Mahashivratri Share Market Holiday: भारतीय शेयर बाजार कल शिवरात्रि के मौके पर बंद रहेगा। NSE और BSE में कल कारोबार नहीं होगा। 26 फरवरी 2025 बुधवार को महाशिवरात्रि के अवसर पर बंद रहेंगे। इस दिन नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) दोनों में कोई कारोबार नहीं होगा।
बुधवार को है महाशिवरात्रि
महाशिवरात्रि हिंदू धर्म का एक प्रमुख पर्व है, जो भगवान शिव को समर्पित है। यह त्योहार फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है, जो फरवरी-मार्च के बीच आती है। इस दिन भक्त रात्रि जागरण, शिव पूजा, और व्रत रखते हैं।
2025 में शेयर बाजार की छुट्टियों की लिस्ट
NSE के अनुसार साल 2025 में कुल 14 दिन शेयर बाजार बंद रहेगा।
मार्च: 14 (होली) और 31 (ईद-उल-फितर)।
अप्रैल: 10 (महावीर जयंती), 14 (अंबेडकर जयंती), 18 (गुड फ्राइडे)।
अगस्त: 15 (स्वतंत्रता दिवस), 27 (गणेश चतुर्थी)।
अक्टूबर: 2 (गांधी जयंती/दशहरा), 21 (दिवाली लक्ष्मी पूजन), 22 (बलिप्रतिप्रदा)।
नवंबर: 5 (गुरु नानक देव प्रकाश पर्व)।
भारतीय शेयर बाजार का कारोबार सोमवार से शुक्रवार, सुबह 9:15 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक होता है। प्री-ओपन सेशन सुबह 9:00 से 9:15 बजे तक चलता है। शनिवार और रविवार को बाजार बंद रहता है। महाशिवरात्रि पर छुट्टी के कारण निवेशकों को अगले कारोबारी सत्र में बाजार के उतार-चढ़ाव पर नजर रखनी होगी।
शिवरात्रि के कारण बैंक भी रहेंगे बंद
26 फरवरी को महाशिवरात्रि का पावन पर्व मनाया जाएगा, जो भगवान शिव की उपासना का विशेष दिन है। इस दिन भक्त उपवास रखते हैं, जल और बेलपत्र अर्पित कर भोलेनाथ की पूजा करते हैं और रात्रि जागरण कर महामृत्युंजय मंत्र व शिव चालीसा का पाठ करते हैं। माना जाता है कि इस दिन शिव-पार्वती का पवित्र विवाह हुआ था। RBI ने शिवरात्रि की छुट्टी कई राज्यों को दी है जिसके कारण बुधवार 26 फरवरी को बैंक भी बंद रहेंगे।