L&T Shares: ढहते मार्केट में लार्सन एंड टुब्रो (Larsen & Toubro) के शेयरों आज ऐसे दिन ताबड़तोड़ तेजी आई, जब घरेलू मार्केट में हाहाकार मचा हुआ है। घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) लगातार छठे दिन औंधे मुंह गिरे पड़े है। अब एलएंडटी की बात करें तो तेलंगाना सरकार के फैसले पर एलएंडटी के शेयर 4% से अधिक उछल पड़े। इस तेजी का कुछ निवेशकों ने फायदा उठाया लेकिन अब भी यह काफी मजबूत स्थिति में है। आज बीएसई पर यह 2.38% के उछाल के साथ ₹3731.10 पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में यह 4.13% चढ़कर ₹₹3794.70 पर पहुंच गया था।
