 2.90 रुपये यानी 0.47 फीसदी की गिरावट के साथ 608.20 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था।

                                              SEPTEMBER 06, 2023 / 10:16 AM IST

                                              Stock Market LIVE Updates:Vedanta को जाम्बिया सरकार कोकोला कॉपर माइन्स की ओनरशिप लौटाएगी

                                              जाम्बिया सरकार कोकोला कॉपर माइन्स की ओनरशिप लौटाएगी। ओनरशिप और मैनेजमेंट वेदांता रिसोर्सेज को लौटाने के लिए तैयार है। खदान में 1.6 करोड़ टन कॉपर का रिजर्व है. जाम्बिया सरकार और वेदांता के बीच 2019 से विवाद है। विवाद के बाद अथॉरिटी ने माइन्स जब्त कर ली थी। फिलहाल Vedanta का शेयर एनएसई पर 2.05 रुपये यानी 0.85 फीसदी की बढ़त के साथ 243.40 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था।

                                                SEPTEMBER 06, 2023 / 10:02 AM IST

                                                बल्क डील

                                                Bikaji Foods International: लाइटहाउस इंडिया फंड ने बीकाजी फूड्स इंटरनेशनल में 1.3 फीसी हिस्सेदारी बेच दी है। जबकि प्लूटस वेल्थ मैनेजमेंट एलएलपी ने खुले बाजार लेनदेन के माध्यम से 13.5 लाख शेयर खरीदे हैं।

                                                  SEPTEMBER 06, 2023 / 9:41 AM IST

                                                  NSE पर F&O बैन में आने वाले शेयर

                                                  06 सितंबर को NSE पर 6 स्टॉक डेल्टा कॉर्प, बलरामपुर चीनी मिल्स, BHEL,हिंदुस्तान कॉपर, इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस और इंडिया सीमेंट्स F&O बैन में हैं। बताते चलें कि F&O सेगमेंट में शामिल स्टॉक्स को उस स्थिति में बैन कैटेगरी में डाल दिया जाता है, जिसमें सिक्योरिटीज की पोजीशन उनकी मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट से ज्यादा हो जाती है।

                                                    SEPTEMBER 06, 2023 / 9:34 AM IST

                                                    Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल

                                                    निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 19539 और उसके बाद दूसरे बड़े सपोर्ट 19525 और 19501 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 19501 फिर 19600 और 19624 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।

                                                    Nifty Bank

                                                    निफ्टी बैंक के लिए पहला सपोर्ट 44432 और उसके बाद दूसरे बड़े सपोर्ट 44369 और 44267 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 44636 फिर 44699 और 44801 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।

                                                      SEPTEMBER 06, 2023 / 9:17 AM IST

                                                      Market Opens:मिलेजुले ग्लोबल संकेतों के बीच बाजार सपाट खुला

                                                      06 सितंबर को भारतीय बाजार की शुरुआत सपाट हुई है। सेंसेक्स 35.37 अंक यानी 0.05 फीसदी की बढ़त के साथ 65,815.63 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 13.70 अंक यानी 0.07 फीसदी की बढ़त के साथ 19,588.80 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

                                                        SEPTEMBER 06, 2023 / 9:06 AM IST

                                                        Market at pre-open:प्री-ओपनिंग में बाजार में दिखी हल्की गिरावट

                                                        06 सितंबर को प्री-ओपनिंग में बाजार में हल्की गिरावट देखने को मिला। सेंसेक्स 46.52 अंक यानी 0.07 फीसदी की गिरावट के साथ 65,733.74 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 25.10 अंक यानी 0.13 फीसदी की गिरावट के साथ 19,549.80 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

                                                          SEPTEMBER 06, 2023 / 8:49 AM IST

                                                          Global Market Cues: एशियाई बाजारों की चाल

                                                          आज एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। GIFT NIFTY 15.50 अंक की गिरावट दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 0.68 फीसदी की बढ़त के साथ 33,262.48 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.26 फीसदी की बढ़त दिखा रहा है। ताइवान का बाजार सपाट कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 0.55 फीसदी की गिरावट के साथ 18,356.01 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 0.45 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 0.32 फीसदी की गिरावट के साथ 3,144.22 के स्तर पर दिख रहा है।

                                                            SEPTEMBER 06, 2023 / 8:42 AM IST

                                                            Stock Market LIVE Updates:प्रोग्रेसिव शेयर्स के आदित्य गग्गर की बाजार पर राय

                                                            प्रोग्रेसिव शेयर्स के आदित्य गग्गर का कहना है कि आज एक बार फिर निफ्टी 50 इंडेक्स ने 19580 के अपने रजिस्टेंस स्तर पर DOJI कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया है। अब अगर निफ्टी इस बाधा को पार करके मजबूत क्लोजिंग देता है तो फिर इसमें 19710 के ऊपर का स्तर देखने को मिल सकता है। नीचे की तरफ निफ्टी के लिए 19450 पर सपोर्ट दिख रहा है।

                                                              SEPTEMBER 06, 2023 / 8:35 AM IST

                                                              Stock Market LIVE Updates:शेयरखान के जतिन गेडिया की बाजार पर राय

                                                              शेयरखान के जतिन गेडिया का कहना है कि निफ्टी आज बढ़त के साथ खुला था। दिन के अधिकांश भाग में ये एक छोटे दायरे में कंसोलीडेट होता रहा। निफ्टी आज लगातार तीसरे दिन बढ़त के साथ बंद हुआ। साइडवेज कंसोलीडेशन के कारण ऑवरली मोमेंटम इंडीकेटर निगेटिव जोन में फिसल गया है जो तेजी धीमी पड़ने का संकेत है। साथ ही तेज उछाल के बाद अब एक कंसोलीडेशन की संभावना बन रही है। कुल मिलाकर रुझान पॉजिटिव है। हर गिरावट में खरीद देखने को मिल रही ये भी एक पॉजिटिव संकेत है। निफ्टी में हमें जल्द ही 19650 का स्तर देखने को मिल सकता है। निफ्टी के लिए 19490 - 19470 पर सपोर्ट और 19650 – 19700 पर रजिस्टेंस दिख रहा है।

                                                              बैंक निफ्टी में आज कंसोलीडेशन देखने को मिला है। यह इंडेक्स आज 250 अंक के छोटे दायरे में कंसोलीडेट होता दिखा। ये कंसोलीडेशन एक शॉर्प अपमूव के बाद आया है। अगले कुछ कारोबारी सत्रों में बैंक निफ्टी दायरे से बाहर निकलकर तेजी पकड़ता दिख सकता है। मोमेंटम इंडिकेटर में एक सकारात्मक क्रॉसओवर है ये भी एक पॉजिटिव संकेत है। शॉर्ट टर्म में निफ्टी हमें 44900 - 45000 के की तरफ जाता दिख सकता है।

                                                                SEPTEMBER 06, 2023 / 8:28 AM IST

                                                                Stock Market LIVE Updates:निफ्टी से बाहर निकलेगा जियो फाइनेंशियल

                                                                जियो फाइनेंशियल सर्विसेज 7 सितंबर से नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) से बाहर हो जाएगा। निफ्टी और एनएसई के सभी इंडेक्स से जियो फाइनेंशियल सर्विसेज बाहर होगा। 2 दिन तक सर्किट नहीं लगने के बाद NSE ने फैसला किया।

                                                                  SEPTEMBER 06, 2023 / 8:22 AM IST

                                                                  Stock Market LIVE Updates:05 सितंबर को कैसी रही थी बाजार की चाल

                                                                  05 सितंबर को सेंसेक्स-निफ्टी लगातार तीसरे दिन बढ़त लेकर बंद होने में कामयाब रहे हैं। निफ्टी आज 19550 के ऊपर बंद हुआ है। कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 152.12 अंक यानी 0.23 फीसदी बढ़कर 65780.26 पर और निफ्टी 46.10 अंक यानी 0.24 फीसदी बढ़कर 19574.90 पर बंद हुआ है। आज लगभग 2052 शेयरों में तेजी देखने को मिली है। जबकि 1501 शेयर गिरे हैं। वहीं, 140 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

                                                                    SEPTEMBER 06, 2023 / 8:19 AM IST

                                                                    Stock Market LIVE Updates:FIIs-DIIs के आंकड़े

                                                                    मंगलवार को घरेलू शेयर बाजार में एक बार फिर विदेशी संस्थागत निवेशकों की ओर से बिकवाली देखने को मिली। मंगलवार को विदेशी संस्थागत निवेशकों ने कैश मार्केट में 1,725.11 करोड़ रुपए के शेयर बेचे हैं। जबकि, घरेलू संस्थागत निवेशकों ने कल कैश मार्केट में 1,077.86 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे हैं।

                                                                      SEPTEMBER 06, 2023 / 8:16 AM IST

                                                                      crude Oil:सऊदी अरब और रूस ने प्रोडक्शन कटौती 3 महीने और जारी रखने का ऐलान किया

                                                                      सऊदी अरब और ओपेक+ ने दिसंबर महीने तक उत्पादन में कटौती जारी रखने का फैसला लिया है। इसके बाद अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कच्चे तेल के दाम में तेजी देखने को मिल रही है। सऊदी अरब ने दिसंबर 2023 तक 10 लाख बैरल प्रति दिन उत्पादन में कटौती करने का एलान किया है। जबकि, रूस इस समय तक हर रोज 3 लाख बैरल प्रति दिन तक उत्पादन में कटौती करेगा।

                                                                        SEPTEMBER 06, 2023 / 8:14 AM IST

                                                                        Global Market Cues:ग्लोबल बाजारों से सुस्त संकेत

                                                                        ग्लोबल बाजारों से सुस्त संकेत मिल रहे है। एशिया में मिला-जुला कामकाज हो रहा है । गिफ्ट निफ्टी भी फ्लैट कारोबार कर रहा है। कल डाओ जोंस करीब 200 प्वाइंट फिसला था। 10 साल की US बॉन्ड में और तेजी बढ़ी है। और भाव 4.26% के पार निकल गया है।

                                                                          SEPTEMBER 06, 2023 / 8:14 AM IST

                                                                          Stock Market LIVE Updates: सुप्रभात दोस्तो, मनीकंट्रोल के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। हम आपको आज दलाल स्ट्रीट में होने वाले सभी एक्शन को इस मार्केट लाइव ब्लॉग के जरिए बताने की कोशिश करेंगे। भारतीय बाजार और ग्लोबल मार्केट की हलचल पर नजर रखने के लिए हमारे इस लाइव ब्लॉग के जरिए हमारे साथ बने रहें।