महिंद्रा ग्रुप (Mahindra Group) ने एक बार से फिर से कहा कि कंपनी भारत में जर्मनी की फॉक्सवैगन ग्रुप (VW Group) के साथ सहयोग बढ़ाने के मौकों की तलाश कर रही है। कंपनी का यह बयान ऐसे समय में आया है, जब महिंद्रा एंड महिंद्रा भारत में कंपनी के कारोबार की कुछ हिस्सेदारी खरीद सकता है। कंपनी ने शेयर बाजारों को भेजे एक बयान में कहा, "महिंद्रा और फॉक्सवैगन ग्रुप ने सहयोग की संभावनाओं को बढ़ाने के लिए तमाम अवसरों की तलाश जारी रखा है।" इन अटकलों के बीच, महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयरों में पिछले 5 कारोबारी सत्र के दौरान 10 फीसदी से अधिक की तेजी आई है।
