Get App

Manappuram Finance के शेयरों में 'गलती से' आई 10% की गिरावट? मणप्पुरम ने खुद किया खुलासा

Manappuram Finance Share Price: एक कारोबारी दिन पहले जिस कारण मणप्पुरम फाइनेंस के शेयर इंट्रा-डे में 10% तक टूट गए थे, अब मणप्पुरम फाइनेंस ने खुद खुलासा किया है कि ऐसी तो कोई बात ही नहीं है। जानिए क्या है पूरा मामला जिसके चलते मणप्पुरम फाइनेंस के निवेशक धड़ाधड़ बिकवाली करने लगे थे और अब गोल्ड लोन फाइनेंस कंपनी ने इस पर क्या कहा है?

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Jan 10, 2026 पर 10:07 AM
Manappuram Finance के शेयरों में 'गलती से' आई 10% की गिरावट? मणप्पुरम ने खुद किया खुलासा
Bain Capital के साथ प्रस्तावित सौदे को लेकर Manappuram Finance का कहना है कि इस पर RBI से निर्णायक मंजूरी का अभी इंतजार किया जा रहा है।

Manappuram Finance Share Price: दिग्गज गोल्ड लोन फाइनेंस कंपनी मणप्पुरम फाइनेंस के शेयरों में एक कारोबारी दिन बिकवाली का भारी दबाव दिखा था। वैसे तो 500% अमेरिकी टैरिफ के डर से ओवरऑल मार्केट सेंटिमेंट ही बिकवाली का था लेकिन मणप्पुरम फाइनेंस के शेयरों पर एक मीडिया रिपोर्ट ने तगड़ी स्ट्राइक की और यह 10% टूट गया। मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया था कि बेन कैपिटल से जुड़ी एंटिटीज और मणप्पुरम फाइनेंस के बीच के प्रस्तावित सौदे को केंद्रीय बैंक RBI से मंजूरी नहीं मिली तो शुक्रवार को बीएसई पर यह 9.99% टूटकर ₹278.45 तक आ गया था। निचले स्तर पर हल्की रिकवरी के साथ दिन के आखिरी में यह 7.81% की गिरावट के साथ ₹285.20 पर बंद हुआ था।

क्या है पूरा मामला?

न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि आरबीआई ने मणप्पुरम फाइनेंस में बैन कैपिटल के कंट्रोलिंग हिस्सेदारी लेने की योजना पर आपत्ति जताई है। हालांकि मणप्पुरम फाइनेंस ने इसे तथ्यात्मक रूप से गलत और स्पेक्युलेटिव कहा। कंपनी ने यह सफाई एक्सचेंजों को भेजी है, जिन्होंने कंपनी ने इस मामले में जवाब मांगा था। मणप्पुरम फाइनेंस का कहना है कि BC Asia Investments XIV और BC Asia Investments XXV के प्रस्तावित निवेश और ज्वाइंट कंट्रोल के अधिग्रहण के साथ-साथ कंपनी और आशीर्वाद माइक्रो फाइनेंस और मणप्पुरम होम फाइनेंस जैसी इसकी सब्सिडरीज से जुड़े खुलासे नियमित तौर पर कर रही है

कंपनी का कहना है कि इसे मणप्पुरम फाइनेंस के साथ-साथ आशीर्वाद माइक्रो फाइनेंस और मणप्पुरम होम फाइनेंस के मैनेजमेटं में बदलाव की पहले ही मंजूरी मिल चुकी है। कंपनी ने कहा कि अपने बारे में वह 17 सितंबर 2025 को और सब्सिडरीज को मिली इस मंजूरी के बारे में 27 अगस्त 2025 को एक्सचेंज फाइलिंग में बताया था। अब बेन कैपिटल के साथ प्रस्तावित सौदे को लेकर बात करें तो मणप्पुरम फाइनेंस का कहना है कि इस पर आरबीआई से निर्णायक मंजूरी का अभी इंतजार किया जा रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें