Mahanagar Gas के शेयर में आ सकती है 27% तक तेजी, मोतीलाल ओसवाल ने दी खरीदने की सलाह

Mahanagar Gas Share Price: ब्रोकरेज ने कहा कि MGL का शेयर अभी वित्त वर्ष 2028 की अनुमानित कमाई (P/E) के लगभग 10.8 गुना पर ट्रेड हो रहा है। कंपनी की बैलेंस शीट भी मजबूत है। शुद्ध मुनाफा वित्त वर्ष 2026 से वित्त वर्ष 2028 के बीच लगभग 8% CAGR से बढ़ने का अनुमान है

अपडेटेड Jun 14, 2026 पर 9:58 AM
मोतीलाल ओसवाल ने यह भी कहा कि भले ही मार्जिन पर दबाव बना हुआ है, लेकिन आगे MGL की परफॉरमेंस अच्छी रह सकती है।

महानगर गैस लिमिटेड के शेयरों में आगे 27 प्रतिशत तक की तेजी देखने को मिल सकती है। ऐसा अनुमान मोतीलाल ओसवाल के प्राइस टारगेट से मिला है। ब्रोकरेज ने शेयर के लिए 'बाय' रेटिंग के साथ 1390 रुपये प्रति शेयर का टारगेट प्राइस दिया है। यह BSE पर शेयर के वर्तमान भाव 1094.25 रुपये से 27 प्रतिशत ज्यादा है। ब्रोकरेज ने अपने रिसर्च नोट में कहा कि महानगर गैस लिमिटेड (MGL) के शेयर में पिछले साढ़े तीन महीनों में 10% से ज्यादा की गिरावट आई है। इसकी मुख्य वजह इनपुट गैस की बढ़ती लागत और रुपये की गिरती कीमत है। इसके कारण कंपनी का मार्जिन घटा है।

मोतीलाल ओसवाल ने यह भी कहा कि भले ही मार्जिन पर दबाव बना हुआ है, लेकिन आगे कंपनी की परफॉरमेंस अच्छी रह सकती है। डोमेस्टिक PNG के ग्राहकों की संख्या में अच्छी बढ़ोतरी, काम में रुकावटों के कम होने, CNG की बिक्री की मात्रा में लगातार बढ़ोतरी, CNG की कीमतों में और 2-3 रुपये/kg की बढ़ोतरी होने की संभावना, और इंडस्ट्रियल व कमर्शियल ग्राहकों से बेहतर प्राप्ति से भविष्य में कंपनी की कमाई को सहारा मिलना चाहिए।

अभी सस्ता लग रहा है MGL का शेयर


ब्रोकरेज ने कहा कि MGL का शेयर अभी वित्त वर्ष 2028 की अनुमानित कमाई (P/E) के लगभग 10.8 गुना पर ट्रेड हो रहा है। कंपनी का शुद्ध मुनाफा वित्त वर्ष 2026 से वित्त वर्ष 2028 के बीच लगभग 8% CAGR (कंपाउंडेड एनुअल ग्रोथ रेट) से बढ़ने का अनुमान है। इसके अलावा वित्त वर्ष 2028 में RoCE यानि कि रिटर्न ऑन कैपिटल एंप्लॉइड लगभग 13.2% रहने की उम्मीद है। कंपनी की बैलेंस शीट भी मजबूत है, क्योंकि नेट डेट-टू-इक्विटी केवल 0.1 गुना रहने का अनुमान है। इन मजबूत वित्तीय आंकड़ों को देखते हुए मोतीलाल ओसवाल को लगता है कि कंपनी का शेयर अभी सस्ता है। इन सब फैक्टर्स के बेसिस पर टारगेट प्राइस 1390 रुपये और रेटिंग 'बाय' दी है।

शेयर एक साल में 20 प्रतिशत कमजोर

महानगर गैस लिमिटेड का मार्केट कैप 10800 करोड़ रुपये से ज्यादा है। शेयर की फेस वैल्यू 10 रुपये है। शेयर BSE 500 इंडेक्स का हिस्सा है। शेयर एक साल में 20 प्रतिशत नीचे आया है। BSE पर 52 सप्ताह का एडजस्टेड हाई 1,586 रुपये और एडजस्टेड लो 902 रुपये है। कंपनी का जनवरी-मार्च 2026 तिमाही में स्टैंडअलोन बेसिस पर रेवेन्यू 2,258 करोड़ रुपये और शुद्ध मुनाफा 132 करोड़ रुपये रहा। वित्त वर्ष 2026 के दौरान स्टैंडअलोन बेसिस पर रेवेन्यू 9,059.77 करोड़ रुपये और शुद्ध मुनाफा 846.82 करोड़ रुपये दर्ज किया गया।

Polycab India Dividend: हर शेयर पर ₹47 का अमाउंट, 19 जून रिकॉर्ड डेट; एक साल में मिला 60% रिटर्न

Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।