Sahaj Fashions IPO Listing: फैब्रिक कंपनी की सुस्त लिस्टिंग, खुदरा निवेशकों ने जमकर लगाए थे पैसे

Sahaj Fashions IPO Listing: फैब्रिक कंपनी सहज फैशन्स (Sahaj Fashions) के आईपीओ में खुदरा निवेशकों ने जमकर पैसे लगाए थे और उनके लिए आरक्षित आधा हिस्सा 11 गुना से अधिक भरा था। अब आज इसके शेयरों की एनएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर एंट्री हुई है। इस इश्यू के तहत नए शेयर भी जारी हुए हैं और ऑफर फॉर सेल के तहत भी बिक्री हुई है

अपडेटेड Sep 06, 2023 पर 3:56 PM
Story continues below Advertisement
Sahaj Fashions IPO Listing: सहज फैशन्स का 13.96 करोड़ रुपये का आईपीओ 25-29 अगस्त के बीच खुला था। आज इसकी एनएसई एसएमई पर एंट्री हुई है।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Sahaj Fashions IPO Listing: फैब्रिक कंपनी सहज फैशन्स (Sahaj Fashions) के शेयरों की आज एनएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर एंट्री हुई है। इसके आईपीओ में खुदरा निवेशकों ने जमकर पैसे लगाए थे और उनके लिए आरक्षित आधा हिस्सा 11 गुना से अधिक भरा था। हालांकि आज इसके शेयरों की सुस्त एंट्री ने उन्हें निराश किया है। आईपीओ निवेशकों को इसके शेयर 30 रुपये के भाव पर जारी हुए हैं। आज NSE SME पर इसकी शुरुआत 31 रुपये (Sahaj Fashions Listing Price) पर हुई है यानी कि निवेशकों को महज 3 फीसदी लिस्टिंग गेन मिला। हालांकि लिस्टिंग के बाद शेयरों मजबूत हुए और 32 रुपये तक पहुंच गए। हालांकि दिन के आखिरी तक यह फिसलकर 30.75 रुपये (Sahaj Fashions Share Price) पर बंद हुआ है यानी कि आईपीओ निवेशक सिर्फ ढाई फीसदी मुनाफे में हैं।

    Sahaj Fashions IPO में खुदरा निवेशकों ने जमकर लगाए थे पैसे

    सहज फैशन्स का 13.96 करोड़ रुपये का आईपीओ 25-29 अगस्त के बीच खुला था। इस आईपीओ में खुदरा निवेशकों ने जमकर पैसे लगाए थे। उनके लिए आधा हिस्सा आरक्षित हुआ था और यह 11.71 गुना सब्सक्राइब हुआ था। ओवरऑल यह इश्यू 3.78 गुना भरा था। आईपीओ के तहत कंपनी ने 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले 44.76 लाख नए शेयर जारी किए हैं और ऑफर फॉर सेल (OFS) के तहत 1.76 लाख शेयरों की बिक्री हुई है। नए शेयरों के जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल मार्जिन मनी समेत वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने, कर्ज चुकाने, आम कॉरपोरेट उद्देश्यों और इश्यू से जुड़े खर्चों को भरने में होगा।


    आईपीओ से पहले OYO में बड़ा बदलाव, टॉप लेवल पर दो अधिकारियों ने छोड़ी कंपनी

    Sahaj Fashions की डिटेल्स

    सहज फैशन्स कपड़े, होम फर्निशिंग और इंडस्ट्रियल इस्तेमाल के लिए फैब्रिक बनाती है। इसका मैनुफैक्चरिंग प्लांट अजमेर में स्थित है। कंपनी के वित्तीय सेहत की बात करें तो इसका शुद्ध मुनाफा लगातार बढ़ा है। वित्त वर्ष 2020 में इसे 27.19 लाख रुपये का नेट प्रॉफिट हासिल हुआ था जो अगले ही वित्त वर्ष 2021 में बढ़कर 31.90 लाख रुपये, वित्त वर्ष 2022 में 42.64 लाख रुपये और वित्त वर्ष 2023 में 2.89 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हासिल हुआ था।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।