L&T फाइनेंस का शेयर 3.5% टूटा, विदेशी ब्रोकरेज फर्म ने घटा दी रेटिंग, जानें क्या हैं जोखिम

L&T Finance Shares: ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म यूबीएस (UBS) ने एलएंडटी फाइनेंस के शेयरों की रेटिंग घटा दी है। हालांकि उसने शेयर टारगेट प्राइस में 18.6 फीसदी का इजाफा किया है। UBS की इस रिपोर्ट के बाद आज 13 जून को L&T फाइनेंस के शेयरों पर दबाव देखा गया। कारोबार के दौरान शेयर का भाव 3.5 फीसदी से अधिक लुढ़ककर 180.61 रुपये के स्तर तक चला गया

अपडेटेड Jun 13, 2025 पर 1:57 PM
L&T Finance shares: यूबीएस ने L&T फाइनेंस के शेयरों की रेटिंग को 'Buy' से घटाकर 'न्यूट्रल' कर दिया है

L&T Finance Shares: ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म यूबीएस (UBS) ने एलएंडटी फाइनेंस के शेयरों की रेटिंग घटा दी है। हालांकि उसने शेयर टारगेट प्राइस में 18.6 फीसदी का इजाफा किया है। UBS की इस रिपोर्ट के बाद आज 13 जून को L&T फाइनेंस के शेयरों पर दबाव देखा गया। कारोबार के दौरान शेयर का भाव 3.5 फीसदी से अधिक लुढ़ककर 180.61 रुपये के स्तर तक चला गया।

UBS ने L&T फाइनेंस के शेयरों की रेटिंग को 'Buy' से घटाकर 'न्यूट्रल' कर दिया है, लेकिन इसके टारगेट प्राइस को पहले के 177 रुपये से बढ़ाकर 210 रुपये कर दिया है। यह इसके शेयरों में मौजूदा बाजार भाव से करीब 16.2 फीसदी तेजी का अनुमान है।

ब्रोकरेज के मुताबिक, L&T Finance के स्टॉक में बीते कुछ महीनों में अच्छी तेजी देखने को मिली है, जिससे मौजूदा वैल्यूएशन पर रिस्क और रिवार्ड का संतुलन बन गया है। पिछले तीन महीनों में कंपनी के शेयर 39% तक बढ़ चुके हैं। UBS का मानना है कि स्टॉक में MFI (माइक्रो फाइनेंस) सेगमेंट में रिकवरी जैसी तमाम सकारात्मक बातें पहले ही शामिल हो चुकी हैं।


रिपोर्ट में बताया गया है कि L&T Finance का वैल्यूएशन अब अपने एक साल के फॉरवर्ड प्राइस-टू-बुक का 1.7 गुना हो गया है, जो बीते पांच सालों के औसत 1.2 गुना से काफी ऊपर है। ब्रोकरेज ने कहा कि ऐसे में अगर कंपनी के नतीजों में कोई भी कमजोरी दिखी तो शेयर पर दबाव बन सकता है।

UBS ने अनुमान जताया है कि वित्त वर्ष 2025 से 2027 के बीच कंपनी का लोन बुक 20% CAGR की दर से बढ़ेगा, जबकि MFI का हिस्सा 27% से घटकर 24% हो सकता है। साथ ही, मार्जिन सीमित रहने और क्रेडिट लागत 2.4%-2.5% के बीच रहने की संभावना है, जिससे RoA और RoE में सुधार सीमित रह सकता है।

ब्रोकरेज ने कहा कि कंपनी अपने नए डिजिटल इनिशिएटिव्स पर जोर दे रही है, जिसका असर वित्त वर्ष 2026 की दूसरी छमाही में दिखने की उम्मीद है। UBS ने कहा कि वह कंपनी की क्रेडिट क्वालिटी पर बारीकी से नजर बनाए रखेगा। इसके मुताबिक, वित्त वर्ष 2025-2027 के दौरान कंपनी का EPS 16% CAGR और RoE 13% CAGR की दर से बढ़ सकता है।

L&T फाइनेंस के शेयर आज 13 जून को कारोबार के दौरान, 3.8% गिरकर 180.61 रुपये के इंट्राडे लो पर पहुंच गए। सुबह 10:25 बजे कंपनी के शेयर 1.56% गिरकर 184.87 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहे थे। हालांकि इस साल अब तक स्टॉक में करीब 34.2% की तेजी आ चुकी है।

यह भी पढ़ें- Stock Market Crash: शेयर बाजार में इन 5 कारणों से मची तबाही, सेंसेक्स 1300 अंक टूटा, ₹7 लाख करोड़ डूबे

डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।