Get App

LTIMindtree के शेयर 4 दिनों में 7% लुढ़के, कंपनी को मिला है टैक्स डिमांड नोटिस

LTIMindtree के शेयरों में पिछले 1 महीने में 5 फीसदी की तेजी आई है। पिछले 6 महीने में इसने 12 फीसदी का रिटर्न दिया है। पिछले एक साल में इसके निवेशकों को 37 फीसदी का रिटर्न मिला है। आईटी कंपनी को मुंबई में अधिकारियों से 206 करोड़ रुपये का GST डिमांड नोटिस मिला है

Curated By: Shubham Singh Thakurअपडेटेड Jan 04, 2024 पर 2:42 PM
LTIMindtree के शेयर 4 दिनों में 7% लुढ़के, कंपनी को मिला है टैक्स डिमांड नोटिस
LTIMindtree के शेयरों में आज 4 जनवरी को 1.75 फीसदी की गिरावट आई है।

LTIMindtree के शेयरों में आज 4 जनवरी को 1.75 फीसदी की गिरावट आई है। यह स्टॉक इस समय 5857.30 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा है। दरअसल, आईटी सर्विस कंपनी को 206 करोड़ रुपये का टैक्स डिमांड नोटिस मिला है। यही वजह है कि आज कंपनी के शेयरों में बिकवाली हो रही है। इस गिरावट के साथ कंपनी का मार्केट कैप 1,73,530.62 करोड़ रुपये पर आ गया है। इसका 52-वीक हाई 6,355 रुपये और 52-वीक लो 4,120 रुपये है। यह स्टॉक पिछले 4 कारोबारी दिनों में करीब 7 फीसदी टूट चुका है।

206 करोड़ रुपये का टैक्स डिमांड नोटिस

आईटी कंपनी को मुंबई में अधिकारियों से 206 करोड़ रुपये का GST डिमांड नोटिस मिला है। कंपनी के एक्सचेंज फाइलिंग के अनुसार टैक्स डिमांड में 9.1 करोड़ रुपये का जुर्माना शामिल है और यह जीरो-रेटेड सप्लाई से इनकार करने से संबंधित है, जिससे आउटपुट IGST की मांग और दिए गए रिफंड को अस्वीकार कर दिया गया।

यह ऑर्डर वस्तु एवं सेवा कर विभाग, मुंबई में राज्य कर उपायुक्त के कार्यालय से प्राप्त हुआ है। कंपनी ने कहा कि जीएसटी डिमांड अमाउंट, इंटरेस्ट और लगाया गया जुर्माना अनुचित है और वह अपने एडवाइजर्स के परामर्श से ऑर्डर के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करेगी। आदेश के कारण कंपनी की वित्तीय स्थिति या संचालन पर कोई प्रभाव पड़ने की संभावना नहीं है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें