सरकारी कंपनी मंगलूर रिफाइनरी एंड पेट्रोकेमिकल्स लिमिटेड (MRPL) के शेयर में 31 दिसंबर को दिन में 12 प्रतिशत तक की बंपर तेजी देखने को मिली। BSE पर शेयर 158.60 रुपये के हाई तक गया।बाद में शेयर 7.49 प्रतिशत बढ़त के साथ 152.20 रुपये पर सेटल हुआ। कंपनी ने एक दिन पहले शेयर बाजारों को बताया था कि उसका बोर्ड 15 जनवरी 2026 को मीटिंग करने वाला है। इस मीटिंग में अक्टूबर-दिसंबर 2025 तिमाही के स्टैंडअलोन और कंसोलिडेटेड अनऑडिटेड फाइनेंशियल नतीजों को मंजूरी दी जाएगी।
