Get App

Stock in News: सीईओ गए मेडिकल लीव पर, 4% टूट गया इस कंपनी का शेयर, आपके पोर्टफोलियो में है?

Stock in News: इस कंपनी के सीईओ ने मेडिकल लीव ली तो इसके शेयर आज धड़ाम हो गए। शुरुआती कारोबार में यह करीब 4% फिसल गया। चेक करें कि क्या इस कंपनी के शेयर आपके पोर्टफोलियो में हैं और सीईओ कब तक छुट्टी पर रहने वाले हैं? साथ ही जानिए इसके शेयरों पर किस और बात का असर पड़ रहा है?

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Feb 26, 2026 पर 4:20 PM
Stock in News: सीईओ गए मेडिकल लीव पर, 4% टूट गया इस कंपनी का शेयर, आपके पोर्टफोलियो में है?
Manappuram Finance ने एक्सचेंज फाइलिंग में खुलासा किया है कि सीईओ और मैनेजमेंट के अहम शख्स दीपक रेड्डी मेडिकल लीव पर जा रहे हैं। वह अपने इलाज के लिए विदेश जाएंगे जिसके चलते उन्होंने 25 फरवरी 2026 से छुट्टी ली है।

Manappuram Finance News: गोल्ड लोन बांटने वाली दिग्गज कंपनी मणप्पुरम फाइनेंस के शेयरों में आज शुरुआती कारोबार में बिकवाली का तेज दबाव दिखा। यह मुनाफावसूली ऐसे समय में आई है, जब कंपनी ने ऐलान किया कि इसके सीईओ दीपक रेड्डी मेडिकल लीव पर रहेंगे। मणप्पुरम फाइनेंस ने इस बात का जानकारी एक कारोबारी दिन पहले 25 फरवरी को एक्सचेंज फाइलिंग में दी। इसके झटके से कंपनी के शेयर करीब 4% टूट गए। हालांकि निचले स्तर पर खरीदारी के चलते अधिक गिरावट कवर हो गई लेकिन अब भी यह काफी कमजोर स्थिति में है। आज बीएसई पर यह 1.16% की फिसलन के साथ ₹293.10 के भाव (Manappuram Finance Share Price) पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में यह 3.76% टूटकर ₹285.40 तक आ गया था।

Manappuram Finance के सीईओ कब तक रहेंगे छुट्टी पर?

मणप्पुरम फाइनेंस ने एक्सचेंज फाइलिंग में खुलासा किया है कि सीईओ और मैनेजमेंट के अहम शख्स दीपक रेड्डी मेडिकल लीव पर जा रहे हैं। वह अपने इलाज के लिए विदेश जाएंगे जिसके चलते उन्होंने 25 फरवरी 2026 से छुट्टी ली है। वह 90 से 120 दिनों की छुट्टी पर रह सकते हैं जोकि इलाज पर निर्भर करेगा।

Bain Capital के प्रस्तावित खरीदारी को RBI से मिली मंजूरी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें