Get App

लाइव ब्लॉग

MoneyControl News SEPTEMBER 24, 2024 / 3:37 PM IST

Stock Market Highlights: सेंसेक्स-निफ्टी की फ्लैट रही क्लोजिंग, मेटल, पावर शेयर चमके, एफएमसीजी शेयर फिसले

Stock Market Highlights:सेक्टोरल फ्रंट पर देखें तो मेटल इंडेक्स 3 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुआ। ऑयल एंड गैस इंडेक्स में 0.5 फीसदी, पावर इंडेक्स 1.5 फीसदी की बढ़त रही। वहीं दूसरी तरफ पीएसयू बैंक इंडेक्स , एफएमसीजी और टेलीकॉम इंडेक्स 0.5-1 फीसदी की गिरावट लेकर बंद हुए

Stock Market Highlights:रिकॉर्ड ऊंचाई के बाद बाजार ऊपरी स्तर से फिसला है। सेंसेक्स, निफ्टी ऊपरी स्तर से फिसकर बंद हुआ। हालांकि इंट्रा-डे में निफ्टी पहली बार 26,000 के पार निकला था। मिडकैप इंडेक्स नए शिखर पर बंद हुआ। मिडकैप इंडेक्स लगातार तीसरे दिन बढ़त पर बंद हुआ। मेटल, PSE, एनर्जी शेयरौं में खरीदारी रही जबकि IT, ऑटो, तेल-गैस इंडेक्स बढ़त पर बंद हुए। FMCG, रियल्टी, बैंकिंग शेयरों

Stock Market Live Updates:मोतीलाल ओसवाल ने वोडाफोन आइडिया पर "Neutral"रेटिंग की राय दी है और स्टॉक के लिए 12 रुपये का लक्ष्य दिया है।
Stock Market Live Updates:मोतीलाल ओसवाल ने वोडाफोन आइडिया पर "Neutral"रेटिंग की राय दी है और स्टॉक के लिए 12 रुपये का लक्ष्य दिया है।
SEPTEMBER 24, 2024 / 3:37 PM IST

Stock Market Highlights: सेंसेक्स-निफ्टी की फ्लैट रही क्लोजिंग

रिकॉर्ड ऊंचाई के बाद बाजार ऊपरी स्तर से फिसला है। सेंसेक्स, निफ्टी ऊपरी स्तर से फिसकर बंद हुआ। हालांकि इंट्रा-डे में निफ्टी पहली बार 26,000 के पार निकला था। मिडकैप इंडेक्स नए शिखर पर बंद हुआ। मिडकैप इंडेक्स लगातार तीसरे दिन बढ़त पर बंद हुआ। मेटल, PSE, एनर्जी शेयरौं में खरीदारी रही जबकि IT, ऑटो, तेल-गैस इंडेक्स बढ़त पर बंद हुए। FMCG, रियल्टी, बैंकिंग शेयरों में दबाव रहा।

Tata Steel, Hindalco Industries, Power Grid Corp, Tech Mahindra और Adani Enterprises निफ्टी का सबसे बड़ा गेनर रहा। जबकि SBI Life Insurance, HUL, Grasim Industries, UltraTech Cement और Shriram Finance निफ्टी का सबसे बड़ा लूजर रहा।

सेक्टोरल फ्रंट पर देखें तो मेटल इंडेक्स 3 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुआ। ऑयल एंड गैस इंडेक्स में 0.5 फीसदी, पावर इंडेक्स 1.5 फीसदी की बढ़त रही। वहीं दूसरी तरफ पीएसयू बैंक इंडेक्स , एफएमसीजी और टेलीकॉम इंडेक्स 0.5-1 फीसदी की गिरावट लेकर बंद हुए।

बीएसई का मिडकैप इंडेक्स और स्मॉलकैप इंडेक्स की सपाट क्लोजिंग हुई।

कारोबार के अंत में सेंसेक्स 14.57 अंक यानी 0.02 फीसदी की गिरावट के साथ 84,914.04 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 1.35 अंक यानी 0.01 फीसदी की गिरावट के साथ 25,940.40 के स्तर पर बंद हुआ।

    SEPTEMBER 24, 2024 / 3:29 PM IST

    Stock Market LIVE Updates:SEBI ने FPIs रजिस्ट्रेशन आसान बनाने के लिए कंसल्टेशन पेपर जारी किया

