Tata Motors CV Q4 Results: नेट प्रॉफिट 35% उछलकर 1,800 करोड़ रुपये, डिविडेंड का ऐलान

Tata Commercial Vehicles का कंसॉलिडेटेड रेवेन्यू मार्च तिमाही में साल दर साल आधार पर 19 फीसदी बढ़कर 26,100 करोड़ रुपये रहा। मार्च तिमाही में कंपनी का EBITDA मार्जिन साल दर साल आधार पर 150 बेसिस प्वाइंट्स बढ़कर 13.1 फीसदी रहा

अपडेटेड May 13, 2026 पर 5:27 PM
Story continues below Advertisement
कंपनी का शेयर 13 मई को 0.72 फीसदी गिरकर 384 रुपये पर बंद हुआ। बीते एक महीने में यह शेयर 10 फीसदी से ज्यादा फिसला है।

टाटा मोटर्स कमर्शियल व्हीकल्स ने मार्च तिमाही के नतीजों का ऐलान कर दिया है। इस दौरान कंपनी का कंसॉलिडेटेड प्रॉफिट साल दर साल आधार पर 35 फीसदी बढ़कर 1,800 करोड़ रुपये रहा। इस दौरान कंपनी का वॉल्यूम भी अच्छा रहा और मार्जिन में भी इम्प्रूवमेंट दिखा। कंपनी ने शेयर बाजार बंद होने के बाद नतीजों का ऐलान किया। कंपनी के शेयरों पर नतीजों का असर 14 मई को दिखेगा।

कंसॉलिडेटेड रेवेन्यू 19 फीसदी बढ़ा

Tata Commercial Vehicles का कंसॉलिडेटेड रेवेन्यू मार्च तिमाही में साल दर साल आधार पर 19 फीसदी बढ़कर 26,100 करोड़ रुपये रहा। कंपनी के बोर्ड ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए प्रति शेयर 4 रुपये फाइनल डिविडेंड की सिफारिश की है। शेयहोल्डर्स के एप्रूवल के बाद कंपनी शेयरहोल्डर्स को डिविडेंड का पेमेंट करेगी।


EBIDTA मार्जिन 150 बेसिस प्वाइंट्स बढ़ा

मार्च तिमाही में कंपनी का EBITDA मार्जिन साल दर साल आधार पर 150 बेसिस प्वाइंट्स बढ़कर 13.1 फीसदी रहा। EBIT मार्जिन 230 बेसिस प्वाइंट्स बढ़कर 11.5 फीसदी रहा। प्रॉफिट बिफोर टैक्स एंड एक्सेप्शनल आइटम्स 29 फीसदी के उछाल के साथ 2,400 करोड़ रुपये रहा। कंपनी ने कहा है कि उसके पास 31 मार्च, 2026 को 13,700 करोड़ रुपये का कैश था।

स्टैंडएलोन प्रॉफिट में 70 फीसदी उछाल

कंपनी का टैक्स बाद स्टैंडएलोन प्रॉफिट मार्च तिमाही में साल दर साल आधार पर 70 फीसदी बढ़कर 2,400 करोड़ रुपये रहा। स्टैंडएलोन रेवेन्यू साल दर साल आधार पर 22 फीसदी के उछाल के साथ 24,500 करोड़ रुपये रहा। EBITDA 35 फीसदी के उछाल के 3,400 करोड़ रुपये रही। EBIT मार्जिन 220 प्वाइंट्स बढ़कर 12.1 फीसदी रहा।

कंपनी की बाजार हिस्सेदारी 36 फीसदी

कंपनी ने बताया कि भारत में कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट में उसकी बाजार हिस्सेदारी 35.7 फीसदी रही। सेगमेंट के हिसाब से हेवी कमर्शियल व्हीकल्स (HCV) में बाजार हिस्सेदारी 55 फीसदी रही, ILMCV में 39.5 फीसदी, SCV में 26.8 फीसदी और पैसेंजर्स करियर्स में 36.4 फीसदी रही। मार्च तिमाही में कंपनी ने 17 नेक्स्ट-जेनरेशन ट्रक लॉन्च किए।

यह भी पढ़ें: TVS Motor Q4 Results: टीवीएस मोटर का प्रॉफिट 19% बढ़कर 771 करोड़ रुपये, रेवेन्यू 30% बढ़ा

14 मई को शेयरों पर दिखेगा नतीजों का असर

कंपनी का शेयर 13 मई को 0.72 फीसदी गिरकर 384 रुपये पर बंद हुआ। बीते एक महीने में यह शेयर 10 फीसदी से ज्यादा फिसला है। टाटा मोटर्स सीवी टाटा समूह की कंपनी है। यह देश की बड़ी ऑटो कंपनियों में से एक है। 13 मई को लगातार चार दिनों की गिरावट के बाद शेयर बाजार में तेजी लौटी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।