Get App

Motilal Oswal के 3 एफएंडओ कॉल्स करायेंगे मोटी कमाई, LTI Mindtree का सस्ता ऑप्शन देगा तगड़ा मुनाफा

NIFTY में 23600, 23700 और 23800 के लेवल्स पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में 23400, 23300 और 23300 के स्तरों पर सबसे ज्यादा पुट राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में आज 49300, 49500 और 49800 के स्तर पर कॉल राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। जबकि सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 49000, 48800 और 48500 के स्तर पर नजर आये

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Jan 10, 2025 पर 2:58 PM
Motilal Oswal के 3 एफएंडओ कॉल्स करायेंगे मोटी कमाई, LTI Mindtree का सस्ता ऑप्शन देगा तगड़ा मुनाफा
LTI Mindtree पर Motilal Oswal की शिवांगी सरडा ने 6200 के स्ट्राइक वाली कॉल में खरीदारी की सलाह दी

Top F&O Calls: बाजार फिलहाल गिर कर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में करीब 100 अंकों की गिरावट और सेंसेक्स में करीब 240 अंकों की कमजोरी देखने को मिली। एफएंडओ की बात करें तो श्रीराम फाइनेंस, टाटा एलेक्सी, REC, अरबिंदो फार्मा, एलएंडटी फाइनेंस, जेके सीमेंट, नवीन फ्लोरीन, हुडको और लॉरस लैब्स के शेयर लाल निशान में नजर आये। जबकि एलटीआई माइंडट्री, टीसीएस, टेक महिंद्रा, विप्रो, परसिस्टेंट सिस्टम्स, आईआरसीटीसी, महानगर गैस, इंफोसिस और मणप्पुरम फाइनेंस के शेयर हरे निशान में नजर आये। इस बीच बाजार के रुख को समझते हुए हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ से बातचीत करते हुए Motilal Oswal की शिवांगी सरडा ने एफएंडओ कॉल्स बताये। उन्होंने इस दौरान कमाई के लिए एक सस्ता ऑप्शन भी सुझाया। जानते हैं उनके बेहतरीन कॉल्स-

Nifty 50 Update: निफ्टी और बैंक निफ्टी पर राइटर्स की रेंज

आज दोपहर के दौरान NIFTY पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 23600, 23700 और 23800 के लेवल्स पर एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 23400, 23300 और 23300 के स्तरों पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं बैंक निफ्टी की बात करें तो निफ्टी बैंक में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 49300, 49500 और 49800 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 49000, 48800 और 48500 के स्तर पर एक्टिव नजर आये।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें