Manufacturing activity in June: नए ऑर्डरों में वृद्धि के कारण मैन्यूफैक्चरिंग एक्टिविटी जून में बढ़कर 58.3 हो गई। जबकि मई में गिरकर तीन महीने के निचले स्तर 57.5 पर पहुंच गई थी। इस तरह इसमें अब सुधार नजर आया है। सोमवार को जारी एक निजी सर्वेक्षण से ये जानकारी मिली। “भारतीय मैन्यूफैक्चरिंग सेक्टर ने जून तिमाही को मजबूत स्थिति में समाप्त किया। HSBC के वैश्विक अर्थशास्त्री, मैत्रेयी दास (Maitreyi Das, global economist, HSBC) ने कहा, जून में हेडलाइन मैन्यूफैक्चरिंग पीएमआई 0.8 प्रतिशत अंक बढ़कर 58.3 हो गई। मैन्यूफैक्चरिंग एक्टिविटी में नए ऑर्डर और आउटपुट के कारण वृद्धि देखने को मिली है।
