मारुति सुजुकी और अशोक लीलैंड की गाड़ियों की बिक्री में दिखा इजाफा

Maruti Suzuki) की एलसीवी सेगमेंट की बिक्री में कमजोरी देखने को मिली। कंपनी की LCV बिक्री सालाना आधार पर 8.2% घटकर 3,356 यूनिट रही। उधर इसकी SUV बिक्री में मजबूती नजर आई। मारुति सुजुकी की SUV बिक्री फरवरी महीने में सालाना आधार पर 32.2% बढ़कर 33,550 यूनिट रही। कंपनी के बिक्री आंकड़े स्ट्रीट के अनुमान से ज्यादा रहे

अपडेटेड Mar 01, 2023 पर 2:57 PM
Story continues below Advertisement
ASHOK LEYLAND का एक्सपोर्ट फरवरी में 27% घटकर 1,003 यूनिट रहा। जबकि कंपनी घरेलू बिक्री फरवरी में सालाना आधार पर 32% बढ़कर 17,568 यूनिट रही
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    अशोक लीलैंड (Ashok Leyland) और मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) दोनों ने फरवरी के लिए अपनी गाड़ियों की बिक्री के आंकड़े जारी कर दिये हैं। फरवरी में दोनों कंपनियों की गाड़ियों की कुल बिक्री में सालाना आधार पर बढ़ोत्तरी देखने को मिली। मारुति ने पिछली फरवरी के 1.64 लाख गाड़ियों की तुलना में अबकी बार 1.72 लाख गाड़ियां बेची। इस तरह मारुति की गाड़ियों की बिक्री में सालाना आधार पर 5 प्रतिशत का इजाफा नजर आया। फरवरी में सालाना आधार पर कंपनी का एक्सपोर्ट 28.36% घटकर 17,207 गाड़ियां रहा। वहीं अशोक लीलैंड (ASHOK LEYLAND) की फरवरी में कंपनी की गाड़ियों की कुल बिक्री सालाना आधार पर 27 प्रतिशत बढ़कर 18,571 गाड़ियां रही। अशोक लीलैंड की एलसीवी की बिक्री में सालाना आधार पर 12 प्रतिशत का बढ़ोत्तरी देखने को मिली। वहीं फरवरी में कंपनी का एक्सपोर्ट सालाना आधार पर 1376 गाड़ियों से घटकर 1003 गाड़ियां रहा।

    Maruti Suzuki

    मारुति के आंकड़ों पर नजर डालें तो घरेलू बिक्री सालाना आधार पर फरवरी में 10.76% बढ़कर 1.55 लाख यूनिट रही। जबकि फरवरी में कंपनी की घरेलू PV बिक्री सालाना आधार पर 10% बढ़कर 1.47 लाख यूनिट रही।


    मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) की एलसीवी सेगमेंट में कमी देखने को मिली। सालाना आधार पर कंपनी की LCV बिक्री 8.2% घटकर 3,356 यूनिट रही। हालंकि इसकी SUV बिक्री में इजाफा नजर आया। फरवरी महीने में कंपनी की SUV बिक्री सालाना आधार पर 32.2% बढ़कर 33,550 यूनिट रही।

    सिर्फ 2 दिनों में 1 एक्सपर्ट ने शेयर बाजार में कमाया 6% रिटर्न, आज कमाई के लिए इन 5 स्टॉक्स पर लगाया दांव

    ASHOK LEYLAND

    अशोक लीलैंड (ASHOK LEYLAND) की बात करें तो कंपनी की LCV बिक्री सालाना आधार पर फरवरी में 12% बढ़कर 5,903 यूनिट रही। जबकि सालाना आधार पर M&HCV बिक्री 35% बढ़कर 12,668 यूनिट रही।

    हालांकि फरवरी के दौरान ASHOK LEYLAND का एक्सपोर्ट सालाना आधार पर 1,376 घटकर 1,003 यूनिट रहा। यानी कि कंपनी के का एक्सपोर्ट फरवरी में 27% घटकर 1,003 यूनिट रहा। वहीं फरवरी में कंपनी घरेलू बिक्री सालाना आधार पर 32% बढ़कर 17,568 यूनिट रही।

    डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।