M&M की VW India में हिस्सेदारी खरीदने की तैयारी? कंपनी ने कहा- 'साझेदारी बढ़ाने पर कर रहे काम'

Apollo Sindoori Hotels Shares: अपोलो सिंदरी होटल्स के शेयरों में आज 24 सितंबर को 20 प्रतिशत की भारी तेजी आई और इसने अपनी अपर सर्किट सीमा को छू लिया। यह तेजी कंपनी के एक बयान के बाद आई, जिसमें उसने मौजूदा वित्त वर्ष के दौरान मजबूत रेवेन्यू अनुमानों के साथ लंबी-अवधि की ग्रोथ योजनाओं का खुलाया किया। इसके चलते कंपनी के शेयरों में आज खरीदारी की होड़ दिखी। सुबह 11 बजे कंपनी के शेयर 1,934.8 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहे थे

अपडेटेड Sep 24, 2024 पर 1:19 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
M&M Shares: महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयरों में पिछले 5 कारोबारी सत्र के दौरान 10% से अधिक की तेजी आई है

महिंद्रा ग्रुप (Mahindra Group) ने एक बार से फिर से कहा कि कंपनी भारत में जर्मनी की फॉक्सवैगन ग्रुप (VW Group) के साथ सहयोग बढ़ाने के मौकों की तलाश कर रही है। कंपनी का यह बयान ऐसे समय में आया है, जब महिंद्रा एंड महिंद्रा भारत में कंपनी के कारोबार की कुछ हिस्सेदारी खरीद सकता है। कंपनी ने शेयर बाजारों को भेजे एक बयान में कहा, "महिंद्रा और फॉक्सवैगन ग्रुप ने सहयोग की संभावनाओं को बढ़ाने के लिए तमाम अवसरों की तलाश जारी रखा है।" इन अटकलों के बीच, महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयरों में पिछले 5 कारोबारी सत्र के दौरान 10 फीसदी से अधिक की तेजी आई है।

M&M की ओर से यह स्पष्टीकरण ऐसे समय में आया है, जब एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाला से दावा किया गया कि कंपनी फॉक्सवैगन ग्रुप के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर करने के करीब है। इस समझौते के तहत फॉक्सवैगन ग्रुप की भारतीय इकाई, स्कोडा ऑटो फॉक्सवैगन इंडिया में हिस्सेदारी खरीदी जा सकती है।

ऑटोकार प्रोफेशनल की रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि महिंद्रा एंड महिंद्रा 80 करोड़ डॉलर से 1 अरब डॉलर के वैल्यूएशन पर स्कोडा ऑटो इंडिया में 50% हिस्सेदारी खरीदना चाहती है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि स्कोडा ऑटो का बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स इस समय 'समझौते की रूपरेखा को परिभाषित करने' के लिए भारत में हैं, और जल्द ही एक डील का ऐलान हो सकता है।


इससे पहले जुलाई में मनीकंट्रोल ने इस मामले से वाकिफ लोगों के हवाले से बताया था कि महिंद्रा एंड महिंद्रा और JSW ग्रुप, स्कोडा ऑटो वोक्सवैगन इंडिया में अहम हिस्सेदारी खरीदने के लिए बातचीत कर रहे हैं।

स्कोडा ऑटो वोक्सवैगन इंडिया ने वित्त वर्ष 2023 में 309 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया था। यह पिछले 5 सालों में दर्ज किया गया इसका सबसे अधिक मुनाफा है।

महिंद्रा एंड महिंद्रा ने 2022 में फॉक्सवैगन के साथ इलेक्ट्रिक कंपोनेंट्स की सप्लाई के लिए समझौता किया था। इसके बाद से ही दोनों कंपनियां कह रही हैं कि वे भारत में ई-मोबिलिटी के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाना चाहती हैं और इसके लिए नए मौकों की तलाश कर रही हैं।

यह भी पढ़ें- Apollo Sindoori Hotels के शेयरों में जबरदस्त उछाल, लगा 20% का अपर सर्किट, जानें वजह

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।