    FPIs रजिस्ट्रेशन आसान बनाने के लिए ड्राफ्ट सर्कुलर पर कंसल्टेशन पेपर जारी किया है। FPI कंसल्टेशन पेपर पर 15 अक्टूबर तक राय मांगी है।

      SEPTEMBER 24, 2024 / 3:28 PM IST

      Stock Market LIVE Updates:आज दूरसंचार मंत्री के साथ बैठक होगी, बैठक में AGR का मुद्दा उठा सकती हैं कंपनियां- EXCLUSIVE

      आज दूरसंचार मंत्री के साथ बैठक होगी। बैठक में आकाश अंबानी शामिल हो सकते हैं। टेलीकॉम कंपनियां AGR का मुद्दा उठा सकती हैं। कंपनी बैठक में AGR का मुद्दा उठा सकती हैं। SC ने AGR पर क्यूरेटिव याचिका खारिज किया है। सरकार कंपनियों की मांग पर विचार कर सकती है । AGR राहत पर कंपनियों की अभी तक कोई मांग नहीं है। सूत्रों के मुताबिक कंपनियों की सरकार के सामने अबतक कोई मांग नहीं है।

        SEPTEMBER 24, 2024 / 3:16 PM IST

        Stock Market LIVE Updates:TATA MOTORS ने लॉन्च Nexon iCNG और Nexon.ev 45 kWh

        Nexon iCNG और Nexon.ev 45 kWh लॉन्च किया है। Nexon iCNG की शुरुआती कीमत `8.99 लाख रुपये है। Nexon.ev 45 kWh की शुरुआती कीमत `13.99 लाख रुपये है।

          SEPTEMBER 24, 2024 / 2:46 PM IST

          Stock Market LIVE Updates:पंजाब नेशनल बैंक का शेयर 2.5% टूटा

          पंजाब नेशनल बैंक के शेयरों में आज 24 सितंबर को करीब 2.5 फीसदी तक की गिरावट देखी गई। यह स्टॉक BSE पर इस समय 2.29 फीसदी गिरकर 108.95 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा है। दरअसल, बैंक ने 23 सितंबर को अपना क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट (QIP) लॉन्च किया है। इसके तहत करेंट मार्केट प्राइस से डिस्काउंट पर शेयर ऑफर किए गए हैं। यही वजह है कि आज बैंक के शेयरों में बिकवाली हो रही है।

            SEPTEMBER 24, 2024 / 2:41 PM IST

            Stock Market LIVE Updates:टाटा ग्रुप के शेयरों में शानदार तेजी

            टाटा ग्रुप के शेयरों में शानदार तेजी देखने को मिल रही है। टाटा स्टील, टाटा पावर, टाटा केमिकल में 2 से 5 परसेंट तक उछाल आया है। टाटा एलेक्सी और टाटा कॉम भी 1 परसेंट से ज्यादा ऊपर निकले है।

              SEPTEMBER 24, 2024 / 2:29 PM IST

              Stock Market LIVE Updates:FMCG शेयरों में दबाव

              FMCG शेयरों में आज कमजोरी देखने को मिल रही है। पाम ऑयल के दाम 2.5 साल की ऊंचाई पर पहुंचे है। भारतीय कंपनियों ने पाम ऑयल की 1 लाख मीट्रिक टन डिलीवरी कैंसिल की है।

                SEPTEMBER 24, 2024 / 2:19 PM IST

                Stock Market LIVE Updates:IEX के शेयरों में 12% की गिरावट, इस वजह से टूटा शेयर

                IEX के शेयरों में आज 24 सितंबर को भारी गिरावट देखी गई। कंपनी के शेयर 12 से अधिक गिरकर 209.05 रुपये के स्तर तक आ गए। यह गिरावट इस खबर के बाद आई कि सरकार पावर एक्सचेंजों के लिए मार्केट कंपलिंग (Market Coupling) लागू करने की योजना बना रही है। मार्केट कंपलिंग एक मॉडल है, जिसके तहत सभी पावर एक्सचेंजों पर खरीद और बिक्री की आने वाली बिक्रियों को एक जगह इकठ्ठा करके मिलाया जाता है और उसके आधार पर एक समान मार्केट क्लियरिंग प्राइस (MCP) तय किया जाता है।

                  SEPTEMBER 24, 2024 / 2:05 PM IST

                  Stock Market LIVE Updates:M&M की VW India में हिस्सेदारी खरीदने की तैयारी

                  महिंद्रा ग्रुप (Mahindra Group) ने एक बार से फिर से कहा कि कंपनी भारत में जर्मनी की फॉक्सवैगन ग्रुप (VW Group) के साथ सहयोग बढ़ाने के मौकों की तलाश कर रही है। कंपनी का यह बयान ऐसे समय में आया है, जब महिंद्रा एंड महिंद्रा भारत में कंपनी के कारोबार की कुछ हिस्सेदारी खरीद सकता है। कंपनी ने शेयर बाजारों को भेजे एक बयान में कहा, "महिंद्रा और फॉक्सवैगन ग्रुप ने सहयोग की संभावनाओं को बढ़ाने के लिए तमाम अवसरों की तलाश जारी रखा है।" इन अटकलों के बीच, महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयरों में पिछले 5 कारोबारी सत्र के दौरान 10 फीसदी से अधिक की तेजी आई है।

                    SEPTEMBER 24, 2024 / 1:54 PM IST

                    Stock Market Live Updates:कल्याण ज्वेलर्स पर HSBC

                    ब्रोकरेज फर्म HSBC ने कल्याण ज्वेलर्स पर Buy कॉल दी है और स्टॉक के लिए 810 रुपये प्रति शेयर का टारगेट सेट किया है। ब्रोकरेज फर्म का कहना है कि कंपनी वैल्यू क्रिएशन की राह पर आगे बढ़ रही है। नेटवर्क विस्तार से वैल्यू क्रिएशन को सपोर्ट मिलेगा। तेज ग्रोथ का फायदा कंपनी को मिलेगा।

                      SEPTEMBER 24, 2024 / 1:00 PM IST

                      Stock Market Live Updates:Vodafone Idea पर Motilal Oswal की राय

                      मोतीलाल ओसवाल ने वोडाफोन आइडिया पर "Neutral"रेटिंग की राय दी है और स्टॉक के लिए 12 रुपये का लक्ष्य दिया है। मोतीलाल ओसवाल का कहना है कि Q4 के बाद सब्सक्राइबर में बदलाव का दौर का खत्म होगा। Q3 में कैपेक्स रोलआउट शुरू होने के बाद सब्सक्राइबर चर्न कम होने की उम्मीद है। 7-8 हफ्तों में ₹35,000 करोड़ कर्ज चुकाने के लिए जुटाएगी।

                        SEPTEMBER 24, 2024 / 12:44 PM IST

                        Stock Market Live Updates:Apollo Sindoori Hotels के शेयर 20% चढ़े

                        अपोलो सिंदूरी होटल्स के शेयरों में आज 24 सितंबर को 20 प्रतिशत की भारी तेजी आई और इसने अपनी अपर सर्किट सीमा को छू लिया। यह तेजी कंपनी के एक बयान के बाद आई, जिसमें उसने मौजूदा वित्त वर्ष के दौरान मजबूत रेवेन्यू अनुमानों के साथ लंबी-अवधि की ग्रोथ योजनाओं का खुलाया किया। इसके चलते कंपनी के शेयरों में आज खरीदारी की होड़ दिखी।

                          SEPTEMBER 24, 2024 / 12:36 PM IST

                          Stock Market Live Updates:असित सी मेहता इन्वेस्टमेंट इंटरमीडिएट्स के रोहन शाह की निफ्टी पर स्ट्रैटजी

                          असित सी मेहता इन्वेस्टमेंट इंटरमीडिएट्स में तकनीकी विश्लेषक रोहन शाह का कहना है कि निफ्टी अपनी तेजी को रिकॉर्ड-उच्च स्तरों तक ले गया। हमें उम्मीद है कि एबीसीडी हार्मोनिक पैटर्न और दूसरे बाहरी फिबोनाची अनुपातों के पीआरजेड (संभावित रिवर्सल जोन) के साथ मिल कर निफ्टी की तेजी 26,250-26,300 की ओर जारी रहेगी। इस स्तर से ऊपर बने रहने पर निफ्टी के लिए 27,000 की ओर बढ़ने का रास्ता खुल जाएगा।

                            SEPTEMBER 24, 2024 / 12:19 PM IST

                            Stock Market Live Updates:Osel Devices के शेयर 24% प्रीमियम पर हुए लिस्ट

                            ओसेल डिवाइसेज के शेयरों की लिस्टिंग अच्छी रही। कंपनी के स्टॉक्स 24 सितंबर को एनएसई एसएमई प्लेटफॉर्म पर 24 फीसदी प्रीमियम के साथ 198 रुपये पर लिस्ट हुए। कंपनी ने आईपीओ में प्रति शेयर 160 रुपये के प्राइस पर स्टॉक एलॉट किए थे। हालांकि, लिस्टिंग ग्रे मार्केट में चल रही कीमत के मुकाबले कम प्राइस पर हुई। ग्रे मार्केट में कंपनी के शेयरों का प्राइस करीब 63 फीसदी प्रीमियम पर चल रहा था।

                              SEPTEMBER 24, 2024 / 12:10 PM IST

                              Stock Market Live Updates:GMR पावर पर Emkay

                              ब्रोकरेज फर्म Emkay ने GMR पावर Buy कॉल दी है और स्टॉक के लिए 180 रुपये प्रति शेयर का टारगेट सेट किया है। ब्रोकरेज ने कहा कि बुल केस में 205 रुपये प्रति शेयर का टारगेट हासिल हो सकता है। कोर थर्मल एसेट का प्रदर्शन पीक के करीब पहुंचा। 90% क्षमता के लिए पावर परचेज एग्रीमेंट, कर्ज में सुधार देखने को मिला है। स्मॉर्ट मीटर कॉन्ट्रैक्ट, मोनेटाइजेश से वैल्यू को सपोर्ट मिला। विवाद निपटारे से भी वैल्यू को सपोर्ट मिल रहा है।

                                SEPTEMBER 24, 2024 / 11:46 AM IST

                                Stock Market Live Updates:FUSION FIN पर सीएलएसए

                                घरेलू ब्रोकरेज फर्म सीएलएसए (CLSA) ने स्टॉक को "Outperform" से हटाकर "Underperform"रेटिंग की राय दी है और टारगेट प्राइस में भी कटौती की है। सीएलएसए का कहना है कि Q2 में क्रेडिट कॉस्ट ज्यादा रहने की आशंका जताई थी। कलेक्शन एफिशिएंसी में सुधार नहीं हुआ। Q1 में भी कलेक्शन एफिशिएंसी में गिरावट आई थी। पिछले 2 महीने से कलेक्शन एफिशिएंसी में सुधार नहीं हुआ। कंपनी में लीडरशिप और कई अहम बदलाव जारी है। सीएलएसए ने स्टॉक का टारगेट प्राइस 550 रुपये से घटाकर 260 रुपये कर दिया है।

                                  SEPTEMBER 24, 2024 / 11:26 AM IST

                                  Stock Market Live Updates:7% प्रीमियम पर लिस्ट हुआ Deccan Transcon Leasing का शेयर

                                  डेक्कन ट्रांसकॉन लीजिंग के शेयरों की आज घरेलू मार्केट में फीकी एंट्री हुई। इसके आईपीओ को ओवरऑल 102 गुना से अधिक बोली मिली थी। आईपीओ के तहत 108 रुपये के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज NSE SME पर इसकी 116.00 रुपये पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को 7.41 फीसदी का लिस्टिंग गेन (Deccan Transcon Leasing Listing Gain) मिला।

                                    SEPTEMBER 24, 2024 / 11:23 AM IST

                                    Stock Market Live Updates:आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज के जय ठक्कर की बाजार पर राय

                                    आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज के जय ठक्कर का कहना है कि यहां से, मंथली क्लोजिंग के नजरिए से निफ्टी को 26,000 के स्तर के पास रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, अगर यह 26,000 से आगे बढ़ता है तो फिर इसमें 26,200 से 26,400 के स्तर देखने को मिल सकता है। तेजी कायम रहने के लिए निफ्टी का 26,000 से ऊपर का बंद होना जरूरी है। मोमेंटम इंडीकेट MACD (मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डाइवर्जेंस) ऑवरली, डेली और वीकली चार्ट पर मजबूत बाई मोड में है, जो एक सकारात्मक संकेत है। जहां तक ​​डेरिवेटिव डेटा का सवाल है तो 26,000 स्ट्राइक में कॉल साइड पर सबसे अधिक ओपन इंटरेस्ट है, जबकि 25,900 और 25,800 स्ट्राइक में पुट साइड पर भारी बढ़त देखने को मिली है।। पीसीआर (पुट कॉल अनुपात) 1.42 है, जो तेजी का संकेत है, लेकिन यह 1.60 से ऊपर ओवरबॉट जोन में पहुंच सकता है। इसलिए, हालांकि शॉर्ट से मीडियम टर्म का रुझान सकारात्मक है, लेकिन जब तक क्लोजिंग बेसिस पर 26,000 का स्तर निर्णायक रूप से पार नहीं हो जाता, तब तक कुछ मुनाफावसूली और कंसेलीडेशन हो सकता है।

