सीएनबीसी-आवाज़ के खिलाड़ी नंबर 1 में नये हफ्ते में तीसरे दिन तीन खिलाड़ी मुकाबले के लिए तैयार हैं। इस हफ्ते Angel One के समीत चव्हाण, Mantri FinMart के अरुण कुमार मंत्री और Prudent Broking के प्रदीप होतचंदानी के बीच मुकाबला हो रहा है। दूसरे दिन की समाप्ति पर समीत चव्हाण के सुझाये स्टॉक्स ने 5.53% का रिटर्न दिया। जबकि अरुण कुमार मंत्री के सुझाये स्टॉक्स ने दूसरे दिन की समाप्ति पर 0.89% का रिटर्न दिया। वहीं दूसरे दिन की समाप्ति पर प्रदीप होतचंदानी के सुझाये स्टॉक्स ने 1.17% का निगेटिव रिटर्न दिया। इस हफ्ते पिछले 3 हफ्तों में जो विजेता बने थे। उन विजेताओॆ के बीच मुकाबला हो रहा है।
दूसरे दिन की समीत चव्हाण की टॉप कॉल DIXON TECH रही जिसने 2.4% का रिटर्न दिया
दूसरे दिन की प्रदीप होतचंदानी की टॉप कॉल KALPATARU POWER रही जिसने 3.7% का रिटर्न दिया
एक्सपर्ट्स के आज के सुझाये हुए कमाई वाले स्टॉक्स
Angel One के समीत चव्हाण का कमाईवाला स्टॉकः BUY IEX
समीत चव्हाण ने कहा कि इसमें 147.5 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 155 रुपये के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। साथ ही इसमें 143.7 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं।
Mantri FinMart के अरुण कुमार मंत्री का कमाईवाला शेयरः BUY CCL Products
अरुण कुमार मंत्री ने इस स्टॉक में 559 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 615 रुपये का स्तर देखने को मिल सकता है हालांकि इसमें 542 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।
Prudent Broking के प्रदीप होतचंदानी का कमाईवाला स्टॉकः BUY Varun Beverages
प्रदीप होतचंदानी ने कहा कि इस स्टॉक में 1348 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 1300 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 1475 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।
Angel One के समीत चव्हाण का कमाईवाला स्टॉकः BUY Schaeffler India
समीत चव्हाण ने कहा कि इसमें 3079 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 3400 रुपये के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। साथ ही इसमें 2990 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं।
Mantri FinMart के अरुण कुमार मंत्री का कमाईवाला शेयरः BUY Mazagaon Dock
अरुण कुमार मंत्री ने इस स्टॉक में 742 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 830 रुपये का स्तर देखने को मिल सकता है हालांकि इसमें 715 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।
डिस्क्लेमरः खिलाड़ी No.1 शो में बताए गए शेयरों में Buy / Sell की राय एक्सपर्ट की अपनी राय है। CNBC-आवाज़ या मनीकंट्रोल इसकी जिम्मेदारी नहीं लेता है, कोई भी सौदा करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर ले लें।
ये शेयर मार्केट का रियल शो है इसमें रियल मनी का इस्तेमाल होगा। इस शो में तीन एनालिस्ट होंगे। हर एनालिस्ट खरीदने या बेचने की तीन-तीन कॉल्स देंगे। एक समय में 3 कॉल्स ही ओपन रहेंगी। एनालिस्ट दिन में दो बार अपनी कॉल्स बदल सकते हैं। उनकी कॉल्स पर Target और Stoploss में 3 पर 1 का रेश्यो होगा।
इस गेम के तहत हर सोमवार को 11 बजे पहली बार कॉल्स दी जाएंगी। इसके अलावा मंगलवार से कभी भी कॉल्स दे सकते हैं। बाजार बंद होने के समय रिटर्न दिखाया जाएगा। शुक्रवार को 3.30 PM के बाद विनर की घोषणा की जायेगी। इस गेम में 10 से कम का शेयर नहीं लिया जाएगा और कैश सेगमेंट के शेयर में बिकवाली की कॉल नहीं दी जाएगी।