दिग्गज ऑटो कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) की घरेलू ट्रैक्टर की बिक्री फरवरी में सालाना आधार पर 30% बढ़ी। जबकि कुल मिला कर ट्रैक्टर बिक्री सालाना आधार पर 26% बढ़कर 25,791 यूनिट रही। कंपनी की गाड़ियों की कुल बिक्री सालाना आधार पर 8% बढ़कर 58,801 यूनिट रही। हालांकि कुल बिक्री अनुमान से कम रही। फरवरी में कंपनी की गाड़ियों की कुल बिक्री 58,801 यूनिट रही। जबकि इसके 64,600 यूनिट रहने का अनुमान था। वहीं टाटा मोटर्स (TATA MOTORS) की सालाना आधार पर फरवरी में कंपनी की गाड़ियों की बिक्री में बढ़ोत्तरी हुई है। फरवरी में कंपनी की गाड़ियों की घरेलू बिक्री 6% बढ़कर 78,006 यूनिट रही। जबकि सालाना आधार पर फरवरी में कंपनी की गाड़यों की कुल बिक्री 2.5% बढ़कर 79,705 यूनिट रही। हालांकि टाटा मोटर्स की फरवरी में गाड़ियों की घरेलू बिक्री के आंकड़े अनुमान से कमजोर रहे। फरवरी कंपनी ने 78,006 यूनिट गाड़ियां बेची। जबकि इसके 83,500 यूनिट रहने का अनुमान था।
महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) की कुल कुल 3 व्हीलर बिक्री के आंकड़ों में भी इजाफा देखने को मिला। फरवरी महीने में कंपनी की कुल 3 व्हीलर बिक्री 40% बढकर 5,350 यूनिट रही।
इसके अलावा महिंद्रा एंड महिंद्रा की घरेलू PV बिक्री में बढ़ोत्तरी नजर आई। कंपनी की घरेलू PV बिक्री सालाना आधार पर 10% बढ़कर 30,358 यूनिट रही। हालांकि इस दौरान कंपनी का कुल एक्सपोर्ट कमजोर रहा। फरवरी महीने के आंकड़ों के मुताबिक कुल एक्सपोर्ट 20% घटकर 2,250 यूनिट रहा।
टाटा मोटर्स (TATA MOTORS) की फरवरी में पीवी बिक्री बढ़ गई। सालाना आधार पर कंपनी की PV बिक्री फरवरी महीने में 7% बढ़कर 43,140 यूनिट रही। कंपनी की EV बिक्री में फरवरी महीने में जोरदार इजाफा देखने को मिला। फरवरी में कंपनी की EV बिक्री सालाना आधार पर 81% बढ़कर 5,318 यूनिट रही। कंपनी की सीवी बिक्री में मामूली गिरावट आई। कंपनी की फरवरी महीने में CV बिक्री 3% घटकर 36,565 यूनिट रही।
डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)