                                      SEPTEMBER 24, 2024 / 11:21 AM IST

                                      Stock Market Live Updates:L&T को 10,000- 15,000 करोड़ रुपये की रेंज में बड़ा ऑर्डर मिला

                                      L&T को 10,000- 15,000 करोड़ रुपये की रेंज में बड़ा ऑर्डर मिला है । एडवांस्ड ग्रिड सिस्टम बनाने के लिए L&T को बड़ा ऑर्डर मिला है।

                                        SEPTEMBER 24, 2024 / 11:02 AM IST

                                        Stock Market Live Updates:33% के मुनाफे पर लिस्ट हुआ Northern Arc Capital का शेयर

                                        Northern Arc Capital के शेयर BSE पर 351 रुपये के भाव पर लिस्ट हुए, जो इसके IPO प्राइस से करीब 33.5 प्रतिशत अधिक है। कंपनी का IPO 263 रुपये प्रति शेयर के भाव पर आया था। इस तरह IPO निवेशकों को पहले ही दिन करीब 33.5 फीसदी का शानदार मुनाफा मिला है।

                                          SEPTEMBER 24, 2024 / 10:54 AM IST

                                          Stock Market Live Updates: FUSION FIN पर सीएलएसए की राय

                                          घरेलू ब्रोकरेज फर्म सीएलएसए (CLSA) ने स्टॉक को "Outperform" से हटाकर "Underperform"रेटिंग की राय दी है और टारगेट प्राइस में भी कटौती की है। सीएलएसए का कहना है कि Q2 में क्रेडिट कॉस्ट ज्यादा रहने की आशंका जताई थी। कलेक्शन एफिशिएंसी में सुधार नहीं हुआ। Q1 में भी कलेक्शन एफिशिएंसी में गिरावट आई थी। पिछले 2 महीने से कलेक्शन एफिशिएंसी में सुधार नहीं हुआ। कंपनी में लीडरशिप और कई अहम बदलाव जारी है। सीएलएसए ने स्टॉक का टारगेट प्राइस 550 रुपये से घटाकर 260 रुपये कर दिया है।

                                            SEPTEMBER 24, 2024 / 10:37 AM IST

                                            Stock Market Live Updates:कैंसर की दवा को मंजूरी, एस्ट्राजेनेका 10% उछला

                                            एस्ट्राजेनिका का शेयर 10 परसेंट ऊपर कारोबार कर रहा है। सेंट्रल ड्रग्स कंट्रोलर से कैंसर की दवा Durvalumab की बिक्री और डिस्ट्रीब्यूशन की मंजूरी के बाद शेयर में जोश देखने कोमिल रहा है।

                                              SEPTEMBER 24, 2024 / 10:22 AM IST

                                              Stock Market Live Updates:चीन में दरों में कटौती की उम्मीद में मेटल भागे

                                              चीन में आधा परसेंट दरों में कटौती की उम्मीद में मेटल शेयरों में जोरदार तेजी देखने को मिल रही है। निफ्टी मेटल इंडेक्स आज का टॉप गेनर है। नेशनल एल्युमिनयम, NMDC, टाटा स्टील, SAIL 5 परसेंट तक ऊपर कारोबार कर रहे है।

                                                SEPTEMBER 24, 2024 / 10:20 AM IST

                                                Stock Market Live Updates:वेस्टर्न कैरियर्स की लिस्टिंग पर हुआ घाटा

                                                वेस्टर्न कैरियर्स के शेयरों की आज घरेलू मार्केट में धांसू एंट्री हुई। इसके आईपीओ को ओवरऑल 31 गुना से अधिक बोली मिली थी। आईपीओ के तहत 172 रुपये के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज BSE पर इसकी 795.00 रुपये और NSE पर 785.00 रुपये पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को 11 फीसदी का लिस्टिंग गेन (Western Carriers Listing Gain) मिला। हालांकि आईपीओ निवेशकों की खुशी थोड़ी ही देर में फीकी हो गई जब शेयर टूट गए। टूटकर BSE पर यह 768.50 रुपये (Western Carriers Share Price) पर आ गया यानी कि आईपीओ निवेशक अब 7.48 फीसदी मुनाफे में हैं।

                                                  SEPTEMBER 24, 2024 / 10:07 AM IST

                                                  Stock Market Live Updates:37% प्रीमियम पर लिस्ट हुआ Arkade Developers का शेयर

                                                  Arkade Developers के शेयरों की आज घरेलू मार्केट में धांसू एंट्री हुई। इसके आईपीओ को ओवरऑल 113 गुना से अधिक बोली मिली थी। आईपीओ के तहत 128 रुपये के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज BSE पर इसकी 175.90 रुपये और NSE पर 175.00 रुपये पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को करीब 37 फीसदी का लिस्टिंग गेन (Arkade Developers Listing Gain) मिला। लिस्टिंग के बाद शेयर और ऊपर चढ़े। उछलकर BSE पर यह 179.50 रुपये (Arkade Developers Share Price) पर पहुंच गया यानी कि आईपीओ निवेशक अब 40.23 फीसदी मुनाफे में हैं।

                                                    SEPTEMBER 24, 2024 / 9:51 AM IST

                                                    Stock Market Live Updates:IIFL Finance पर HSBC की राय

                                                    एचएसबीसी ने IIFL Finance पर होल्ड की रेटिंद दी है। और स्टॉक पर 540 रुपये का लक्ष्य दिया है। रेटिंग अपग्रेड करने के साथ ही टारगेट में भी बड़ी बढ़ोतरी की है। RBI ने गोल्ड लोन कारोबार पर प्रतिबंध को हटा लिया है। प्रतिबंध हटने के बाद कारोबार का सामान्य होना बड़ा फायदेमंद हो सकता है। FY25-27 के लिए EPS अनुमान में 6-16% तक की बढ़ोतरी हुई। मार्च 2024 के निचले स्तरों से अब तक यह स्टॉक 65-70% तक ऊपर है।

                                                      SEPTEMBER 24, 2024 / 9:17 AM IST

                                                      Market Open: सेंसेक्स-निफ्टी गिरावट पर खुला

                                                      बाजार की शुरुआत आज गिरावट के साथ हुई है। सेंसेक्स 199.67 अंक यानी 0.24 फीसदी की गिरावट के साथ 84,728.94 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी 36.35 अंक यानी 0.14 फीसदी गिरकर 25,902.70 के स्तर पर नजर आ रहा है।

                                                        SEPTEMBER 24, 2024 / 9:02 AM IST

                                                        Market At Pre-Open: प्री-ओपनिंग सेंशन में बाजार में दिखा दबाव

                                                        प्री-ओपनिंग सेंशन में बाजार में दबाव देखने को मिला। सेंसेक्स 123.57 अंक यानी 0.08 फीसदी की गिरावट के साथ 84,837.27 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी 180.95 अंक यानी 0.7 फीसदी गिरकर 25,758.10 के स्तर पर नजर आ रहा है।

                                                          SEPTEMBER 24, 2024 / 8:59 AM IST

                                                          Stock Market Live Updates:आदित्य गग्गर की बाजार पर राय

                                                          प्रोग्रेसिव शेयर्स के निदेशक आदित्य गग्गर का कहना है कि मजबूत गैप-अप ओपनिंग के साथ ही इंडेक्स ने आज एक बड़े दायरे में उतार-चढ़ाव किया और अंत में 148.10 अंकों की बढ़त के साथ 25,939.05 के रिकॉर्ड हाई पर बंद हुआ। आज आईटी को छोड़कर दूसरे सभी सक्टरों में बढ़त दर्ज की गई। पीएसयू बैंक और रियल्टी शेयर टॉप प्रदर्शन करने वाले रहे।पिछले 2 कारोबारी सत्रों में आई मजबूत तेजी को देखते हुए इंडेक्स शॉर्ट के लिए काफी ओवरबॉट दिख रहा है। ऐसे में बाजार में मुनाफावसूली देखने को मिल सकती है। अब निफ्टी के लिए 25,800-25,850 के जोन में मजबूत सपोर्ट दिख रहा है। वहीं, दूसरी तरफ 26000 का स्तर एक मनोवैज्ञानिक रजिस्टेंस के रूप में काम कर सकता है।

                                                            SEPTEMBER 24, 2024 / 8:50 AM IST

                                                            Stock Market Live Updates:अनुज सिंघल की निफ्टी बैंक पर रणनीति

                                                            निफ्टी के मुकाबले निफ्टी बैंक एक पायदान बेहतर नजर आ रहा है। निफ्टी बैंक ने कल एंट्री का शानदार मौका भी दिया था। निफ्टी बैंक डे और पोजीशनल दोनों ट्रेडर्स को रिवॉर्ड कर रहा है। निफ्टी बैंक इस हफ्ते 54,500-55,000 के स्तर छू सकता है। लॉन्ग रहें, SL को पिछले दिन के निचले स्तर पर लाते रहें। लॉन्ग सौदों में आज का SL 53,700 पर है। ICICI बैंक में कल करेक्शन हुई, आज लीड कर सकता है। HDFC बैंक काफी मजबूत दिख रहा है।

                                                              SEPTEMBER 24, 2024 / 8:49 AM IST

                                                              Stock Market Live Updates:अनुज सिंघल की निफ्टी पर रणनीति

                                                              अनुज सिंघल ने निफ्टी पर आज की रणनीति पर बात करते हुए कहा कि निफ्टी 26,000 के पास ही निफ्टी खुलेगा। BTST ट्रेड्स में खरीदारी के भाव पर SL रखें। पोजीशनल ट्रेड्स में 25,750 का SL रखें। निफ्टी खुलेगा ही 26,000 के बड़े रजिस्टेंस के पास। 26,000 के ऊपर अगला रजिस्टेंस 26,075-26,100 (ऑप्शन के मुताबिक) है । 26,100 पार हुआ तो 26,200-26,250 भी दिख सकता है। निफ्टी में पहला सपोर्ट 25,750-25,850 पर है जबकि बड़ा सपोर्ट 25,550-25,650 पर है। नई लॉन्ग पोजीशन के लिए पहले सपोर्ट तक की गिरावट का इंतजार करें।

                                                                SEPTEMBER 24, 2024 / 8:28 AM IST

                                                                Stock Market Live Updates:BGR Energy के 440 करोड़ रुपये का कॉन्ट्रैक्ट हुआ रद्द

                                                                चेन्नई मेट्रोपॉलिटन वॉटर सप्लाई & सीवेज बोर्ड ने 440 करोड़ रुपये के कॉन्ट्रैक्ट को रद्द कर दिया है। कंपनी को इस प्रोजेक्ट को पूरा करने में देरी होने की वजह से रद्द किया गया है। इस प्रोजेक्ट के टर्मिनेशन के बाद कंपनी के टर्नओवर और मुनाफे पर असर देखने को मिलेगा।

                                                                  SEPTEMBER 24, 2024 / 8:26 AM IST

                                                                  Stock Market Live Updates:Firstsource ने Ascenos में 100% हिस्सा अधिग्रहण के लिए करार किया

                                                                  कंपनी की ईकाई Firstsource Solutions UK के साथ Ascenos में 100% हिस्सा अधिग्रहण के लिए करार किया है। ये अधिग्रहण 42 मिलियन पाउंड में हो सकता है।कंपनी रिटेल वर्टिकल में रणनीतिक विस्तार योजना के तहत यह करार कर रही है।

                                                                    SEPTEMBER 24, 2024 / 8:17 AM IST

                                                                    Stock Market Live Updates:सोने में तेजी

                                                                    इंटरनेशनल मार्केट में रिकॉर्ड ऊंचाई पर सोना पहुंचा। COMEX पर 2660 डॉलर के करीब दाम पहुंचा है । वहीं US में स्पॉट भाव भी 2634 डॉलर के पार निकला है । मिडिल ईस्ट संकट गहराने और अमेरिका में दरों बड़ी कटौती की उम्मीद से सोने में तेजी आई है।

                                                                      SEPTEMBER 24, 2024 / 8:10 AM IST

                                                                      Stock Market Live Updates: जियोजीत फाइनेंशियल्स के वीके विजयकुमार की बाजार पर राय

                                                                      जियोजीत फाइनेंशियल्स के वीके विजयकुमार के मुताबिक बैंकिंग स्टॉक बाजार की चाल का नेतृत्व कर रहे हैं। इसके पीछे दो मुख्य कारण हैं। पहला, एफआईआई जो इस साल की शुरुआत में नेट सेलर थे, अब खरीदार बन गए हैं। वे बैंकिंग स्टॉक पर ज्यादा फोकस कर रहे हैं। बैंकिंग शेयर इस महंगे बाजार में अभी भी अच्छे भाव पर मिल रहे हैं। दूसरा, वजह यह है कि बैंकों के मार्जिन पर दबाव बनाने वाला क्रेडिट-डिपॉजिट अंतर कम होना शुरू हो गया है। इसके चलते बैंकिंग स्टॉक में एक्युमुलेशन बढ़ गया है

                                                                        SEPTEMBER 24, 2024 / 7:50 AM IST

                                                                        Stock Market Live Updates:Mobikwik और Waaree Energies के IPO को सेबी की हरी झंडी

                                                                        मोबिक्विक (Mobikwik) और वारी एनर्जीज (Waaree Energies) को आईपीओ के जरिए फंड जुटाने के लिए मार्केट रेगुलेटर सेबी की मंजूरी मिल गई है। सेबी ने इन कंपनियों को 19 सितंबर को ऑब्जर्वेशन लेटर जारी किए। ऑब्जर्वेशन लेटर जारी करने का मतलब है कि कंपनी को एक साल के भीतर अपना आईपीओ लॉन्च करना होगा। वन मोबिक्विक सिस्टम्स ने इस साल 4 जनवरी को 700 करोड़ रुपये जुटाने के लिए आईपीओ कागजात दाखिल किए थे।

                                                                          SEPTEMBER 24, 2024 / 7:42 AM IST

                                                                          Stock Market Live Updates:F&O ट्रेडिंग में सावधान, पिछले तीन साल में 93% इंडिविजुअल ट्रेडर्स को घाटा

                                                                          SEBI की रिपोर्ट से खुलासा हुआ है कि पिछले दो साल में F&O में 91% ट्रेडर्स से ज्यादा को घाटा हुआ। सिर्फ 1 फीसदी ट्रेडर्स का मुनाफा 1 लाख के पार हुआ। FPIs और प्रॉप ट्रेडर्स एल्गो ट्रेडिंग से मोटा मुनाफा कमा रहे हैं ।

                                                                            SEPTEMBER 24, 2024 / 7:39 AM IST

                                                                            Stock Market Live Updates:PNB का 2500 करोड़ का QIP लॉन्च

                                                                            CNBC-आवाज की खबर पर मुहर लगी है। पंजाब नेशनल बैंक ने 2500 करोड़ रुपए का QIP लॉन्च किया। 5000 करोड़ रुपए तक भी साइज बढ़ाने का विकल्प खुला। फ्लोर प्राइस से 5% डिस्काउंट पर करीब 104 रुपए INDICATIVE PRICE है।

                                                                              SEPTEMBER 24, 2024 / 7:39 AM IST

                                                                              Stock Market Live Updates:चॉइस ब्रोकिंग के डेरिवेटिव एनालिस्ट मंदार भोजने की बाजार पर राय

                                                                              चॉइस ब्रोकिंग के डेरिवेटिव एनालिस्ट मंदार भोजने का कहना है कि निफ्टी बैंक के चार्ट से जोरदार तेजी के रुझान के संकेत मिल रहे हैं। निजी क्षेत्र के बैंकों में ज्यादा तेजी के रुझान दिख रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि बैंक निफ्टी के लिए तत्काल रजिस्टेंस 54,500 और 55,000 पर है, जबकि नीचे की तरफ इसके लिए 53,000 पर एक बड़ा सपोर्ट दिख रहा है।

                                                                                SEPTEMBER 24, 2024 / 7:37 AM IST

                                                                                Stock Market Live Updates:23 सितंबर को कैसी रही थी बाजार की चाल

                                                                                23 सितंबर को भारतीय इक्विटी सूचकांक लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में बढ़त के साथ बंद हुए और निफ्टी 25,900 से ऊपर जाता दिखा। कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 384.30 अंक या 0.45 फीसदी बढ़कर 84,928.61 पर और निफ्टी 148.05 अंक या 0.57 फीसदी बढ़कर 25,939 पर बंद हुआ। आज लगभग 2274 शेयरों में तेजी आई, 1661 शेयरों में गिरावट आई और 118 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ

                                                                                  SEPTEMBER 24, 2024 / 7:37 AM IST

                                                                                  मार्केट लाइव ब्लॉग

                                                                                  सुप्रभात दोस्तों, मनीकंट्रोल के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। हम आपको आज दलाल स्ट्रीट में होने वाले सभी एक्शन को इस मार्केट लाइव ब्लॉग के जरिए बताने की कोशिश करेंगे। भारतीय बाजार और ग्लोबल मार्केट की हलचल पर नजर रखने के लिए हमारे इस लाइव ब्लॉग के जरिए हमारे साथ बने रहें।