Get App

लाइव ब्लॉग

MoneyControl News SEPTEMBER 20, 2024 / 3:41 PM IST

Stock Market Highlights:सेंसेक्स 1360 अंक चढ़ा, निफ्टी 25,800 के करीब हुआ बंद, हरे निशान में रहें सभी सेक्टर

Stock Market Highlights:सेंसेक्स 1359.51 अंक यानी 1.63 फीसदी की बढ़त के साथ 84,544.31 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 375.15 अंक यानी 1.48 फीसदी की बढ़त के साथ 25,790.95 के स्तर पर बंद हुआ

Stock Market Highlights:सेंसेक्स, निफ्टी और निफ्टी बैंक रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुआ। मिडकैप, स्मॉलकैप इंडेक्स में अच्छी तेजी आई । वहीं रियल्टी, ऑटो, मेटल शेयरों में खरीदारी रही। सभी सेक्टर हरे निशान में बंद हुआ। बैंक, ऑटो, कैपिटल गुड्स, एफएमसीजी, पावर , मेटल , टेलीकॉम और रियल्टी इंडेक्स 1-2 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुआ। कारोबार के अंत में सेंसेक्स  1359.51  अंक यानी  1.63  फीसदी की बढ़

 Stock Market LIVE Updates:इंटरनेशल मार्केट में गोल्ड रिकॉर्ड ऊंचाई पर कारोबार कर रहा है। इंटरनेशल मार्केट में गोल्ड का भाव $2608/ओंस तक पहुंचा है।
Stock Market LIVE Updates:इंटरनेशल मार्केट में गोल्ड रिकॉर्ड ऊंचाई पर कारोबार कर रहा है। इंटरनेशल मार्केट में गोल्ड का भाव $2608/ओंस तक पहुंचा है।
SEPTEMBER 20, 2024 / 3:37 PM IST

Stock Market Highlights:सेंसेक्स, निफ्टी और निफ्टी बैंक रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुआ

सेंसेक्स, निफ्टी और निफ्टी बैंक रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुआ। मिडकैप, स्मॉलकैप इंडेक्स में अच्छी तेजी आई । वहीं रियल्टी, ऑटो, मेटल शेयरों में खरीदारी रही। सभी सेक्टर हरे निशान में बंद हुआ। बैंक, ऑटो, कैपिटल गुड्स, एफएमसीजी, पावर , मेटल , टेलीकॉम और रियल्टी इंडेक्स 1-2 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुआ।

M&M, ICICI Bank, JSW Steel, Coal India और L&T निफ्टी का टॉप गेनर रहा। वहीं Grasim Industries, SBI, IndusInd Bank, TCS और Bajaj Finance निफ्टी का टॉप लूजर रहा।

वहीं बीएसई का मिडकैप इंडेक्स और स्मॉलकैप इंडेक्स 1 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुआ।

कारोबार के अंत में सेंसेक्स 1359.51 अंक यानी 1.63 फीसदी की बढ़त के साथ 84,544.31 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 375.15 अंक यानी 1.48 फीसदी की बढ़त के साथ 25,790.95 के स्तर पर बंद हुआ।

डॉलर के मुकाबले रुपया आज 12 पैसे मजबूत होकर 83.56 के स्तर पर बंद हुआ।

आज सेंसेक्स के 30 में से 27 शेयरों में तेजी रही जबकि निफ्टी के 50 में से 45 शेयरों में तेजी आई। वहीं निफ्टी बैंक के 12 में से 5 शेयरों में तेजी देखने को मिली।

    SEPTEMBER 20, 2024 / 3:18 PM IST

    Stock Market LIVE Updates:Physics Wallah ने सीरीज B फंडिंग राउंड में जुटाए 21 करोड़ डॉलर

    फिजिक्सवाला (PW) ने अपने सीरीज बी फंडिंग राउंड को पूरा कर लिया है। स्टार्टअप ने इस राउंड में प्राइमरी और सेकेंडरी ट्रांजेक्शंस के माध्यम से 21 करोड़ डॉलर जुटाए हैं। हॉर्नबिल कैपिटल की अगुवाई में इस राउंड में लाइटस्पीड वेंचर पार्टनर्स के साथ-साथ स्टार्टअप के मौजूदा निवेशकों GSV वेंचर्स और वेस्टब्रिज कैपिटल ने भी भाग लिया। इस निवेश के साथ फिजिक्सवाला की पोस्ट-मनी वैल्यूएशन 2.8 अरब डॉलर हो गई है, जो इसकी पिछली वैल्यूएशन 1.1 अरब डॉलर से 2.5 गुना अधिक है। टीचर से उद्यमी बने अलख पांडे ने 2016 में इस स्टार्टअप को शुरू किया था। इसने अपने पहले फंडिंग राउंड में वेस्टब्रिज और GSV वेंचर्स से 10.2 करोड़ डॉलर जुटाए थे।

      SEPTEMBER 20, 2024 / 2:58 PM IST

      Stock Market LIVE Updates:निफ्टी FMCG इंडेक्स रिकॉर्ड ऊंचाई पर

      बाजार में शानदार तेजी देखने को मिल रही है। सेंसेक्स, निफ्टी, बैंक निफ्टी रिकॉर्ड स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी FMCG इंडेक्स रिकॉर्ड ऊंचाई पर कारोबार कर रहा है। वहीं सेंसेक्स में 1,200 प्वाइंट से ज्यादा की तेजी आई है। निफ्टी 25,750 के आसपास कारोबार कर रहा है।

        SEPTEMBER 20, 2024 / 2:46 PM IST

        Stock Market LIVE Updates:ESCORTS में आया 6% का उछाल

        कैपिटल गुड्स, मेटल और ऑटो शेयरों में आज जोरदार तेजी देखने को मिल रही है । तीनों सेक्टर में करीब डेढ़ परसेंट का उछाल आया है। ऑटो शेयरों में ESCORTS 6% से ज्यादा उछाल के साथ वायदा का टॉप गेनर बना है। साथ ही M&M और आयशर में भी रौनक देखने को मिल रही है।

          SEPTEMBER 20, 2024 / 2:42 PM IST

          Stock Market LIVE Updates:सुजलॉन पर क्या है एक्सपर्ट की राय

          एएसएम फ्रेमवर्क से बाहर निकलने के बाद शेयरों में तेजी का रुझान तो है लेकिन स्टॉक्सबॉक्स के टेक्निकल एनालिस्ट कुशल गांधी के मुताबिक इकी स्पीड धीमी हो रही है। रिलेटिव स्ट्रेंथ इंडेक्स (RSI) ने गिरावट का रुझान है जो प्राइस के मुकाबले निगेटिव डाइवर्जेंस का संकेत है। कुशल का कहना है कि इसे 84.30 रुपये के लेवल पर रेजिस्टेंस झेलना पड़ा। इस लेवल पर हाई वॉल्यूम पर इसे वापस लौटना पड़ा। निफ्टी के मुकाबले इसकी रिलेटिव स्ट्रेंथ गिर रही है। ऐसे में कुशल गांधी ने मौजूदा भाव पर इसे खरीदने से बचने की सलाह दी है।

            SEPTEMBER 20, 2024 / 2:22 PM IST

            Stock Market LIVE Updates:सीमेंट कंपनियों पर ब्रोकरेज फर्म की राय

            ब्रोकरेज फर्म ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि सीमेंट कंपनियों (Cement Companies) के इस मार्केट कैपिटलाइजेशन पर कई तरह के सवाल खड़े होते हैं। सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या यह वैल्यूएशन बनी रह सकती है? कोटक के एनालिस्ट्स का कहना है कि इसके लिए सीमेंट कंपनियों की बिक्री अनडिस्काउंटेड आधार पर करीब 20 अरब टन और डिस्काउंटेड बेसिस पर 150 अरब टन से ज्यादा होनी चाहिए। एनालिस्ट्स का कहना है कि इस वॉल्यूम को हासिल करना नामुमकिन है। इंडिया के जीडीपी रेट को देखते हुए इतनी ज्यादा सेल्स की उम्मीद नहीं की जा सकती।

              SEPTEMBER 20, 2024 / 2:10 PM IST

              Stock Market LIVE Updates:एक्सचेंज से जुड़े शेयरों में जोरदार तेजी

              पिछले कुछ दिनों से एक्सचेंज से जुड़े शेयरों में जोरदार तेजी है। इसी कड़ी में BSE भी जमकर दौड़ रहा है। NSE का IPO जल्द आने की अटकलों से फोकस बढ़ा है। को-लोकेशन केस में NSE को SEBI से राहत मिली है। NSE की है। लिस्टिंग BSE में होगी, BSE के लिए फायदेमंद होगा। अनलिस्टेड मार्केट में NSE के भाव में तेज उछाल आया। बीएसई ने इस साल 80 फीसदी का रिटर्न दिया है।

                SEPTEMBER 20, 2024 / 1:49 PM IST

                Stock Market LIVE Updates:Swiggy के IPO के लिए इसी हफ्ते ड्राफ्ट पेपर जमा कर सकती हैं

                स्विगी के इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) से जुड़ी बड़ी खबर आ रही है। कंपनी इस हफ्ते के अंत तक मार्केट रेगुलेटर सेबी (SEBI) के पास अपना आवेदन यानी DRHP (ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस) को जमा कर सकती है। इस मामले से वाकिफ सूत्रों ने मनीकंट्रोल को यह जानकारी दी। DRHP जमा करने के बाद कंपनी का मैनजमेंट, निवेशकों को आकर्षित करने के लिए आने वाले हफ्तों में भारत, अमेरिका और सिंगापुर में रोड शो आयोजित कर सकता है।

                  SEPTEMBER 20, 2024 / 1:35 PM IST

                  Stock Market LIVE Updates:LEMON TREE HOTELS ने श्रीनगर में लाइसेसिंग करार किया

                  LEMON TREE HOTELS ने श्रीनगर में 40 कमरों के होटल के लिए लाइसेंसिंग करार किया है।

                    SEPTEMBER 20, 2024 / 1:18 PM IST

                    Stock Market LIVE Updates:इंटरनेशल मार्केट में गोल्ड रिकॉर्ड ऊंचाई पर

                    इंटरनेशल मार्केट में गोल्ड रिकॉर्ड ऊंचाई पर कारोबार कर रहा है। इंटरनेशल मार्केट में गोल्ड का भाव $2608/ओंस तक पहुंचा है। इस बीच बाजार में शानदार तेजी देखने को मिल रही है। निफ्टी पहली बार 25,800 के पार निकला है। वहीं सेंसेक्स 1200 अंकों की शानदार तेजी देखने को मिल रही है।

                      SEPTEMBER 20, 2024 / 1:05 PM IST

                      Stock Market LIVE Updates: डिफेंस सेक्टर पर ब्रोकरेज की राय

                      ब्रोकरेज फर्म एंटीक ब्रोकिंग ने हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, भारत डायनेमिक्स मझगांव डॉक और गार्डन रीच शिपबिल्डर्स के शेयर को 'Buy' रेटिंग दी है। फर्म का मानना है कि प्रपोजल्स की मंजूरी घरेलू इंडस्ट्री के लिए एक बड़ा मौका और इससे इन डिफेंस कंपनियों को काफी लाभ मिल सकता है।

                        SEPTEMBER 20, 2024 / 1:03 PM IST

                        Stock Market LIVE Updates:डिफेंस शेयरों में तेजी

                        डिफेंस कंपनियों के शेयरों ने आज, 20 सितंबर को शानदार वापसी की।पारस डिफेंस (Paras Defence) और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स (Bharat Electronics) के शेयरों में लगभग 2 प्रतिशत की तेजी देखी गई, जबकि हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स (HAL) ने 2.5 प्रतिशत तक बढ़ गया। भारत डायनेमिक्स (Bharat Dynamics) के शेयरों ने 4 प्रतिशत की छलांग लगाकर 1,166 रुपये के स्तर को छू लिया। वहीं मझगांव डॉक (Mazagon Dock) और गार्डन रीच शिपबिल्डर्स (Garden Reach Shipbuilders) के शेयरों में 8 प्रतिशत की जबरदस्त उछाल आई।

                          SEPTEMBER 20, 2024 / 12:58 PM IST

                          Stock Market LIVE Updates:TCS ने पोलैंड में नया ग्लोबल डिलिवरी सेंटर खोला

                          कंपनी ने पोलैंड में नया ग्लोबल डिलिवरी सेंटर खोला है। ग्लोबल क्लाइंट्स को हाइपर कनेक्टेड सर्विसेज मुहैया कराने के लिए सेंटर खोला है।

                            SEPTEMBER 20, 2024 / 12:31 PM IST

                            TRAI JULY DATA: जुलाई में मोबाइल यूजर्स 9.22 लाख घटे

                            महीने दर महीने आधार पर जुलाई में मोबाइल यूजर्स 9.22 लाख घटे है। जुलाई में JIO ने 7.58 लाख ग्राहक गंवाए है। जबकि BHARTI AIRTEL ने 16.9 लाख ग्राहक गंवाए। वही VODAFONE-IDEA ने 14.13 लाख ग्राहक गंवाए है। जुलाई में BSNL ने 29.47 लाख नए यूजर्स जोड़े है। बता दें कि जुलाई में 1.36 करोड़ ग्राहकों ने नंबर पोर्टिंग के लिए आवेदन किया था।

                              SEPTEMBER 20, 2024 / 12:14 PM IST

                              Stock Market LIVE Updates:TATA MOTORS ने किया इस बैंक के साथ MoU

                              इलेक्ट्रिक वाहनों की फाइनेंसिंग के लिए ESAF SMALL FINANCE BANK के साथ MoU किया है।

                                SEPTEMBER 20, 2024 / 12:10 PM IST

                                Stock Market LIVE Updates:M&M FINANCIAL में 85.47 Lk शेयरों में कई सौदे हुआ

                                85.47 Lk शेयरों में कई सौदे हुआ। लार्ज ट्रेड की वैल्यु `270 करोड़ है।

                                  SEPTEMBER 20, 2024 / 11:50 AM IST

                                  Stock Market LIVE Updates:Indian Overseas Bank के शेयरों में तेजी, 1% से ज्यादा भागा शेयर

                                  Indian Overseas Bank के शेयर 1 फीसदी से ज्यादा की बढ़त के साथ 58.30 रुपये लेकर कामकाज कर रहा है। दरअसल, बैंक को असेसमेंट ईयर 2021-22 के लिए इनकम टैक्स डिपार्टमेंट से 123.9 करोड़ रुपये का रिफंड मिलेगा।

                                    SEPTEMBER 20, 2024 / 11:45 AM IST

                                    Stock Market LIVE Updates:Rane Holdings के शेयर 2% की बढ़त

                                    Rane Holdings के शेयरों में तेजी देखने को मिल रही है। शेयर 2 फीसदी से ज्यादा की तेजी के साथ कामकाज कर रहा है। दरअसल ,कंपनी ने अपने ज्वाइंट वेंचर राणे एनएसके स्टीयरिंग सिस्टम्स (RNSS) में बाकी 51% हिस्सेदारी को भी जापान की एनएसके लिमिटेड से हासिल कर लिया है। अधिग्रहण के बाद, RNSS एक पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी बन गई है और इसका नाम बदलकर राणे स्टीयरिंग सिस्टम्स कर दिया जाएगा

                                      SEPTEMBER 20, 2024 / 11:39 AM IST

                                      Rupee: रुपया दिन के ऊपरी स्तर पर

                                      डॉलर के मुकाबले रुपए में मजबूती नजर आ रही है। और रुपया दिन के ऊपरी स्तर पर कारोबार कर रहा है। डॉलर के मुकाबले रुपए में 18 पैसे की मजबूती देखने को मिली।

                                        SEPTEMBER 20, 2024 / 11:22 AM IST

                                        Stock Market LIVE Updates:ल्यूपिन पर BOFA की राय

                                        BOFA SEC ने ल्यूपिन पर अंडरपरफॉर्म रेटिंग की राय दी है और स्टॉक के लिए 1560 रुपये का लक्ष्य दिया है। ब्रोकरेज फर्म का कहना है कि Mirabegron की अनिश्चितता से ल्यूपिन, जायडस लाइफ पर दबाव देखने को मिलेगा। कोर्ट ऑर्डर आने तक सप्लाई बंद होने की आशंका नहीं है। Mirabegron मामले के चलते छोटी अवधि में चुनौती है।

                                          SEPTEMBER 20, 2024 / 11:18 AM IST

                                          Stock Market LIVE Updates:शिपिंग से जुड़े डिफेंस शेयरों में एक्शन

                                          शिपिंग से जुड़े डिफेंस शेयरों में आज जोरदार एक्शन देखने को मिल रहा है। कोचीन शिपयार्ड, मझगांव डॉक, गार्डनरीच 5-5 परसेंट तक ऊपर कारोबार कर रहे है।

                                            SEPTEMBER 20, 2024 / 10:59 AM IST

                                            Stock Market Live Updates:बोनस शेयर के एलान से RITES 7% ऊपर

                                            बोनस शेयर के एलान से RITES 7 परसेंट ऊपर कारोबार कर रहा है। इधर FUND RAISING की खबरों से मैनकाइंड फार्मा लाइफ हाई पर पहुंचा है। जोमैटो भी 3 परसेंट की तेजी के साथ शिखर पर पहुंचा है।

                                              SEPTEMBER 20, 2024 / 10:48 AM IST

                                              Stock Market Live Updates: रिकॉर्ड ऊंचाई पर सेंसेक्स- निफ्टी, बैंक निफ्टी

                                              निफ्टी रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा है। निफ्टी नए शिखर पर है और यह पहली बार 25,650 के पार निकला है। सेंसेक्स नए शिखर पर है और पहली बार 84,100 के पार निकला है। निफ्टी बैंक ने भी नया रिकॉर्ड बनाया है। सेंसेक्स के 30 में से 29 शेयरों में खरीदारी देखने को मिल रही है जबकि निफ्टी के 50 में से 43 शेयरों में बढ़त देखी जा रही है। वहीं निफ्टी बैंक के 12 में से 10 शेयरों में तेजी आई है।

                                                SEPTEMBER 20, 2024 / 10:41 AM IST

                                                Stock Market Live Updates:ITD Cementation का शेयर 17% चढ़ा

                                                आईटीडी सीमेंटेशन इंडिया के शेयरों में आज, 20 सितंबर को 17 फीसदी से अधिक की भारी तेजी देखी गई। यह तेजी इस खबर के बाद आई कि उद्योगपति गौतम अदाणी की अगुआई वाला अदाणी ग्रुप (Adani Group) इस कंपनी की 46.64% हिस्सेदारी खरीदने की योजना बना रहा है। इस हिस्सेदारी को कंपनी के प्रमोटर से खरीदा जाएगा।

                                                पूरी खबर यहां पढ़े- Adani Group खरीद सकती है इस कंपनी में हिस्सेदारी! शेयर बना रॉकेट, 17% से अधिक की तेजी

                                                  SEPTEMBER 20, 2024 / 10:18 AM IST

                                                  Stock Market Live Update:वोडा-आयडिया में गिरावट जारी, शेयर 5% टूटा

                                                  वोडा-आयडिया के शेयर में आज भी गिरावट जारी है। शेयर आज भी करीब 5 परसेंट टूटकर 10 रुपए के नीचे फिसला है। पिछले 1 महीने शेयर करीब 40 परसेंट टूटा है।

                                                    SEPTEMBER 20, 2024 / 10:13 AM IST

                                                    Stock Market Live Update:रिकॉर्ड ऊंचाई पर सेंसेक्स-बैंक निफ्टी

                                                    रिकॉर्ड ऊंचाई पर सेंसेक्स-निफ्टी बैंक कारोबार कर रहे है। 4 जुलाई के बाद निफ्टी बैंक नए शिखर पर पहुंचा है। निफ्टी बैंक ने 53,398 का नया स्तर छुआ है। वहीं सेंसेक्स पहली बार 83,800 के पार निकला है। इस बीच निफ्टी भी 25560 के ऊपर कारोबार कर रहा हैं।

                                                      SEPTEMBER 20, 2024 / 9:57 AM IST

                                                      Stock Market LIVE Updates:IIFL Finance के शेयरों में 11% की तेजी

                                                      आईआईएफल फाइनेंस के शेयर में आज 20 सितंबर को शुरुआती कारोबार में बड़ा उछाल देखने को मिला। कंपनी के शेयर 11% से अधिक उछलकर 560.60 रुपये के अपने इंट्राडे हाई पर पहुंच गए। यह तेजी इस खबर के बाद आई कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने कंपनी के गोल्ड लोन बिजनेस पर लगी पाबंदियों को हटा लिया है। इसके साथ ही IIFL Finance को फिर से गोल्ड लोन मंजूर करने, बांटने और बेचने की इजाजत मिल गई है। यह फैसला तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।

                                                        SEPTEMBER 20, 2024 / 9:50 AM IST

                                                        Stock Market LIVE Updates: चंदन तपारिया की निफ्टी पर रणनीति

                                                        मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के प्रमुख (डेरिवेटिव्स एंड टेक्निकल्स, वेल्थ मैनेजमेंट) चंदन तपारिया ने 25,300 और फिर 25,150 के सपोर्ट पर 25.700 और फिर 25,850 के टारगेट के लिए गिरावट पर खरीदारी की सलाह दी है। अपसाइड इसे 25,700 और 25,850 पर रेजिस्टेंस झेलना पड़ सकता है। चंदन का कहना है कि पिछले पांच कारोबारी दिनों से मार्केट 300 प्वाइंट्स की रेंज में ऊपर-नीचे हो रहा है और अधिकतर दिन साइडवेज रहा। हालांकि मार्केट में बुलिश रुझान बना हुआ है और वीकली टाइम फ्रेम में हायर-हाई स्ट्रक्चर बना हुआ है।

                                                          SEPTEMBER 20, 2024 / 9:18 AM IST

                                                          Market Open: बाजार की मजबूत शुरुआत

                                                          बाजार में बढ़त देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 315.13 अंक यानी 0.37 फीसदी की बढ़त के साथ 83,486.09 के स्तर पर कारोबार कर रहा। वहीं निफ्टी 89.80 अंक यानी 0.35 फीसदी की बढ़त के साथ 25,518.00 के स्तर पर कारोबार कर रहा।

                                                            SEPTEMBER 20, 2024 / 9:06 AM IST

                                                            Rupee Open: 5 पैसे मजबूत खुला रुपया

                                                            डॉलर के मुकाबले रुपया 5 पैसे मजबूत होकर खुला है। रुपया 83.68/$ के मुकाबले 83.63/$ पर खुला है।

                                                              SEPTEMBER 20, 2024 / 9:04 AM IST

                                                              Market At Pre-Open:प्री-ओपनिंग में बाजार में दिखी बढ़त

                                                              प्री-ओपनिंग में बाजार में बढ़त देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 467.16 अंक यानी 0.57 फीसदी की बढ़त के साथ 83,611.04 के स्तर पर कारोबार कर रहा। वहीं निफ्टी 72.05 अंक यानी 0.26 फीसदी की बढ़त के साथ 25,482.30 के स्तर पर कारोबार कर रहा।

                                                                SEPTEMBER 20, 2024 / 8:55 AM IST

                                                                Stock Market Live Updates:वोडाफोन आइडिया पर ब्रोकरेज की राय बंटी

                                                                सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद वोडाफोन आइडिया पर ब्रोकरेज की राय बंटी है। ढाई रुपए के टारगेट पर GOLDMAN SACHS कायम है। जबकि USB ने कहा-AGR झटके के बावजूद 12 रुपए की रेंज में शेयर की फेयर वैल्यू है।

                                                                  SEPTEMBER 20, 2024 / 8:40 AM IST

                                                                  Stock Market Live Updates: निफ्टी पर अनुज सिंघल की रणनीति

                                                                  अनुज सिंघल ने निफ्टी पर आज की रणनीति पर बात करते हुए कहा कि निफ्टी का पहला रजिस्टेंस 25,500-25,550 (ऑप्शन के मुताबिक) रहा है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 25,600-25,650 (All-time high) पर है। पहला सपोर्ट 25,350-25,400 (कल का निचला स्तर, ऑप्शन के मुताबिक) पर है जबकि बड़ा सपोर्ट 25,150-25,250 (सबसे अहम स्तर) पर है। लॉन्ग रहें, 25,250 का सख्त SL (क्लोजिंग) रखें। आज कोई भी नई लॉन्ग पोजीशन नहीं लें। कोई भी नई पोजीशन सख्ती से सिर्फ इंट्राडे के लिए होगी। आखिरी घंटे में फैसला लेंगे कि ट्रेड कैरी करना है या नहीं।

                                                                    SEPTEMBER 20, 2024 / 8:39 AM IST

                                                                    Stock Market Live Updates: निफ्टी बैंक पर अनुज सिंघल की रणनीति

                                                                    निफ्टी के मुकाबले निफ्टी बैंक एक पायदान बेहतर नजर आ रहा है। बैंक निफ्टी का पहला रजिस्टेंस 53,350-53,400 (All time high) पर है। बड़ा रजिस्टेंस 53,500-53,692 (ऑप्शन के मुताबिक) पर है। लॉन्ग रहें, 52,850 का सख्त SL (क्लोजिंग) पर रखें। पहला सपोर्ट 52,850-52,900 (कल का निचला स्तर) पर है। बड़ा सपोर्ट 52,500-52,750 (ऑप्शन के मुताबिक) है। नई पोजीशन के लिए पहले घंटे का इंतजार करें और फिर फैसला लें।

                                                                      SEPTEMBER 20, 2024 / 8:27 AM IST

                                                                      Stock Market Live Updates:रेलिगेयर ब्रोकिंग के अजीत मिश्रा की बाजार पर राय

                                                                      रेलिगेयर ब्रोकिंग के अजीत मिश्रा का कहना है कि बाजार में उतार-चढ़ाव भरे एक्सपायरी सेशन में लगभग कोई बदलाव नहीं हुआ, जिससे बाजार में कायम हालिया रुझान जारी रहा। आज का मार्केट एक्शन अमेरिकी बाजारों में दरों में कटौती के प्रति दिखी प्रतिक्रिया के मुताबिक रहा। इससे आगे भी मुनाफावसूली होने के संकेत मिलते हैं। हालांकि, 25,100-25,200 के आसपास निफ्टी के लिए मजबूत सपोर्ट है। इससे गिरावट सीमित रहने की संभावना है। बैंकिंग और फाइनेंशियल सेक्टर मजबूती दिखा रहे हैं, जबकि दूसरे सेक्टर मिश्रित रुझानों के साथ कारोबार कर रहे हैं। ट्रेडरों को दोनों तरफ की पोजीशन बनाए रखने और इंडेक्स दिग्गजों पर फोकस करने की सलाह होगी।

                                                                        SEPTEMBER 20, 2024 / 8:18 AM IST

                                                                        Stock Market Live Updates:NTPC करेगा 21000 करोड़ रुपये का निवेश

                                                                        NTPC के बोर्ड ने करीब 21000 करोड़ रुपये के निवेश की मंजूरी दी है। सिपत सुपर थर्मल पावर में 9800 तो दारीपल्ली प्लांट में 11 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का इन्वेस्टमेंट होगा।

                                                                          SEPTEMBER 20, 2024 / 8:14 AM IST

                                                                          Stock Market Live Updates:प्रोग्रेसिव शेयर्स के निदेशक आदित्य गग्गर की बाजार पर राय

                                                                          प्रोग्रेसिव शेयर्स के निदेशक आदित्य गग्गर का कहना है कि FOMC द्वारा 50bps की दर कटौती का स्वागत करते हुए, भारतीय इक्विटी ने वीकली एक्सपायरी वाले दिन की शुरुआत 25,500 के नए उच्च स्तर पर मजबूती के साथ की। लेकिन, एक बार फिर ब्रॉडर मार्केट ने बाजार सेंटीमेंट को प्रभावित किया और मिड और स्मॉलकैप शेयरों में भारी गिरावट के चलते इंडेक्स फिसल गया। हालांकि निफ्टी 38.25 अंकों की बढ़त के साथ 25,415.80 के स्तर पर बंद होने में कामयाब रहा। अलग-अलग सेक्टरों में, FMCG सबसे ज़्यादा तेजी में रहा। उसके बाद बैंक निफ्टी और रियल्टी का नंबर रहा, जबकि मीडिया और पीएसयू बैंकों में सबसे ज़्यादा गिरावट आई। मिड और स्मॉलकैप में 0.67 फीसदी और 1.26 फीसदी की गिरावट आई और इन्होंने निफ्टी से कमजोर प्रदर्शन किया।

                                                                          निफ्टी ने आरएसआई में संभावित बियरिश डाइवर्जेंस के साथ रिकॉर्ड स्तरों पर शूटिंग स्टार कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया है। इंडेक्स की कंसोलीडेशन रेंज 25,300-25,500 है और इस रेंज के किसी भी तरफ ब्रेकआउट मिलने पर बाजार की दिशा साफ होगी।

                                                                            SEPTEMBER 20, 2024 / 8:05 AM IST

                                                                            Stock Market Live Updates:IIFL फाइनेंस फिर से दे सकेगी गोल्ड लोन

                                                                            IIFL फाइनेंस को बड़ी राहत मिली है। RBI ने गोल्ड लोन देने पर लगी पाबंदियां हटाई है। बता दें कि आरबीआई ने 4 मार्च को रोक लगाई थी।

                                                                              SEPTEMBER 20, 2024 / 8:04 AM IST

                                                                              Stock Market Live Updates:क्रूड और सोने में मजबूती

                                                                              इजरायल-हिजबुल्लाह तनाव बढ़ने से क्रूड कीमतों में उछाल आया है। ब्रेंट का भाव 75 डॉलर के करीब पहुंचा। उधर फेड से रेट कट के बाद सोने में भी मजबूती देखने को मिल रही है। COMEX GOLD 2600 डॉलर के ऊपर कारोबार कर रह रहा है।

                                                                                SEPTEMBER 20, 2024 / 8:01 AM IST

                                                                                Stock Market Live Updates:19 सितंबर को कैसी रही थी बाजार की चाल

                                                                                19 सितंबर को भारतीय इक्विटी इंडेक्सों में मजबूती देखने को मिली और निफ्टी आज 25,400 के आसपास रहा। आज के कारोबारी सत्र में बैंक, एफएमसीजी और रियल्टी कंपनियों ने बढ़त देखने को मिली। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 236.57 अंक या 0.29 फीसदी बढ़कर 83,184.80 पर और निफ्टी 38.25 अंक या 0.15 फीसदी बढ़कर 25,415.80 पर बंद हुआ।

                                                                                  SEPTEMBER 20, 2024 / 8:00 AM IST

                                                                                  मार्केट लाइव ब्लॉग

                                                                                  सुप्रभात दोस्तों, मनीकंट्रोल के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। हम आपको आज दलाल स्ट्रीट में होने वाले सभी एक्शन को इस मार्केट लाइव ब्लॉग के जरिए बताने की कोशिश करेंगे। भारतीय बाजार और ग्लोबल मार्केट की हलचल पर नजर रखने के लिए हमारे इस लाइव ब्लॉग के जरिए हमारे साथ बने रहें।