Get App

लाइव ब्लॉग

MoneyControl News SEPTEMBER 02, 2024 / 3:40 PM IST

Stock Market Highlights:सेंसेक्स 194 अंक चढ़ा, निफ्टी 25,250 के ऊपर हुआ बंद, आईटी, बैंक, एफएमसीजी शेयरों में दिखी तेजी

Stock Market Highlights:बैंक, एफएमसीजी और आईटी को छोड़कर सभी सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए। कैपिटल गुड्स, मेटल, हेल्थकेयर, टेलीकॉम और मीडिया इंडेक्स 0.4-2 फीसदी तक की गिरावट लेकर बंद हुए।

Stock Market Highlights:बाजार में बुल की रिकॉर्ड रैली जारी है। निफ्टी लगातार 13वें दिन बढ़त पर बंद हुआ। सेंसेक्स, निफ्टी की रिकॉर्ड क्लोजिंग हुई। आज के कारोबार में मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में दबाव रहा जबकि FMCG, IT, तेल-गैस शेयरों में तेजी देखने को मिली। वहीं फार्मा, PSE,मेटल इंडेक्स में दबाव रहा। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 194.07 अंक यानी 0.24 फीसदी की बढ़त के साथ 82,559.84 के स

 बैंक, एफएमसीजी  और आईटी को छोड़कर सभी सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए।
बैंक, एफएमसीजी और आईटी को छोड़कर सभी सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए।
SEPTEMBER 02, 2024 / 3:35 PM IST

Stock Market Highlights: सेंसेक्स-निफ्टी की रिकॉर्ड क्लोजिंग

बाजार में बुल की रिकॉर्ड रैली जारी है। निफ्टी लगातार 13वें दिन बढ़त पर बंद हुआ। सेंसेक्स, निफ्टी की रिकॉर्ड क्लोजिंग हुई। आज के कारोबार में मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में दबाव रहा जबकि FMCG, IT, तेल-गैस शेयरों में तेजी देखने को मिली। वहीं फार्मा, PSE,मेटल इंडेक्स में दबाव रहा।

Bajaj Finserv, Bajaj Finance, HCL Technologies, Bajaj Auto और Hero MotoCorp निफ्टी के टॉप गेनर रहे। वहीं Grasim Industries, Kotak Mahindra Bank, Adani Enterprises, Coal India और Nestle India निफ्टी के टॉप लूजर रहे।

बैंक, एफएमसीजी और आईटी को छोड़कर सभी सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए। कैपिटल गुड्स, मेटल, हेल्थकेयर, टेलीकॉम और मीडिया इंडेक्स 0.4-2 फीसदी तक की गिरावट लेकर बंद हुए।

वहीं बीएसई का मिडकैप इंडेक्स आज सपाट बंद हुआ। वहीं स्मॉलकैप इंडेक्स 0.5 फीसदी गिरकर बंद हुआ।

कारोबार के अंत में सेंसेक्स 194.07 अंक यानी 0.24 फीसदी की बढ़त के साथ 82,559.84 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी 42.80 अंक यानी 0.17 फीसदी की बढ़त के साथ 25,278.70 के स्तर पर बंद हुआ।

    SEPTEMBER 02, 2024 / 3:25 PM IST

    Stock Market LIVE Updates:फूड न्यूट्रिशन सिक्योरिटी के लिए 3,979 करोड़ रुपये की कैबिनेट मंजूरी

    CNBC-आवाज़ की खबर पर मुहर लगी है। डिजिटल एग्रीकल्चर मिशन को कैबिनेट मंजूरी मिली। `2,817 Cr की लागत से डिजिटल एग्रीकल्चर मिशन को मंजूरी मिली। फूड न्यूट्रिशन सिक्योरिटी के लिए 3,979 Cr की कैबिनेट मंजूरी मिली। एग्री एजुकेशन, मैनेजमेंट योजना के लिए 2,291 करोड़ रुपये, नेचुरल रिसोर्स मैनेजमेंट के लिए `1,115 करोड़ रुपये की, एग्री एजुकेशन, मैनेजमेंट योजना के लिए `2,291 करोड़ रुपये की मंजूरी मिली है।

      SEPTEMBER 02, 2024 / 3:23 PM IST

      Stock Market LIVE Updates:इश्योरेंस शेयरों में तेजी

      9 सितंबर को GST काउसिंल की बैठक से पहले इश्योरेंस शेयरों में रौनक देखने को मिल रही है। मैक्स फाइनेंशियल, ICICI लोंबार्ड, और GIC RE 2 से 3% चढ़े । साथ ही HDFC LIFE और SBI LIFE में भी अच्छी तेजी देखने को मिली।

        SEPTEMBER 02, 2024 / 3:00 PM IST

        Stock Market LIVE Updates: Gujrat Gas पर Antique की राय

        ब्रोकरेज फर्म एंटीक (Antique) ने गुजरात गैस को 'खरीदने (Buy)' की सलाह दी है और इसका टारगेट प्राइस 690 रुपये से बढ़ाकर 726 रुपये प्रति शेयर कर दिया है। एंटीक का मानना है कि GSPL और GSPC के गुजरात गैस में मर्जर से कंपनी को लाभ होगा। GSPC की ओर से कंपनी से लिया जाने वाला ट्रेडिंग मार्जिन अब GD बिजनेस के ऊंचे मल्टीपल पर आंका जाएगा। इसके अलावा कॉस्ट सेविंग्स और अप्रत्यक्ष करों में कमी से कुछ छोटे लाभ भी मिलने की संभावना है।

          SEPTEMBER 02, 2024 / 2:41 PM IST

          Stock Market LIVE Updates:कृषि से जुड़े 8 अहम प्रस्तावों को मंजूरी- सीएनबीसी-आवाज EXCLUSIVE

          सीएनबीसी-आवाज को सूत्रों से मिली EXCLUSIVE खबर के मुताबिक कृषि से जुड़े 8 अहम प्रस्तावों को मंजूरी मिल सकती है। डिजिटल एग्रीकल्चर मिशन को मंजूरी संभव है। नेशनल मिशन फॉर नैचुरल फार्मिंग को मंजूरी मिल सकती है। नेशनल मिशन फॉर नैचुरल फार्मिंग को मंजूरी मिल सकती है। डिजिटल एग्रीकल्चर मिशन को मंजूरी मिल सकती है। Kaynes Tech को सेमिकंडक्टर के लिए मदद मंजूरी मिल सकती है। सेमिकंडक्टर फैसिलिटी के लिए वित्तीय मदद मंजूर संभव है। मोडिफाइड स्कीम के तहत वित्तीय मदद को मंजूरी संभव है।

            SEPTEMBER 02, 2024 / 2:33 PM IST

            Stock Market LIVE Updates: बजाज फाइनेंस पर InCred Equities की राय

            बजाज फाइनेंस के शेयरों में मौजूदा स्तर से करीब 21 फीसदी की तेजी आ सकती है। ब्रोकरेज फर्म इनक्रीड इक्विटीज (InCred Equities) ने अपनी एक हालिया रिपोर्ट में यह अनुमान जताया है। ब्रोकरेज को बजाज फाइनेंस के शेयर के ऊपर जाने का काफी भरोसा है और उसने इसे एक हाई-कन्विक्शन वाला स्टॉक बताया है। इनक्रीड इक्विटीज ने बजाज फाइनेंस के स्टॉक को 'ADD' रेटिंग दी है और इसके लिए 9,000 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है।

              SEPTEMBER 02, 2024 / 2:14 PM IST

              Stock Market LIVE Updates:इश्योरेंस, जनरल इंश्योरेंस और कैपिट मार्केट प्लेस में निवेश के मौके- पंकज

              बैंकिंग शेयरों पर बात करते हुए पंकज ने कहा कि सेक्टर में एनआईएम में कमजोरी और डिपॉजिट ग्रोथ में सुस्ती चिंता का सबसे बड़ा मुद्दा है। आगे भी इस सेक्टर पर दबाव रह सकता है। अब एनबीएफसी के वैल्युएशन को लेकर भी सतर्क रहने की जरूरत है। फाइनेंशियल सेक्टर में आज के माहौल में इश्योरेंस, जनरल इंश्योरेंस और कैपिट मार्केट प्लेस जहां ग्रोथ की कमी नहीं है और ग्रोथ काफी मजबूत है, निवेश के नजरिए से काफी बेहतर दिख रहा है।

              पूरी खबर यहां पढ़ें- Stock picks : IKIGAI एसेट मैनेजर्स के पंकज टिबरेवाल से पाएं NBFC और बैंकिंग में निवेश पर सटीक सलाह

                SEPTEMBER 02, 2024 / 1:59 PM IST

                Stock Market LIVE Updates:चीन ने डॉ रेड्डीज के कैप्सूल पर लगाई रोक, शेयर 2% से ज्यादा टूटा

                डॉ रेड्डीज लैबोरेटरीज को चीन के नेशनल मेडिकल प्रोडक्ट्स एडमिनिस्ट्रेशन ऑफ चाइना (NMPA) ने कंपनी के एटमॉक्सेटीन हाइड्रोक्लोराइड के आयात, बिक्री और इस्तेमाल पर रोक लगा दिया । इस खबर के बाद शेयर आज इंट्रा-डे में 2.65 फीसदी फिसलकर 6843.00 रुपये के भाव तक टूटकर आ गया था।

                  SEPTEMBER 02, 2024 / 1:57 PM IST

                  Stock Market LIVE Updates:गुजरात गैस पर Equirus की राय

                  इक्विरस (Equirus) ने गुजरात गैस की रेटिंग को बढ़ाकर 'जोड़े (Add)' कर दिया है और इसे 667 रुपये प्रति शेयर का टारगेट दिया है। ब्रोकरेज ने कहा कि मर्जर और डीमर्जर की योजना अच्छी तरह से सोची गई है। कंपनी को भारत में दूसरी सबसे बड़ी गैस ट्रेडिंग कंपनी के रूप में अपनी स्थिति से लाभ होगा। साथ ही गैस के GST में संभावित एंट्री से इसके CGD/ट्रेडिंग सेगमेंट को लाभ होगा।

                    SEPTEMBER 02, 2024 / 1:30 PM IST

                    Stock Market LIVE Updates:जल्द ही एक्सचेंज पर सिंगल फाइलिंग की सुविधा- सेबी चेयरपर्सन

                    सेबी चेयरपर्सन ने अपने आधिकारिक बयान में कहा है कि जल्द ही एक्सचेंज पर सिंगल फाइलिंग की सुविधा मिलेगी। REITs नियमों को आसान बनाएंगे।

                      SEPTEMBER 02, 2024 / 1:27 PM IST

                      Stock Market LIVE Updates:गुजरात गैस पर जेफरीज की राय

                      Jefferies ने गुजरात गैस पर 'अंडरपरफॉर्म' की सिफारिश की है और इसका टारगेट प्राइस 450 रुपये प्रति शेयर रखा है। ब्रोकरेज का कहना है कि GSPC के गैस ट्रेडिंग बिजनेस के एकीकरण से कंपनी के मार्जिन प्रोफाइल में सुधार होगा, लेकिन इससे कमाई में अस्थिरता भी बढ़ेगी, जिससे वैल्यूएशन में गिरावट हो सकती है।

                        SEPTEMBER 02, 2024 / 1:24 PM IST

                        Stock Market LIVE Updates: Bajaj Housing Finance IPO: ₹3560 करोड़ के नए शेयर, 16 सितंबर को हो सकती है लिस्टिंग

                        बजाज हाउसिंग फाइनेंस का पब्लिक इश्यू अगले सप्ताह 9 सितंबर को खुलने जा रहा है। इसमें 11 सितंबर तक पैसे लगाए जा सकेंगे। एंकर निवेशक 6 सितंबर को बोली लगा सकेंगे। Bajaj Housing Finance IPO क्लोज होने के बाद अलॉटमेंट 12 सितंबर को फाइनल हो सकता है। शेयरों की लिस्टिंग BSE और NSE पर 16 सितंबर को हो सकती है। Bajaj Housing Finance IPO के लिए कोटक महिंद्रा कैपिटल कंपनी, बोफा सिक्योरिटीज इंडिया, एक्सिस कैपिटल, जेएम फाइनेंशियल, आईआईएफएल सिक्योरिटीज, गोल्डमैन सैक्स इंडिया सिक्योरिटीज और एसबीआ

                          SEPTEMBER 02, 2024 / 12:58 PM IST

                          Stock Market LIVE Updates:NBCC को मिला 183 करोड़ रुपये का ऑर्डर

                          एनबीसीसी को 183 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है। फिलहाल एनबीसीसी का शेयर एनएसई पर करीब 2 रुपये यानी आधे फीसदी की बढ़त के साथ के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

                            SEPTEMBER 02, 2024 / 12:55 PM IST

                            Stock Market LIVE Updates: RAMKRISHNA FORG की सब्सिडियरी Globe All India में बेचेगी हिस्सा

                            RAMKRISHNA FORG की सब्सिडियरी Globe All India में हिस्सा बेचनेको बोर्ड मंजूरी मिली है। सब्सिडियरी Globe All India 128 करोड़ में 100% हिस्सा Yatra Online को बेचेगी।

                              SEPTEMBER 02, 2024 / 12:43 PM IST

                              Stock Market LIVE Updates:रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) पर मॉर्गन स्टैनली की राय

                              मॉर्गन स्टेनली ने रिलायंस इंडस्ट्रीज को 'ओवरवेट' रेटिंग दी है और इसका टारगेट प्राइस 3,416 रुपये प्रति शेयर रखा है। ब्रोकरेज ने कहा कि कंपनी के चेयरमैन एंड मैनेजिंग डायरेक्टर ने विभिन्न वर्टिकल्स में मॉनिटाइजेशन की स्पष्ट रणनीति पेश की है। कंपनी का ध्यान संतुलित बैलेंस शीट बनाए रखने पर रहेगा। न्यू एनर्जी बिजनेस के EBITDA मार्जिन, न्यू केमिकल्स में निवेश और AI डेटासेंटर के रोलआउट को पॉजिटिव सरप्राइज के रूप में देखा जा रहा है।

                                SEPTEMBER 02, 2024 / 12:23 PM IST

                                Stock Market LIVE Updates:BHARTI AIRTEL ने Nokia और MediaTek के साथ ट्रायल पूरा किया

                                भारती एयरटेल ने Nokia और MediaTek के साथ ट्रायल पूरा किया है। TDD और FDD बैंड्स के इस्तेमाल का ट्रायल पूरा किया है।

                                  SEPTEMBER 02, 2024 / 12:11 PM IST

                                  Stock Market LIVE Updates:L&T ने रिन्यूएबल कारोबार को किया अलग

                                  L&T ने रिन्यूएबल कारोबार को अलग किया है। रिन्यूएबल EPC के लिए अलग कंपनी बनाई है। पावर ट्रांसमिशन एंड डिस्ट्रिब्यूशन कारोबार से रिन्यूएबल EPC को अलग किया है।

                                    SEPTEMBER 02, 2024 / 12:04 PM IST

                                    Stock Market LIVE Updates:माधबी पुरी बुच ने 2017-2024 तक ICICI Bank से लगातार सैलरी ली- कांग्रेस

                                    कांग्रेस का SEBI प्रमुख माधबी पुरी बुच पर आरोप लगाया है। कांग्रेस का कहना है कि माधबी पुरी बुच ने ICICI Bank से लगातार रकम ली। माधबी पुरी बुच ने 2017-2024 तक ICICI Bank से लगातार सैलरी लिया है। माधबी पुरी बुच ने ICICI PRU से भी सैलरी ली है। ICICI BANK से माधबी पुरी बुच की सैलरी रूक गई लेकिन ICICI PRU से वेतन लेते रहीं। SEBI चीफ पर रहते हुए माधबी पुरी बुच ने पद का दुरुपयोग किया है।

                                      SEPTEMBER 02, 2024 / 11:42 AM IST

                                      Stock Market LIVE Updates:सीमेंट स्टॉक्स पर मैक्यावरी की राय

                                      ब्रोकरेज फर्म मैक्वेरी (Macquarie) ने डालमिया सीमेंट (Dalmia Cement) को 'आउटपरफॉर्म' रेटिंग दी है और इसका टारगेट प्राइस 2,176 रुपये प्रति शेयर रखा है। हालांकि उसने अल्ट्राटेक (UltraTech), श्री सीमेंट ( Shree Cement), अंबुजा सीमेंट (Ambuja Cement), एसीसी (ACC) और रैमको सीमेंट (Ramco Cement) पर न्यूट्रल रेटिंग दी है। ब्रोकरेज का कहना है कि सीमेंट की मांग अच्छी है, लेकिन कीमतों में नरमी के चलते उसका लाभ मिलने की उम्मीद है। उसे दूसरी और तीसरी तिमाही के दौरान सीमेंट कंपनियों की अर्निंग्स कमजोर रहने की उम्मीद है, लेकिन मिड-टर्म में मार्जिन बेहतर होने की संभावना है।

                                        SEPTEMBER 02, 2024 / 11:20 AM IST

                                        Stock Market LIVE Updates: Gujrat Gas पर Antique की राय

                                        ब्रोकरेज फर्म एंटीक (Antique) ने गुजरात गैस को 'खरीदने (Buy)' की सलाह दी है और इसका टारगेट प्राइस 690 रुपये से बढ़ाकर 726 रुपये प्रति शेयर कर दिया है। एंटीक का मानना है कि GSPL और GSPC के गुजरात गैस में मर्जर से कंपनी को लाभ होगा। GSPC की ओर से कंपनी से लिया जाने वाला ट्रेडिंग मार्जिन अब GD बिजनेस के ऊंचे मल्टीपल पर आंका जाएगा। इसके अलावा कॉस्ट सेविंग्स और अप्रत्यक्ष करों में कमी से कुछ छोटे लाभ भी मिलने की संभावना है।

                                          SEPTEMBER 02, 2024 / 11:10 AM IST

                                          Stock Market LIVE Updates:Varun Beverage ने शेयर विभाजन की रिकॉर्ड डेट 12 सितंबर को की तय

                                          Varun Beverage ने शेयर विभाजन की रिकॉर्ड डेट 12 सितंबर को तय की है। फिलहाल एनएसई पर यह शेयर 14.55 रुपये यानी 1.00 फीसदी की बढ़त के साथ 1515.40 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था।

                                            SEPTEMBER 02, 2024 / 11:07 AM IST

                                            Stock Market LIVE Updates:ASTRAL ने हैदराबाद प्लांट में कमर्शियल प्रोडक्शन शुरू किया

                                            हैदराबाद प्लांट में कमर्शियल प्रोडक्शन शुरू किया है। फिलहाल एनएसई पर यह शेयर 0.03 फीसदी की मामूली बढ़त के साथ 1920 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था।

                                              SEPTEMBER 02, 2024 / 10:59 AM IST

                                              COAL INDIA AUGUST DATA: कोल उत्पादन 11.9% घटी

                                              सालाना आधार पर कोल उत्पादन 11.9% घटकर 46.1 mt पर रहा है जबकि कुल बिक्री 11.8% घटकर 52.1 mt पर रही है।

                                                SEPTEMBER 02, 2024 / 10:44 AM IST

                                                ASHOK LEYLAND AUGUST SALES- कुल बिक्री 7% घटी

                                                सालाना आधार पर कुल बिक्री 7% घटकर 14,463 यूनिट पर रही है। M&HCV बिक्री 11% घटकर 8,663 यूनिट पर है। जबकि घरेलू बिक्री 8% घटकर 13,347 यूनिट पर आ गई है।

                                                  SEPTEMBER 02, 2024 / 10:42 AM IST

                                                  Stock Market LIVE Updates:ऑटो कंपनियों को 100% एथेनॉल पावर्ड व्हीकल बनाने के निर्देश दे रहे हैं- ऑयल मिनिस्टर

                                                  ऑटो कंपनियों के लिए पेट्रोलियम मंत्री ने बयान जारी करते हुए कहा है कि ऑटो कंपनियों को 100% एथेनॉल पावर्ड व्हीकल बनाने के निर्देश दे रहे हैं। सरकार का 100% एथेनॉल पावर्ड वाहन को बढ़ावा देने पर जोर है।

                                                    SEPTEMBER 02, 2024 / 10:41 AM IST

                                                    AUGUST PMI DATA: मैन्युफैक्चरिंग PMI 57.5 पर आई

                                                    महीने दर महीने आधार पर मैन्युफैक्चरिंग PMI 57.9 से घटकर 57.5 पर आ गई है।अगस्त में भारत की मैन्युफैक्चरिंग PMI 57.5 पर रही।

                                                      SEPTEMBER 02, 2024 / 10:19 AM IST

                                                      Stock Market Live Updates:MARUTI SUZUKI ने 2 मॉडल्स के दाम घटाए

                                                      MARUTI SUZUKI ने 2 मॉडल्स के दाम घटाए है। MARUTI ने S-Presso और Alto के दाम घटाए है। S-Presso LXI पेट्रोल मॉडल के दाम `20,001 घटाए। जबकि Alto K10 VXI पेट्रोल मॉडल के दाम `6,500 घटाए है।

                                                        SEPTEMBER 02, 2024 / 10:11 AM IST

                                                        Stock Market Live Updates:Adani Energy Solutions को मिला इवैक्यूएशन ट्रांसमिशन नेटवर्क का ऑर्डर

                                                        इवैक्यूएशन ट्रांसमिशन नेटवर्क का ऑर्डर मिला है। खावड़ा में 7 GW रिन्युएबल एनर्जी के लिए ऑर्डर मिला है। खावड़ा ट्रांसमिशन लाइन में `4,900 करोड़ रुपये निवेश करेगी।

                                                          SEPTEMBER 02, 2024 / 9:51 AM IST

                                                          Stock Market Live Updates:एक्सिस बैंक पर यूबीएस की राय

                                                          UBS ने एक्सिस बैंक पर 'न्यूट्रल' रेटिंग दी है और इसका टारगेट प्राइस 1,250 रुपये प्रति शेयर रखा है। उनके मुताबिक, सेक्टोरल चुनौतियों और पहली तिमाही में कमजोर प्रदर्शन के चलते इसके हालिया प्रदर्शन में गिरावट आई है। हालांकि, संरचनात्मक परिवर्तन मेट्रिक्स को सुरक्षित करेंगे, लेकिन निकट भविष्य में कमजोरी बनी रह सकती है। स्टॉक की री-रेटिंग्स के लिए क्रेडिट क्वालिटी और ग्रोथ में स्थिरता जरूरी होगी।

                                                            SEPTEMBER 02, 2024 / 9:29 AM IST

                                                            BAJAJ AUTO AUGUST SALES: कुल बिक्री 16% बढ़कर 3.97 लाख यूनिट पर रही

                                                            अगस्त में कंपनी की कुल बिक्री 3.97 लाख यूनिट रही है जबकि 3.77 लाख यूनिट पर रहने का अनुमान किया गया था। सालाना आधार पर कुल बिक्री 16% बढ़कर 3.97 Lk यूनिट पर रही। जबकि एक्सपोर्ट 5% बढ़कर 1.44 Lk यूनिट पर रही। घरेलू बिक्री 24% बढ़कर 2.54 Lk यूनिट पर रहा। 2-व्हीलर बिक्री 18% बढ़कर 3.35 Lk यूनिट पर रहा। वहीं 3-व्हीलर बिक्री 11% बढ़कर 62,626 यूनिट पर रहा।

                                                              SEPTEMBER 02, 2024 / 9:20 AM IST

                                                              Market Open: सेंसेक्स 250 अंक चढ़ा, निफ्टी नए रिकॉर्ड हाई पर खुला,

                                                              बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई है। 9.18 बजे के आसपास सेंसेक्स 203.21 अंक यानी 0.25 फीसदी की बढ़त के साथ 82,569.52 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी 62.25अंक यानी 0.25 फीसदी की बढ़त के साथ 25,298.15 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

                                                                SEPTEMBER 02, 2024 / 9:06 AM IST

                                                                Rupee Open: 1 पैसा कमजोर खुला रुपया

                                                                डॉलर के मुकाबले रुपया 1 पैसा कमजोर खुला । रुपया 83.86/$ के मुकाबले 83.87/$ पर खुला है।

                                                                  SEPTEMBER 02, 2024 / 9:03 AM IST

                                                                  Market At Pre-Open:प्री-ओपनिंग में बाजार में अच्छी बढ़त

                                                                  प्री-ओपनिंग में बाजार में अच्छी बढ़त देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 367.15 अंक यानी 0.45 फीसदी की बढ़त के साथ 82,732.98 के स्तर पर कारोबार कर रहा जबकि निफ्टी 194.65 अंक यानी 0.77 फीसदी की बढ़त के साथ 25,430.55 के स्तर पर कारोबार कर रहा।

                                                                    SEPTEMBER 02, 2024 / 8:47 AM IST

                                                                    Stock Market Live Updates:पीएल कैपिटल - प्रभुदास लीलाधर के विक्रम कासट की राय

                                                                    पीएल कैपिटल - प्रभुदास लीलाधर के विक्रम कासट का कहना है कि बाजार आज बढ़त के साथ बंद हुआ। निफ्टी 50 इंडेक्स में 83.95 अंक या 0.33 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई। वहीं, सेंसेक्स में 257.11 अंक या 0.31 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ। आज अच्छा प्रदर्शन करने वाले सेक्टरों में ऑटो, बैंकिंग, फार्मा और मिड- और स्मॉल-कैप हेल्थकेयर शामिल रहे। अगले सप्ताह की बात करें तो बाजार की चाल मुद्रास्फीति रिपोर्ट और रोजगार डेटा जैसे प्रमुख आर्थिक आंकड़ों पर निर्भर रह सकती है। ये आंकड़ें या तो मौजूदा तेजी को बनाए रख सकते हैं या इसमें गिरावट ला सकते हैं। कॉर्पोरेट अर्निंग्स और किसी भी अप्रत्याशित वैश्विक समाचार पर निवेशकों की प्रतिक्रिया के कारण वोलैटिलिटी भी बढ़ सकती है।

                                                                      SEPTEMBER 02, 2024 / 8:38 AM IST

                                                                      Stock Market Live Updates:रेलिगेयर ब्रोकिंग के अजीत मिश्रा की राय

                                                                      रेलिगेयर ब्रोकिंग के अजीत मिश्रा का कहना है कि हाल की बाजार की तेजी का मुख्य कारण ग्लोबल मार्केट लौटी स्थिरता और नए सिरे से विदेशी निवेश आना है। हमें उम्मीद है कि यह सकारात्मक भावना आगे भी जारी रहेगी और निफ्टी जल्द ही 25500 के स्तर को छू सकता है। आईटी शेयर लगातार मजबूती दिखा रहे हैं, जबकि दूसरे सेक्टरों के चुनिंदा शेयर तेजी में भागीदारी कर रहे हैं। इस माहौल में, ट्रेडर्स को स्टॉक चुनने पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए, अपेक्षाकृत मजबूत प्रदर्शन करने वाले शेयरों को प्राथमिकता देनी चाहिए।

                                                                        SEPTEMBER 02, 2024 / 8:28 AM IST

                                                                        Stock Market Live Updates: F&O में किसकी एंट्री संभव?

                                                                        Jio Financial, Zomato, DMART, IRFC, RVNL, NHPC, IREDA, HUDCO, Mazagaon Dock, Cochin Shipyard, Yes Bank, Varun Beverages, Adani Green, Apar Industries Jindal Stainless के शेयर एफएंडओ सेगमेंट में एंट्री ले सकते है।

                                                                          SEPTEMBER 02, 2024 / 8:28 AM IST

                                                                          Stock Market Live Updates: F&O से किसका EXIT संभव?

                                                                          Abbott India, Sun TV Network, Metropolis, Ipca Labs, Gujarat Gas, Granules India, Can Fin Homes, Mahanagar Gas, Atul,

                                                                          GNFC, INDIAMART, Bata India, United Breweries, Syngene,City Union Bank, IDFC, Coromandel, Dr Lal Pathlabs के शेयर एफएंडओ से बाहर हो सकते है।

                                                                            SEPTEMBER 02, 2024 / 8:27 AM IST

                                                                            Stock Market Live Updates: निफ्टी पर अनुज सिंघल की रणनीति

                                                                            अनुज सिंघल ने निफ्टी पर आज की रणनीति पर बात करते हुए कहा कि निफ्टी का पहला रजिस्टेंस 25,250-25,300 (All-time high) पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 25,350-25,400 (ऑप्शन जोन) पर है। पहला सपोर्ट 25,130-25,200 (ऑप्शन जोन) पर है। वहीं बड़ा सपोर्ट 24,800-24,850 (चार्ट के मुताबिक) है। मौजूदा लॉन्ग पोजीशन में मुनाफावसूली करें या फिर 25,100 का SL रखें। 25,100 के नीचे 24,800 भी टेस्ट हो सकता है। 24,700-24,800 एंट्री का अच्छा जोन है।

                                                                              SEPTEMBER 02, 2024 / 8:27 AM IST

                                                                              Stock Market Live Updates: बैंक निफ्टी पर अनुज की राय

                                                                              अनुज ने बैंक निफ्टी पर अपनी राय देते हुए कहा कि नए शिखर से निफ्टी बैंक 4% दूर है। निफ्टी बैंक में अब भी पोजीशनल कमफर्ट नहीं है। इसका पहला सपोर्ट 51,000 (20 DEMA) पर है जबकि बड़ा सपोर्ट 50,800 (50 DEMA) पर है। वही पहला रजिस्टेंस 51,500 (चार्ट के मुताबिक) पर है। बड़ा रजिस्टेंस 52,000 (ऑप्शन के मुताबिक) है। सख्ती से सिर्फ इंट्राडे और दोनों तरफ ट्रेड करें।

                                                                                SEPTEMBER 02, 2024 / 8:11 AM IST

                                                                                Stock Market Live Updates:SEBI ने F&O में ENTRY, EXIT के नियम बदले

                                                                                SEBI ने वायदा कारोबार में ENTRY और EXIT के नियम बदले है। एंट्री के लिए MARKET WIDE POSITION LIMIT 500 के बदले 1500 करोड़ होगी। एवरेज डेली वेल्यू और MQSOS से जुड़े CRITERIA भी बदले है। जोमैटो, जियो फाइनेंस, टाटा टेक समेत 80 शेयरों की एंट्री संभव है। मौजूदा कई शेयर बाहर हो सकते हैं

                                                                                  SEPTEMBER 02, 2024 / 8:05 AM IST

                                                                                  Stock Market Live Updates:गुजरात गैस में होगा GSPC और GSPL का मर्जर

                                                                                  गुजरात गैस में GSPC और GSPL का मर्जर होगा। GSPC के शेयर होल्डर्स को 305 शेयरों के बदले गुजरात गैस के 10 शेयर मिलेगे। वहीं GSPL के निवेशकों को 13 शेयर पर गुजरात गैस के 10 शेयरमिलेंगे । साथ ही गुजरात गैस के गैस ट्रांसमिशन कारोबार को अलग करके लिस्ट कराया जाएगा।

                                                                                    SEPTEMBER 02, 2024 / 7:58 AM IST

                                                                                    Stock Market Live Updates:Q1 में 5 तिमाहियों में सबसे कमजोर ग्रोथ

                                                                                    इकोनॉमी की रफ्तार सुस्त पड़ी । Q1 में 5 तिमाहियों में सबसे कमजोर रहे, लेकिन मैन्युफैक्चरिंग में तिमाही दर तिमाही 7 परसेंट का उछाल आया है। इधर GST कलेक्शन पिछले साल के मुकाबले10% बढ़कर 1.74 लाख रुपए रहा।

                                                                                      SEPTEMBER 02, 2024 / 7:52 AM IST

                                                                                      Stock Market Live Updates:2047 तक भारत होगा $35 ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी- पीयूष गोयल

                                                                                      CNBC-आवाज़ रियल एस्टेट अवॉर्ड में वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल का बड़ा बयान कहा 2047 तक भारत 35 ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी होगा । उन्होंने PLI को मैन्युफैक्चरिंग में गेमचेंजर बताया और कहा सेमीकंडक्टर में भारत लीडर बनेगा । रियल एस्टेट सेक्टर को इकोनॉमी का ग्रोथ इंजन बताया।

                                                                                        SEPTEMBER 02, 2024 / 7:43 AM IST

                                                                                        Stock Market Live Updates: जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के विनोद नायर की बाजार पर राय

                                                                                        जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के विनोद नायर का कहना है कि ग्लोबल मार्केट वर्तमान में यूएस फेड द्वारा सितंबर में ब्याज दरों में कटौती के संकेत से खुश है। यूएस और भारतीय बाजारों ने हाल ही में अपने उच्चतम स्तर को फिर से हासिल कर लिया है। हालांकि, मजबूत यूएस जीडीपी ग्रोथ, अच्छी खुदरा बिक्री और आगामी यूएस जॉब क्लेम स्थिर रहने की उम्मीद के कारण डॉलर मजबूत हो रहा है, जिससे भविष्य में ब्याज दरों में मामूली कटौती ही हो सकती। हालांकि घरेलू बाजार वर्तमान में जोश में दिख रहा है। लेकिन भारतीय Q1 जीडीपी ग्रोथ मध्यम रहने की उम्मीद है। ऐसे में प्रीमियम वैल्यूएशन और बाजार में किसी नए ट्रिगर्स के आभाव से वैल्यू स्टॉक में और तेजी देखने को मिल सकती है।

                                                                                          SEPTEMBER 02, 2024 / 7:39 AM IST

                                                                                          Stock Market Live Updates: क्रूड 3% से ज्यादा फिसला

                                                                                          OPEC PLUS देशों से सप्लाई बढ़ने की उम्मीद से क्रूड में तेज गिरावट देखने को मिल रहा है। इसका भाव 3% से ज्यादा फिसलकर 77 डॉलर के नीचे आया है। OMCs, पेंट और एविएशन शेयरों में एक्शन संभव है।

                                                                                            SEPTEMBER 02, 2024 / 7:38 AM IST

                                                                                            Stock Market Live Updates:मिली-जुली रही अगस्त में ऑटो बिक्री

                                                                                            अगस्त में गाड़ियों की बिक्री मिली-जुली रही। मारुति ने अनुमान से कहीं ज्यादा 1.81 लाख कारें बेची है। वहीं टाटा मोटर्स की SALES उम्मीद से थोड़ी कम रही। , लेकिन हीरो मोटर्स और TVS मोटर की 2-WHEELER बिक्री अच्छी रही।

                                                                                              SEPTEMBER 02, 2024 / 7:24 AM IST

                                                                                              Stock Market Live Updates: 30 अगस्त को कैसी रही थी बाजार की चाल

                                                                                              सितंबर सीरीज ने शानदार शुरुआत की थी। सेंसेक्स-निफ्टी नए शिखर पर बंद हुए हैं। सेंसेक्स 231 अंक चढ़कर 82366 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी तेजी का नया रिकॉर्ड बनाते हुए लगातार 12वें दिन बढ़त पर बंद हुआ । आज के बाजार में निफ्टी 84 अंक चढ़कर 25236 पर बंद हुआ ।

                                                                                                SEPTEMBER 02, 2024 / 7:24 AM IST

                                                                                                Stock Market Live Updates- 2 सितंबर का मार्केट लाइव ब्लॉग

                                                                                                सुप्रभात दोस्तों, मनीकंट्रोल के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। हम आपको आज दलाल स्ट्रीट में होने वाले सभी एक्शन को इस मार्केट लाइव ब्लॉग के जरिए बताने की कोशिश करेंगे। भारतीय बाजार और ग्लोबल मार्केट की हलचल पर नजर रखने के लिए हमारे इस लाइव ब्लॉग के जरिए हमारे साथ बने रहें।