Why Mankind Pharma Share Price Jumps: फार्मा और हेल्थकेयर प्रोडक्ट्स कंपनी मैनकाइंड फार्मा (Mankind Pharma) के शेयर आज कमजोर मार्केट में भी दमदार साबित हुए। घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) आज मामूली उतार-चढ़ाव के बीच गिरकर बंद हुए हैं। वहीं मैनकाइंड फार्मा के शेयर इंट्रा-डे में 6% उछलकर रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गए और दिन के आखिरी में शानदार बढ़त के साथ बंद हुए हैं। इसके शेयरों में यह तेजी FTSE के कुछ इंडेक्स में शामिल होने के चलते खरीदारी बढ़ने के चलते आई। इस वजह से मैनकाइंड फार्मा के शेयर 6% उछलकर 2034.95 रुपये की रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गए। दिन के आखिरी में BSE पर यह 4.82 फीसदी की बढ़त के साथ 2010.50 रुपये पर बंद हुआ है।
FTSE के इंडेक्स में शामिल होने से क्यों आई तेजी
फाइनेंशियल टाइम्स स्टॉक एक्सचेंज (FTSE) ने इस महीने रिव्यू के दौरान आल वर्ल्ड इंडेक्स, लॉर्ज कैप, टोटल कैप और ऑल-कैप इंडेक्स में शामिल किया है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक इन इंडेक्सों में शामिल होने से मैनकाइंड फार्मा के शेयरों की खरीदारी बढ़ सकती है। IIFL Alt Research की रिपोर्ट के मुताबिक मैनकाइंड फार्मा में 3 करोड़ डॉलर (250 करोड़ रुपये) का निवेश आ सकता है।
Mankind Pharma के शेयरों की हालत कैसी है
मैनकाइंड फार्मा के शेयर आज इंट्रा-डे में रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गए। 22 मई 2023 को यह 1,240.75 रुपये पर था जो इसका एक साल का निचला स्तर है। इस निचले स्तर से अब तक यह 64 फीसदी मजबूत होकर आज रिकॉर्ड हाई पर पहुंचा है। अब कंपनी के वित्तीय सेहत की बात करें तो चालू वित्त वर्ष 2023-24 की दूसरी तिमाही जुलाई-सितंबर 2023 में इसका कंसालिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 21 फीसदी उछलकर 511 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इस दौरान कंपनी का ऑपरेशनल रेवेन्यू भी 2425 करोड़ रुपये से उछलकर 2708 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।