MapMyIndia Share Price: मैपमायइंडिया की पेरेंट कंपनी CE Info Systems Ltd के शेयरों में 20 जून को 20 प्रतिशत का उछाल देखा गया। साथ ही अपर सर्किट लगा। दरअसल ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म गोल्डमैन सैक्स ने नेविगेशन कंपनी CE Info Systems के शेयर के लिए कवरेज शुरू किया है। ब्रोकरेज को उम्मीद है कि शेयर का भाव 2800 रुपये तक जा सकता है। यह शेयर के बीएसई पर 20 जून को बंद भाव से 16.5 प्रतिशत ज्यादा है। गोल्डमैन सैक्स ने शेयर के लिए 'बाय' रेटिंग के साथ 2800 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है।
