M&M Shares: महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) के लिए चालू वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही धमाकेदार रही। कई मोर्चे पर तो इसने उम्मीद से बेहतर परफॉर्म किया। पहली बार इसका कंसालिडेटेड रेवेन्यू ₹50 हजार करोड़ के पार पहुंचा। और यह लगातार 15वीं तिमाही रही, जब इसके ऑपरेटिंग प्रॉफिट की ग्रोथ दोहरे अंकों में रही। इसके बावजूद आज जब मार्केट खुले तो शेयर धड़ाम हो गए। हालांकि इस गिरावट को खरीदारी के गोल्डन चांस के रूप में देख सकते हैं क्योंकि कुछ ब्रोकरेजेज ने इसका टारगेट प्राइस बढ़ा दिया है और टॉप पिक में बना हुआ है। आज बीएसई पर यह 2.23% की गिरावट के साथ ₹3592.80 पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में यह 2.52% फिसलकर ₹3582.20 तक आ गया था।
