Get App

Weather Update: कहीं मौसम रहेगा साफ तो कहीं बारिश-आंधी बढ़ाएगी परेशानी, दिल्ली से दक्षिण भारत तक जानें ताजा अपडेट

Weather Today: दिल्ली से लेकर पहाड़ों और कई राज्यों में मौसम करवट लेने वाला है। कहीं आसमान साफ रहेगा तो कहीं बारिश और आंधी दस्तक दे सकती है। आखिर 2 अक्टूबर को आपके शहर का मौसम कैसा रहेगा और आने वाले दिनों में कहां बरसेंगे बादल? पूरी जानकारी यहां पढ़ें।

Edited By: Anchal Jhaअपडेटेड Oct 02, 2026 पर 9:26 AM
Weather Update: कहीं मौसम रहेगा साफ तो कहीं बारिश-आंधी बढ़ाएगी परेशानी, दिल्ली से दक्षिण भारत तक जानें ताजा अपडेट
Weather Update: मध्य प्रदेश में 3 अक्टूबर तक बारिश की गतिविधियां बनी रह सकती हैं।

2 October Weather Update: अक्टूबर की शुरुआत के साथ देशभर के मौसम ने अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। उत्तर भारत में मॉनसून अब विदाई की ओर है और दिल्ली-एनसीआर समेत मैदानी इलाकों में मौसम धीरे-धीरे शुष्क होने लगा है। हालांकि, जाते-जाते मॉनसून कुछ राज्यों में बारिश की एक और झलक दिखा सकता है। आने वाले दिनों में पहाड़ों से लेकर मध्य और पूर्वी भारत तक मौसम में हलचल देखने को मिलेगी।

दिल्ली में आज साफ रहेगा आसमान

राजधानी दिल्ली में 2 अक्टूबर को मौसम मुख्य रूप से साफ और शुष्क रहने का अनुमान है। फिलहाल बारिश को लेकर कोई बड़ी चेतावनी जारी नहीं की गई है। दिन के समय तापमान करीब 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि सुबह का मौसम अपेक्षाकृत सुहावना रहने की संभावना है। दिल्ली के साथ हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ में भी आज मौसम सामान्य रहने का अनुमान है। हालांकि अगले कुछ दिनों में इन इलाकों में मौसम का मिजाज बदल सकता है।

6-7 अक्टूबर को फिर बरस सकते हैं बादल

सब समाचार

+ और भी पढ़ें